अल्ट्रा वाइड मॉनिटर उनके लिए बेहद उपयोगी होते हैं जिन्हें काम करते समय बार-बार अलग विंडो बदलनी पड़ती है, या गेमिंग, वीडियो एडिटिंग के लिए बड़ी स्क्रीन की जरूरत होती है। क्योंकि ये सामान्य मॉनिटर से ज्यादा स्क्रीन स्पेस देते हैं, जिससे आप एक साथ कई विंडो खोलकर अपना काम आसानी से कर सकते हैं। वहीं अधिक रेशियो के कारण पिक्चर क्वालिटी भी काफी शानदार होती है। इसके अलावा, इनमें आप एक समय में दो स्क्रीन चला सकते हैं। आइए अल्ट्रा वाइड मॉनिटर के बारे में थोड़ा अधिक जानते हैं कि ये इतने खास क्यों हैं और किन लोगों के लिए यह बेहतरीन विकल्प है?
क्यों इतने खास हैं अल्ट्रा वाइड मॉनिटर?
अल्ट्रा वाइड मॉनिटर की बढ़ती लोकप्रियता के कुछ खास कारण हैं, जैसे -
- एक साथ कई विंडो खोलकर काम करने की सुविधा मिलती है।
- बड़ी स्क्रीन होने से ज्यादा कंटेंट एक साथ देख सकते हैं।
- गेमिंग अनुभव अधिक शानदार हो जाता है।
- वीडियो एडिटिंग या ग्राफिक डिजाइन जैसे काम ज्यादा अच्छी तरह कर पाते हैं।
किनके लिए बढ़िया है अल्ट्रा वाइड मॉनिटर?
देखिए अल्ट्रा वाइड मॉनिटर हर यूजर के लिए नहीं है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह काफी उपयोगी साबित होते हैं। जैसे -
- ऑफिस में एक साथ अलग-अलग काम करने वालों के लिए।
- गेमर्स या स्टीमर्स के लिए।
- ग्राफिक डिजाइनर या वीडियो एडिटर के लिए।
- कंटेंट क्रिएटर या प्रोग्रामर के लिए।
अल्ट्रा वाइड मॉनिटर के मॉडल्स की तुलना
यहां इस लेख में बताए गए 5 मॉनिटर्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सा विकल्प अधिक बेहतर होगा।
|
मॉडल का नाम |
स्क्रीन साइज |
रिजॉल्यूशन |
रिफ्रेश रेट |
पैनल का प्रकार |
|
Samsung Odyssey G5 |
34 इंच |
WQHD (3440 × 1440) |
165Hz |
VA (1000R कर्व्ड) |
|
Acer XZ306CX |
29.5 इंच |
UWFHD (2560 × 1080) |
200Hz |
VA (1500R कर्व्ड) |
|
LG 34U511A |
34 इंच |
WFHD (2560 × 1080) |
100Hz |
IPS पैनल |
|
MSI MAG 342CQRF E20 |
34 इंच |
UWQHD (3440 × 1440) |
200Hz |
Rapid VA (1500R कर्व्ड) |
|
Zebronics PA234 |
34 इंच |
UWQHD (3440 × 1440) |
180Hz |
VA (1500R कर्व्ड) |
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
