जब पार्टी की बात आती है, तो सबसे जरूरी चीज होती है दमदार और क्लियर आवाज। यहीं पर JBL और Sony जैसे ब्रांडस अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन करते हैं। JBL अपने डीप बेस और हाई आउटपुट के लिए जाना जाता है, जहां कई मॉडल्स में 100W से 160W तक की साउंड क्षमता और तेज बेस ट्यूनिंग मिलती है, जो खुली जगह या तेज म्यूजिक के लिए उपयुक्त रहती है। दूसरी तरफ Sony अपने Party Speaker में बैलेंस्ड आउटपुट और क्लियर डॉयलाग के लिए पहचाना जाता है, जहां मल्टी स्पीकर सेट-अप और लगभग 360 डिग्री साउंड फैलाव मिलता है, जिससे आवाज हर दिशा में समान सुनाई देती है। बैटरी की बात करें तो सोनी के कुछ मॉडल्स में 20 से 25 घंटे तक बैक-अप मिलता है, जबकि जेबीएल में आमतौर पर 10 से 15 घंटे तक की बैटरी देखने को मिलती है। अगर आपका उपयोग आउटडोर पार्टी के लिए है, तो ज्यादा बेस और तेज आवाज काम आती है, जबकि घर के अंदर पार्टी के लिए क्लैरिटी और बैलेंस्ड साउंड ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध जेबीएल और सोनी के बढ़िया स्पीकर मॉडल्स और जानें विस्तार से।
JBL Partybox 110 Wireless Bluetooth Party Speaker
पार्टी में साउंड ही माहौल बनाता है, और यह स्पीकर उसी काम के लिए बना है। 160W आउटपुट के साथ इसमें तेज आवाज मिलती है, जिसमें डीप बास को अपनी पसंद के हिसाब से एडजस्ट भी किया जा सकता है, इससे म्यूजिक ज्यादा दमदार लगता है। इस JBL Speaker स्पीकर में दिए गए डायनामिक LED लाइट्स गाने के बीट के साथ बदलते हैं, जिससे सिर्फ आवाज ही नहीं बल्कि पूरा माहौल एक तरह का शो बन जाता है। बैटरी लगभग 12 घंटे तक चल सकती है, इसलिए लंबे समय तक बिना रुके म्यूजिक चलाया जा सकता है। साथ ही इसमें इनबिल्ट पावरबैंक फीचर भी है, जिससे जरूरत पड़ने पर आप फोन चार्ज कर सकते हैं। IPX4 रेटिंग इसे हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रखती है, जिससे आउटडोर पार्टी में भी इस्तेमाल आसान रहता है। माइक और गिटार इनपुट की सुविधा इसे सिर्फ स्पीकर के साथ गाना या लाइव म्यूजिक का पूरा सेट-अप बना देती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - JBL Partybox 110
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 160 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- बैटरी लाइफ - 12 घंटे
- आइटम का वजन - 10.84 किलोग्राम
- स्पीकर साइज - 29.5D x 30W x 56.8H से.मी.
खासियत
- दो पार्टीबॉक्स स्पीकर को जोड़कर दमदार साउंड पाने की सुविधा
- पार्टीबॉक्स ऐप के साथ में Karaoke के साथ अन्य फीचर को बदलने की सुविधा
कमी
- स्पीकर की बैटरी लाइफ कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Sony SRS-XV800 X-Series Wireless Portable Party Speaker
बड़ी जगह में भी आवाज हर तरफ बराबर पहुंचे, इसके लिए इसमें ऑम्नी डायरेक्शनल साउंड फीचर दिया गया है। इसका मतलब है कि स्पीकर को किसी खास दिशा में रखने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि साउंड चारों ओर फैलता है। इसमें X-बैलेंस्ड स्पीकर यूनिट इस्तेमाल की गई है, जो बेस को मजबूत बनाती है और साथ ही आवाज की क्लैरिटी भी बनाए रखती है। 25 घंटे तक की बैटरी इसे लंबे समय तक चलने वाला स्पीकर बनाती है, जिससे एक बार चार्ज करके पूरे दिन और रात म्यूजिक चलाया जा सकता है। Ambient लाइटिंग गानों के साथ माहौल बनाती है, जबकि TV साउंड बूस्टर से इसे टीवी के साथ जोड़कर बेहतर साउंड अनुभव लिया जा सकता है। माइक और गिटार इनपुट की मदद से आप इसे कराओके या लाइव परफॉर्मेंस के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बिल्ट-इन हैंडल और व्हील्स इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान बनाते हैं, और IPX4 रेटिंग इसे हल्के पानी से सुरक्षित रखती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony SRS-XV800-X
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - NA
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो, सराउंड
- बैटरी लाइफ - 25 घंटे
- आइटम का वजन - 18.5 किलोग्राम
- स्पीकर साइज - 37.5D x 31.7W x 72H से.मी.
