वॉल माउंट वाले Home Theatre सेट-अप को बनाएंगे आसान, साउंड भी एकदम रापचिक!

जब भी बात आती है एक होम थिएटर सिस्टम की, तो सेट-अप को लेकर परेशान होना आम है। मगर, आजकल वॉल माउंट वाले विकल्पों ने इसे आसान बना दिया है। इन्हें टेबल या टीवी यूनिट के बजाय दीवार से जोड़कर लगा सकते हैं, जिससे कमरे की जगह खाली रहती है। आइए ऐसे ही कुछ विकल्पों पर नजर डालते हैं।
जब दीवार पर लगेगा होम थिएटर, तो सेटअप बनेगा आसान
जब दीवार पर लगेगा होम थिएटर, तो सेटअप बनेगा आसान

क्या आप अपने घर में एक सिनेमा जैसा अनुभव चाहते हैं, लेकिन तारों के जाल और फर्श पर बिखरे स्पीकर से परेशान हैं? वॉल माउंट होम थिएटर इसका सबसे बेहतरीन समाधान है। यह न केवल आपकी जगह को व्यवस्थित रखता है, बल्कि एक शानदार ऑडियो अनुभव भी प्रदान करता है। आपको Sony, JBL, boAt जैसे कई अन्य ब्रांड के पास ऐसे Home Theatre मिल जाएंगें, जिन्हें आसानी से दीवार पर इंस्टॉल किया जा सकता है।

ये खास तौर पर उन घरों के लिए अच्छे रहते हैं, जहां ऑडियो सेटअप के लिए ज्यादा जगह नहीं है मगर दमदार साउंड के लिए होम थिएटर लगाना है। ये अक्सर साइज में कॉम्पैक्ट होते हैं और साथ ही ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी की वजह से तारों की झंझट से बचाते हैं। हालांकि, इसकी कुछ चुनौतियां भी हैं, जैसे कि दीवार में ड्रिलिंग की आवश्यकता, केबल मैनेजमेंट और सही माउंटिंग उपकरण का चुनाव।

तो चलिए अब उन विकल्पों को देखते हैं, जिन्हें आप अपने कमरे की दीवार पर सेट करके बेहतरीन साउंड का मजा ले सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony Bravia Theatre System 6(HT-S60) Real 5.1ch 1000W

    पिक्चर और साउंड की दुनिया में बेताज बादशाह माना जाने वाला ब्रांड Sony अपने इस होम थिएटर को डॉल्बी एटमॉस और DTS x जैसी टेक्नोलॉजी के साथ पेश करता है। इसके साथ आपको फिल्में हों या स्पोर्ट्स एक असली जैसे साउंड का मजा मिलेगा।

    फीचर्स का बेहतरीन तालमेल

    • बेस और ऑडियो किसी से भी समझौता ना करना पड़े इसके लिए 1000W के पावर आउटपुट के साथ सबवूफर मिलता है। घर में बैठकर सिनेमा का भरपूर मजा देने के लिए यह आपके कमरे के हर कोने में दमदार आवाज भर सकता है।
    • फिल्में देखते वक्त एक भी डायलॉग मिस होते ही गुस्सा आ जाता है, तो सेंटल चैनल स्पीकर आपको साफ डायलॉग के साथ एकदम शांत रखेगा। दो लोग आपस में बात कर रहे हों या फिर रात को कोई सीन हो आपतक सभी की आवाज साफ तरीके से पहुंचेगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Sony
    • कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, HDMI, ऑप्टिकल
    • ऑडियो आउटपुट- सराउंड
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट
    • स्पीकर साइज- 35.7 इंच

    खूबियां

    • कमरे को भरने वाली आवाज
    • वायरलेस ब्लूटूथ कनेक्टिविटी

    कमी

    • बड़े आकार का सबवूफर सेटअप में सामान्य से ज्यादा जगह घेरता है।
    01
  • JBL Cinema SB271, 2.1 Channel Home Theatre

    आपके घर में एक शानदार होम थिएटर सेटअप तैयार करने के लिए इसमें 220W साउंडबार के साथ वायरलेस सबवूफर दिया गया है। 2.1 चैनल की डॉल्बी डिजिटल ऑडियो मूवी और म्यूजिक दोनों में साउंड का भरपूर मजा देती है।

