50,000 रुपये के अंदर आने वाले हाई-परफॉर्मेंस टॉप गेमिंग लैपटॉप

50000 रुपये के बजट में आने वाले टॉप गेमिंग लैपटॉप के यहां बताये गए विकल्प पर विचार कर सकते हैं। पावरफुल प्रोसेसर, शानदार ग्राफिक्स और बेहतरीन गेमिंग अनुभव के लिए ये बजट-फ्रेंडली लैपटॉप हैं शानदार विकल्प। लिस्ट में Hp, डेल, MSI जैसे ब्रांड शामिल।
50000 रुपये के अंदर आने वाले गेमिंग लैपटॉप
50000 रुपये के अंदर आने वाले गेमिंग लैपटॉप

यहां इस लेख में आपको 50,000 रुपये के अंदर मिलने वाले टॉप गेमिंग लैपटॉप के बारे में बता रहे हैं, जो बजट में शानदार परफॉरमेंस देते हैं। इस बजट में आपको मिड-रेंज प्रोसेसर, पर्याप्त रैम, और एक अच्छा GPU या इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स मिलता है, जो लोकप्रिय गेम जैसे GTA V, कॉल ऑफ़ ड्यूटी, या PUBG Lite जैसे गेम को बिना हैंग हुए लैपटॉप को आसानी से चला सकते हैं। ये टॉप 5 गेमिंग लैपटॉप अमेजन पर मौजूद यूर्जस द्वारा दी गई रेटिंग, फीचर्स, खासियत और स्पेसिफिकेशन के साथ आ रहे हैं। साथ ही इन लैपटॉप के इन बिल्ट स्पीकर ऑनलाइन गेमिंग स्ट्रीमिंग के दौरान अच्छी साउंड देते हैं। आप चाहे स्टूडेंट हैं या एंट्री-लेवल गेमर, ये जानकारी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। आइये देखते हैं टॉप 5 गेमिंग लैपटॉप के शानदार विकल्प। गैजेट से जुड़ी नई जानकारी पाने के लिए आप गैजट गली पर जा सकते हैं। 

50 हजार के अंदर आने वाले गेमिंग लैपटॉप में कितनी रैम और स्टोरेज होना जरूरी है?

एक अच्छे गेमिंग लैपटॉप के लिए रैम और स्टोरेज बहुत जरूरी खासियत होती हैं। 50000 रुपये के बजट में कम से कम 8GB रैम होनी चाहिए, जिससे आप ज्यादातर मिड-लेवल गेम को आसानी से चला सकते हैं। 4GB रैम आज के समय में गेमिंग के लिए काफी नहीं मानी जाती है, क्योंकि नए गेम ज्यादा मेमोरी की मांग करते हैं।

स्टोरेज की बात करें तो SSD स्टोरेज HDD की तुलना में ज्यादा तेज होती है। कम से कम 256GB SSD या 1TB HDD होना जरूरी है। अगर किसी लैपटॉप में दोनों स्टोरेज मिलती हैं तो यह और भी बेहतर होता है। SSD से गेम तेजी से लोड होते हैं और ओएस की परफॉर्मेंस भी स्मूद रहती है। इसलिए, गेमिंग लैपटॉप के लिए 8GB RAM और SSD स्टोरेज जरूरी फीचर माना जाता है।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • HP Victus Gaming Laptop

    HP विक्टस गेमिंग लैपटॉप एक बेहतरीन विकल्प है, जो आपको हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और मल्टीटास्किंग का बेहतरीन अनुभव देता है। इसमें AMD रायजेन 5 5600H प्रोसेसर है, जो 6 कोर और 12 थ्रेड्स के साथ अधिक तेजी से काम करता है। 4GB AMD राडेन RX 6500M ग्राफिक्स के साथ आप सभी हाई-एंड गेम को बेहतरीन ग्राफिक्स के साथ चला सकते हैं। इस एचपी लैपटॉप में मौजूद 8GB DDR4 रैम और 512GB SSD दी गई है, जो तेजी से गेम को लोड करता है और स्मूथ गेमिंग का अनुभव दे सकता है। 15.6 इंच का FHD IPS डिस्प्ले आपको स्पष्ट और बढ़िया विज़ुअल्स देता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - एचपी हिमाचल प्रदेश
    • मॉडल नाम - 15-एफबी0147एएक्स
    • स्क्रीन का साईज - 39.6 सेंटीमीटर
    • रंग - नीला
    • हार्ड डिस्क की साइज - 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल - राइज़ेन 5
    • RAM मेमोरी साइज - 8 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबी 

