16GB RAM के साथ ये गेमिंग लैपटॉप परफॉर्मेंस को करेंगे कई गुना बेहतर, देखें बढ़िया मॉडल्स

बिना लैग के जीतें हर गेम! जी हां, 16GB रैम के साथ आने वाले गेमिंग लैपटॉप बैटलफील्ड में ऐसा प्रदर्शन देंगे, कि आप बिना किसी रूकावट शानदार परफॉर्मेंस का मजा ले पाएंगें। इनके बेहतरीन मॉडल्स को यहां शामिल करने के साथ ही फीचर्स और खूबियों की जानकारी भी दी गई है। इसके साथ आप अपनी गेमिंग जर्नी की शुरूआत या फिर गेम को बेहतर बना सकते हैं।
16GB रैम वाले गेमिंग लैपटॉप के मॉडल्स
16GB रैम वाले गेमिंग लैपटॉप के मॉडल्स

गेमिंग लैपटॉप की परफॉर्मेंस सिर्फ उसके प्रोसेसर ही नहीं, बल्कि रैम, स्टोरेज और साथ ही ग्राफिक्स कार्ड पर भी निर्भर करती है। जहां, साधारण कामों के लिए 8GB रैम पर्याप्त होती है, तो वहीं गेमिंग के लिए आपको कम-से-कम 16GB RAM वाला लैपटॉप जरूर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि रैम लैपटॉप के प्रदर्शन को काफी हद तक प्रभावित करती है और 16 जीबी के साथ आपको एक लैग फ्री अनुभव मिल सकता है। इतनी रैम वाले गेमिंग लैपटॉप आधुनिक AAA गेम्स और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छे रहते हैं। विभिन्न ब्रांड के पास 16 जीबी रैम के साथ आने वाले लैपटॉप मॉडल मिल जाएंगें, जिनके साथ आप अपने गेमिंग अनुभव को शानदार बना सकते हैं। इन्हीं में से कुछ के विकल्प यहां देखे जा सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • HP Victus, AMD Ryzen 7 7445HS, 4GB RTX 2050

    अपने एएमडी राइज़ेन 7 7445HS प्रोसेसर के साथ यह एचपी विक्टस लैपटॉप आपके गेमिंग अनुभव को काफी मजेदार बना सकता है। फिर चाहें आप मल्टीटास्किंग कर रहे हों या फिर एक हाई-एंड गेम खेल रहे हों इसके 16GB रैम के साथ सबकुछ बिना लैगिंग के चलता है, जिसे आप 32GB तक अपग्रेड भी कर सकते हैं। यह गेमिंग लैपटॉप NVIDIA GeForce RTX 2050 जीपीयू से लैस है, यानी आपको गेम के सभी ग्राफिक्स बेहतरीन क्वालिटी में दिखाई देते हैं। बड़ी फाइलों को स्टोर करना हो या फिर फटाफट खोलना है, 512GB SSD इन कामों को तेज व आसान बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- HP
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- IPS
    • पोर्ट्स की संख्या- 6

    खूबियां

    • 6 घंटे तक का बैटरी बैकअप
    • फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड

    कमी

    • इसकी स्क्रीन में झिलमिलाहट की समस्या हो सकती है।

    हमारा फैसला

    • अगर आप Valorant, GTA V, CS:GO जैसे गेम्स खेलना चाहते हैं और पढ़ाई/कोडिंग या ऑफिस वर्क के लिए एक बजट-फ्रेंडली लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, तो यह मॉडल अच्छा रहेगा।
    • अगर आप Cyberpunk 2077 जैसे भारी AAA गेम्स अल्ट्रा-ग्राफिक्स सेटिंग्स पर खेलना चाहते हैं, तो RTX 2050 आपके लिए कम पड़ सकता है।
    01
  • Acer ALG, Intel Core5-210H Processor

    एसर की ALG सीरीज अच्छे गेमिंग लैपटॉप पेश करने के लिए जानी जाती है। इसी का यह मॉडल 144Hz डिस्प्ले रीफ्रेश रेट के साथ गेम्स के हर एक विजुअल्स को शानदार फ्रेम रेट के साथ एकदम क्लीयर दिखाता है। इतना ही नहीं, यह Gaming Laptop हैवी गेमिंग सॉफ्टवेयर और फाइलों को स्टोर करने के लिए 512GB एसएसडी के साथ आता है, जिसे भविष्य में 1TB तक अपग्रेड कर सकते हैं। इस गेमिंग लैपटॉप का इंटेल कोर C5-210H प्रोसेसर एक सुपरचार्ज्ड गेमिंग प्रोसेसर है, जो बिगिनर्स से लेकर मेनस्ट्रीम गेमिंग के लिए भी अच्छा साबित होता है। इसके कीबोर्ड में हाइलाइटेड WASD गेमिंग कीज़ भी मिलती हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Acer
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • मेमोरी स्पीड- 2200 MHz
    • कुल USB पोर्ट्स- 4
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • डिस्प्ले टाइप- एलसीडी