    ये फीचर्स आएंगें आपको पसंद

    • ओटीटी कंटेंट देखने के शौकीन हैं या फिर थिएटर के बजाय घर पर फिल्में देखना आरामदायक लगता है, तो साउंड से समझौता किए बिना इसका डेडिकेटेड Voice बटन आपके मनोरंजन को शानदार बनाएगा। यह बैकग्राउंड नॉइज के कम करके आवाज को स्पष्ट बनाने के काम करता है।
    • कोई भी व्यक्ति हर रोज एक जैसा कंटेंट नहीं देखता, और हर कंटेंट के लिए एक अलग तरह का साउंड होता है। ऐसे में इस Home Theatre Speaker के मूवी, म्यूजिक और न्यूज जैसे EQ मोड्स आपके काम आएंगें। आपको इन्हें बस अपने कंटेंट के हिसाब से बदलना होगा और फिर आप एक सटीक ऑडियो का मजा ले सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- JBL
    • ऑडियो आउटपुट- सराउंड
    • इनपुट वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
    • कंट्रोल मेथेड- पुश बटन, रिमोट
    • औसत बैटरी लाइफ- 24 घंटा

    खूबियां

    • टीवी रिमोट के साथ चलने योग्य
    • बेस से भरा वायरलेस सबवूफर

    कमी

    • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी में री-कनेक्शन की परेशानी आती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • ZEBRONICS Juke BAR 7400 PRO 5.1 Channel

    जेब्रॉनिक्स एक ऐसा ब्रांड है, जो किफायती कीमतों में बढ़िया साउंड क्वालिटी वाले ऑडियो डिवाइस के लिए जाना जाता है। इसमें 6.5 इंच के सबवूफर के साथ 5.1 ऑडियो चैनल मिलते हैं, यानी कमरे में बैठकर बेस और दमदार साउंड दोनों का मजा मिलेगा।

    कम कीमत में ये फीचर्स करेंगे हैरान

    • जहां एक तरफ JBL और Sony के ज्यादा कीमत वाले होम थिएटर भी बिना किसी एलईडी स्क्रीन के आते हैं, तो वहीं यह अमेजन पर ₹10,000 के भी अंदर आने के बाद शानदार LED डिस्प्ले के साथ आता है। यानी सेटिंग्स को देखना आपके लिए काफी आसान रहेगा।
    • बिना थिएटर जाए उसके जैसे ही धमाकेदार साउंड का मजा लेना है, तो इस होम थिएटर सिस्टम के डुअल रिअर सैटेलाइट बहुत काम आएंगें। इनके साथ आपका फिल्में देखने से लेकर लाइव मैच देखने का मजा दोगुना हो सकता है और आपको एक ऐसा एहसास मिलेगा जैसे कि आप उनके बीच ही बैठे हुए हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ZEBRONICS
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 45 GHz
    • ऑडियो आउटपुट- सराउंड
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट
    • स्पीकर साइज- 6.5 इंच

    खूबियां

    • मीडिया कंट्रोल के लिए बटन
    • 3 ड्राइवर वाला साउंडबार

    कमी

    • 180W RMS की वजह से तेज वॉल्यूम पर आवाज फटती है।
    03
  • Boat Aavante Bar Quake Pro, Home Theatre

    भारत में boAt एक ऐसा ब्रांड है, जिसमें काफी कम समय में ऑडियो सेग्मेंट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कम कीमत में प्रीमियम फीचर के लिए जाना जाने वाला यह ब्रांड अपने इस होम थिएटर स्पीकर को बेहतरीन ऑडियो अनुभव के लिए सिग्नेचर साउंड के साथ पेश करता है।

    ये फीचर्स मनोरंजन को देंगे नई दिशा

    • Home Theatre System सेटअप में तारों का जंजाल पाले बिना भरपूर बेस का मजा चाहते हैं, तो इसका वायरलेस सबवूफर जबरदस्त है। जो थिएटर जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं या फिर पॉप म्यूजिक सुनने के शौकीन हैं, उनको इसका गहरा बेस काफी मजेदार लगेगा।
    • अलग-अलग कंटेंट के लिए दिए गए मूवी, म्यूजिक, न्यूज और 3D जैसे मोड इसे हर एक प्रकार के मनोरंजन के लिए परफेक्ट बनाता है। वीकेंड पर बिंज वॉचिंग हो, शाम का सुकून भरा म्यूजिक सेशन, रात 9 बजे का प्राइम टाइम या फिर खाली समय में गेमिंग इसे टीवी से जोड़कर आप किसी भी एंटरटेनमेंट में जान डाल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
    • ऑडियो आउटपुट- स्टीरियो
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट
    • ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर
    • ऑडियो चैनल- 2.1

