अगर आपको भी अपने पुराने साउंड सिस्टम की वजह से बड़े लिविंग एरिया में ऑडियो क्वालिटी के साथ समझौता करना पड़ रहा है! तो समय आ गया है कि उसे सराउंड साउंड होम थिएटर सिस्टम के साथ बदला जाए। इस काम को आसान बनाने के लिए हमने अमेजन पर उपलब्ध लोकप्रिय ब्रांड के 5 बढ़िया विकल्पों को यहां शामिल किया है, जो आपके घर के लिए अच्छे हो सकते हैं। यहां आप Sony, boAt, LG, JBL और ZEBRONICS जैसे कंपनियों के सराउंड साउंड वाले Home Theatre System देख सकते हैं। इनमें 5.1, 7.1, 5.2.4, 7.1.4 जैसे अलग-अलग ऑडियो चैनल मिलते हैं, जो बड़े लिविंग रूम में चारों तरफ से आने वाली बेहतरीन ऑडियो दे सकते हैं। इतना ही नहीं, ये सराउंड साउंड को ज्यादा प्रभावशाली बनाने वाली डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी डिजिटल जैसी ऑडियो टेक्नोलॉजी से भी लैस हैं। मल्टीपल कनेक्टिविटी वाले इन विकल्पों को कमरे में सेटअप और दूसरी डिवाइसों के साथ कनेक्ट करना भी आपके लिए सुविधाजनक हो सकता है।
नीचे आप इनके टॉप 5 विकल्पों पर एक नजर डाल सकते हैं-
Sony HT-S2000 5.1ch Dolby Atmos Compact Soundbar Home Theatre System
इसकी डॉल्बी एटमॉस और DTSX ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आपको इमर्सिव सराउंड साउंड का मजा मिल सकता है। यह गहरे बेस का मजा देने के लिए बिल्ट-इन डुअल Subwoofer के साथ आता है। इसमें डेडिकेटेड सेंटर स्पीकर भी मिलता है, जो डायलॉग को साफ बनाने का काम करता है। इस Sony होम थिएटर में मिलने वाली वर्चुअल सराउंड टेक्नोलॉजी कमरे में तीन अलग-अलग दिशाओं से आने वाली आवाज देती है, जिससे अप-फायरिंग स्पीकर के बिना ही थिएटर वाला एहसास मिल सकता है। वहीं, खास डिजिटल साउंड फील्ड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी एक ऐसी सराउंड साउंड फील्ड बनाती है, जिसके कारण आपको दो तरफ से आने वाली आवाज का एहसास मिल सकता है। इतना ही नहीं, बड़े लिविंग रूम में 3D सराउंड साउंड का अनुभव देने के लिए यह अपमिक्सर के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Sony
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, HDMI
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- कंट्रोल मेथेड- ऐप
- स्पीकर साइज- 12 इंच
- कंपैटिबल डिवाइस- मोबाइल, टेलीविजन
- मॉडल नाम- HT-S2000
खूबियां
- इसमें HDMI eARC, ऑप्टिकल, और USB कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है।
- इसे सोनी HEC ऐप से कनेक्ट करके आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
- इसके X-बैलेंस्ड स्पीकर यूनिट साफ और संतुलित आवाज प्रदान करते हैं।
कमी
- कुछ लोगों ने रिअर स्पीकर सही से काम ना करने की समस्या बताई है।
01
Boat 2026 Launch Aavante Prime X, TWS & Detachable Satellites