खासियत
- इन-बिल्ट बैटरी के साथ में 10 मिनट चार्ज करने पर 3 घंटे का बैक-अप
- स्पीकर के फीचर्स से लेकर लाइटिंग को कंट्रोल करने के लिए Fiestable ऐप
कमी
- स्पीकर को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
JBL PartyBox 710 Bluetooth Party Speaker
जब असली पार्टी वाला धांसू साउंड चाहिए, तब यह जेबीएल स्पीकर 800 वॉट RMS पावर के साथ आता है जो पूरे माहौल को बदल देता है। इसके ड्यूल ट्वीटर और बड़े वूफर मिलकर ऐसा बेस और क्लैरिटी देते हैं कि म्यूजिक एकदम तगडा सुनाई देता है। इसमें दिया गया डायनामिक लाइट शो गानों के साथ सिंक होकर चलता है, जिसमें स्ट्रोब और क्लब स्टाइल पैटर्न शामिल हैं। इस JBL Partybox से कमरा एक मिनी कॉन्सर्ट जैसा लगने लगता है। IPX4 स्प्लैशप्रूफ डिजाइन के कारण इसे आउटडोर या पूल साइड पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर और ज्यादा साउंड चाहिए, तो TWS फीचर से दो स्पीकर्स को जोड़कर बड़ा सेटअप बनाया जा सकता है। माइक और गिटार इनपुट इसे कराओके और लाइव परफॉर्मेंस के लिए भी उपयोगी बनाते हैं। बड़े व्हील्स और हैंडल के साथ इसे इधर-उधर ले जाना आसान है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - JBL PartyBox 710
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 800 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- बैटरी लाइफ - NA
- आइटम का वजन - 27.8 किलोग्राम
- स्पीकर साइज - 39.9D x 90.5W x 43.6H से.मी.
खासियत
- स्पीकर को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाने के लिए आसान ग्रिप हैंडल्स
- ट्रू-वायरलेस टेक्नोलॉजी के साथ में दो स्पीकर जोड़ने की सुविधा
कमी
- स्पीकर की क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Sony MHC-V73D Wireless Bluetooth Party Speaker
इस पार्टी स्पीकर का जेट बेस बूस्टर फीचर ज्यादा गहरा बेस देता है, जिससे गाने में अलग ही लेवल की साउंड बनी रहती है। यह स्पीकर अपने ऑम्नी डायरेक्शनल साउंड के साथ कमरे के हर कोने में एक जैसा साउंड देता है और बीच में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके साथ Omni Directional पार्टी लाइट्स पूरे कमरे को रोशन कर देती हैं, जिससे माहौल एकदम लाइव इवेंट जैसा लगने लगता है। इस Sony Speaker में मिलने वाले कराओके और गिटार इनपुट के साथ आप गाना गा सकते हैं या लाइव म्यूजिक भी ट्राई कर सकते हैं। Taiko मोड एक अलग अनुभव देता है, जिसमें आप बीट्स के साथ ड्रमिंग का मजा ले सकते हैं। टच पैनल लाइट के साथ आता है, जिससे अंधेरे में भी कंट्रोल आसान रहता है। साथ ही जेस्चर और वॉइस कंट्रोल से गाने बदलना या वॉल्यूम एडजस्ट करना बिना बटन दबाए भी किया जा सकता है। ब्लूटूथ और NFC सपोर्ट से कनेक्ट करना आसान रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony MHC-V73D
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - NA
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- बैटरी लाइफ - NA
- आइटम का वजन - 21.2 किलोग्राम
- स्पीकर साइज - 37D x 42.8W x 92.1H से.मी.
