अब मूवी का मजा होगा और भी शानदार! ये पॉवरफुल बास Soundbar देंगे सिनेमैटिक और इमर्सिव साउंड

अगर आप फिल्मों और वेब सीरीज का शानदार साउंड चाहते हैं, तो पॉवरफुल बास वाले Soundbar बेहतरीन विकल्प हैं। दमदार एवं गहरी बास और सराउंड साउंड के साथ ये आपके टीवी की ऑडियो को कई गुना बेहतर बना देते हैं।
पॉवरफुल बास वाले साउंडबार
पॉवरफुल बास वाले साउंडबार

फिल्में, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स देखते समय केवल अच्छी तस्वीर ही नहीं, बल्कि दमदार आवाज भी मायने रखती है। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए पॉवरफुल बास वाले साउंडबार आज के होम एंटरटेनमेंट सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। ये Home Theatre Soundbar टीवी के साथ कनेक्ट होकर साधारण टीवी स्पीकर की तुलना में कहीं अधिक स्पष्ट, गहरी और शक्तिशाली आवाज देते हैं। खास तौर पर जब साउंडबार में पावरफुल बास, सराउंड साउंड और एडवांस ऑडियो टेक्नोलॉजी शामिल होती है, तो घर पर ही थिएटर जैसा अनुभव मिलता है। यहां नीचे लेख में आप अमेजन पर मौजूद Sony, Boat, JBL, ZEBRONICS और Philips जैसे ब्रांडेड साउंडबार के शानदार मॉडल्स देख सकते हैं। ये डॉल्बी एटमॉस, ब्लूटूथ, HDMI, आर्क और वायरलेस सबवूफर जैसे फीचर्स के साथ आते हैं, जो आवाज को अधिक इमर्सिव और प्रभावशाली बनाते हैं और आपके लिविंग रूम को मिनी सिनेमा में बदल सकते हैं। 

तो चलिए अपने टीवी के साथ बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए पॉवरफुल बास वाले साउंडबार के बेहतरीन विकल्प देखें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony HT-S20R Real 5.1ch Dolby Digital Soundbar for TV

    सोनी का यह डिजिटल साउंडबार एक बेहतरीन होम थिएटर सिस्टम है जो टीवी के साथ मिलकर शानदार और सिनेमैटिक साउंड अनुभव देता है। इसमें 5.1 चैनल रियल सराउंड साउंड दिया गया है, जिसमें एक 3-चैनल साउंडबार, दो रियर स्पीकर और एक एक्सटर्नल सबवूफर शामिल है। ये सभी मिलकर चारों तरफ से आने वाली आवाज का अनुभव देते हैं, जिससे ऐसा लगता है जैसे आप किसी सिनेमा हॉल में बैठे हैं। साथ ही इस Sony साउंडबार में डॉल्बी डिजिटल ऑडियो तकनीक दी गई है, जो फिल्मों और म्यूजिक को अधिक स्पष्ट, गहरा और इमर्सिव बनाती है। डॉल्बी ऑडियो की मदद से ध्वनि अलग-अलग चैनलों में बंटकर आती है, जिससे डायलॉग, म्यूजिक और एक्शन सीन की आवाज अधिक वास्तविक सुनाई देती है। इसलिए यह 5.1 Home Theatre सिस्टम उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो घर पर ही मूवी देखने के लिए थिएटर जैसा अनुभव चाहते हैं। इसकी 400W की पावर आउटपुट पावरफुल साउंड क्षमता से कमरे में आवाज दमदार और गूंजदार सुनाई देती है। साथ ही इसमें मौजूद एक्सटर्नल सबवूफर गहरा और मजबूत बास देता है, जिससे एक्शन सीन, म्यूजिक और मूवी साउंडट्रैक और भी रोमांचक लगते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - सोनी
    • मॉडल नंबर - HT-S20R
    • स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 400 W 
    • फ्रीक्वेंसी रिस्पांस - 0.01 Hz
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
    • ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड 
    • मैक्सिमम रेंज - 10 मीटर 

