छात्रों की पढ़ाई अब सिर्फ क्लासरूम तक की नहीं बची है। आजकल ऑनलाइन क्लासेज, ग्रुप स्टडी जैसी चीजों का जमाना है। बच्चे कई बार इंटरनेट के जरिए नई-नई चीजें भी सीखते हैं। इन्हीं सब को आसानी से करने के लिए इंटेल प्रोसेसर पर काम करने वाला लैपटॉप काफी अच्छा रहता है। Amazon पर ऐसे कई लैपटॉप उपलब्ध हैं, जिनमें एचपी, डेल, आसुस और एसर जैसे ब्रांड शामिल हैं। ये मॉडल्स स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों के बजट में आते हैं और पढ़ाई से जुड़े सॉफ्टवेयर को आसानी से संभाल लेते हैं।
इंटेल प्रोसेसर अपने प्रदर्शन, ऊर्जा दक्षता और विश्वसनीय मल्टीटास्किंग क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं, जो छात्रों के लिए आवश्यक हैं। चाहे आप नोट्स ले रहे हों, कोई सॉफ्टवेयर चला रहे हों, या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे हों, इंटेल-पावर्ड लैपटॉप अच्छा अनुभव प्रदान करते हैं। ऐसे में आप नीचे शामिल कुछ ऐसे ही मॉडल्स देख सकते हैं, जो आपकी शिक्षा को क्लासरूम के बाद भी रूकने नहीं देंगे-
ASUS Zenbook 14,Smartchoice,Intel Core Ultra 5 (Series 2)
इंटेल कोर अल्ट्रा 5 प्रोसेसर से लैस इस आसुस लैपटॉप के साथ पढ़ाई से सभी काम आसानी से किए जा सकते हैं। यह इंटेल AI बूस्ट NPU के जरिए अधिकतम स्पीड के साथ सॉफ्टवेयर को तेजी से लोड करता है और बिना किसी रूकावट के स्मूद परफॉर्मेंस देता है।
छात्रों के लिए क्यों अच्छा है?
- नोट्स बनाते समय या फिर इंटरनेट पर कुछ पढ़ते समय बार-बार स्क्रॉल करने के लिए माउस या कीबोर्ड का इस्तेमाल ना करना पड़े! इसके लिए लैपटॉप में टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है।
- प्रोजेक्ट बनाते-बनाते रात हो गई है और कमरे में कम रोशनी में बैठकर काम कर रहे हैं! इस ASUS लैपटॉप का बैकलिट कीबोर्ड आपको आसानी से टाइपिंग करने की सुविधा देता है।
- पढ़ाई के लिए लैपटॉप लिया है, तो जाहिर है उसे स्कूल, कॉलेज या फिर कोचिंग में साथ ले जाएंगें। आने-जाने में डिस्प्ले को कोई नुकसान ना पहुंचे इसके लिए स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिला ग्लास लगाया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- ASUS Zenbook 14
- स्क्रीन साइज- 14 इंच
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- बैटरी लाइफ- 18 घंटा
- फॉर्म फैक्टर- हल्का और पतला
- डिस्प्ले टाइप- OLED
खूबियां
- 120Hz रीफ्रेश रेट
- AI इंजन सपोर्ट
- फुल I/O पोर्ट्स
कमी
- कभी-कभार ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है।
01
Lenovo Yoga Slim 7, Intel Core Ultra 5 125H
ऑनलाइन क्लासेज हों, प्रोजेक्ट बनाने हों या फिर इंटरनेट पर नई चीजें तेजी के साथ सर्च करनी हों इस लेनोवो लैपटॉप का इंटेल कोर अल्ट्रा 5 125H प्रोसेसर सबकुछ बिना रूके कर सकता है। 4.5Ghz तक की मैक्स टर्बो स्पीड बिना किसी लैगिंग के तेज प्रोसेसिंग सुनिश्चित करती है।
छात्रों के लिए क्यों अच्छा है?
