₹2000 से सस्ती इन बेस्ट कॉलिंग Smartwatch से फोन रखें जेब में और कॉल करें कलाई से

₹2000 से कम कीमत में कॉलिंग फीचर वाली बेस्ट क्वालिटी स्मार्टवॉच के 5 विकल्प ये हैं। ये ब्लूटूथ कॉलिंग, फिटनेस ट्रैकिंग, नोटिफिकेशन और स्मार्ट फीचर्स के साथ आती हैं, जो बजट-फ्रेंडली होने के साथ बहुत अच्छा परफॉर्मेंस भी देती हैं।
₹2000 से कम कीमत में कॉलिंग फीचर वाली बेस्ट क्वालिटी स्मार्टवॉच
₹2000 से कम कीमत में कॉलिंग फीचर वाली बेस्ट क्वालिटी स्मार्टवॉच

अगर आप कम बजट में एक ऐसी स्मार्टवॉच की तलाश में हैं, जिसमें कॉल करने और रिसीव करने का फीचर भी मिले, तो यहां बताई गई ₹2000 से कम कीमत वाली स्मार्टवॉच आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। इस बजट में मिलने वाली स्मार्टवॉच न सिर्फ ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती हैं, बल्कि इनमें बड़ा डिस्प्ले, फिटनेस ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और स्मार्ट नोटिफिकेशन जैसे जरूरी फीचर्स भी मिलते हैं। ये स्मार्टवॉच उन यूज़र्स के लिए खास हैं, जो रोज़मर्रा गतिविधि, वर्कआउट और कॉल हैंडलिंग को एक ही डिवाइस से करना चाहते हैं। नीचे लिस्ट में Fastrack, boAt, Fire-Boltt, HAMMER और Noise जैसे ब्रांड की बढ़िया घड़ी फीचर्स और कीमत दोनों के मामले में पैसा वसूल विकल्प साबित होती हैं। चलिए 5 बढ़िया स्मार्टवॉच पर नजर डालें -

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Boat Wave Call 3 Smartwatch 1.83 HD Display

    Boat ब्रांड की यह एक स्टाइलिश और फीचर-लोडेड स्मार्टवॉच है, जिसे पुरुष और महिलाएं दोनों ही पहन सकते हैं। इसमें 1.83 इंच की बड़ी एचडी टचस्क्रीन दी गई है, जो तेज धूप में भी साफ और ब्राइट दिखाई देती है। बड़ी स्क्रीन की वजह से टाइम देखना, हेल्थ डाटा चेक करना और नोटिफिकेशन पढ़ना आसान हो जाता है। इसमें राइज़-टू-वेक फीचर भी है, यानी कलाई उठाते ही स्क्रीन अपने-आप ऑन हो जाती है। साथ ही इसमें कई तरह के एनिमेटेड और क्लाउड-बेस्ड वॉच फेसेज़ मिलते हैं। इनको आप अपने मूड या स्टाइल के हिसाब से बदल सकते हैं, जिससे हर दिन घड़ी नया और फ्रेश लुक देती है। यह Wave Call 3 वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आती है, जिसमें आपको इन-बिल्ट डायल पैड, सेव कॉन्टैक्ट्स और कॉल लॉग मिलता है। इसके होने से आप चलते-फिरते, एक्सरसाइज करते समय या ट्रैवल के दौरान बिना फोन निकाले कॉल रिसीव या रिजेक्ट कर सकते हैं। इसमें साइड में फंक्शनल क्राउन दिया गया है, जिससे मेन्यू स्क्रॉल करना, सेटिंग बदलना और वॉच फेस चेंज करना बहुत आसान हो जाता है। गीले हाथों या मूवमेंट के दौरान भी इसका इस्तेमाल आराम से किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Boat
    • खास सुविधा -एक्टिविटी ट्रैकर, मल्टीस्पोर्ट ट्रैकर
    • बैटरी की क्षमता - 300 मिलीएम्प घंटे
    • स्क्रीन की साइज - 1.83 इंच
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
    • वायरलेस कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड - ब्लूटूथ

    खूबियां 

    • यह हेल्थ और वेलनेस ट्रैकिंग फीचर के साथ आती है।
    • यह आपको चलने, पानी पीने और ब्रेक लेने की रिमाइंडर भी देती है।
    • इसमें कई स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं, जैसे रनिंग, योगा, साइक्लिंग और क्रिकेट।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसमें बैटरी की समस्या और डेटा की सटीकता सही नहीं बताई है।
    01
  • Noise Pulse 2 Max 1.85" Display, Bluetooth Calling Smart Watch

