₹10,000 से कम में ये Computer Monitors रहेगें घर और ऑफिस के लिए बढ़िया

₹10,000 की प्राइस रेंज में मिलने वाले कंप्यूटर स्क्रीन बेहतर पिक्चर और आरामदायक व्यूइंग का शानदार अनुभव देते हैं। यह मॉनिटर डिस्प्ले रोज़ाना के काम और मनोरंजन दोनों में स्टेबल परफॉर्मेंस देकर दिनचर्या को ज्यादा सुविधाजनक बनाते हैं।
 ₹10,000 के अंदर कंप्यूटर मॉनिटर्स मॉडल
₹10,000 के अंदर कंप्यूटर मॉनिटर्स मॉडल

घर से काम करते समय या ऑफिस की मीटिंग्स में लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठना होता है, तो सही कंप्यूटर डिस्प्ले का होना बहुत मायने रखता है। अब अमेजन पर ₹10,000 के बजट में भी कई ऐसे मॉनिटर मिलते हैं जो साफ़ पिक्चर, बैलेंस्ड कलर और आरामदायक व्यूइंग एक्सपीरियंस देते हैं। चाहे आपको डॉक्यूमेंट एडिट करना हो, प्रेज़ेंटेशन तैयार करना हो या फिर वीडियो देखना और गेमिंग, सही Monitor स्क्रीन पैरेंटल विज़न और क्लियर व्यू देता है। इस रेंज के मॉनिटर्स में स्क्रीन साइज, रिज़ॉल्यूशन और कनेक्टिविटी जैसे HDMI/AUX सपोर्ट अच्छा संतुलन बनाकर रखता है। घर और ऑफिस दोनों जगह उपयोग के लिए यह डिस्प्ले आसानी से फिट हो जाते हैं क्योंकि इनका डिज़ाइन और आंखों पर दबाव कम करने वाली तकनीक रोज़मर्रा के उपयोग को आरामदायक बनाती है। 

नीचे देखें अमेजन पर मिलने वाले बजट कंप्यूटर मॉनिर्स के 5 बढ़िया विकल्प।

 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Dell SE2725HM 27"/68.58 cm Monitor

    यह 27 इंच का फुल एचडी मॉनिटर रोज़मर्रा के काम, स्टडी और एंटरटेनमेंट के लिए बढ़िया स्क्रीन अनुभव देता है। 100Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग स्मूथ रहती है और मूवमेंट ज़्यादा फ्लिकर-फ्री महसूस होता है, जिससे आंखों पर कम ज़ोर पड़ता है। IPS पैनल के कारण रंग हर एंगल से एक जैसे और नेचुरल दिखते हैं, चाहे आप सामने बैठें या साइड से देखें। इस Dell Monitor का अल्ट्रा-थिन बेज़ल डिज़ाइन स्क्रीन को बड़ा और साफ़ लुक देता है, जो मल्टी-स्क्रीन सेटअप में भी अच्छा लगता है। कम्फर्ट व्यू प्लस तकनीक हार्मफुल ब्लू लाइट को कम करती है, बिना रंगों को पीला बनाए, जिससे लंबे समय तक काम करना आरामदायक रहता है। 5ms रिस्पॉन्स टाइम, 1000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और टिल्ट एडजस्टमेंट इसे ऑफिस और होम यूज़ दोनों के लिए भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Dell {SE3725HM}
    • स्क्रीन साइज - 27 इंच 
    • रिज़ॉल्यूशन - FHD 1080p
    • रिफ्रेश रेट - 100Hz 
    • प्रोडक्ट डाइमेंशन - 19.98 x 61.11 x 36.19 से.मी. 
    • वजन - 4.40 किलोग्राम

