कौन सी कंपनी का Laptop है सबसे अच्छा? जानिए Apple, Dell, Hp जैसे बेस्ट मॉडल्स

यहां जानें कि कौन-सी कंपनी का लैपटॉप सबसे अच्छा है। परफॉर्मेंस, प्रोसेसर, बैटरी लाइफ, फीचर्स, कीमत और अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों के आधार पर बढ़िया लैपटॉप कंपनी के मॉडल देख लें। लिस्ट में Dell, Hp, Asus, Apple, Acer कंपनी मॉडल हैं।
बढ़िया कंपनी के लैपटॉप
बढ़िया कंपनी के लैपटॉप

भारत में लैपटॉप का बाजार डिजिटल युग के साथ बढ़ता ही जा रहा है। इसमें ढेर सारी ब्रांड मौजूद हैं, जिनके फीचर्स और काम एक से बढ़कर एक है। ऐसे में किस कंपनी पर भरोसा करना सही रहेगा और किस पर नहीं। ये सवाल सब के मन में चलता रहता है। अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो आप इन्हीं सवालों का जवाब पाने के लिए यहां नीचे दी गई सूची चेक कर सकते हैं। यहां आपकी हर जरुरत को ध्यान में रखते हुए टॉप Company के Laptop की लिस्ट को तैयार किया गया है। ये रोजमर्रा ऑफिस का काम करना हो या फिर गेमिंग के शौकीन है या फिर कोई बिजनेस प्रोफेशनल है, सभी के हिसाब से बढ़िया है। लिस्ट में Dell, Hp, Asus, Apple, Acer जैसे बेस्ट ब्रांडेड मॉडल हैं, जिनको यूजर्स ने काफी पसंद किया है और अच्छा फीडबैक दिया है। 

लैपटॉप की किस कंपनी में क्या खासियत मिलती है?

यहां एक टेबल बनाई गयी है जिसके जरिये प्रमुख लैपटॉप ब्रांड्स और उनकी खासियत के बारे में बताया गया है, ताकि आपको यह समझने में मदद मिल सके कि किस ब्रांड में क्या खास है, चलिए जानते हैं -

लैपटॉप की कंपनी

ब्रांड की खासियत

Apple 

प्रीमियम डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी, macOS ऑपरेटिंग सिस्टम

HP 

मजबूत और टिकाऊ बॉडी, अच्छा कीबोर्ड 

Dell

बढ़िया सर्विस और कस्टमर सपोर्ट, प्रोफेशनल और स्टूडेंट दोनों के लिए विकल्प

Lenovo

हर बजट में विकल्प, दमदार बैटरी बैकअप

ASUS

शानदार डिस्प्ले क्वालिटी, इनोवेटिव डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी

आइए बढ़िया कंपनी के लैपटॉप विकल्प देखें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • 2022 Apple MacBook Air Laptop with M2 chip

    अगर आप भी एप्पल कंपनी के लैपटॉप के दीवाने है, तो यह लैपटॉप बढ़िया विकल्प है। बढ़िया परफॉरमेंस के चलते इस मैकबुक को यूजर्स ने बहुत पसंद किया है। इसके साथ आपको 13.6-इंच साइज की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलती है, जो 500 निट्स से अधिक चमक, पी3 वाइड कलर और शानदार डिटेल के लिए एक अरब रंगों को सपोर्ट करती है। वजन में हल्का होने के चलते इस Macbook लैपटॉप को अपने साथ कहीं भी ले जाना आसान है। बढ़िया बैटरी बैकअप के लिए यह 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आता है, जो ज्यादा देर तक आपका साथ निभाएगी। अगली पीढ़ी के 8-कोर CPU, 10-कोर GPU और 24GB तक की एकीकृत मेमोरी के साथ यह अधिक तेजी से काम करता है। स्टोरेज स्पेस के लिए 256GB की SSD स्टोरेज दी गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा डाटा स्टोर कर सकें। 