    बड़ी स्क्रीन, कॉलिंग फीचर और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आने वाली यह स्टाइलिश Noise Pulse 2 स्मार्टवॉच रोजाना पहनने के लिए एक बढ़िया विकल्प है। हेल्थ के लिए इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, एक्टिविटी ट्रैकिंग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो आपकी फिटनेस और सेहत पर लगातार नज़र रखते हैं। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं, जिससे रनिंग, वर्कआउट, योगा या अन्य गतिविधियों को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। स्मार्ट डीएनडी मोड आपको बिना किसी डिस्टर्बेंस के आराम और अच्छी नींद लेने में मदद करता है। साथ ही इसमें 1.85 इंच का बड़ा टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी 550 निट्स ब्राइटनेस तेज धूप में भी स्क्रीन को साफ और स्पष्ट बनाती है। बड़े डिस्प्ले की वजह से टाइम, नोटिफिकेशन और हेल्थ डाटा देखना आसान हो जाता है। इस नॉइज़ घड़ी में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा है, जिससे आप अपनी कलाई से ही कॉल कर सकते हैं, कॉल रिसीव या रिजेक्ट कर सकते हैं और डायल पैड व कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Noise 
    • खास सुविधा - हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप ट्रैकिंग, एक्टिविटी ट्रैकर, ब्रीथिंग 
    • बैटरी की क्षमता - 300 मिलीएम्प घंटे
    • स्क्रीन की साइज - 1.85 इंच
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
    • वायरलेस कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड - ब्लूटूथ

    खूबियां 

    • यह स्मार्टवॉच NoiseFit ऐप के साथ काम करती है, जहां आप अपनी हेल्थ रिपोर्ट, एक्टिविटी डेटा और सेटिंग्स आसानी से मैनेज कर सकते हैं। 
    • इसमें 150 से ज्यादा क्लाउड-बेस्ड वॉच फेसेज़ मिलते हैं।
    • ट्रू सिंक टेक्नोलॉजी की मदद से वॉच फोन से तेज़, स्थिर और कम पावर खपत के साथ कनेक्ट रहती है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी बैटरी और कार्यक्षमता को बढ़िया नहीं बताया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Fastrack Limitless Glide X 1.83" Smart Watch

    इस फास्ट्रैक स्मार्टवॉच में 1.83 इंच की बड़ी अल्ट्रा यूवी एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी 450 निट्स ब्राइटनेस और शार्प रिज़ॉल्यूशन की वजह से स्क्रीन घर के अंदर और बाहर दोनों जगह साफ दिखाई देती है। पांडा ग्लास की प्रोटेक्शन से डिस्प्ले ज्यादा मजबूत रहती है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर दिया गया है, जिससे आप सीधे अपनी कलाई से कॉल रिसीव, म्यूट या रिजेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें म्यूज़िक कंट्रोल, कैमरा कंट्रोल, फोन ढूंढने का फीचर, अलार्म और कैलकुलेटर जैसे स्मार्ट विकल्प भी मिलते हैं, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाते हैं। फिटनेस और हेल्थ के लिए इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं, जिनमें वॉकिंग, रनिंग, योगा और अन्य एक्टिविटीज़ शामिल हैं। यह Fastrack स्मार्टवॉच आपकी हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2), नींद और स्ट्रेस लेवल को ट्रैक करती है। साथ ही इसमें ब्रीदिंग एक्सरसाइज, पानी पीने और लंबे समय तक बैठे रहने की याद दिलाने वाले अलर्ट भी मिलते हैं, जिससे आप अपनी सेहत का बेहतर ध्यान रख सकते हैं। बैटरी की बात करें तो इसमें 280mAh बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में करीब 5 दिन तक चलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Fastrack 
    • खास सुविधा - एक्टिविटी ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर, मल्टीस्पोर्ट ट्रैकर, फोन कॉल, स्ट्रेस ट्रैकिंग
    • बैटरी की क्षमता - 280 मिलीएम्प घंटे
    • स्क्रीन की साइज - 1.83 इंच
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
    • वायरलेस कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड - ब्लूटूथ