    खूबियां

    • मास्टर रिमोट कंट्रोल
    • मल्टी कनेक्टिविटी

    कमी

    • पुराना HDMI ARC पोर्ट मिलता है ना कि HDMI eARC।

    अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।

    04
  • Blaupunkt SBW600 XCEED Emperor Indias Most Powerful Home Theatre

    ब्रांड इसे भारत का सबसे शक्तिशाली होम थिएटर बताता है। इसके लिए यह मॉडल 12.1.4 चैनल ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस के साथ आता है, जो कि एकसाथ मिलकर ऐसा ऑडियो देते हैं जो किसी भी कंटेंट में असली और थिएटर जैसा अनुभव देता है।

    फीचर्स जो साउंड को बनाएंगे दमदार

    • सबसे पहले तो जिनका मनोरंजन बेस के बिना अधूरा है, वो 8 इंच के बड़े सबवूफर के साथ उसे पूरा कर सकते हैं। यह खास तौर पर लाउड म्यूजिक, तेज नोट्स वाले गाने या फिर उन लोगों के लिए अच्छा है जो कमरे में गाना लगाकर घर के किसी दूसरे कोने में बैठकर कोई भी काम करते रहते हैं।
    • इस सिस्टम में लगी अल्टीमेट ऑडियो चिप ना सिर्फ ज्यादा कंट्रोल देती है, बल्कि ऑडियो मैनेजमेंट को भी बेहतर बनाती है। अगर आपकी प्राथमिकता साफ आवाज, स्पष्ट डायलॉग और डिटेल में फिल्में देखने की हैं, तो यह मॉडल उसपर खरा उतरेगा और घर में ही सिनेमैटिक एहसास देगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- BLAUPUNKT
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट
    • स्पीकर साइज- 8 इंच
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 KHz
    • मॉडल का नाम- SBW Series

    खूबियां

    • वायरलेस माइक
    • डॉल्बी एटमॉस

    कमी

    • भारी बेस की वजह से डायलॉग के लिए बार-बार ट्यूनिंग करनी पड़ती है।
    05

तुलना: कौन-सा होम थिएटर आपके लिए अच्छा है?

जहां एक तरफ पांचों होम थिएटर लोकप्रिय ब्रांड के हैं और अपने दमदार साउंड के लिए जाने जाते हैं, तो वहीं ये सभी एक-दूसरे से अलग भी हैं। ऐसे में सही मॉडल का चुनाव पूरी तरह से आपकी मनोरंजन की जरूरतों, कमरे के आकार और बजट पर निर्भर करता है-

मॉडल्स

ऑडियो चैनल

आउटपुट पावर

कहां लगाएं?

Sony Bravia Theatre System 6(HT-S60)

5.1

1000W

मीडियम साइज लिविंग रूम में

JBL Cinema SB271

2.1

220W

छोटे कमरे में

ZEBRONICS Juke BAR 7400 PRO

5.1

400W

बड़े कमरे या मीडियम लिविंग एरिया में

Boat Aavante Bar Quake Pro

2.1

240W

किसी छोटे ऑडियो स्पेस में

Blaupunkt SBW600 XCEED Emperor

12.1.4

1200W

बड़े हॉल, कमरे या लिविंग एरिया में

गैजेट गली कैटेगरी पर देखिए ऐसी अन्य डिवाइसों की जानकारी।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वॉल माउंटिंग के लिए किस प्रकार की दीवारें उपयुक्त हैं?
    +
    लकड़ी के स्टड वाली ड्राईवॉल या प्लास्टर दीवारें आमतौर पर वॉल माउंटिंग के लिए उपयुक्त होती हैं। कंक्रीट या ईंट की दीवारों के लिए विशेष ड्रिल बिट्स और एंकर की आवश्यकता होगी। पतली या खोखली दीवारों पर भारी उपकरण माउंट करने से बचें।
  • क्या वॉल माउंटिंग से ध्वनि की गुणवत्ता प्रभावित होती है?
    +
    सही ढंग से माउंट किए जाने पर, वॉल माउंटिंग से ध्वनि की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है क्योंकि स्पीकर को सही ऊंचाई और कोण पर रखा जा सकता है। यह कमरे में ध्वनि फैलाव को अनुकूलित करने में मदद करता है।
  • क्या वॉल माउंट होम थिएटर छोटे कमरों के लिए बेहतर है?
    +
    हां, वॉल माउंट होम थिएटर छोटे कमरों के लिए बहुत अच्छा है क्योंकि यह फर्श पर जगह बचाता है और कमरे को अधिक खुला और व्यवस्थित दिखाता है। यह एक साफ-सुथरा और न्यूनतम लुक प्रदान करता है।