- अपने डेटा तक आसान पहुंच, सवालों के जबाव खोजने, तस्वीरें बनाने या फिर सिस्टम को आसानी से कंट्रोल करने के लिए Co-Pilot Key दी गई है। इससे छात्रों को AI असिस्टेंट की सुविधा मिलती है।
- घंटों चलने वाली क्लासेज लेनी पड़ती हैं या फिर प्रोजेक्ट को बनाने में सुबह से शाम हो जाती है! इस स्टूडेंट लैपटॉप का आई सेफ डिस्प्ले आपकी आंखों पर ज्यादा ज़ोर डाले बिना लंबे समय तक आराम से काम करने का अनुभव देती है।
- आपकी ऑनलाइन क्लासेज में वीडियो, आवाज और सामने वाली की बातें सबकुछ आराम से समझने और सुनने के लिए Lenovo लैपटॉप में FHD कैमरा के साथ 4 वॉइस ID माइक और डॉल्बी एटमॉस वाले 4 स्पीकर मिलते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- Yoga Slim 7
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्क्रीन साइज- 14 इंच
- बैटरी लाइफ- 10 घंटा
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- OLED
- डिस्प्ले ब्राइटनेस- 400 निट
खूबियां
- डॉल्बी विजन डिस्प्ले
- रेपिड चार्ज सपोर्ट
- गोल किनारों वाला डिजाइन
कमी
- हैवी लोड में बैटरी जल्दी खत्म होती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
ASUS Vivobook S16,Intel Core Ultra 5 225H,AI PC
आसुस वीवोबुक सीरीज का यह लैपटॉप भी स्टूडेंट्स के लिए एक परफेक्ट मॉडल साबित होगा। इसका इंटेल कोर अल्ट्रा 5 225H प्रोसेसर अपनी 4.9 GHz तक की स्पीड के साथ पढ़ाई से जुड़े सॉफ्टवेयर को आसानी से संभलता है और बिना रूकावट काम करने की सुविधा देता है।
छात्रों के लिए क्यों अच्छा है?
- घंटों चलने वाली क्लासेज लेनी हों या फिर अपना कोई काम करना हो इसकी 20 घंटे की बैटरी लाइफ आपके लिए शानदार साबित होगी। वहीं, फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी बिना ज्यादा समय लिए लैपटॉप को तेजी से चार्ज करती है।
- हल्का और पतला डिजाइन उन छात्रों के लिए एकदम बढ़िया रहने वाला है, जिन्हें हर रोज अपने साथ कॉलेज या स्कूल में लैपटॉप लेकर जाना होता है। वहीं, मैटेलिक बॉडी टूट-फूट से भी सुरक्षा देती है।
- सिर्फ काम और पढ़ाई ही नहीं, बोर होने पर फिल्में देखने या गाने सुनने के लिए डॉल्बी एटमॉस के साथ ASUS ऑडियो बूस्टर वाले स्पीकर मिलते हैं। इनसे शानदार साउंड का मजा भी मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- ASUS Vivobook S16
- स्क्रीन साइज- 16 इंच
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- पोर्ट्स की संख्या- 6
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1920 x 1200 पिक्सल
- फॉर्म फैक्टर- क्लैमशेल
खूबियां
- कई सारे कनेक्टिविटी पोर्ट
- 70WH की बैटरी क्षमता
- बैकलिट कीबोर्ड
कमी
- स्क्रीन रिजॉल्यूशन से जुड़ी समस्या आ सकती है।
गैजेट गली कैटेगरी पर देखिए ऐसी अन्य जानकारियां।
03
Acer AspireGo14, Intel Core Ultra5 125H AI Processor
इंटेल कोर अल्ट्रा 5 125H प्रोसेसर के साथ आने वाले इस एसर लैपटॉप में आपको स्पीड से भरी रिस्पॉन्सिव परफॉर्मेंस मिलती है। वहीं, 16 जीबी की RAM और 512 जीबी SSD प्रदर्शन को ज्यादा स्मूद बनाते हैं। इसमें रैम को 32 जीबी तक और एसएसडी को 1 TB तक अपग्रेड भी कर सकते हैं।
छात्रों के लिए क्यों अच्छा है?