    खूबियां 

    • इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट से वायरलेस तरीके से म्यूजिक स्ट्रीम कर सकते हैं। 
    • इसमें USB प्लेबैक का विकल्प भी मिलता है, जिससे आप पेन ड्राइव लगाकर सीधे म्यूजिक चला सकते हैं।
    • इसमें कई साउंड मोड दिए गए हैं, जो कम आवाज़ में भी डायलॉग को स्पष्ट सुनने में मदद करते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया ब्लूटूथ काम नहीं करता है।
    01
  • Boat 2025 Launch Aavante 2.1CH Wired Subwoofer

    पॉवरफुल बास के साथ आने वाले इस बोट साउंडबार में डॉल्बी ऑडियो तकनीक दी गई है, जिससे आवाज अधिक स्पष्ट, गहरी और सराउंड इफेक्ट के साथ सुनाई देती है। इसमें 2.1 चैनल सेटअप दिया गया है, जिसमें एक साउंडबार और एक वायर्ड सबवूफर शामिल है। यह सबवूफर गहरा और मजबूत बास देता है, जिससे कमरे में आवाज का प्रभाव और भी बढ़ जाता है। इस सिस्टम का ऑडियो पूरे कमरे में फैलता है, जिससे आप कहीं भी बैठे हों, आपको हर आवाज स्पष्ट सुनाई देती है। boAt का यह स्पीकर 200 W की बोट सिग्नेचर साउंड के साथ आता है, जो दमदार और बास-हेवी ऑडियो देता है। इतनी पावरफुल साउंड क्षमता के कारण मूवी के एक्शन सीन, म्यूजिक और डायलॉग अधिक प्रभावशाली सुनाई देते हैं। अपने टीवी के साथ थिएटर जैसा साउंड चाहते हैं तो यह बोट साउंडबार एक शानदार विकल्प हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - boAt
    • मॉडल नंबर - HA0133
    • स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 200 Watts
    • फ्रीक्वेंसी रिस्पांस - 20 KHz
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
    • ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड, 3D
    • मैक्सिमम रेंज - 10 मीटर 

    खूबियां 

    • यह ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप से वायरलेस म्यूजिक स्ट्रीम कर सकते हैं। 
    • इस साउंडबार में EQ मोड्स मौजूद हैं, जिनसे आप कंटेंट के अनुसार साउंड को बदल सकते हैं। 
    • कस्टमाइज़्ड बास और ट्रेबल कंट्रोल फीचर की मदद से आप रिमोट कंट्रोल के जरिए बास और ट्रेबल को अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • JBL Cinema SB271, Dolby Digital Soundbar with W Extra Deep Bass

    इस जेबीएल साउंडबार में 220W पावर आउटपुट मिलता है, जिससे आवाज काफी शक्तिशाली और स्पष्ट सुनाई देती है। इसमें दो फुल रेंज ड्राइवर लगे हैं जो कमरे में संतुलित और साफ साउंड फैलाते हैं। इसके साथ एक वायरलेस सबवूफर भी दिया गया है, जो गहरा और दमदार बास प्रदान करता है। वायरलेस होने की वजह से आपको ज्यादा तारों की जरूरत नहीं पड़ती है और आपका होम एंटरटेनमेंट सेटअप साफ-सुथरा दिखाई देता है। यह JBL होम थिएटर 2.1 चैनल ऑडियो सिस्टम के साथ आता है, जो मूवी और म्यूजिक को अधिक इमर्सिव बनाता है। इसके अलावा इसमें प्रीडिफाइंड इक्वलाइज़र मोड भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप कंटेंट के अनुसार साउंड बदल सकते हैं। इसमें मूवी मोड, म्यूजिक मोड और न्यूज़ मोड जैसे विकल्प मिलते हैं, जिनको आप अपनी पसंद के अनुसार ऑडियो अनुभव चुन सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - JBL 
    • मॉडल नंबर - JBLSB271BLKIN
    • स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 220 Watts
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, HDMI, ऑप्टिकल
    • इनपुट वोल्टेज - 240 वोल्ट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड

