65 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाला यह एलजी एलईडी टीवी 4K अल्ट्रा HD (3840x2160) पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इस स्मार्ट टीवी में 20 वाट का स्पीकर आउटपुट है, जिसमें डॉल्बी एटमॉस, क्लियर वॉइस प्रो और AI एकॉस्टिक ट्यूनिक शामिल है। इस एलईडी टीवी में फिल्ममेकर मोड की सुविधा है, जो फिल्मों और शो को वैसे ही दिखाता है, जैसे उन्हें बनाया गया था। इस 65 Inch TV ब्रांड में HDR10/ HLG का सपोर्ट है, जो विजुअल्स को गहराई से दिखाने के लिए सीन के रंग, ब्राइटनेस और कंट्रास्ट में सुधार करता है। इस LG टीवी में 4K एक्सप्रेशन एन्हांसर का फंक्शन है, जो कम रिजॉल्यूशन वाले विजुअल्स को भी 4K गुणवत्ता के साथ दिखाती है। इस स्मार्ट टीवी में 100+ मुफ्त LG चैनल की सुविधा है, जो वेबओएस पर चलने वाले समाचार, मनोरंजन, फिल्में और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में मुफ्त लाइव कंटेंट प्रदान करती है। इस स्मार्ट एलईडी टीवी में ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई का विकल्प मौजूद है, जिस वजह से विभिन्न डिवाइस को आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - 65UA82006LA
- ब्रांड - LG
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रिजॉल्यूशन - 4K
- रैम - 8GB
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 6.8 x 145.5 x 84.1 सेंटीमीटर
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
- आइटम का वजन - 16.5 किलोग्राम
खासियत
- स्टोरेज के लिए इसमें 2GB रैम और 8GB का रोम मिलता है, जो विभिन्न ऐप्स को डाउनलोड करने की सुविधा देता है।
- इसमें डायनामिक टोन मैपिंग का फीचर है, जो HDR कंटेंट के हर सीन या फ्रेम का रीयल टाइम में प्रस्तुत करता है।
- इस एलईडी टीवी में 4K सुपर अपस्केलिंग तकनीक है, जो कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को भी 4K के साथ लोगों को सामने पेश करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस स्मार्ट टीवी के फंक्शन में कमी बताई है।