- इस Acer लैपटॉप का गेमिंग ग्रेड वाला H प्रोसेसर परफॉर्मेंस को अधिक स्मूद और तेज बनाता है। इसकी वजह से स्टूडेंट कोडिंग और प्रोग्रामिंग से जुड़े सॉफ्टवेयर को भी इसपर आसानी से चला सकते हैं।
- AI असिस्टेंट की सुविधा ना सिर्फ आपके काम को तेज बनाती है, बल्कि आपको अपने सवालों का जबाव आसानी से खोजने में मदद करती है। यह प्रोजेक्ट बनाने में काफी मददगार साबित होगी।
- इंटरनेट में रूकावट का सामना ना करना पड़े, इसके लिए Wi-Fi 6 सपोर्ट मिलता है। इसकी वजह से आप बिना किसी लैग के सुपर-फास्ट कनेक्टिविटी का अनुभव पा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- Aspire Go 14
- स्क्रीन साइज- 14 इंच
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- फॉर्म फैक्टर- अल्ट्रा पोर्टेबल
- डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- IPS
खूबियां
- मजबूत मेटल चेसिस
- अल्ट्रा पोर्टेबल डिजाइन
- 720p HD कैमरा
कमी
- इसकी साउंड क्वालिटी कुछ खास नहीं है।
04
HP 15, Intel Core Ultra 5 125H (16GB DDR5, 1TB SSD)
इस एचपी 15 लैपटॉप का प्रोसेसर इंटेल टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है, जो कि बेहतरीन स्पीड के साथ तेज ब्राउज़िंग, लोडिंग और प्रोसेसिंग की सुविधा देता है। इंटेल कोर अल्ट्रा 5 125H प्रोसेसर आपकी पढ़ाई से जुड़े कामों को सहजता से करने का अनुभव देगा।
छात्रों के लिए क्यों अच्छा है?
- AI सुविधाओं से लैस इस HP लैपटॉप में ऑनलाइन क्लासेज लेते समय आपका फ्रेम खुद सेट हो जाता है, पीछे का शोर नहीं आता और साथ ही आपको स्मार्ट बैकग्राउंट क्रिएट करने की भी सुविधा मिलती है।
- 6 घंटे से ज्यादा चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा आपको पढ़ाई के बीच बाधा आने से बचाएगी। बैटरी खत्म होने पर भी आप इसे कुछ ही मिनटों में 50% तक चार्ज कर सकते हैं।
- सिर्फ बैकलिट कीबोर्ड ही नहीं, बल्कि इसमें न्यूमैरिक कीपैड भी दिया गया है। इसकी मदद से आप कैलकुलेशन से जुड़े काम आसानी से कर पाएंगें।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- मॉडल नंबर- fd1255TU
- फॉर्म फैक्टर- क्लैमशेल
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- नेटवर्क कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, WiFi
खूबियां
- स्मार्ट कंट्रोल के लिए HP इमेजपैड
- एचपी ट्रू विजन 1080p FHD कैमरा
- इंटेल Arc ग्राफिक्स प्रोसेसर
कमी
- लैपटॉप में हीटिंग की समस्या हो सकती है।
05
इंटेल-पावर्ड लैपटॉप मॉडलों की तुलना: चुनें परफेक्ट पार्टनर
हमने जिन मॉडलों को यहां शामिल किया है, वे सभी इंटेल आधारित प्रोसेसर पर काम करते हैं। मगर, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है, कि ये सभी एक जैसे ही हैं। सभी का प्रदर्शन और कार्यक्षमताएं एक-दूसरे से अलग हैं। ऐसे में आपको अपनी प्राथमिकताओं का ध्यान रखते हुए इनमें से एक सबसे अच्छे मॉडल को अपने लिए चुनना होगा-
जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखिए अन्य कैटेगरी की जानकारी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।