मध्यम आकार वाले कमरे को थिएटर में बदलने के लिए हाईसेंस 50 इंच एलईडी टीवी काफी है। इसमें 30 वॉट स्पीकर आउटपुट, डॉल्बी एटमॉस तकनीक के साथ मल्टीपल साउंड मोड जैसे की स्टैंडर्ड, म्यूजिक, सिनेमा, समाचार और पर्सनल दिए गए हैं, जिसके तहत आप कंटेंट के अनुसार ऑडियो मोड का चुनाव कर सकते हैं। यह टीवी अल्ट्रा एचडी (3840X2160) रिज़ॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज़ के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें सुपर ब्राइट पैनल, 350 निट्स ब्राइटनेस के साथ एचडीआर 10 और 5000:1 डायनामिक कंट्रास्ट रेशियो जैसी डिस्प्ले खूबियां भी मिल रही हैं। इस स्मार्ट टीवी में मल्टीपल पिक्चर मोड जैसे की स्टैंडर्ड, डायनामिक, मूवी, ईसीओ, जेंटल, विविड, स्पोर्ट, गेम और पर्सनल मिल जाते हैं, इसकी मदद से आप अपने पंसद के कंटेंट को सही चमक और आवाज के साथ देख या सुन सकते हैं। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर फंक्शन करने वाले टीवी से में बिल्ट इन गूगल क्रोमकास्ट के साथ गूगल असिस्टेंट की सुविधा भी मिल जाती है जिसकी मदद से आप आवाज से ही फंक्शन को नियंत्रित कर सकते हैं। इसमें आपको पावर सेवर मोड के साथ स्क्रीन शेयरिंग की सुविधा भी मिल रही है जिसकी मदद से आप फोन, लैपटॉप अन्य स्मार्ट डिवाइस से बड़ी स्क्रीन वाले टीवी पर ऐप्स, वीडियो और कंटेंट को शेयर कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले तकनीक- LED
- आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
- कंट्रास्ट रेशियो- 5000:1
- मोशन एन्हांसमेंट तकनीक- मोशन ब्लर रिडक्शन
- रिस्पांस टाइम- 9.5 मिलीसेकंड
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Google TV
- मेमोरी स्टोरेज क्षमता- 16 GB
- कंट्रोलर प्रकार- ऐप कंट्रोल, रिमोट कंट्रोल, वॉइस कंट्रोल
- नेटवर्क कनेक्टिविटी तकनीक- ईथरनेट, HDMI, USB, वाई-फ़ाई
- हार्डवेयर इंटरफ़ेस- ब्लूटूथ, ईथरनेट, HDMI, S/PDIF, USB
- वायरलेस तकनीक- ब्लूटूथ, वाई-फ़ाई
- स्क्रीन मिररिंग तकनीक- AirPlay 2, DLNA, Google Cast
खूबियां
- गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मल्टीपल कनेक्टिविटी और रिमोट वॉइस कंट्रोल सुविधा।
- DLNA, मिराकास्ट, क्रोमकास्ट और एप्पल एयरप्ले 2 जैसी स्क्रीन शेयरिंग सुविधाएं।
- डॉल्बी ऑडियो के साथ बैजल लेस डिजाइन।
- सुपर ब्राइट पैनल के साथ डायनैमिक कंट्रास्ट।
- मल्टीपल ओटीटी प्लेटफॉर्म और ऐप्स के साथ 350 निट्स ब्राइटनेस डिस्प्ले सुविधा।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने कलर क्वालिटी और लैग को लेकर शिकायत की है।