    • 8GB रैम गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया है।
    • FHD और 250-nit की ब्राइटनेस के साथ गेमिंग के दौरान धुंधली या डबल नहीं दिखती है।
    • 52.5Wh बैटरी आपको लंबे समय तक गेमिंग का आनंद ले सकते हैं।

    कमी 

    • यूजर्स ने ऑफिस 21 के ना होने की शिकायत की है।  
    01
  • Acer Aspire 7 Gaming Laptop

    इस एसर गेमिंग लैपटॉप को बेहतरीन गेमिंग अनुभव के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह 12वीं जेनरेशन इंटेल कोर i5-1240P प्रोसेसर के साथ आता है, जो तेज गति से गेमिंग के दौरान आसानी से काम करता है। 8GB DDR4 रैम दी गई है, जिसको आप 32GB तक अपग्रेड कर सकते हैं, जिससे आप अपने गेमिंग और मल्टीटास्किंग अनुभव को और भी बेहतर बना सकते हैं। 15.6 इंच FHD IPS डिस्प्ले है जो 1920 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन देती है। वहीं 50 हजार के बजट में आने वाले गेमिंग लैपटॉप में मौजूद कम्फीव्यू LED बैकलाइट TFT LCD तकनीक आपको साफ और बढ़िया विज़ुअल्स देती है। वाईफाई 6 और थंडरबॉल्ट 4 जैसी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी से आप लैपटॉप को कई डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही फिंगरप्रिंट टचपैड और T-टाइप HD कैमरा से यह गेमिंग लैपटॉप और भी स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बन गया है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - एसर
    • मॉडल नाम - एस्पायर 7 गेमिंग
    • स्क्रीन का साईज़ - 15.6 इंच
    • रंग - काला
    • हार्ड डिस्क साइज - 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल - कोर i5
    • RAM मेमोरी साइज - 8 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबी 

    • ऑनलाइन गेमिंग और कॉलिंग के लिए टी-टाइप एचडी कैमरा दिया हुआ है। 
    • बढ़िया प्रोसेसर शानदार गेमिंग अनुभव देता है।बैटरी बैकअप अच्छा है। 

    कमी 

    • यूजर्स ने परफॉरमेंस को लेकर शिकायत की है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • MSI Modern 15, Gaming Laptop

    यह पतला, हल्का और शक्तिशाली गेमिंग लैपटॉप है, जिसे प्रोफेशनल और एंट्री लेवल गेमर दोनों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 16GB DDR4 रैम दी गई है जो मल्टीटास्किंग को बेहद आसान बना देती है। साथ ही, 512GB SSD से स्टोरेज से आप तेजी से ज्यादा डेटा स्टोर कर सकते हैं। यह गेमिंग लैपटॉप 7th जनरेशन AMD रायजेन 5 7430U प्रोसेसर के साथ आता है जिसकी क्लॉक स्पीड 4.3 GHz तक जाती है, जिससे आपको बिना किसी दिक्कत के तेजी से परफॉर्मेंस मिल सकती हैं। 50 हजार के अंदर आने वाला यह गेमिंग लैपटॉप 15.6 इंच की FHD IPS-Level डिस्प्ले के साथ आता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट देता है। यह काम और गेमिंग दोनों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - एमएसआई
    • रंग - क्लासिक काला 
    • क्षमता - 1750 ग्राम
    • मॉडल नाम - मॉडर्न 15 B7M

    खूबी 

    • प्री-लोडेड विंडो 11 होम और MS ऑफिस होम 2021 की लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ आता है।
    • कम वजन के कारण इसको साथ में कैरी करना आसान है।
    • वाईफाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ मल्टीपल कनेक्टिविटी मिलती है। 