    खासियत

    • स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग स्मूथ और मूवमेंट को ज़्यादा फ्लिकर-फ्री बनाने के लिए 100Hz रिफ्रेश रेट
    • स्क्रीन को बडा और साफ लुक देने के लिए अल्ट्रा-थिन बेज़ल डिज़ाइन
    • लंबे समय तक काम के दौरान आंखो की सुरक्षा के लिए कम्फर्ट व्यू प्लस तकनीक

    कमी

    • मॉनिटर को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
    01
  • LG 24 Inch IPS FHD Monitor

    एलजी का यह कंप्यूटर मॉनिटर 1920x1080 रिज़ॉल्यूशन के साथ स्क्रीन साफ और डिटेल्ड दिखाता है, जबकि 100Hz रिफ्रेश रेट तेज़ मूवमेंट में भी स्मूथ विज़ुअल देता है। गेमिंग के दौरान AMD फ्री सिंस और ब्लैक स्टेबलाइज़र मिलकर स्क्रीन टियरिंग कम करते हैं और डार्क सीन में बेहतर विज़िबिलिटी देते हैं। आईपीएस पैनल और sRGB 99 प्रतिशत कलर कवरेज की वजह से रंग नैचुरल और एक्यूरेट नजर आते हैं, जो फोटो, वीडियो और रोज़मर्रा के काम के लिए अच्छा है। रीडर मोड और फ्लिकर सेफ फीचर आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर को कम करते हैं, जिससे लंबे समय तक स्क्रीन देखने में आराम मिलता है। 3 तरफ पतले बेज़ल और टिल्ट एडजस्टमेंट से डेस्क पर सेटअप साफ और सुविधाजनक रहता है। HDMI और VGA कनेक्टिविटी इसे अलग-अलग डिवाइस के साथ इस्तेमाल करने में आसान बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - LG {24MR400}
    • स्क्रीन साइज - 24 इंच 
    • रिज़ॉल्यूशन - FHD 1080p
    • रिफ्रेश रेट - 100Hz 
    • प्रोडक्ट डाइमेंशन - 20 x 54 x 41.4 से.मी. 
    • वजन - 2.94 किलोग्राम

    खासियत

    • गेमिंग के दौरान ब्लैक स्टेबलाइज़र मिलकर स्क्रीन टियरिंग को कम करने के लिए AMD फ्री सिंस
    • स्क्रीन देखने पर आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर को कम करने के लिए रीडर मोड और फ्लिकर सेफ फीचर
    • 3 तरफ पतले बेज़ल और टिल्ट एडजस्टमेंट

    कमी

    • मॉनिटर को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • BenQ GW2791 27 FHD 100Hz Monitor

    यह 27 इंच का फुल HD IPS मॉनिटर उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो बड़ी स्क्रीन पर साफ और आरामदायक व्यू चाहते हैं। इसके 1920x1080 रेज़ोल्यूशन के साथ डिस्प्ले शार्प दिखाई देता है और 100Hz रिफ्रेश रेट वीडियो देखने और हल्की गेमिंग में स्मूथ अनुभव देता है। 99 प्रतिशत sRGB कलर कवरेज की वजह से रंग नैचुरल और हर एंगल से एक जैसे दिखते हैं। इस 27 Inch Monitor का चारों तरफ अल्ट्रा स्लिम बेज़ल डिज़ाइन काम करते समय ध्यान भटकने नहीं देता और डेस्क सेटअप को मॉडर्न लुक देता है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने वालों के लिए ई-पेपर मोड, फ्लिकर फ्री और लो ब्लू लाइट प्लस तकनीक आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर को कम करती है। टीयूवी सर्टिफिकेशन और आईसेफ सपोर्ट इसे स्टडी, ऑफिस वर्क और कंटेंट देखने के लिए आरामदायक बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - BenQ {GW2791}
    • स्क्रीन साइज - 27 इंच 
    • रिज़ॉल्यूशन - FHD 1080p
    • रिफ्रेश रेट - 100Hz 
    • प्रोडक्ट डाइमेंशन - 18.2 x 61.5 x 45.1 से.मी. 
    • वजन - 4 किलोग्राम