    खूबियां 

    • IP67 वाटर रेज़िस्टेंस की वजह से यह स्मार्टवॉच पानी की छींटों और पसीने से सुरक्षित रहती है। 
    • इसमें मैसेज और नोटिफिकेशन अलर्ट, मौसम की जानकारी और लो पावर मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी बैटरी और कार्यक्षमता को बढ़िया नहीं बताया है।
    03
  • Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus Bluetooth Calling Smart Watch

    कॉलिंग और एडवांस स्मार्ट फीचर्स के साथ आने वाली इस Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus स्मार्टवॉच को आप रोजमर्रा की गतिविधि पर नजर रखने के लिए ले सकते हैं। इसमें मौजूद ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर से आप सीधे अपनी कलाई से कॉल कर और रिसीव कर सकते हैं। इसमें इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर मौजूद हैं, जो कॉल के दौरान आवाज़ को साफ रखते हैं। साथ ही इसमें AI वॉयस असिस्टेंट भी मिलता है, जिसकी मदद से आप बिना हाथ लगाए मौसम की जानकारी, म्यूज़िक कंट्रोल, रिमाइंडर सेट और दूसरे काम कर सकते हैं। इसमें 1.83 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 280 निट्स ब्राइटनेस के साथ धुप और छाया दोनों जगह साफ दिखाई देती है। बड़ी स्क्रीन की वजह से नोटिफिकेशन पढ़ना, टाइम देखना और फीचर्स इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। फिटनेस और हेल्थ के लिए इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन) ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, स्टेप काउंटर और कैलोरी ट्रैकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स मौजूद हैं, जिससे रनिंग, वर्कआउट और दूसरी एक्टिविटीज़ को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। यह 280mAh बैटरी के साथ आती है, जो सामान्य इस्तेमाल में कई दिनों तक चल जाती है और बार-बार चार्ज करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Fire-Boltt
    • खास सुविधा - एक्सेलेरोमीटर, एक्टिविटी ट्रैकर, अलार्म क्लॉक, कैलोरी ट्रैकर, कैमरा, ब्लूटूथ कॉलिंग, बिल्ट-इन माइक और स्पीकर, वॉयस असिस्टेंट,
    • बैटरी की क्षमता - 280 मिलीएम्प घंटे
    • स्क्रीन की साइज - 1.83 इंच
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
    • वायरलेस कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड - ब्लूटूथ

    खूबियां 

    • लंबे समय तक बैठे रहने पर यह घड़ी सेडेंटरी रिमाइंडर भी देती है।
    • IP67 वाटर और डस्ट रेज़िस्टेंस की वजह से यह घड़ी पानी की छींटों, पसीने और हल्की बारिश में भी सुरक्षित रहती है। 
    • इसमें म्यूज़िक प्लेयर, गेम्स, अलार्म, नोटिफिकेशन अलर्ट, फोन ढूंढने का फीचर और टाइम डिस्प्ले जैसे कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि यह स्मार्टवॉच बहुत धीमी है और अच्छे से काम नहीं करती है।
    04
  • HAMMER Glide 1.43" AMOLED Round Dial Smart Watch with Calling Function

    1.43 इंच AMOLED राउंड डायल के साथ प्रीमियम लुक और एडवांस फीचर्स के साथ आने वाली इस HAMMER स्मार्टवॉच को स्टाइल और टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है। 280mAh बैटरी के साथ यह ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ लगभग 2 दिन तक की बैटरी लाइफ देती है और मैग्नेटिक चार्जिंग की वजह से चार्ज करना आसान होता है। हाई रेज़ोल्यूशन और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रीन बेहद स्मूद और रिस्पॉन्सिव रहती है। साथ ही इसमें ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले फीचर भी मिलता है, जिससे समय और जरूरी जानकारी बिना स्क्रीन ऑन किए भी दिखती रहती है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर दिया गया है। ब्लूटूथ 5.2 की वजह से कनेक्शन मजबूत और स्टेबल रहता है, जबकि इन-बिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन कॉल के दौरान साफ आवाज़ देते हैं। इसमें डायल पैड, कॉल वॉल्यूम कंट्रोल, वाइब्रेशन और रिंगिंग जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं, जिससे आप बिना फोन निकाले कलाई से ही कॉल कर सकते हैं। वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के जरिए आप Siri या गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल करके मौसम जानना, रिमाइंडर सेट करना या दूसरे काम आसानी से कर सकते हैं। इसमें प्रीमियम मेटैलिक बॉडी और स्किन-फ्रेंडली स्ट्रैप दिया गया है, जो पूरे दिन पहनने पर भी आरामदायक रहता है और घड़ी को रॉयल लुक देता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - HAMMER
    • खास सुविधा - ऑलवेज ऑन डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, बिज़नेस कार्ड और कलेक्शन कोड, वॉयस असिस्टेंट, प्ले टाइम
    • स्क्रीन की साइज - 1.43 इंच
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
    • वायरलेस कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड - ब्लूटूथ

