अगर आप नया टीवी लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो QLED, OLED और LED जैसे शब्द आपको जरूर दिखाई देंगे। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कोई भी तकनीक हर व्यक्ति के लिए सबसे बेहतर नहीं होती। कुछ लोग दिन में रोशनी वाले कमरे में टीवी देखते हैं, कुछ रात में फिल्में देखते हैं और कुछ लोग स्पोर्ट्स या OTT कंटेंट ज्यादा देखते हैं। ऐसे में सही विकल्प आपकी देखने की आदत, कमरे की रोशनी और बजट पर निर्भर करता है। इस लेख में हम इन तीनों डिस्प्ले तकनीक के साथ आने वाले Smart TV बेहतरीन मॉडल्स के बारे में जानेंगे और पता करेगें कि किस तरह का टीवी किस तरह के घर के लिए ज्यादा उपयुक्त हो सकता है।
हम इस विषय पर बात क्यों कर रहे हैं?
हमारा इस विषय पर बात करने का मुख्य कारण, आप तक इन तीनों के बारे में सही जानकारी पहुंचाना है। जैसे कि-
- टीवी लेते समय कई लोग यह मान लेते हैं कि OLED हमेशा सबसे अच्छा विकल्प है। लेकिन अगर कमरा ज्यादा रोशनी वाला है, तो QLED की अधिक चमक कई मायनों में बेहतर अनुभव दे सकती है।
- क्यूएलईडी और एलईडी एक जैसे नहीं हैं। क्यूएलईडी में क्वांटम डॉट तकनीक का उपयोग किया जाता है, जिससे रंग और ब्राइटनेस सामान्य LED TV की तुलना में बेहतर हो सकते हैं।
- ओएलईडी में हर पिक्सेल अपनी रोशनी खुद पैदा करता है। इसी वजह से यह गहरा काला रंग और बेहतर कंट्रास्ट दिखाने में सक्षम होता है, जो फिल्म देखने वालों के लिए महत्वपूर्ण होता है।
- कई यूजर्स केवल ब्रांड और स्क्रीन आकार देखते हैं, जबकि कमरे की रोशनी, देखने की दूरी और उपयोग का तरीका डिस्प्ले तकनीक चुनने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध तीनों डिस्पले तकनीक के साथ आने वाले 2-2 बढ़िया स्मार्ट टीवी मॉडल्स।