    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Apple 
    • मॉडल नाम - MacBook Air
    • स्क्रीन की साईज़ - 13.6 इंच
    • रंग - काला 
    • सीपीयू मॉडल - एप्पल एम2
    • रैम मेमोरी साइज - 16GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - मैक ओएस
    • सीपीयू स्पीड - 0.01 गीगाहर्ट्ज

    खूबी

    • 1080p फेसटाइम एचडी कैमरा है। 
    • इसमें तीन माइक्रोफोन और चार स्पीकर्स वाला साउंड सिस्टम है, जो स्पैशियल ऑडियो के साथ बेहतर और चारों ओर से आने वाली आवाज का अनुभव देता है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि इसका हिंज बैलेंस अच्छा नहीं है।


    01
  • HP Pavilion x360, Touchscreen 2-in-1 Laptop

    एचपी ब्रांडा का यह लैपटॉप एक प्रीमियम और मल्टी-यूज़ डिवाइस है, जो काम, पढ़ाई और एंटरटेनमेंट, तीनों के लिए बढ़िया है। यह एक टचस्क्रीन लैपटॉप है, जिसके 2-इन-1 डिजाइन की वजह से आप इसे लैपटॉप या टैबलेट दोनों की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ आने वाली 16GB DDR4 रैम आपको मल्टीटास्किंग और बेहतर एप्लिकेशन परफॉर्मेंस देती है। वहीं 512GB SSD स्टोरेज की मदद से आपकी सभी फ़ाइलों और डेटा को स्टोर करने के लिए बड़ी सी स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप-सी, दो यूएसबी टाइप-ए और एचडीएमआई 2.1 पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे सभी एक्सेसरीज़ आसानी से जुड़ जाती हैं। बिना रूकावट के लिए लंबे समय तक चलने वाली 43Wh बैटरी 30 मिनट में 0% से 50% तक तेज़ी से चार्ज हो जाती है। इस HP लैपटॉप में मौजूद इंटेल आइरिस Xᵉ ग्राफिक्स कठिन और तेज डिटेल को कैप्चर करके बहुत ही अच्छी क्वालिटी के विजुअल्स देती है। इस कंपनी लैपटॉप को यूजर्स ने वजन में हल्का होने के कारण काफी पसंद किया है। गेमिंग से लेकर सभी सामान्य काम को यह बहुत ही बखूबी से करता है।

     स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - HP 
    • मॉडल नाम - HP Pavilion x360 2-in-1 Laptop 14-ek1021TU
    • स्क्रीन का साईज़ - 35.6 सेंटीमीटर
    • रंग - नेचुरल सिल्वर
    • हार्ड डिस्क की साइज - 512GB 
    • सीपीयू मॉडल - कोर i7
    • रैम मेमोरी साइज - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबी

    • FHD और माइक्रो-एज डिस्प्ले बहुत ही शानदार विजुअल्स देती है। 
    • आसान कनेक्टिविटी के लिए USB पोर्ट मौजूद है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने नकली उत्पाद मिलने की शिकायत की है। 


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lenovo IdeaPad 1 AMD Ryzen 5 FHD Laptop

    अगर बजट में बढ़िया कंपनी लैपटॉप लेना है, तो लेनोवो का यह लैपटॉप अच्छा विकल्प है। इसमें 16GB रैम और 512 GB स्टोरेज स्पेस दिया हुआ है, जो डेली रूटीन के काम के लिए अच्छा है। साथ ही यह जल्दी से हैंग भी नहीं होता है। इसका AMD Ryzen 5 5625U प्रोसेसर, 6 कोर और 12 थ्रेड्स के साथ तेज़ परफॉर्मेंस देता है। इसकी स्पीड 2.3 Ghzसे 4.3 Ghz तक जाती है, जिससे मल्टीटास्किंग और हेवी ऐप्स भी आसानी से चलते हैं। इसकी 15.6 इंच फुल एचडी स्क्रीन अच्छे ग्राफ़िक्स और दृश्य देती है। वहीं फीचर्स की बात करें, तो यह कंपनी लैपटॉप लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ प्री-लोडेड विंडोज 11 होम और प्री-इंस्टॉल्ड ऑफिस होम 2024 के साथ आता है। ऑडियो के लिए इसमें डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो क्लियर साउंड देते हैं। वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एचडी कैमरा और प्राइवेसी शटर भी मौजूद है