यह होम थिएटर स्पीकर पूरी तरह से वायरलेस और अलग होने योग्य सैटेलाइट स्पीकर के साथ आता है, जो दमदार आवाज देने के साथ ही सेट-अप को आसान बनाते हैं। इसमें 700 वॉट पावर के साथ ही 7.1.4 ऑडियो चैनल दिया गया है, जो कि स्ट्रीमिंग से लेकर गेमिंग तक में बेहतरीन ऑडियो का अनुभव दे सकता है। इस boAt होम थिएटर में मिलने वाला वायरलेस सबवूफर गहरे और शक्तिशाली बेस का मजा दे सकता है। इसके अलावा यह Home Theatre Speaker स्लीक डिजाइन और प्रीमियम फिनिश में आता है, जो घर के ऑडियो सेटअप को आकर्षक बनाने का भी काम कर सकता है। इसमें ब्लूटूथ v5.3 के साथ ही AUX, USB, ऑप्टिकल और HDMI पोर्ट्स दिए गए हैं, जो विभिन्न प्रकार की डिवाइसों को जोड़ना आसान बनाते हैं। अलग-अलग प्रकार के कंटेंट को सटीक आवाज में देखने के लिए इस सिस्टम में मूवी, म्यूजिक, और नाइट जैसे EQ मोड्स भी दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- boAt
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- ऑडियो चैनल- 7.1.4
- कंपैटिबल डिवाइस- मोबाइल, टेलीविजन, लैपटॉप
- मॉडल नाम- Aavante
खूबियां
- यह कमरे को साउंड से भरने वाले 7.1.4 ऑडियो चैनल से लैस है।
- मास्टर रिमोट कंट्रोल के जरिए इसे नियंत्रित करना आसान रहता है।
- पूरी तरह वायरलेस होने की वजह से इसे वॉल माउंट कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक अमेजन ग्राहकों ने किसी खास समस्या का जिक्र नहीं किया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG S65TR 600W 5.1 Channel Dolby Digital, Wireless Subwoofer & Rear Speaker
एलजी ब्रांड के इस होम थिएटर में 5.1 चैनल वाला सराउंड साउंड मिलता है, जो आपके लिविंग रूम को बेहतरीन आवाज के साथ भर सकता है। इसका 600 वॉट पावर आउटपुट किसी भी मनोरंजन में गहरी आवाज जोड़ सकता है और आपको उसमें खोने वाला एहसास दे सकता है। यह LG साउंड सिस्टम बिल्ट-इन रिसीवर वाले वायरलेस रिअर स्पीकर के साथ आता है, जिन्हें आप कमरे के किसी भी कोने में लगाकर बेहतरीन साउंड का मजा ले सकते हैं। इस होम थिएटर स्पीकर में मिलने वाला WOW इंटर्फेस आपको अपनी एलजी टीवी के जरिए साफ और आसान कंट्रोल सुनिश्चित करता है। इसके जरिए आप टीवी से ही होम थिएटर से साउंड मोड्स, प्रोफाइल और अन्य फीचर कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं, इसका AI साउंड प्रो कंटेंट के हिसाब से आदर्श ऑडियो सेटिंग सेट करते हुए आपको बेहतरीन आवाज का अनुभव दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- ऑडियो चैनल- 5.1
- कंपैटिबल डिवाइस- मोबाइल, टेलीविजन, लैपटॉप, टैब
- मॉडल नाम- S65TR
खूबियां
- यह ऑप्टिकल, HDMI, USB कनेक्टिविटी पोर्ट्स के साथ आता है।
- WOW आर्केस्टा मोड साउंड को और भी बेहतरीन बना सकता है।
- इसे ब्लूटूथ के जरिए किसी भी स्मार्ट डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
03
JBL Bar 800 Pro, 7.1 (5.1.2) Channel True Dolby Atmos
डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड वाला यह जेबीएल होम थिएटर आपको थिएटर जैसी 3D ऑडियो क्वालिटी का अनुभव दे सकता है। इसके 2 अप-फायरिंग ड्राइवर्स शानदार सराउंड साउंड देते हैं, जो किसी भी प्रकार के मनोरंजन का मजा दोगुना कर सकता है। इस साउंडबार होम थिएटर में अलग होने योग्य बैटरी से चलने वाले स्पीकर्स मिलते हैं, जिनके जरिए आपको असली सराउंड साउंड मिलता है और तारों की झंझट भी नहीं झेलनी पड़ती है। यह JBL Home Theatre आपको मूवी, गेम, गानों में डुबाने के लिए 720 वॉट पावर आउटपुट के साथ आता है। इसमें 10 इंच का डाउन-फायरिंग वायरलेस सबवूफर भी दिया गया है, जो अपने गहरे बेस के साथ फिल्मों के एक्शन और म्यूजिक के इमोशन को बढ़ाने का काम करता है। वहीं, इसकी प्योरवॉइस डायलॉग एनहैंसमेंट टेक्नोलॉजी फिल्में देखते वक्त स्पष्ट डायलॉग देने में सक्षम है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- JBL