    खूबियां 

    • इसमें मौजूद डॉल्बी डिजिटल ऑडियो तकनीक साउंड को थिएटर जैसा बनाती है। 
    • इसमें मौजूद डेडिकेटेड वॉयस मोड फीचर से डायलॉग की आवाज अधिक स्पष्ट हो जाती है और फिल्म या शो देखते समय हर शब्द साफ सुनाई देता है।
    • टीवी रिमोट कम्पैटिबिलिटी होने से आप टीवी के रिमोट से भी साउंडबार को कंट्रोल कर सकते हैं।

    कमी  

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई। 
    03
  • ZEBRONICS 1100 Watts Powerful Soundbar

    7.2.4 सराउंड साउंड के साथ जेब्रोनिक्स का यह पॉवरफुल बास साउंडबार मूवी, लाइव गेम या सीरीज देखने पर दमदार आवाज देता है, जो आपके लिविंग रूम को एक असली होम थिएटर में बदल सकता है और फिल्मों, म्यूजिक तथा गेमिंग का अनुभव कई गुना बेहतर बना देता है। वहीं इस ZEBRONICS Soundbar का 1100W RMS पावर आउटपुट है। इसमें कुल साउंड पावर अलग-अलग हिस्सों से मिलकर बनती है जैसे 300W सबवूफर से, 520W साउंडबार से और 280W सैटेलाइट स्पीकर से। इतनी अधिक पावर की वजह से आवाज़ बहुत दमदार और कमरे के हर कोने तक पहुंचती है, जिससे मूवी देखने का अनुभव बेहद रोमांचक हो जाता है। इसमें ड्यूल रियर सैटेलाइट स्पीकर भी दिए गए हैं, जो वायरलेस तरीके से काम करते हैं। ये पीछे की तरफ से आने वाली आवाज़ का अनुभव देते हैं और प्रत्येक ड्राइवर लगभग 70W आउटपुट देता है। इससे पूरा कमरा सराउंड साउंड से भर जाता है और आपको असली सिनेमैटिक अनुभव मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ZEBRONICS
    • मॉडल नंबर - Zeb-Juke Bar
    • स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 1100 Watts
    • फ्रीक्वेंसी रिस्पांस - 20 KHz
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ऑक्सिलिरी, ब्लूटूथ, ऑप्टिकल इनपुट, टीवी, यूएसबी
    • इनपुट वोल्टेज - 240 वोल्ट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड

    खूबियां 

    • डॉल्बी एटमॉस और DTS X जैसी ऑडियो तकनीक से आवाज 3D सराउंड इफेक्ट के साथ सुनाई देती है। 
    • इसके साथ ज़ेब अकूस्टिमैक्स टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो डायलॉग को स्पष्ट, हाई फ्रिक्वेंसी को क्रिस्प और बास को गहरा बनाती है।
    • साउंडबार में 10 अलग-अलग साइज के ड्राइवर मिलते हैं जो विभिन्न फ्रिक्वेंसी को संतुलित तरीके से पेश करते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कनेक्टिविटी को लेकर कुछ समस्या बताई है। 
    04
  • Philips TAB4319 Soundbar: 2.1 CH 80W Wired Subwoofer, Powerful Bass

    फिलिप्स का यह कॉम्पैक्ट और मॉडर्न होम ऑडियो सिस्टम है, जिसे टीवी के साथ बेहतर साउंड अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह Philips साउंडबार उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो घर पर दमदार बास और साफ आवाज़ के साथ फिल्में, वेब सीरीज और म्यूजिक का आनंद लेना चाहते हैं। इसमें दिया गया 2.1 चैनल ऑडियो सिस्टम से मूवी और म्यूजिक का अनुभव अधिक इमर्सिव हो जाता है। साउंडबार और सबवूफर मिलकर ऐसा साउंड पैदा करते हैं जो कमरे में फैल जाता है और देखने का अनुभव थिएटर जैसा बन जाता है। इसमें दो फुल रेंज ड्राइवर दिए गए हैं जो साफ और संतुलित साउंड देते हैं। इसके साथ एक Wireless Subwoofer भी मिलता है जो गहरा और दमदार बास पैदा करता है। इसमें 80W का पावर आउटपुट सामान्य टीवी स्पीकर की तुलना में कहीं ज्यादा शक्तिशाली आवाज देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Philips 
    • मॉडल नंबर - TAB4319/94
    • स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 80 Watts
    • फ्रीक्वेंसी रिस्पांस - 20 KHz
    • कनेक्टिविटी तकनीक - वायर्ड 
    • ब्लूटूथ रेंज - 10 फीट 
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो 