    खूबियां 

    • इसमें दो फिज़िकल बटन दिए गए हैं, जिससे नेविगेशन और फीचर्स इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। 
    • हेल्थ और फिटनेस के लिए इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 मॉनिटर, कई स्पोर्ट्स मोड्स, स्लीप ट्रैकिंग और एक्टिविटी ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
    • यह स्मार्टवॉच IP67 वाटर और डस्ट रेज़िस्टेंस के साथ आती है, जिससे पसीना, पानी की छींटें और धूल से यह सुरक्षित रहती है।
    • इसमें हिंदी सहित 23 भाषाओं का सपोर्ट भी मिलता है। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि इस स्मार्टवॉच की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होती है।
    05

₹2000 से कम कीमत वाली बेस्ट क्वालिटी स्मार्टवॉच की संक्षिप्त जानकारी 

यहां पर हमने 2000 से सस्ती कीमत वाली बढ़िया स्मार्टवॉच के फीचर्स के मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, जो शानदार फीचर्स के साथ आपकी स्वास्थ्य पर एक सकारात्मक असर डालेंगी। 

स्मार्टवॉच मॉडल

डिस्प्ले

कॉलिंग फीचर

बैटरी

खास फीचर्स

boAt Wave Call 3

1.83 इंच एचडी

ब्लूटूथ कॉलिंग

लगभग 5-7 दिन

फंक्शनल क्राउन, एनिमेटेड वॉच फेस, IP68, हार्ट रेट, SpO2

Noise Pulse 2 Max

1.85 इंच, 550 निट्स

ब्लूटूथ कॉलिंग

लगभग 10 दिन

स्मार्ट डीएनडी, 100 स्पोर्ट्स मोड, हेल्थ सुइट

Fastrack Limitless Glide X

1.83 इंच एचडी

ब्लूटूथ कॉलिंग

लगभग 5 दिन

100+ स्पोर्ट्स मोड, IP67, स्लीप व स्ट्रेस ट्रैकिंग

Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus

1.83 इंच एचडी

ब्लूटूथ कॉलिंग

लगभग 7 दिन

एआई वॉयस असिस्टेंट, 120+ स्पोर्ट्स मोड, IP67

HAMMER Glide AMOLED

1.43 इंच AMOLED

ब्लूटूथ कॉलिंग

लगभग 2 दिन

ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले, मेटैलिक बॉडी, प्रीमियम लुक

अगर आप स्मार्टवॉच के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट टीवी या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹2000 के अंदर कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच क्यों चुनें?
    +
    कॉलिंग वाले स्मार्टवॉच आपको फोन निकाले बिना भी कॉल रिसीव/डायल करने का सुविधा देती हैं, जिससे रोज़मर्रा के यूज़ में आसानी होती है। यह फीचर वर्कआउट, डेली वॉक या ड्राइविंग के दौरान बेहद उपयोगी होता है।
  • कॉलिंग स्मार्टवॉच में कौन-से फीचर्स होने चाहिए?
    +
    एक अच्छी कॉलिंग स्मार्टवॉच में निम्न फीचर्स होने चाहिए - ब्लूटूथ कॉलिंग (डायल पैड & कॉन्टेक्ट सिंक) इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर हेल्थ ट्रैकिंग (हार्ट रेट, SpO2) स्पोर्ट्स/एक्टिविटी मोड्स नोटिफिकेशन सपोर्ट। ये सब फीचर्स एक कॉलिंग स्मार्टवॉच में होने चाहिए।
  • क्या ये स्मार्टवॉच Android और iOS दोनों से कनेक्ट होती हैं?
    +
    ज़्यादातर कॉलिंग स्मार्टवॉच Android और iOS दोनों डिवाइसों के साथ ब्लूटूथ के ज़रिये आसानी से कनेक्ट हो जाती हैं, लेकिन कुछ फीचर्स ऐप के अनुसार अलग भी हो सकते हैं।