43 इंच स्मार्ट टीवी लेने की सोच रहे हैं! जानिए बजट और जरुरत के हिसाब से ऐसे चुनें बढ़िया विकल्प?

43 इंच का स्मार्ट टीवी चुनते समय सिर्फ कीमत की तुलना करना काफी नहीं होता। बजट के साथ डिस्प्ले रिजॉल्यूशन, ऑपरेटिंग सिस्टम, प्रोसेसर और आपके देखने के तरीके को भी ध्यान में रखना चाहिए। सही जानकारी होने पर जरूरत के हिसाब से ऐसा टीवी चुनना आसान हो जाता है जो लंबे समय तक बेहतर अनुभव दे सके।
बजट के हिसाब से 43-इंच स्मार्ट टीवी का चुनाव कैसे करें?
बजट के हिसाब से 43-इंच स्मार्ट टीवी का चुनाव कैसे करें?

43 इंच का स्मार्ट टीवी उन लोगों की पहली पसंद बनता है जिन्हें बेडरूम, छोटे लिविंग रूम या स्टडी रूम के लिए बैलेंस्ड स्क्रीन साइज चाहिए। लेकिन हर बजट में मिलने वाला 43 इंच टीवी एक जैसा नहीं होता। कम कीमत वाले मॉडल में अक्सर फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है, जबकि थोड़ा ज्यादा बजट होने पर 4K रिजॉल्यूशन, बेहतर प्रोसेसर और ज्यादा स्मार्ट फीचर्स वाले विकल्प भी मिलने लगते हैं। यही वजह है कि बजट तय करने के साथ यह समझना भी जरूरी है कि आपका इस्तेमाल क्या है। अगर ज्यादातर OTT प्लेटफॉर्म, स्पोर्ट्स या 4K कंटेंट देखते हैं, तो फीचर्स भी उसी हिसाब से देखने चाहिए। 

बजट के हिसाब से 43-इंच स्मार्ट टीवी का चुनाव कैसे करें?

यहां पर हमने स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से बताया है कि 43-इंच स्मार्ट टीवी चुनते समय प्राइस रेंज के अतिरिक्त किन-किन फीचर्स या सुविधाओं के ऊपर ध्यान देना चाहिए, ताकि बजट और फीचर्स के साथ में आप बढ़िया विकल्प चुन सकें।

  • सबसे पहले बजट तय करें कि आपको ₹15,000 का बेसिक टीवी चाहिए या ₹30,000+ का प्रीमियम मॉडल। बजट के हिसाब से ही आपको फीचर्स और स्क्रीन क्वालिटी मिलती है।
  • 43-इंच साइज के लिए हमेशा 4K UHD टीवी ही खरीदें। यह कम बजट वाले फुल एचडी टीवी के मुकाबले ज्यादा साफ और क्रिस्प पिक्चर देता है।
  • टीवी के आसान इस्तेमाल के लिए गूगल या Android OS वाला टीवी ही चुनें। इसमें आपको नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और प्राइम वीडियो जैसे सभी ज़रूरी ऐप्स आसानी से मिल जाते हैं।
  • टीवी चुनते समय ध्यान दें कि उसमें कम से कम 3 HDMI और 2 USB पोर्ट्स हों। जिससे आप सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और साउंडबार जैसी चीजों को आसानी से कनेक्ट कर पाएं।
  • बेहतर सिनेमा जैसे अनुभव के लिए कम से कम 20 वॉट या 30 वॉट आउटपुट और डॉल्बी ऑडियो के साथ आने वाले टीवी चुनें।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेज़न पर उपलब्ध 5 बढ़िया 43 इंच स्मार्ट टीवी विकल्प, जो अलग-अलग बजट के हिसाब से आपकी जरुरतों का रखेगें पूरा ख्याल।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Xiaomi 108 cm (43 inch) FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV

    बजट तय करते समय सिर्फ स्क्रीन साइज़ देखकर टीवी चुनना हमेशा सही फैसला नहीं होता। पिक्चर क्वालिटी और रोजमर्रा का इस्तेमाल भी उतना ही मायने रखता है। 

    • यह 43 इंच QLED स्मार्ट टीवी उन लोगों के लिए दिलचस्प हो सकता है जो कम बजट में बेहतर विजुअल चाहते हैं। क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी और 4K HDR की वजह से फिल्मों में रंग ज्यादा गहरे और पिक्चर ज्यादा साफ नजर आ सकती है। 
    • क्रिकेट या एक्शन सीन देखते समय धुंधलापन कम महसूस हो इसके लिए रियलिटी फ्लो MEMC और 120Hz गेम बूस्टर का साथ मिलता है। 
    • अगर घर में OTT और DTH दोनों चलते हैं तो बार-बार इनपुट बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। Fire TV के होम स्क्रीन से दोनों का कंट्रोल आसान हो जाता है और एलेक्सा वॉइस कमांड भी काम आती है। 
    • 30 वॉट स्पीकर डॉल्बी ऑडियो और DTS-X के साथ डायलॉग और बैकग्राउंड साउंड को ज्यादा दमदार बनाने की कोशिश करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Xiaomi {L43MB-FPIN}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट

