Soundbar vs Home Theater: जब बात लिविंग रूम के लिए एक बढ़िया साउंड सिस्टम लेने की होती है, तो हर किसी के दिमाग में साउंडबार और होम थिएटर का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन, कुछ लोगों को इस बात का पता नहींं होता है कि उनके लिए कौन सा बेहतर है! आपकी इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हमने यहां विस्तार से बताया है कि साउंडबार या होम थिएटर कौन सा आपके लिविंग रूम के लिए बढ़िया रहेगा ताकि आप अपने होम एंटरटेनमेंट का भरपूर मजा ले सकें। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कि आखिर दोनों में से कौन-सा ज्यादा बेहतर है!
साउंडबार या होम थिएटर दोनों से कौन ज्यादा बेहतर है?
वैसे तो साउंडबार और होम थिएटर दोनों ही बढ़िया विकल्प है। लेकिन जब बात लिविंग रूम में साउंड सिस्टम को सेटअप करने की होती है, तो Home Theatre Speaker का चयन करना बेहतर विकल्प होता है क्योंकि इससे घर पर सिनेमा जैसा बेहतरीन अनुभव लिया जा सकता है। जबकि साउंडबार छोटे आकार वाले कमरों के लिए अच्छे होते हैं।
साउंडबार क्यों बढ़िया है?
- आकर्षक और कॉम्पैक्ट डिजाइन में आते हैं, जिस वजह से टीवी के नीचे या टेबल पर रख सकते हैं।
- ये साउंडबार अपनी शानदार ऑडियो क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं क्योंकि इनके साथ सबवूफर मिलता है।
- इनमें आपको डॉल्बी तकनीक मिलती है, जिससे घर पर ही रहकर सिनेमा जैसा मजा परिवार या दोस्तों के साथ लिया जा सकता है।
होम थिएटर क्यों बढ़िया है?
- इनमें कई अलग-अलग ऑडियो चैनल होते हैं, जो आपके मनोरंजन स्तर को दोगुना करने में मदद करते हैं।
- इसका इस्तेमाल विभिन्न काम जैसे फिल्म, संगीत, स्पोर्ट्स, वेब सीरीज और अन्य चीजों को देखने के लिए किया जा सकता है।
- लिविंग रूम में होम थिएटर का सेटअप कहीं भी किया जा सकता है और परिवार व दोस्तों के साथ पार्टी का आनंद लिया जा सकता है।
साउंडबार या होम थिएटर: दोनों में मुख्य अंतर
अगर आपको भी साउंडबार और होम थिएटर के बीच अंतर करने में समस्या होती है, तो यहां आपको दोनों के मुख्य अंतर को तालिका के जरिए समझाया है। इससे आप अपने लिविंग रूम के लिए सही विकल्प का चयन कर पाएंगे।
|
फंक्शन |
साउंडबार |
होम थिएटर |
|
डिजाइन और सेटअप |
यह सिर्फ स्पीकर की तरह होता है, जिसके साथ सबवूफर मिलता है। इसका सेटअप करना काफी आसान है |
इसमें 5 से 7 अलग-अलग स्पीकर्स और एक बड़ा सबवूफर होता है। वहीं, सेटअप में तारों की समस्या होती है। |
|
जगह |
यह कॉम्पैक्ट और छोटे साइज में आते हैं, जिस वजह से कम जगह घेरते हैं। ये टेबल और टीवी के नीचे रखे जाते हैं। |
बड़े आकार वाले लिविंग रूम के लिए बढ़िया है क्योंकि इसमें छोटे साइज के कई अलग-अलग स्पीकर्स होते हैं। |
|
साउंड का अनुभव |
इसके ज्यादातर मॉडल्स में वर्चुअल साउंड होता है, जिसकी आवाज सामाने से आती है और साफ सुनाई देती है। |
इसमें 3D सराउंड साउंड की सुविधा होती है, जिस वजह से घर पर ही सिनेमा जैसा बेहतरीन अनुभव लिया जाता है। |
|
तारों की झंझट |
ज्यादातर साउंडबार वायरलेस होते हैं, जिस वजह से सेटअप करने में कोई समस्या नहीं होती है। |
होम थिएटर का सेटअप करन में समस्या हो सकती है क्योंकि इसमें तार लगे हुए होते हैं। |
|
कीमत |
इनकी कीमत काफी कम होती है, जिस वजह से ये काफी बजट फ्रेंडली है। इन साउंडबार की कीमत 4 हजार रुपये के आसपीस शुरू होती है। |
इनकी कीमत अधिक होती है। बढ़िया साउंड देने वाले होम थिएटर की कीमत लगभग 5 हजार रुपये से शुरू होती है। |
साउंडबार या होम थिएटर किसकी साउंड क्वालिटी अधिक बेहतर है?
साउंडबार और होम थिएटर अपनी-अपनी साउंड क्वालिटी के लिए बेहतर माने जाते हैं। लेकिन, जब बात घर पर सिनेमा जैसी शानदार ऑडियो और दमदार व गहरे बेस की होती है, तो होम थिएटर का चयन करना अच्छा होता है।
साउंडबार की ऑडियो गुणवत्ता
- इसमें आपको एक वायरलेस सबवूफर मिलता है, जो डीप बेस और दमदार ऑडियो का अनुभव देता है।
- Sound Bar में आपको कई अलग-अलग ड्राइवर्स मिलते हैं, जो आपके मनोरंजन स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं।
- इसमें मल्टीपल EQ मोड्स मिलते हैं, जिनकी मदद से आप आवाज को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
होम थिएटर की ऑडियो गुणवत्ता
- इसमें चारों तरफ स्पीकर्स लगते हैं, जिस वजह से सराउंड साउंड का अनुभव मिलता है।
- इस होम थिएटर में बाहर की आवाज सुनाई देती है, जिस वजह से पार्टी का मजा दोगुना हो सकता है।
- अगर आपका लिविंग रूम बड़े आकार का है, तो होम थिएटर अपनी साउंड क्वालिटी के लिए बढ़िया माना जाता है।
साउंडबार या होम थिएटर कौन ज्यादा सस्ता है?
जब बात किफायती दाम में बढ़िया साउंड सिस्टम लेने की होती है, जो साउंडबार और होम थिएटर का नाम लिया जाता है। लेकिन बता दें कि साउंडबा, होम थिएटर से ज्यादा सस्ते होते हैं और इनकी कीमत 4 हजार रुपये से शुरू हो जाती है। जबकि होम थिएटर की शुरुआती कीमत 10,000 रुपये तक की है।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
