सिर्फ 2 मिनट में मोबाइल को TV से करें कनेक्ट: वायरलेस और वायर्ड, दोनों तरीके एक ही जगह!

स्मार्टफोन और टीवी को कनेक्ट करने के लिए वायरलेस और वायर्ड, दोनों तरीके उपलब्ध हैं। वायरलेस कनेक्शन के लिए दोनों डिवाइस में सपोर्टेड स्क्रीन शेयरिंग फीचर होना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं है, तो HDMI अडैप्टर या दूसरी सपोर्टेड केबल का इस्तेमाल किया जा सकता है। कौन-सा तरीका सही रहेगा, यह आपके डिवाइस के मॉडल और उपलब्ध फीचर्स पर निर्भर करता है।
टीवी को स्मार्टफोन से कैसे कनेक्ट करें?
टीवी को स्मार्टफोन से कैसे कनेक्ट करें?

टीवी को स्मार्टफोन से कनेक्ट करने के लिए एक से ज्यादा तरीके मौजूद हैं। कौन-सा तरीका इस्तेमाल होगा, यह आपके टीवी और फोन में दिए गए कनेक्टिविटी फीचर्स पर निर्भर करता है। अगर दोनों डिवाइस वायरलेस स्क्रीन शेयरिंग को सपोर्ट करते हैं, तो Wi-Fi के जरिए कुछ ही स्टेप में कनेक्शन किया जा सकता है। वहीं जिन डिवाइस में यह सुविधा नहीं होती, वहां HDMI अडैप्टर या सपोर्टेड केबल की मदद ली जा सकती है। गूगल के गूगल कास्ट, Apple के AirPlay और कई टीवी ब्रांड की स्क्रीन मिररिंग सुविधा इसी काम के लिए दी जाती है। सही तरीका पता होने पर फोटो, वीडियो, प्रेजेंटेशन और दूसरे कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर आसानी से देखे जा सकते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

वाई-फाई और स्क्रीन मिररिंग से वायरलेस कनेक्शन कैसे करें?

  • वाई-फाई चालू करें - सबसे पहले अपने स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी दोनों को घर के एक ही वाई-फाई नेटवर्क से अच्छी तरह कनेक्ट करें।
  • कास्ट ऑप्शन ढूंढें - एंड्रॉयड फोन में ऊपर से स्वाइप करके स्मार्ट व्यू या Cast को सिलेक्ट करें, और आईफोन में कंट्रोल सेंटर खोलकर स्क्रीन मिररिंग पर क्लिक करें।
  • टीवी का नाम चुनें - अब आपके फोन की स्क्रीन पर आस-पास के एक्टिव टीवी का नाम दिखाई देगा, लिस्ट में से अपने टीवी के नाम पर टैप करें।
  • कनेक्ट करें - टीवी स्क्रीन पर एक कोड या प्रमिशन का पॉप-अप आएगा, रिमोट से Allow दबाते ही आपके फोन की स्क्रीन टीवी पर दिखने लगेगी।

HDMI केबल और अडैप्टर का इस्तेमाल कैसे करें?

  • सही केबल चुनें - अगर आपके पास Type-C एंड्रॉयड फोन या आईफोन 15 है, तो एक अच्छी क्वालिटी की टाइप-सी to HDMI केबल मार्केट से खरीदें।
  • पुराने आईफोन के लिए - यदि आपके पास लाइटनिंग पोर्ट वाला पुराना आईफोन है, तो आपको एप्पल लाइटनिंग डिजीटल AV अडैप्टर और एक नार्मल एचडीएमआई केबल की जरूरत होगी। 
  • केबल को जोड़ें - केबल के एक हिस्से को अपने स्मार्टफोन में लगाएं और दूसरे बड़े हिस्से को टीवी के पीछे बने खाली HDMI पोर्ट में प्लग करें।
  • सोर्स चेंज करें - टीवी रिमोट पर सोर्स या इनपुट बटन दबाएं और वही एचडीएमआई नंबर (जैसे HDMI 1 या 2) चुनें जिसमें आपने केबल लगाई है।

क्या नार्मल USB चार्जिंग केबल से भी फोन टीवी से कनेक्ट हो सकता है?

