Marshall Speaker के साथ म्यूजिक को दें नई ऊंचाइयां, अमेजन पर देखें टॉप रेटेड मॉडल्स

मार्शल स्पीकर्स अपनी शानदार साउंड क्वालिटी और रेट्रो डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। इस लेख में, हम Amazon पर उपलब्ध टॉप रेटेड मार्शल स्पीकर्स की तुलना करेंगे, ताकि आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सर्वश्रेष्ठ विकल्प चुन सकें।
अमेजन पर उपलब्ध टॉप रेटेड Marshall स्पीकर मॉडल्स
अमेजन पर उपलब्ध टॉप रेटेड Marshall स्पीकर मॉडल्स

Marshall स्पीकर्स अपनी आइकॉनिक रॉक एंड रोल डिजाइन, साफ और तेज साउंड, आसान कंट्रोल फंक्शन जैसी तमाम चीजों की वजह से लोकप्रिय हैं। ये स्टाइल और शक्तिशाली ऑडियो का एक बेहतरीन तालमेल पेश करते हैं, जो किसी भी ऑडियो स्पेस में जान डाल सकता है। हालांकी, अन्य ऑडियो ब्रांड्स के मुकाबले इनकी कीमत सामान्य से ज्यादा होती है, मगर इनका प्रदर्शन उसे पूरी तरह से उचित बना सकता है। ऐसे में आप यहां Amazon पर मिलने वाले टॉप रेटेड Marshall Speakers के विकल्प देख सकते हैं। अलग-अलग मॉडल वाले इन स्पीकर में आपको विभिन्न कीमतों, फीचर्स और साउंड क्वालिटी वाले विकल्प देखने मिलेंगे, जिस वजह से आपको अपनी पसंद, जरूरत और बजट के अनुसार एक सही स्पीकर मिल सकता है। ये स्पीकर विंटेज लुक को ब्लूटूथ जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ जोड़ते हैं, लेकिन प्रदर्शन मॉडल के अनुसार अलग-अलग होता है।

बेहतरीन साउंड अनुभव के लिए आप नीचे शामिल किए गए विकल्पों पर एक नजर डाल सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Marshall Acton III 60 W Bluetooth Powered Home Speaker

    आपके पूरे कमरे में धमाकेदार साउंड देने के लिए इस मार्शल एक्टन III स्पीकर को शानदार और अपडेटेड ट्वीटर्स के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे आपको हर कोने में भरी हुई आवाज मिल सकती है। यह बिल्ट-इन डायनमिक लाउडनेस के जरिए हर एक धुन को संतुलित करते हुए सभी वॉल्यूम स्तरों पर शानदार ऑडियो प्रदान करता है। इसमें सुविधाजनक ब्लूटूथ पेयरिंग बटन दिया गया है, जिसे दबाकर आप वायरलेस कनेक्टिविटी के जरिए अपने फोन, टैब या लैपटॉप जैसे उपकरणों को स्पीकर से जोड़ सकते हैं। इस होम स्पीकर में बेस, ट्रेबल, पावर आदि को आसानी से नियंत्रित करने के लिए नॉब कंट्रोल दिया गया है। वहीं, इसका PVC मुक्त बिल्ड मजबूती और टिकाऊपन के मामले में काफी शानदार साबित हो सकता है। यह 3.5 mm इनपुट के साथ भी आता है, ताकी आप ब्लूटूथ के अलावा केबल के जरिए भी डिवाइसों को स्पीकर से कनेक्ट कर सकें।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • आउटपुट पावर- 60 वॉट
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, AUX
    • ऑडियो आउटपुट मोड- स्टीरियो
    • माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
    • इनक्लोजर मटेरियल- प्लास्टिक
    • अधिकतम रेंज- 10 मीटर
    • स्पीकर साइज- 260 मिमी

    खूबियां

    • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को दर्शाने के लिए इसमें एक एलईडी पल्स दिया गया है।
    • इसे ब्लूटूथ और AUX दोनों के जरिए विभिन्न डिवाइस से जोड़ सकते हैं।
    • इसका कमरे को भरने वाला साउंड आपके मनोरंजन को बेहतरीन बना सकता है।

    कमी

    • कुछ लोगों को वायरलेस कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्या आई है।
    01
  • Marshall Emberton III Compact Portable Bluetooth Speaker