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Lenovo
    • मॉडल नाम - IdeaPad
    • स्क्रीन की साईज़ -15.6
    • रंग - क्लाउड ग्रे
    • हार्ड डिस्क की साइज - 512GB 
    • सीपीयू मॉडल - रायजेन 5
    • रैम मेमोरी साइज - 16 GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडो 11 होम 

    खूबी

    • वजन में हल्का लैपटॉप है।  
    • बिल्ट-इन माइक्रोफ़ोन दिए हुए हैं। 
    • प्राइवेसी शटर के साथ HD 720p कैमरा दिया हुआ है।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने विवरण से अलग प्रोसेसर बताया है। 
    03
  • ASUS Vivobook 16, Laptop

    16 इंच की स्क्रीन साइज के साथ आ रहा यह आसुस लैपटॉप अपने प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है। इसमें एकीकृत क्वालकॉम एड्रेनो GPU ग्राफिक्स दिया गया है, जो बिना किसी लैग या हैंग के स्मूद और बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस प्रदान करता है। साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन X X1-26-100 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 8 कोर और 8 थ्रेड्स, 30MB कैश और 2.97 गीगाहर्ट्ज़ तक की स्पीड मिलती है। साथ ही इसमें क्वालकॉम हेक्सागोन एनपीयू मौजूद है, जो 45 TOPS तक की AI प्रोसेसिंग पावर देता है। इसका मतलब है कि यह ASUS लैपटॉप AI से जुड़े काम जैसे स्मार्ट फीचर्स, बैकग्राउंड नॉइज़ रिडक्शन, फेस ट्रैकिंग और भविष्य के AI ऐप्स आसानी से संभाल सकता है। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम की मदद से किसी भी टास्क को बहुत ही अच्छे से कर सकते हैं। वजन में हल्का होने से आप इस आसुस लैपटोप को आराम से ऑफिस, कॉलेज या अपन साथ ले जा सकते हैं। टाइपिंग के लिए बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड साथ में आता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Asus
    • मॉडल नाम - आसुस विवोबुक 16
    • स्क्रीन की साईज़ - 16 इंच
    • रंग - नीला
    • हार्ड डिस्क की साइज - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - स्नैपड्रैगन X
    • रैम मेमोरी साइज - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबी

    • एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले आंखों को कम नुकसान पहुंचाती है।
    • इसका 16:10 आस्पेक्ट रेशियो काम करने के लिए ज्यादा वर्टिकल स्पेस देता है। 
    • 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट रोज़मर्रा के काम, पढ़ाई और एंटरटेनमेंट के लिए बढ़िया है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इस लैपटॉप की परफॉरमेंस को अच्छा नहीं बताया है। 


    04
  • Dell SmartChoice G15-5530, Intel Core i5 Gaming Laptop

    यह डेल लैपटॉप 15.6 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ आता है जो FHD व्यू देती है। इसमें 16GB रैम मेमोरी दी गई है, जो भारी फाइलों और डेटा को तेजी से प्रोसेस करने में मदद करती है। वहीं 512GB SSD स्टोरेज को बढ़ाकर 1TB तक किया जा सकता है, जिससे फाइलें जल्दी लोड होती हैं और इन्हें आसानी से स्टोर व इस्तेमाल किया जा सकता है। शानदार विजुअल्स के लिए 15.6-इंच FHD डिस्प्ले दिया हुआ है जिसमें आप 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ इमर्सिव गेमिंग का आनंद उठा सकते हैं। इसमें एनवीडिया जियोफोर्स आरटीएक्स 3050 ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है, जिसमें 6GB जीडीडीआर6 मेमोरी मिलती है। इससे गेम्स, वीडियो और ग्राफिक्स पहले से ज्यादा बेहतर और डिटेल में दिखाई देते हैं। डिज़ाइन की बात करें तो इसका वजन करीब 2.65 किलोग्राम है और इसकी मजबूत बॉडी है, जो लंबे समय तक हाई परफॉर्मेंस देती है। यह Dell लैपटॉप 13वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i5-13450HX प्रोसेसर के साथ आता है, चुनौतीपूर्ण गेम को बहुत ही आसान बना देता है।