  • केबल कनेक्ट करें - अपने फोन के नार्मल चार्जिंग डेटा केबल या कहें USB केबल को फोन में लगाएं और उसके दूसरे छोर को टीवी के यूएसबी पोर्ट में डालिए।
  • फाइल ट्रांसफर सिलेक्ट करें - केबल लगाते ही फोन पर एक नोटिफिकेशन आएगा, वहां चार्जिंग की जगह फाइल ट्रांसफर या MTP मोड को सिलेक्ट करना बहुत जरूरी है।
  • मीडिया प्लेयर - अब टीवी रिमोट की मदद से होम स्क्रीन पर जाएं और मीडिया प्लेयर या फाइल मेनेजर ऐप को ढूंढकर उसे ओपन करें।
  • फाइले चलाएं - यहाँ आपको अपने फोन का स्टोरेज दिखाई देगा, जिससे आप फोन की पुरानी फोटोज और ऑफलाइन वीडियो बड़ी स्क्रीन पर आसानी से देख सकते हैं।

कास्टिंग ऐप्स या इन-बिल्ट ऐप की मदद से विडियो कैसे चलाएं?

  • ऐप ओपन करें - अपने स्मार्टफोन पर यूट्यूब, नेटफ्लिक्स या प्राइम वीडियो जैसा कोई भी वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप खोलें जो आपको टीवी स्क्रीन पर देखना है।
  • कास्ट आइकन ढूंढें - वीडियो चालू करने के बाद प्लेयर के ऊपर दाईं तरफ एक छोटा सा चौकोर वाई-फाई जैसा Cast का निशान दिखाई देगा, उसपर टैप करें।
  • डिवाइस सिलेक्ट करें - स्क्रीन पर आ रहे टीवी के नाम को चुनें, वीडियो तुरंत आपके टीवी पर चलने लगेगा और आपका फोन पूरी तरह से फ्री हो जाएगा।

नीचे देखें वायरलेस और वायर्ड दोनों तरीकों से स्मार्टफोन से कनेक्ट होने वाले 5 बढ़िया स्मार्ट टीवी मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier H6E Series 108cm (43) 4K QLED Ultra HD Smart LED Google TV

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {43H6E}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 19 वॉट

    खूबियां

    • गेम मोड
    • डाउन फायरिंग स्पीकर

    कमी

    • कमजोर बिल्ड क्वालिटी
    01
  • Sony 108 cm (43 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-43S22BM2}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • X1 4K प्रोसेसर
    • फ्लोटिंग डिजाइन

    कमी

    • टीवी थोडा स्लो चलने की समस्या
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Xiaomi 108 cm (43 inch) X Ultra HD 4K Smart Google LED TV

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Xiaomi {L43MB-APIN}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट

    खूबियां

    • 32GB इंटरनल स्टोरेज
    • 120Hz गेम बूस्टर

    कमी

    • डिस्पले पर लाइन आने की समस्या
    03
  • PHILIPS 127 cm (50 inches) 8100 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Philips {50PQT8100/94}
    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट

    खूबियां

    • A55 चिप के साथ 2GB+32GB ROM
    • मिराकास्ट का सपोर्ट

    कमी

    • रिमोट कंट्रोल ठीक से काम ना करना
    04
  • Vu Smartchoice 139cm (55 inches) Vibe Series 4K QLED Smart Google TV

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Vu {55VIBE-DV}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 88 वॉट

    खूबियां

    • इंटिग्रेटिड साउंडबार
    • मल्टीपल व्यूइंग मोड

    कमी

    • टीवी का स्लो रिस्पानंस
    05

पुराने या बिना वाई-फाई वाले नार्मल टीवी को स्मार्टफोन से कैसे जोड़ें?