खासियत
- बिना तारों के झंझट के गानों का मजा लेने के लिए NFC और ब्लूटूथ का सपोर्ट
- स्पीकर की लाइट्स और म्यूजिक को कंट्रोल करने के लिए ऐप का सपोर्ट
कमी
- स्पीकर को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
04
JBL Partybox 320 Portable Bluetooth 240W Party Speaker
यह स्पीकर 240 वॉट आउटपुट का साउंड देता है। इसके ड्यूल 6.5 इंच वूफर और ट्वीटर मिलकर डीप बेस देते हैं, जिससे म्यूजिक बड़े स्पेस में भी अच्छे से सुनाई देता है। इसमें AI Sound Boost दिया गया है, जो ऑडियो को ऑटोमैटिक तरीके से ऑप्टिमाइज करता है ताकि हर गाना बैलेंस के साथ सुनाई दे। फ्यूचरिस्टिक लाइट शो गानों के साथ सिंक होकर चलता है, जिसमें अलग-अलग पैटर्न और कलर मिलते हैं, जिससे पूरा माहौल एक लाइव पार्टी जैसा बन जाता है। बैटरी करीब 18 घंटे तक चल सकती है और जरूरत पड़ने पर फास्ट चार्ज से थोड़े समय में फिर से प्ले टाइम मिल जाता है। टेलिस्कोपिक हैंडल और मजबूत व्हील्स इसे पोर्टेबल बनाते हैं, जिससे इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। ड्यूल माइक और गिटार इनपुट इसे कराओके और लाइव परफॉर्मेंस के लिए भी तैयार रखते हैं, और ऐप के जरिए आप साउंड और लाइट्स दोनों को अपनी पसंद के अनुसार कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - JBL Partybox 320
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 240 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- बैटरी लाइफ - 24 घंटे
- आइटम का वजन - 16.5 किलोग्राम
- स्पीकर साइज - 38.5D x 33.5W x 66.9H से.मी.
खासियत
- स्पीकर में गानें सुनने के साथ गानें के लिए माइक और गिटार इनपुट सुविधा
- अलग-अलग तरह के लाइट इफेक्ट्स के लिए फ्यूचिरिस्टिक लाइट शो
कमी
- स्पीकर का वजन ज्यादा होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
Sony ULT TOWER9 Wireless Bluetooth Party Speaker
यह Sony स्पीकर 360 डिग्री साउंड और पावरफुल बेस देता है। इसमें दिया गया ULT बटन बेस को तुरंत बढ़ा देता है, जिससे गाने ज्यादा भारी और दमदार लगते हैं। X-Balanced स्पीकर यूनिट आवाज को क्लियर रखते हुए बेस को मजबूत बनाती है, जिससे हाई वॉल्यूम पर भी झराट कम रहता है। इस Sony Bluetooth Speaker की 360 डिग्री पार्टी लाइट्स साउंड के साथ सिंक होकर पूरे कमरे को रोशन करती हैं, जिससे माहौल और भी लाइव जैसा बन जाता है। 25 घंटे तक की बैटरी इसे लंबे समय तक चलने वाला स्पीकर बनाती है, और फास्ट चार्ज से कुछ ही मिनट में अतिरिक्त प्ले टाइम मिल जाता है। कराओके के लिए माइक कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे आप गाने का मजा और बढ़ा सकते हैं। TV साउंड बूस्टर के जरिए इसे टीवी से जोड़कर बेहतर ऑडियो अनुभव लिया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony ULT Tower
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 900 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - मोनो
- बैटरी लाइफ - 25 घंटे
- आइटम का वजन - 29.62 किलोग्राम
- स्पीकर साइज - 45.6D x 41W x 91H से.मी.
खासियत
- पार्टी कनेक्ट से कई स्पीकर्स जोड़कर बड़ा साउंड सेटअप तैयार किया जा सकता है।
- साउंड को अपनी पसंद के हिसाब से सेट करने के लिए 10-बैंड इक्वलाइजर
कमी
- स्पीकर चार्ज करने को लेकर समस्या की अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
06
तुलना - 2026 में भारत के टॉप 10 स्पीकर ब्रांडस
यहां पर हमने ऊपर बताए गए JBL और Sony के Speaker मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में तुलनात्मक जानकारी दी है जिससे आप कोई भी विकल्प चुनने से पहले देख सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
निष्कर्ष :-
जेबीएल और सोनी जैसे ब्रांड अपने अलग-अलग साउंड आउटपुट और परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। इनमें आपको 100 वॉट से लेकर 800 वॉट तक की क्षमता मिल जाती है। जहां सोनी के स्पीकर बैलेंस्ड आउटपुट और क्लियर डायलॉग के लिए जाने जाते हैं, वहीं जेबीएल अपने डीप बेस और हाउस-पार्टी-फ्रेंडली आउटपुट के लिए जाना जाता है। इनमें आपको करीब 20 से 25 घंटे तक की बैटरी बैकअप मिल जाती है और ये घर के अंदर की पार्टी के लिए क्लेरिटी वाला साउंड प्रदान करते हैं। अब हमारे लिए यह बता पाना थोड़ा मुश्किल है कि कौन-सा एक स्पीकर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। हमने ऊपर दोनों ब्रांड के तीन-तीन बेहतरीन विकल्पों की जानकारी दी है, जिनमें से आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।