    घर से लेकर बाहर तक के मनोरंजन को मजेदार बनाने के लिए यह मार्शल पोर्टेबल स्पीकर बढ़िया हो सकता है। इसका सुपीरियर सिग्नेचर साउंड गहरी, स्पष्ट और तेज आवाज प्रदान करता है, जो गाने सुनने का एक अलग मजा दे सकता है। वहीं, आप इस स्पीकर में मार्शल की मल्टी-डायरेक्शनल साउंड की एक अनूठी तकनीक के जरिए 360° साउंड का बेहतरीन अनुभव पा सकते हैं। यह Speaker Bluetooth कनेक्टिविटी से लैस है, जिसकी मदद से आप इसमें अपनी किसी भी स्मार्ट डिवाइस को बिना किसी तार की झंझट के आसानी से जोड़ सकते हैं। इसमें 30 घंटे से भी ज्यादा चलने वाला लंबा प्लेटाइम मिलता है, जो आपको बिना रूकावट घंटों तक मनोरंजन का आनंद दे सकता है। इसका छोटा आकार, मजबूत टिकाऊपन और भरोसेमंद प्लेटाइम इसे अपने साथ यात्राओं आदि पर ले जाने के लिए एकदम सही बनाता है। यह मात्र 3 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • आउटपुट पावर- 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
    • ऑडियो आउटपुट मोड- स्टीरियो
    • माउंटिंग टाइप- पोर्टेबल
    • औसत बैटरी लाइफ- 32 घंटा
    • अधिकतम रेंज- 33 फीट
    • कंट्रोल मेथेड- ऐप
    • स्पीकर साइज- 3 इंच

    खूबियां

    • यह मजबूत और IP67 रेटिंग वाला जल व धूलरोधी डिजाइन के साथ आता है।
    • इसे फोन ऐप से कनेक्ट करके भी आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
    • इसमें ब्लूटूथ और पावर बटन के साथ मल्टी-डायरेक्शन नॉब और बैटरी को दर्शान के लिए इंडिकेटर भी दिया गया है।

    कमी

    • स्पीकर की कीमत को लेकर ग्राहकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिलती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Marshall Tufton 80 Watt Wireless Bluetooth Portable Speaker (Black & Brass)

    इस मार्शल स्पीकर का सिंग चार्ज के बाद 20 घंटे से भी ज्यादा लंबा प्लेटाइम आपको बिना रूकावट गाने सुनने, फिल्में देखने या फिर अपना किसी भी प्रकार का मनोरंजन करने का अनुभव दे सकता है। यह गिटार से प्रेरित एक शानदार हैंडल के साथ आता है, जिसके साथ इसे अपने साथ कहीं लेकर जाना बेहद आसान हो सकता है। इसका तीन तरफा डिजाइन और सामने की तरफ दिए गए ड्राइवर सभी फ्रेक्वेंसी पर स्पष्ट और शक्तिशाली आवाज देने का काम करते हैं, जिससे आपको अपने चारों तरफ बेहतरीन आवाज सुनाई दे सकती है। ब्लूटूथ 5.0 टेक्नोलॉजी से लैस यह Marshall स्पीकर आपको वायरलेस तरीके से अपनी डिवाइसों को जोड़ने की सुविधा देता है। वहीं आपके बाहर के मनोरंजन को शानदार और सुरक्षित बनाने के लिए इसे IPX2 रेटिंग वाले डिजाइन में बनाया गया है, जिससे यह पानी की हल्की-फुल्की छींटो से खराब नहीं होता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • आउटपुट पावर- 80 वॉट
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, वायरलेस
    • ऑडियो आउटपुट मोड- स्टीरियो
    • माउंटिंग टाइप- फ्लोर स्टैंडिंग
    • इनक्लोजर मटेरियल- ब्रास
    • स्पीकर टाइप- टावर
    • अधिकतम रेंज- 30 फीट

    खूबियां

    • मजबूती और आकर्षक डिजाइन के लिए इसमें एक टिकाऊ ग्रिल और मार्शल लोगो लगा हुआ है।
    • इसके टॉप पैनल में आसान नियंत्रण के लिए बेस, ट्रेबल और वॉल्यूम के लिए एनालॉग कंट्रोल नॉब्स दिए गए हैं।
    • मल्टी-होस्ट फंक्शनैलिटी के साथ इसे आसानी से एक से दूसरी डिवाइस पर स्विच किया जा सकता है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई है।
    03
  • Marshall Emberton II 20 W Wireless Bluetooth Portable Outdoor Speaker

    अपने सुपीरियम सिग्नेचर साउंड के साथ यह मार्शल आउटडोर स्पीकर आपके सुनने के अनुभव को एक नई दिशा दे सकता है। यह बाहरी मनोरंजन के लिए IP67 रेटेड डिजाइन में आता है, जिस वजह से इसपर धूल और पानी का असर जल्दी नहीं होता है। इसका 30 घंटों से ज्यादा का दमदार प्लेटाइम आपको लंबे समय तक लगातार गाने सुनने, फिल्में देखने या फिर गेम खेलने की अनुमति देता है। इसमें स्टैक मोड के साथ समान मॉडल वाले कई स्पीकर्स को एकसाथ जोड़ा जा सकता है, जिससे आप एक पार्टी वाला माहौल बना सकते हैं। Marshall के इस Speaker में आसान ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है, ताकी आप बिना तारों की झंझट के अपने फोन, टैब आदि को कनेक्ट कर सकें। यह 360 डिग्री वाला तेज, स्पष्ट और संतुलित साउंड प्रदान करता है, जिससे आपको अपने चारों तरफ एकसमान आवाज सुनाई दे सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • आउटपुट पावर- 20 वॉट
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
    • स्पीकर टाइप- कंपोनेंट
    • अधिकतम रेंज- 10 मीटर
    • स्पीकर साइज- 6.99 सेमी