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, USB, HDMI, WiFi, ऑप्टिकल
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- कंट्रोल मेथेड- ऐप
- ऑडियो चैनल- 7.1
- स्पीकर साइज- 10 इंच
- मॉडल नाम- Bar Series
खूबियां
- इसमें बिल्ट-इन WiFi, एयरप्ले और क्रोमकास्ट की सुविधा मिलती है।
- इसे एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और Siri वॉइस कंट्रोल से कमांड दे सकते हैं।
- यह जेबीएल वन ऐप से कनेक्ट करके कंट्रोल किया जा सकता है।
कमी
- अभी तक अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखिए अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।
04
ZEBRONICS Juke BAR 9850 5.2.4 CH Dolby Atmos
यह जेब्रॉनिक्स ब्रांड का होम थिएटर सिस्टम है, जिसका 725W का पावर आउटपुट हर प्रकार के कंटेंट को देखते वक्त बेहतरीन साउंड का अनुभव दे सकता है। वहीं, डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी कमरे में ही थिएटर जैसी आवाज देने का काम करती है। इसके अलावा, 5.2.4 चैनल शानदार सराउंड साउंड देता है, ताकी आप फिल्मों से लेकर गानों या गेम में पूरी तरह से डूबने वाला अनुभव पा सकें। यह ZEBRONICS होम थिएटर डुअल ड्राइवर के साथ आने वाले डुअल वायरलेस सैटेलाइट के जरिए असली जैसी लगने वाली आवाज देता है। इसमें 16.51 सेमी का डुअल वायरलेस सबवूफर भी मिलता है, जो आवाज में गहरा और शक्तिशाली बेस जोड़ सकता है। इसका ब्लूटूथ v5.3 वायरलेस और AUX, USB, HDMI और ऑप्टिकल जैसे पोर्ट्स सुविधाजनक वायर्ड कनेक्टिविटी के लिए अच्छे रहते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ZEBRONICS
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, USB, HDMI, AUX
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- ऑडियो चैनल- 5.2.4
- स्पीकर साइज- 96 सेमी
- मॉडल नाम- Zeb-juke bar
खूबियां
- कराओके सेशन के लिए इसके साथ वायरलेस UFH माइक मिलता है।
- रिमोट के जरिए प्लेबैक, वॉल्यूम, लाइट को कंट्रोल कर सकते हैं।
- इसमें एलईडी डिस्प्ले और कंट्रोल बटन भी दिए गए हैं।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने इसके सही से काम ना करने की शिकायत की है।
05
टॉप 5 सराउंड साउंड होम थिएटर सिस्टम की तुलना
अगर आप बड़े लिविंग रूम के लिए होम थिएटर ले रहे हैं, तो आपको विकल्पों की तुलना के साथ कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए। इनमें कमरे का आकार और लेआउट, ऑडियो आउटपुट (वाट क्षमता), स्पीकर कॉन्फ़िगरेशन (5.1, 7.1, डॉल्बी एटमॉस), कनेक्टिविटी विकल्प (ब्लूटूथ, वाई-फाई, HDMI), और बजट शामिल हैं।
ऐसी अन्य जानकारियों के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।