  • अगर आपका टीवी पुराना है और उसमें वाई-फाई नहीं है, तो अमेज़न से Amazon Fire TV स्टिक या गूगल क्रोमकास्ट जैसा डिवाइस खरीदें।
  • इस छोटे से डिवाइस को अपने पुराने टीवी के एचडीएमआई पोर्ट में प्लग करें और इसे किसी बाहरी चार्जर से बिजली की पावर दें।
  • टीवी चालू करके नए डिवाइस को अपने मोबाइल हॉटस्पॉट या घर के वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करके सेटअप स्क्रीन पूरी करें।
  • अब आप पहले तरीके की तरह ही स्मार्ट व्यू या किसी भी कास्ट ऐप की मदद से अपने पुराने टीवी को भी आसानी से स्मार्ट बना सकते हैं।

तुलना: स्मार्टफोन से कनेक्ट होने वाले टीवी मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Haier 

{43H6E}

43 इंच

19 वॉट

गेम मोड, डाउन फायरिंग स्पीकर

Xiaomi {L43MB-APIN}

43 इंच

30 वॉट

32GB इंटरनल स्टोरेज, 120Hz गेम बूस्टर

Sony {K-43S22BM2}

43 इंच

20 वॉट

X1 4K प्रोसेसर, फ्लोटिंग डिजाइन

Philips {50PQT8100/94}

50 इंच

30 वॉट

A55 चिप के साथ 2GB+32GB ROM, मिराकास्ट का सपोर्ट

Vu 

{55VIBE-DV}

55 इंच

88 वॉट

इंटिग्रेटिड साउंडबार, मल्टीपल व्यूइंग मोड

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • टीवी को स्मार्टफोन से वायरलेस तरीके से कैसे जोड़ें?
    +
    अगर टीवी और स्मार्टफोन दोनों Google Cast, AirPlay या स्क्रीन मिररिंग को सपोर्ट करते हैं, तो दोनों को एक ही वाई-फाई नेटवर्क से जोड़ें। इसके बाद फोन में स्क्रीन शेयरिंग विकल्प खोलकर अपना टीवी चुनें।
  • क्या बिना वाई-फाई के भी टीवी और स्मार्टफोन को जोड़ा जा सकता है?
    +
    हां, अगर आपका फोन और टीवी सपोर्ट करते हैं, तो HDMI अडैप्टर या सपोर्टेड केबल की मदद से दोनों डिवाइस को बिना Wi-Fi के भी जोड़ा जा सकता है।
  • क्या हर स्मार्ट टीवी स्क्रीन मिररिंग को सपोर्ट करता है?
    +
    नहीं, स्क्रीन मिररिंग, गगूल कास्ट या एयरप्ले जैसी सुविधाएं हर मॉडल में नहीं मिलतीं। कनेक्ट करने से पहले टीवी की स्पेसिफिकेशन देखना जरूरी है.
  • क्या iPhone और Android के लिए कनेक्ट करने का तरीका अलग होता है?
    +
    हां, आईफोन में आमतौर पर एयरप्ले का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि एंड्राइड फोन में गूगल कास्ट या स्क्रीन मिररिंग जैसे विकल्प मिल सकते हैं। तरीका डिवाइस पर निर्भर करता है।
  • क्या टीवी से स्मार्टफोन जोड़ने के लिए कोई ऐप डाउनलोड करना जरूरी होता है?
    +
    जरूरी नहीं। कई स्मार्ट टीवी और स्मार्टफोन में स्क्रीन शेयरिंग की सुविधा पहले से मौजूद होती है। कुछ ब्रांड अपने ऑफिशियल ऐप भी उपलब्ध कराते हैं, अगर उनके मॉडल में इसकी जरूरत हो।