    खूबियां

    • पिक्चर-इन-पिक्चर मोड
    • फिल्ममेकर मोड

    कमी

    • टीवी थोड़ा अटक कर चलने की समस्या
    01
  • TCL 108 cm (43 inches) Metallic Bezel Less Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    हर किसी को क्यूएलईडी टीवी की जरूरत नहीं होती। अगर आपका बजट सीमित है लेकिन 4K कंटेंट और स्मार्ट फीचर्स दोनों चाहिए तो TCL का यह 43 इंच टीवी ध्यान देने लायक है। 

    • बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखते समय फीके रंग या डार्क सीन का असर कम महसूस हो इसके लिए HDR10 एआईपीक्यू प्रोसेसर और डायनेमिक कलर एन्हांसमेंट मिलते हैं जो रंगों को ज्यादा असली जैसा दिखाने में मदद करते हैं। 
    • स्पोर्ट्स या मूवी में तेज एक्शन वाले सीन के दौरान MEMC तकनीक स्मूद विजुअल बनाए रखने की कोशिश करता है। 
    • आवाज भी सिर्फ तेज नहीं बल्कि साफ सुनाई दे इसलिए 24 वॉट स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस और DTS-X का सपोर्ट मिलता है। 
    • गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम होने की वजह से मल्टीपल OTT ऐप्स और दूसरी लोकप्रिय ऐप्स आसानी से इस्तेमाल की जा सकती हैं। 
    • मेटैलिक बेज़ल-लेस डिजाइन स्क्रीन को ज्यादा बड़ा महसूस कराता है और वाइड व्यूइंग एंगल की वजह से सोफे के किसी भी कोने से तस्वीर साफ दिखाई देती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {43V6C}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 24 वॉट

    खूबियां

    • मल्टीपल आई केयर
    • क्रोमकास्ट बिल्ट-इन

    कमी

    • स्क्रीन फ्लिकर करने की समस्या
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 43 inches Crystal UHD 4K Samsung Vision AI Smart TV

    टीवी चुनते समय सिर्फ 4K रेजोल्यूशन देखना काफी नहीं होता। कई बार असली फर्क इस बात से पड़ता है कि पुराने टीवी चैनल और OTT कंटेंट स्क्रीन पर कैसे दिखते हैं। सैमसंग का यह 43 इंच स्मार्ट टीवी इसी अनुभव पर जोर देता है। 

    • क्रिस्टल प्रोसेसर 4K कम क्वालिटी वाले वीडियो को पहले से ज्यादा साफ और शार्प दिखाने की कोशिश करता है जिससे रोजाना देखने वाला कंटेंट भी बेहतर नजर आता है। 
    • फिल्मों में रंग ज्यादा नेचुरल दिखें और डार्क सीन में डिटेल बनी रहे इसके लिए HDR10+ और Pur Color का सपोर्ट मिलता है। 
    • अगर अलग साउंडबार नहीं है तब भी 30 वॉट स्पीकर के साथ ओब्जेकट ट्रेकिंग साउंड लाइट मूवी में डायलॉग को ज्यादा साफ सुनाने में मदद करते हैं। 
    • Samsung TV Plus की मदद से 150 से ज्यादा फ्री चैनल देखने को मिलते हैं, जिससे मनोरंजन कई गुना बढ़ जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA43UE86AHULXL}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट

    खूबियां

    • AI एनर्जी मोड
    • 3D सराउंड साउंड

    कमी

    • टीवी के साथ टेबल स्टैंड ना होना
    03
  • LG 108 cms (43 inches) NU87 AI Series LED TV

    हर 43 इंच टीवी सिर्फ स्क्रीन साइज़ के दम पर अच्छा नहीं बनता। रोजाना देखने का मजा इस बात पर भी निर्भर करता है कि पिक्चर कितनी नेचुरल दिखती है और आवाज कितनी साफ सुनाई देती है। LG का यह 4K AI टीवी इन्हीं दोनों पहलुओं पर ध्यान देता है। 

    • पुराने टीवी चैनल या कम क्वालिटी वाले वीडियो भी ज्यादा साफ और डिटेल के साथ दिखें इसके लिए α7 AI प्रोसेसर और 4K सुपर अपस्केलिंग मदद करते हैं। 
    • फिल्में देखते समय डार्क सीन सामान्य न लगें इसलिए डायनेमिक टोन मैपिंग और HDR सपोर्ट सीन में बेहतर डेप्थ लाने की कोशिश करते हैं। 
    • डायलॉग सुनने में दिक्कत होती है तो AI Sound Pro और क्लियर वॉइस प्रो आवाज को ज्यादा साफ रखने में काम आते हैं। 
    • गेम खेलने वालों के लिए VRR और ALLM का सपोर्ट भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {43NU870BPLA}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • 4K सुपर अपस्केलिंग
    • Linear फ्लो डिजाइन