    खूबियां

    • स्ट्रीमिंग के लिए HD वीडियो कैमरा
    • 32GB तक अपग्रेड होने वाली रैम

    कमी

    • स्पीकर की क्वालिटी अच्छी नहीं रहने वाली है।

    हमारा फैसला

    • जो लोग बहुत अधिक पैसा खर्च किए बिना 144Hz डिस्प्ले का स्मूथ गेमप्ले अनुभव चाहते हैं। वे इस गेमिंग लैपटॉप को अपने लिए चुन सकते हैं।
    • अगर आपकी प्राथमिकता लाउड और क्लियर म्यूजिक/ऑडियो सुनना या पावरफुल साउंड के साथ गेम खेलना है तो यह आपके लिए नहीं है, क्योंकि इसके इन-बिल्ट स्पीकर साधारण क्वालिटी के हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • ASUS TUF A15, AMD Ryzen 7 170, RTX 3050-4GB

    हाई-एंड गेम्स खेलने हैं वो भी शानदार क्वालिटी वाले ग्राफिक्स के साथ? इस आसुस गेमिंग लैपटॉप का डेडिकेटेड NVIDIA GeForce RTX 3050 जीपीयू इसी के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं, AMD राइज़ेन 7 170 प्रोसेसर की तगड़ी स्पीड बिना किसी रूकावट के आपके हर एक्शन को जबरदस्त बनाती है। सिर्फ स्पीड और ग्राफिक्स ही नहीं, बल्कि 144Hz रीफ्रेश रेट और 250 निट्स ब्राइटनेस वाले डिस्प्ले पर आपको गेम के विजुअल्स भी एकदम साफ और डिटेल में दिखाई देते हैं। वहीं, इस आसुस लैपटॉप की 16GB रैम को 64GB तक अपग्रेड भी कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ASUS
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • पोर्ट्स की संख्या- 6
    • स्कैनर रिजॉल्यूशन- 1080p
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी

    खूबियां

    • फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी
    • 2X एसएसडी स्लॉट्स

    कमी

    • हाई-एंड गेम्स में 4GB VRAM जल्दी भर जाती है।

    हमारा फैसला

    • लम्बे समय तक गेमिंग करने वाले और एक्शन/रेसिंग गेम्स खेलने वाले गेमर्स के लिए यह आसुस लैपटॉप एक अच्छी पसंद साबित होगा।
    • अगर आप 4K वीडियो एडिटिंग या बहुत भारी रेंडरिंग का काम लगातार करना चाहते हैं, तो 4GB VRAM की लिमिट आ सकती है। ऐसे में यह आपके लिए नहीं है।
    03
  • Lenovo IdeaPad Slim 3 13th Gen Intel Core i7 13620H

    लेनोवो अपने तेज-तर्रार गेमिंग लैपटॉप के लिए जाना जाता है। इन्हीं में से एक यह आइडियापैड स्लिम 3 मॉडल 13वीं जेनरेशन के इंटेल कोर i7 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसके साथ AAA गेम्स भी पावरफुल स्पीड के साथ खेले जा सकते हैं। वहीं, 24GB तक अपग्रेड होने वाली RAM और 1TB तक एक्पेंडेबल SSD परफॉर्मेंस को और भी बेहतरीन बनाते हैं, ताकी भविष्य में भी स्पीड से समझौता ना करना पड़े। यह Laptop For Gaming प्राइवेसी शटर वाले फुल एचडी IR कैमरा से लैस है, जिसके साथ स्ट्रीमिंग करना भी मजेदार साबित होगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Lenovo
    • मॉडल नंबर- 15IRH10
    • डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
    • डिस्प्ले ब्राइटनेस- 300 निट्स
    • पोर्ट्स की संख्या- 7
    • वायरलेस टेक्नोलॉजी- वाईफाई

    खूबियां

    • डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी
    • एंटी- ग्लेयर डिस्प्ले

    कमी

    • गेमिंग में बैटरी जल्दी खत्म होती है।

    हमारा फैसला

    • जो लोग गेमिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग (Adobe Premiere Pro), 3D Rendering या लाइव स्ट्रीमिंग करना चाहते हैं। उन्हें एकबार लेनोवो के इस मॉडल की तरफ देखना चाहिए।
    • जो लोग बार-बार ट्रेवल करते हैं और बिना चार्जर के लंबा बैटरी बैकअप चाहते हैं (गेमिंग/हेवी वर्क में बैटरी जल्दी खत्म होती है)। ऐसे में यह मॉडल आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा।

    अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करिए।

    04
  • Dell G Series, Intel Core i5-13450HX

    डेल G सीरीज का यह गेमिंग लैपटॉप उन गेमर्स के लिए शानदार है, जो प्रदर्शन और विश्वसनीयता दोनों एकसाथ चाहते हैं। इसका 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले 120Hz रीफ्रेश रेट के साथ गेमिंग के दौरान बढ़िया मोशन व क्रिस्प डिटेल वाले विजुअल्स प्रदर्शित करता है। वहीं, 512GB एसएसडी के जरिए आपको गेम व फाइल्स को तेजी से लोड करने में मदद मिलती है। यह डेल गेमिंग लैपटॉप तेज और प्रतिक्रियाशील मल्टीटास्किंग के लिए 13वीं जेनरेशन के इंटेल कोर i5-13450HX प्रोसेसर के साथ आता है, जो आपके गेम खेलने के अनुभव को भी बेहतर बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Dell
    • प्रोसेसर स्पीड- 4.6 GHz
    • बैटरी लाइफ- 7 घंटा
    • पोर्ट्स की संख्या- 7
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम

    खूबियां

    • वैपोर चैंबर कूलिंग
    • गेम शिफ्ट Key

    कमी

    • इसका बैटरी बैकअप कुछ खास नहीं है।

    हमारा फैसला

    • लंबे गेमिंग सेशन खेलने वाले यूजर्स, जिन्हें लैपटॉप के गर्म (Overheat) होने की चिंता रहती है। वे इस मॉडल को अपना बना सकते हैं।
    • अगर आपके लिए लैपटॉप का हल्का होना और बैटरी बैकअप सबसे मुख्य प्राथमिकता है, तो आपको इस लैपटॉप को नहीं लेना चाहिए।
    05

16GB रैम के साथ आने वाले गेमिंग लैपटॉप मॉडलों की तुलना

सूची में शामिल सभी लैपटॉप मॉडल गेमिंग के दौरान शानदार प्रदर्शन देते हैं। मगर, आपके लिए सबसे अच्छा मॉडल कौन-सा है, यह पूरी तरह से आपके बजट और गेमिंग की जरूरतों पर निर्भर करता है। ऐसे में आप इनकी तुलना के साथ अपने लिए एक आदर्श लैपटॉप चुन सकते हैं-

मॉडल्स

स्टोरेज

प्रोसेसर

अन्य

HP Victus

512 जीबी

एएमडी राइज़ेन 7 7445HS

अपग्रेडेबल रैम

Acer ALG

512 जीबी

इंटेल कोर-5-210H

144Hz रीफ्रेश रेट

ASUS TUF A15

512 जीबी

एएमडी राइज़ेन 7 170

अडाप्टिव सिंक टेक्नोलॉजी

Lenovo IdeaPad Slim 3

512 जीबी

इंटेल कोर i7 13620H

अपग्रेडेबल एसएसडी

Dell G Series

512 जीबी

इंटेल कोर i5-13450HX

बैकलिट कीबोर्ड

अन्य डिवाइसों की जानकारी गैजेट गली कैटेगरी पर देखिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 16GB रैम वाले गेमिंग लैपटॉप भविष्य के लिए तैयार हैं?
    +
    हां, 16GB रैम वाले गेमिंग लैपटॉप अधिकांश आधुनिक गेम्स के लिए पर्याप्त हैं और अगले कुछ वर्षों के लिए भी प्रासंगिक रहेंगे। हालांकि, यदि आप अल्ट्रा-हाई-एंड गेमिंग या कंटेंट क्रिएशन की योजना बना रहे हैं, तो भविष्य में रैम अपग्रेड का विकल्प देखना उचित हो सकता है।
  • गेमिंग लैपटॉप में 16GB रैम के साथ कौन सा ग्राफिक्स कार्ड सबसे अच्छा है?
    +
    16GB रैम के साथ, NVIDIA GeForce RTX 3050, RTX 4050, RTX 4060 या AMD Radeon RX 6600M, RX 7600S जैसे ग्राफिक्स कार्ड शानदार प्रदर्शन प्रदान करते हैं। RTX 4060 विशेष रूप से 16GB रैम के साथ एक शक्तिशाली तालमेल है।
  • क्या मैं 16GB रैम वाले गेमिंग लैपटॉप में रैम को अपग्रेड कर सकता हूं?
    +
    यह लैपटॉप मॉडल पर निर्भर करता है। कुछ गेमिंग लैपटॉप में अतिरिक्त रैम स्लॉट होते हैं या मौजूदा रैम को बदला जा सकता है, जबकि कुछ में रैम मदरबोर्ड पर सोल्डर की हुई होती है। खरीदने से पहले स्पेसिफिकेशन्स की जांच करना महत्वपूर्ण है।
  • 16GB रैम वाले गेमिंग लैपटॉप की कीमत कितनी होती है?
    +
    16GB रैम वाले गेमिंग लैपटॉप की कीमत कॉन्फ़िगरेशन और ब्रांड के आधार पर काफी भिन्न होती है। आप ₹60,000 से लेकर ₹1,50,000 या उससे अधिक तक के विकल्प पा सकते हैं, जिसमें ग्राफिक्स कार्ड और प्रोसेसर जैसे फैक्टर कीमत पर बड़ा प्रभाव डालते हैं।
  • गेमिंग के अलावा, 16GB रैम वाला लैपटॉप और क्या कर सकता है?
    +
    16GB रैम वाला लैपटॉप गेमिंग के अलावा वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, 3D रेंडरिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और भारी मल्टीटास्किंग जैसे मांग वाले कार्यों को भी आसानी से संभाल सकता है। यह एक बहुमुखी मशीन है।