अमेजन का कहना:-
ये एलजी का मॉनिटर 27 इंच के स्क्रीन साइज के साथ मिल रहा है। इसमें कई पिक्चर मोड जैसे की कस्टम, गेमर 1, गेमर 2, FPS, RTS, विविड, रीडर, HDR इफ़ेक्ट और कलर वीकनेस दिए गए हैं। वहीं एक्टिव कनेक्शन का पता लगाने के लिए इसमें ऑटो इनपुट स्विच दिया गया है।
हमारा सुझाव:-
- ये उन लोगों के लिए बढ़िया है जो गेमिंग को लेकर एक बढ़िया डिवाइस की देख रहे थे। इसमें AMD FreeSync दिया गया है, जिसकी मदद से स्क्रीन टियरिंग नहीं होती है।
- गेम खेलते वक्त कई बार स्क्रीन खराब हो जाती है, या फास्ट एक्शन वाले सीन नहीं दिख पाते हैं। ऐसे में एलजी कंपनी का ये गेमिंग मॉनिटर इस चीज को खत्म करता है। इसमें ब्लैक स्टेबलाइजर और डायनामिक एक्शन सिंक की सुविधा दी गई है।
- 17 भाषाओं के साथ आने वाला यह एलजी मॉनिटर, एचडीआर 10 के साथ कंट्रास्ट और ब्राइटनेस का खास ख्याल रखता है।
क्या आपको ये लेना चाहिए:-
देखें अगर आप गेमिंग करना चाहते हैं, तो ये एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें आई केयर सुविधा भी दी गई है, जिससे की मॉनिटर का प्रयोग करते वक्त आंखों पर लोड न पड़ें। गेम खेलते वक्त अगर बार-बार स्क्रीन खराब विजुअल दिखा रही है, तो ये आपके लिए सही रहेगा क्योंकि इसका रिफ्रेश रेट 180Hz का है, जो एक सेकेंड के अंदर 180 बार स्क्रीन पर दिख रहे विजुअल को रिफ्रेश करता है। हालांकि इसकी एक कमी भी है जो है ब्राइटनेस को लेकर।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- स्क्रीन साइज- 27 इंच
- रिज़ॉल्यूशन- QHD वाइड 1440p
- आस्पेक्ट रेश्यो- 16:9
- स्क्रीन की सतह- मैट
खूबियां
- FPS काउंटर।
- मल्टीपल कनेक्टिविटी।
कमी
- स्क्रीन क्वालिटी कि दिक्कत।