    खूबियां

    • इस ब्लूटूथ स्पीकर को मात्र 3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
    • ट्रू स्टीरियोफोनिक टेक्नोलॉजी शानदार मल्टी-डायरेक्शन साउंड प्रदान करती है।
    • इसमें बैटरी इंडिकेटर के साथ आसान नॉब कंट्रोल वाला सुविधाजनक इंटर्फेस दिया गया है।

    कमी

    • कुछ लोग कनेक्शन संबंधी समस्याओं का जिक्र करते हैं।

    जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आपको ऐसी कई बेहतरीन जानकारियां मिल सकती हैं।

    04
  • Marshall Kilburn II 36W Portable Bluetooth Speaker

    यह शक्तिशाली मार्शल स्पीकर एक ऐसी बेहतरीन मल्टी-डायरेक्शनल आवाज उत्पन्न करता है जो आपको घर के अंदर या बाहर, संगीत में डूबने वाला एहसास दे सकता है। इसमें सुविधाजनक वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 aptX टेक्नोलॉजी दी गई है, जो तेज और स्थिर कनेक्शन सुनिश्चित करती है। इस स्पीकर को बेहद मजबूत और टिकाऊ मटेरियल व डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, ताकी यह बाहरी रास्तों और मौसम की मार भी झेल सके। इसका 20 घंटे से ज्यादा का प्लेटाइम इसे नॉन-स्टॉप मनोरंजन के लिए बेहतरीन बनाता है। इसके अलावा यह पानी की छींटो से सुरक्षित रहने वाली IPX2 रेटिंग डिजाइन के साथ आता है। इसमें आवाज, बेस और ट्रेबल को आसानी से कंट्रोल करने के लिए तीन अलग-अलग नॉब दिए गए हैं। यह बैटरी पावर को दर्शाने के लिए एक इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप बची हुई बैटरी का आसानी से पता लगा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • आउटपुट पावर- 20 वॉट
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
    • इनक्लोजर मटेरियल- मेटल
    • कंट्रोलर टाइप- बटन
    • स्पीकर साइज- 243 मिमी

    खूबियां

    • इसमें मल्टी-होस्ट के जरिए आसानी से दो ब्लूटूथ डिवाइसों को कनेक्ट और उनके बीच स्विच कर सकते हैं।
    • आसानी से उठाने और पकड़ने के लिए यह एक सुविधाजनक बिल्ट-इन हैंडल के साथ आता है।
    • इसका 36 वॉट का पावर आउटपुट तेज, स्पष्ट और शक्तिशाली साउंड प्रदान कर सकता है।

    कमी

    • कुछ लोगों को डिस्कनेक्शन और मल्टी-डिवाइस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
    05

अमेजन पर उपलब्ध टॉप रेटेड मार्शल स्पीकर की तुलना

वैसे तो कोई भी Marshall Speaker आपके सुनने के अनुभव को बेहतरीन बना सकते है। मगर, एक सही विकल्प का चुनाव पूरी तरह से आपकी प्राथमिकताओं और बजट पर निर्भर करता है। ऐसे में आप नीचे पांचों मॉडल्स की तुलना के जरिए सबसे सही स्पीकर चुन सकते हैं-

मॉडल्स

आउटपुट पावर

बैटरी लाइफ

अन्य

Marshall Acton III

60 वॉट

-

नेक्स्ट जेनरेशन ब्लूटूथ

Marshall Emberton III

20 वॉट

32+ घंटा

360° साउंड

Marshall Tufton

80 वॉट

20+ घंटा

मल्टी-डायरेक्शनल साउंड

Marshall Emberton II

20 वॉट

30+ घंटा

IP67-रेटेड डिजाइन

Marshall Kilburn II

36 वॉट

20+ घंटा

बिल्ट-इन हैंडल

ऐसे ही अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मार्शल स्पीकर्स की बैटरी लाइफ कितनी होती है?
    +
    मार्शल स्पीकर्स की बैटरी लाइफ मॉडल के आधार पर भिन्न होती है। कुछ मॉडल्स में 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ होती है, जबकि कुछ में कम होती है।
  • क्या मार्शल स्पीकर्स वाटर-रेसिस्टेंट होते हैं?
    +
    कुछ मार्शल स्पीकर्स वाटर-रेसिस्टेंट होते हैं, लेकिन सभी नहीं। खरीदने से पहले उत्पाद विवरण की जांच करें।
  • मार्शल स्पीकर्स को कैसे कनेक्ट करें?
    +
    मार्शल स्पीकर्स को ब्लूटूथ या AUX केबल के माध्यम से कनेक्ट किया जा सकता है।