    खूबियां 

    • इसके साथ रिमोट कंट्रोल आता है, जिसकी मदद से आप वॉल्यूम कंट्रोल, साउंड मोड और अन्य सेटिंग्स आसानी से बदल सकते हैं।
    • इसका डिजाइन काफी स्लीक और स्टाइलिश है, जो टीवी के नीचे आसानी से फिट हो जाता है और आपके होम एंटरटेनमेंट सेटअप को एक प्रीमियम लुक देता है। 
    • रिमोट कंट्रोल पर मौजूद वॉयस बटन दबाने से डायलॉग की आवाज़ अधिक स्पष्ट हो जाती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया ऑडियो साफ़ नहीं है। ऐसा लगता है जैसे जबरदस्ती बेस डाला गया हो जो हाई फ्रीक्वेंसी रेंज को दबा देता है


    साउंडबार के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

    05

पॉवरफुल बास वाले साउंडबार मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप मूवी के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए पॉवरफुल बास वाले साउंडबार मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जान सकते हैं और आप आसानी से समझ सकते हैं कि कौन-सा साउंडबार किस फीचर में बेहतर है।। 

फीचर

Sony HT-S20R

boAt Aavante 2.1 2000D

JBL Cinema SB271

Zebronics Juke BAR 10000

Philips TAB4319

चैनल सिस्टम

5.1 चैनल

2.1 चैनल

2.1 चैनल

7.2.4 चैनल

2.1 चैनल

कुल साउंड पावर

400W

200W

220W

1100W

80W

सबवूफर

वायर्ड सबवूफर

वायर्ड सबवूफर

वायरलेस सबवूफर

पावरफुल सबवूफर

वायरलेस सबवूफर

सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी

डॉल्बी डिजिटल 

डॉल्बी ऑडियो 

डॉल्बी डिजिटल 

डॉल्बी अट्मॉस + DTS X

स्टैंडर्ड सराउंड

खास फीचर

रियर स्पीकर के साथ रियल सराउंड साउंड

EQ मोड और बास/ट्रेबल कंट्रोल

वॉइस मोड से क्लियर डायलॉग

7.2.4 थिएटर साउंड और कराओके माइक 

स्लिम डिजाइन और आसान सेटअप

ऐसे ही सुझाव के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • पॉवरफुल बास Soundbar मूवी देखने के लिए क्यों अच्छा होता है?
    +
    मूवी में एक्शन सीन, बैकग्राउंड म्यूजिक और डायलॉग को सही तरीके से सुनने के लिए मजबूत साउंड सिस्टम जरूरी होता है। पॉवरफुल बास साउंडबार गहरे बास और सराउंड साउंड के साथ हर सीन को अधिक प्रभावशाली बनाता है।
  • क्या साउंडबार में सबवूफर होना जरूरी है?
    +
    अगर आप गहरा और दमदार बास चाहते हैं तो Subwoofer होना फायदेमंद होता है। सबवूफर कम फ्रिक्वेंसी वाली आवाज़ को बेहतर बनाता है, जिससे मूवी और म्यूजिक का अनुभव ज्यादा इमर्सिव हो जाता है।
  • साउंडबार को टीवी से कैसे कनेक्ट किया जाता है?
    +
    अधिकतर साउंडबार HDMI ARC, Optical Cable, Bluetooth या AUX के माध्यम से टीवी से कनेक्ट किए जा सकते हैं। HDMI ARC कनेक्शन सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि इससे बेहतर ऑडियो क्वालिटी मिलती है।