    खासियत

    • वीडियो देखने और हल्की गेमिंग में स्मूथ अनुभव के लिए 100Hz रिफ्रेश रेट
    • डेस्क सेटअप को मार्डन लुक देने के लिए चारों तरफ अल्ट्रा स्लिम बेज़ल डिज़ाइन
    • आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर को कम करने के लिए ई-पेपर मोड, फ्लिकर फ्री और लो ब्लू लाइट प्लस तकनीक

    कमी

    • मॉनिटर में स्पीकर्स ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Lenovo 27 Inch Smart Display Tilt Monitor

    घर और ऑफिस में काम करने के लिए यह 27 इंच कंप्यूटर स्क्रीन फुल एचडी में एकदम क्लियर विजुव्लस का अनुभव देता है। 1920x1080 रेज़ोल्यूशन वाला IPS पैनल साफ तस्वीर और हर एंगल से एक जैसा व्यू दिखाता है, जबकि 100Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और वीडियो को स्मूथ बनाता है। 99 प्रतिशत sRGB कलर सपोर्ट और 300 निट्स ब्राइटनेस की वजह से रंग नैचुरल और ब्राइट दिखाई देते हैं। 1ms रिस्पॉन्स टाइम और AMD फ्री सिंस सपोर्ट हल्की गेमिंग में स्क्रीन टीयरिंग को कम करता है। स्मार्ट डिस्प्ले कस्टमाइज़ेशन सॉफ्टवेयर आपके इस्तेमाल के हिसाब से स्क्रीन सेटिंग्स एडजस्ट करता है और स्प्लिट स्क्रीन मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। इनबिल्ट 3 वाट के डुअल स्पीकर्स रोजमर्रा के ऑडियो के लिए ठीक रहते हैं। 2 HDMI और 1 VGA पोर्ट के साथ यह मॉनिटर विंडोज 10 और 11 सिस्टम से आसानी से कनेक्ट हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Lenovo {L27i-4A}
    • स्क्रीन साइज - 27 इंच 
    • रिज़ॉल्यूशन - FHD 1080p
    • रिफ्रेश रेट - 100Hz 
    • प्रोडक्ट डाइमेंशन - 41 x 61.3 x 35.6 से.मी. 
    • वजन - 2.91 किलोग्राम

    खासियत

    • साफ तस्वीर और हर एंगल से एक जैसा व्यू देने के लिए 1920x1080 रेज़ोल्यूशन वाला IPS पैनल
    • हल्की गेमिंग में स्क्रीन टीयरिंग को कम करने के लिए 1ms रिस्पॉन्स टाइम और AMD फ्री सिंस सपोर्ट
    • रोजमर्रा के ऑडियो के लिए इनबिल्ट 3 वाट के डुअल स्पीकर्स

    कमी

    • मॉनिटर की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • acer Nitro 23.8 Inch Gaming Monitor

    23.8 इंच की फुल HD स्क्रीन वाला यह गेमिंग मॉनिटर तेज़ और स्मूद विजुअल अनुभव के लिए बनाया गया है। 1920x1080 रेज़ोल्यूशन और आईपीएस पैनल की वजह से तस्वीरें शार्प दिखती हैं और 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल हर दिशा से एक जैसा कलर देता है। 200Hz का हाई रिफ्रेश रेट और 0.5ms का अल्ट्रा फास्ट रिस्पॉन्स टाइम तेज़ एक्शन गेम्स में मोशन ब्लर को काफी हद तक कम करता है। इस Acer Gaming Monitor का HDR10 सपोर्ट और 99 प्रतिशत sRGB कलर कवरेज से रंग ज़्यादा नैचुरल और डीटेल्ड नज़र आते हैं। AMD फ्री सिंस प्रीमियम टेक्नोलॉजी स्क्रीन टीयरिंग और लैग को कम करती है, जिससे गेमप्ले स्मूद रहता है। आंखों की सुरक्षा के लिए ब्लू लाइट शील्ड, फ्लिकरलेस और आई सेफ सर्टिफिकेशन दिया गया है। 2 HDMI, 1 डिस्प्लेपोर्ट और इनबिल्ट स्टीरियो स्पीकर्स इसे गेमिंग के साथ रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए भी एक अच्छा विकल्प बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - acer Nitro {VG240Y X1}
    • स्क्रीन साइज - 23.8 इंच 
    • रिज़ॉल्यूशन - FHD 1080p
    • रिफ्रेश रेट - 200Hz 
    • प्रोडक्ट डाइमेंशन - 19.93 x 54.03 x 41.56 से.मी. 
    • वजन - 3.40 किलोग्राम