    कमी

    • कमजोर बिल्ड क्वालिटी
    04
  • Sony 108 cm (43 inches) BRAVIA 2M2 Series LED Google TV

    कुछ टीवी पहली नजर में फीचर्स से नहीं बल्कि पिक्चर क्वालिटी से प्रभावित करते हैं। Sony का यह 43 इंच ब्राविया मॉडल ऐसे ही देखने वालों के लिए है जो फिल्मों और ओटीटी कंटेंट में नेचुरल रंग और साफ डिटेल पसंद करते हैं। 

    • पुराने वीडियो या एचडी चैनल भी ज्यादा शार्प दिखें इसके लिए 4K प्रोसेसर X1 और 4K X-Reality PRO साथ मिलकर तस्वीर को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं।
    • तेज रफ्तार क्रिकेट मैच या एक्शन सीन देखते समय MotionFlow XR 100 की वजह से मूवमेंट ज्यादा स्मूद महसूस हो सकता है। 
    • आवाज पर भी खास ध्यान दिया गया है। डॉल्बी एटमॉस और DTS:X सपोर्ट डायलॉग और बैकग्राउंड साउंड को ज्यादा असरदार बनाने में मदद करते हैं।
    • 4 HDMI पोर्ट इसे गेमिंग कंसोल, साउंडबार और दूसरे डिवाइस के साथ इस्तेमाल करने के लिए भी सुविधाजनक बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-43S22BM2}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • फ्लोटिंग डिजाइन
    • ओपन बैफेल स्पीकर

    कमी

    • टीवी थोडा धीमा चलने की समस्या
    05

तुलना -  बजट के हिसाब से 43-इंच स्मार्ट टीवी मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए 43 इंच स्मार्ट टीवी मॉडल्स की फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

मॉडल

रिफ्रेश रेट

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Xiaomi {L43MB-FPIN}

60Hz

30 वॉट

क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी, 120Hz गेम बूस्टर, पिक्चर-इन-पिक्चर मोड

TCL {43V6C}

60Hz

24 वॉट

एआईपीक्यू प्रोसेसर, डायनेमिक कलर एन्हांसमेंट, मेटैलिक बेज़ल-लेस डिजाइन 

Samsung {UA43UE86AHULXL}

50Hz

30 वॉट

क्रिस्टल प्रोसेसर 4K, ओब्जेकट ट्रेकिंग साउंड लाइट, सैमसंग टीवी प्लस 

LG {43NU870BPLA}

60Hz

20 वॉट

α7 AI प्रोसेसर, डायनेमिक टोन मैपिंग, VRR और ALLM का सपोर्ट 

Sony {K-43S22BM2}

60Hz

20 वॉट

4K प्रोसेसर X1, डॉल्बी एटमॉस और DTS:X, 4 HDMI पोर्ट

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 43 इंच स्मार्ट टीवी किस तरह के कमरे के लिए सही माना जाता है?
    +
    43 इंच का टीवी आमतौर पर बेडरूम, छोटे लिविंग रूम और स्टडी रूम के लिए अच्छा माना जाता है। सही अनुभव के लिए बैठने की दूरी भी स्क्रीन साइज के अनुसार होनी चाहिए।
  • कम बजट में Full HD लेना सही रहेगा या 4K?
    +
    अगर आप ज्यादातर DTH चैनल या सामान्य HD कंटेंट देखते हैं, तो फुल एचडी पर्याप्त हो सकता है। वहीं OTT प्लेटफॉर्म और 4K कंटेंट के लिए 4K टीवी बेहतर विकल्प माना जाता है।
  • 43 इंच स्मार्ट टीवी में ऑपरेटिंग सिस्टम कितना जरूरी है?
    +
    ऑपरेटिंग सिस्टम तय करता है कि ऐप्स कितनी आसानी से चलेंगे और इंटरफेस कितना स्मूद रहेगा। इसलिए गूगल, webOS, Tizen या दूसरे प्लेटफॉर्म का सपोर्ट भी देखना चाहिए।
  • क्या ज्यादा कीमत वाला 43 इंच टीवी हमेशा बेहतर होता है?
    +
    जरूरी नहीं। ज्यादा कीमत वाले मॉडल में अतिरिक्त फीचर्स मिल सकते हैं, लेकिन सही चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आप टीवी का इस्तेमाल किस काम के लिए करेंगे।
  • बजट तय करते समय सबसे पहले किस बात पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    सबसे पहले यह तय करें कि टीवी का इस्तेमाल फिल्में, OTT, स्पोर्ट्स, गेमिंग या रोजमर्रा के देखने के लिए होगा। इसके बाद उसी जरूरत के हिसाब से बजट और फीचर्स की तुलना करना आसान हो जाता है।