    कमी 

    • कुछ खास नहीं। 
    03
  • Lenovo IdeaPad Slim 3, Game Laptop

    हल्का, पावरफुल और 50 हजार के बजट में स्मार्ट फीचर्स वाले लैपटॉप की तलाश में हैं, तो यह लिनोवो लैपटॉप बढ़िया विकल्प है। इसमें 14 इंच FHD 1920x1080 डिस्प्ले दी गई है, जो 250 Nits ब्राइटनेस और एंटी ग्लेयर के साथ आती है। वहीं आंखों को आराम देने के लिए TUV लौ ब्लू लाइट डिस्प्ले दी गयी है, ताकि लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते समय आपकी आंखों को आराम मिल सके। इस गेमिंग लैपटॉप में इंटेल कोर i5-12450H प्रोसेसर है, जो 8 कोर और 12 थ्रेड्स के साथ 2.0 GHz (बेस) से लेकर 4.4 GHz (मैक्स) की स्पीड देता है। इसकी 16GB रैम और 512GB SSD से लैस यह लैपटॉप तेज़ डाटा प्रोसेसिंग और बढ़िया स्टोरेज देता है। इसके साथ 3 महीने का गेम पास मिलता है, जिससे आप लीग ऑफ लीजेंड्स, वैलोरेंट, फोर्टनाइट, कॉल ऑफ ड्यूटी: वारज़ोन, ओवरवॉच 2 जैसे गेम का मजा उठा सकते हैं। इस लैपटॉप का डिज़ाइन 4 साइड नैरो बेज़ल है, जिससे स्क्रीन का अधिकतम उपयोग किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Lenovo
    • मॉडल नाम - IdeaPad
    • स्क्रीन का साईज़ - 14 इंच
    • हार्ड डिस्क की साइज - 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल - कोर i5
    • RAM मेमोरी साइज - 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबी 

    • हल्का, पावरफुल और स्मार्ट फीचर्स वाला लैपटॉप है।  
    • एंटी ग्लेयर तकनीक डिस्प्ले दी गयी है। 
    • ऑफिस होम 2024 इन बिल्ट सॉफ्टवेयर आता है।

    कमी 

    • यूजर्स ने लैपटॉप के जल्दी गर्म होने की शिकायत की है। 
    04
  • Dell Vostro 15 3530, Gaming Laptop

    डेल वोस्ट्रो एक बेहतरीन गेमिंग लैपटॉप है, जो 50 हजार रुपये के बजट में आता है। यह लैपटॉप 13वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i5-1334U प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी स्पीड 4.6 GHz तक जाती है। इससे आपको सुपरफास्ट परफॉर्मेंस और बढ़िया मल्टीटास्किंग का अनुभव मिलता है। स्टोरज और डेटा की जरूरतों को पूरा करने के लिए 8GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज दी गयी है। SSD के कारण लैपटॉप बहुत तेज़ी से चलता है और आपके डेटा तक पहुंचने में कोई समय बर्बाद नहीं होता है। गेमिंग के लिए इस डेल गेमिंग लैपटॉप में 15.6 इंच FHD (1920x1080) डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जो गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान साफ दृश्य देती है। इस लैपटॉप की 3 सेल 41Wh बैटरी आपको पूरे दिन की प्रोडक्टिविटी और यात्रा के दौरान काम करने का मौका देती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - डेल 
    • मॉडल नाम - वोस्ट्रो
    • स्क्रीन का साईज़ - 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क की साइज - 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल - कोर i5
    • RAM मेमोरी साइज - 8 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबी 

    • 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ शानदार गेमिंग अनुभव मिलता है। 
    • वाई-फाई और ब्लूटुथ कनेक्टिविटी दी गयी है। 
    • हल्का वजन है।
    • सिक्योरिटी के लिए मैकएफी लाइवसेफ 5-डिवाइस 12-महीने की सदस्यता के साथ आता है। 

    कमी 

    • यूजर्स ने वाई-फाई काम न करने की शिकायत की है। 
    05

इन्हें भी पढ़ें

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 50000 के अंदर गेमिंग लैपटॉप में डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड मिलेगा?
    +
    जी हाँ, 50000 के अंदर गेमिंग लैपटॉप में एंट्री-लेवल डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड जैसे NVIDIA GeForce MX450 या MX550 मिल सकते हैं।
  • 50000 के अंदर गेमिंग लैपटॉप में कितनी RAM होनी चाहिए?
    +
    50000 के अंदर गेमिंग लैपटॉप में कम से कम 8GB RAM होनी चाहिए, लेकिन 16GB RAM बेहतर परफॉर्मेंस देगी।
  • क्या 50000 रुपये के अंदर गेमिंग लैपटॉप में SSD स्टोरेज मिलेगा?
    +
    जी हाँ, ज्यादातर लैपटॉप में SSD स्टोरेज मिलेगा, लेकिन यह सुनिश्चित करें कि यह कम से कम 256GB हो।