50 इंच का Philips टीवी एक स्टाइलिश और फीचर-फुल स्मार्ट टेलीविजन है, जो आपकी लिविंग रूम की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ, आपको शानदार एंटरटेनमेंट का अनुभव भी देता है। इस स्मार्ट क्यूएलईडी गूगल टीवी में 30 वॉट का पावरफुल स्पीकर सिस्टम मौजूद है, जिसमें डॉल्बी एटमॉस तकनीक दी गई है। यह तकनीक आवाज़ को चारों ओर फैलाकर थिएटर जैसा अनुभव देती है, जिससे मूवी, म्यूज़िक और गेमिंग और भी रोमांचक लगते हैं। यह TV 50 Inch 4K अल्ट्रा एचडी (3840x2160) रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है, जिससे हर चित्र बेहद साफ, डिटेल्ड और वास्तविक जैसे नजर आते हैं। इसके साथ ही 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तेज़ गति वाले सीन को भी बढ़िया और बिना किसी रुकावट के दिखाता है, जो खासतौर पर गेमिंग या एक्शन मूवीज़ के लिए बेहतरीन है। यह टेलीविजन गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसमें इन-बिल्ट वाई-फाई, क्रोमकास्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। आप इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, ज़ी5 जैसे कई लोकप्रिय ऐप से रोजाना नए-नए कंटेंट का मजा उठा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Philips
- स्क्रीन की साईज़ - 50 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120 हर्ट्ज
- आस्पेक्ट अनुपात - 16:9
- विशेष सुविधा - क्रोमकास्ट, गूगल वॉयस असिस्टेंट और डुअल बैंड वाई-फाई, संगत उपकरणों के लिए डिस्प्ले मिररिंग
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 एचडीएमआई पोर्ट्स दिए गए हैं, जिनसे आप सेट टॉप बॉक्स, ब्लू-रे प्लेयर, या गेमिंग कंसोल आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
- साथ ही इसमें 2 यूएसबी पोर्ट्स हैं, जिनसे आप पेनड्राइव, हार्ड ड्राइव जैसे उपकरण जोड़ सकते हैं। इसके अलावा, इसमें आईआर पोर्ट भी है, जिससे आप पुराने डिवाइस जैसे डीवीडी प्लेयर या सेट-टॉप बॉक्स को भी कंट्रोल कर सकते हैं, और डीवीपी सैटेलाइट पोर्ट भी दिया गया है।
- इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी रोम (स्टोरेज) दी गई है, जिसमें कई ऐप और कंटेंट स्टोर कर सकते हैं।
- इसके अलावा, इसमें गूगल असिस्टेंट की सुविधा है, जिससे चैनल बदलना, वॉल्यूम कम-ज्यादा करना या कुछ भी सर्च करना बेहद आसानी से हो जाता है।
- डिस्प्ले क्वालिटी को और शानदार बनाने के लिए इसमें डॉल्बी विजन, एचडीआर10, और एचएलजी जैसी अत्याधुनिक तकनीक दी गई हैं।
- यह टीवी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है जो साल भर में लगभग 140 यूनिट बिजली की खपत करता है।
कमी
अमेजन ग्राहकों ने इस कंपनी की सर्विस को बेहद ख़राब बताया है।