    खासियत

    • तेज़ एक्शन गेम्स में मोशन ब्लर को काफी हद तक कम करने के लिए 200Hz का हाई रिफ्रेश रेट और 0.5ms का अल्ट्रा फास्ट रिस्पॉन्स टाइम
    • रंग ज़्यादा नैचुरल और डीटेल्ड दिखाने के लिए HDR10 सपोर्ट और 99 प्रतिशत sRGB कलर कवरेज
    • स्क्रीन टीयरिंग और लैग को कम करने के लिए AMD फ्री सिंस प्रीमियम टेक्नोलॉजी

    कमी

    • मॉनिटर की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: ₹10,000 के अंदर कंप्यूटर मॉनिटर मॉडल्स

मॉडल

स्क्रीन साइज

फीचर्स

Dell {SE3725HM}

27 इंच

100Hz रिफ्रेश रेट, अल्ट्रा-थिन बेज़ल डिज़ाइन, कम्फर्ट व्यू प्लस तकनीक,  5ms रिस्पॉन्स टाइम 

LG {24MR400}

24 इंच

AMD फ्री सिंस और ब्लैक स्टेबलाइज़र, रीडर मोड और फ्लिकर सेफ, पतले बेज़ल और टिल्ट एडजस्टमेंट

BenQ {GW2791}

27 इंच

99 प्रतिशत sRGB कलर कवरेज, अल्ट्रा स्लिम बेज़ल डिज़ाइन, फ्लिकर फ्री और लो ब्लू लाइट प्लस तकनीक 

Lenovo {L27i-4A}

27 इंच

100Hz रिफ्रेश रेट, 300 निट्स ब्राइटनेस, 1ms रिस्पॉन्स टाइम और AMD फ्री सिंस, इनबिल्ट 3 वाट के डुअल स्पीकर्स

acer Nitro {VG240Y X1}

23.8 इंच

178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल, 200Hz का हाई रिफ्रेश रेट और 0.5ms का अल्ट्रा फास्ट रिस्पॉन्स, ब्लू लाइट शील्ड, फ्लिकरलेस और आई सेफ सर्टिफिकेशन 

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹10,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹10,000 के रेंज में डिस्प्ले खरीदते समय क्या देखें?
    +
    स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन, कनेक्टिविटी ऑप्शंस और आंखों को आराम देने वाली तकनीक का ध्यान रखना काफी जरुरी हैष।
  • क्या बजट मॉनिटर वीडियो और गेमिंग के लिए भी अच्छा रहता है?
    +
    हाँ, इस रेंज के कुछ मॉडल्स में क्लियर डिस्प्ले और रंग प्रेज़ेंटेशन होने से हल्की वीडियो और गेमिंग भी ठीक रहती है।
  • घर और ऑफिस दोनों में एक ही मॉनिटर सही क्यों रहता है?
    +
    यह रेंज रोज़ाना उपयोग के लिए स्टेबल परफॉर्मेंस, सही साइज और आरामदायक व्यूइंग प्रदान करती है, जिससे दोनों जगह काम आसान रहता है।