     स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Dell 
    • मॉडल नाम - डेल लैपटॉप
    • स्क्रीन का साईज़ - 15.6 इंच
    • रंग - डार्क शैडो ग्रे
    • हार्ड डिस्क की साइज - 1TB 
    • सीपीयू मॉडल - कोर i5
    • रैम मेमोरी साइज - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबी

    • इसमें मैकैफी लाइवसेफ का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 
    • इसमें बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है, जिसमें न्यूमेरिक की-पैड और जी-की भी मौजूद है, जिससे गेमिंग और काम दोनों आसान हो जाते हैं। 
    • कई कनेक्टिविटी के लिए तीन USB 3.2 जनरेशन 1 पोर्ट दिए हुए हैं। 

    कमी 

    • यूजर्स ने खराब सर्विस और देरी से समाधान की समस्या बताई है।


    05

अमेजन पर मौजूद बढ़िया कंपनी के लैपटॉप के 5 मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी  

यहां पर हमने अमेजन पर उपलब्ध कंपनी के लैपटॉप 5 मॉडल्स के फीचर्स के मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, जो शानदार अनुभव देते हैं। इन खूबियों के आधार पर आप अपने लिए बढ़िया सा लैपटॉप ले सकते हैं। 

लैपटॉप मॉडल

प्रोसेसर

रैम / स्टोरेज

डिस्प्ले

खास उपयोग

Apple MacBook Air M2 (2022)

Apple M2 चिप

16GB RAM / 256GB SSD

13.6 इंच लिक्विड रेटिना

प्रीमियम यूज़, स्टूडेंट्स, क्रिएटर्स

HP Pavilion x360

Intel Core i7-1355U

16GB RAM / 512GB SSD

14 इंच FHD टचस्क्रीन

2-in-1, ऑफिस, स्टूडेंट्स

Lenovo IdeaPad 1

AMD Ryzen 5 5625U

16GB RAM / 512GB SSD

15.6 इंच FHD IPS

ऑफिस वर्क, स्टूडेंट्स, डेली यूज़

ASUS Vivobook 16 (Snapdragon X)

Snapdragon X (AI PC)

16GB RAM / 512GB SSD

16 इंच FHD+

AI फीचर्स, बैटरी लाइफ, ऑफिस

Dell G15 5530

Intel Core i5-13450HX

16GB DDR5 / 1TB SSD

15.6 इंच FHD

गेमिंग, हैवी परफॉर्मेंस

अगर आप लैपटॉप के अलावा, स्मार्टवॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कौन-सी कंपनी के लैपटॉप सबसे अच्छे माने जाते हैं?
    +
    अलग-अलग ज़रूरतों के लिए अलग-अलग कंपनियां बेहतर होती हैं, लेकिन आमतौर पर HP, Dell, Lenovo, ASUS, Apple को सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय ब्रांड्स माना जाता है।
  • क्या MacBook (Apple) लैपटॉप सभी के लिए सबसे अच्छा होता है?
    +
    MacBook परफॉर्मेंस, बैटरी और डिस्प्ले के लिए शानदार हैं, लेकिन ये आमतौर पर महंगे होते हैं। अगर आप क्रिएटिव काम, वीडियो/फोटो एडिटिंग या प्रोफेशनल ऐप्स के लिए लैपटॉप चाहते हैं, तो MacBook एक बेहतरीन विकल्प है।
  • गेमिंग और हाइ-परफॉर्मेंस के लिए कौन-सी लैपटॉप कंपनी बेहतर है?
    +
    गेमिंग और हाई-पावर काम के लिए ASUS, MSI, Acer Predator, Dell Alienware जैसे ब्रांड्स बेहतर विकल्प देते हैं। सामान्य यूज़ के लिए भी ASUS और Dell लैपटॉप अच्छे रहते हैं।