सिनेमा हॉल जैसा ऑडियो: Smart TV में बेहतरीन डायलॉग क्लैरिटी के लिए क्या देखें?

अगर आप टीवी पर बातचीत को साफ सुनना चाहते हैं, तो स्पीकर की पावर के साथ-साथ आवाज़ को बेहतर बनाने वाले और साउंड प्रोसेसिंग फ़ीचर्स पर भी ध्यान दें। नीचे 5 ऐसे Smart TV मॉडल्स की जानकारी दी गई है जिनमें अच्छी ऑडियो ट्यूनिंग से आपका देखने का अनुभव काफी बेहतर बन सकता है।
टीवी लेते समय डायलॉग क्लैरिटी के लिए क्या देखें?
टीवी लेते समय डायलॉग क्लैरिटी के लिए क्या देखें?

हमने यह विषय क्यों चुना?

  • टीवी लेने के बाद सबसे आम शिकायतों में से एक यह होती है कि लोगों को मूवी में किरदारों की बातें साफ सुनाई नहीं देतीं।
  • कई यूजर बेहतर तस्वीर पाने पर पूरा ध्यान देते हैं लेकिन ऑडियो परफॉर्मेंस को नजरअंदाज कर देते हैं। वास्तविक उपयोग में साफ ऑडियो अक्सर अतिरिक्त ब्राइटनेस या उच्च रिफ्रेश रेट से ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होते हैं।
  • इसी कारण हमने यह विषय चुना है ताकि यूजर केवल स्पेसिफिकेशन शीट देखकर नहीं बल्कि वास्तविक सुनने के अनुभव को ध्यान में रखकर बेहतर निर्णय ले सकें।

केवल ज्यादा वॉट वाले स्पीकर हमेशा बेहतर क्यों नहीं होते?

  • कई लोग मानते हैं कि ज्यादा वॉटेज का मतलब बेहतर आवाज है, लेकिन असल में बात थोडी अलग होती है।
  • स्पीकर की ट्यूनिंग, ड्राइवर क्वालिटी और ऑडियो प्रोसेसिंग भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। कुछ टीवी कम वॉटेज के बावजूद डायलॉग को अधिक स्पष्ट तरीके से प्रस्तुत करते हैं।
  • हमारे अनुभव में केवल 40W या 50W आउटपुट देखकर निर्णय लेने के बजाय यह समझना अधिक जरूरी है कि टीवी मानव आवाजों को किस प्रकार प्रोसेस करता है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया स्मार्ट टीवी मॉडल्स जिनमें मिलती है एकदम साफ आवाज।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony 215 cm (85 Inch) BRAVIA 5 Series 4K Ultra HD Smart Mini LED Google TV

    इस 85 इंच टीवी में 40W स्पीकर सिस्टम, डॉल्बी एट्मॉस, DTS:X और Voice Zoom 3 फीचर मिलता हैं। कंपनी के मुताबिक, इस Sony TV का वॉइस जूम 3 फीचर डायलॉग क्लैरिटी को प्राथमिकता देता है, जबकि Acoustic मल्टी ऑडियो तकनीक ऑन-स्क्रीन विजुवल्स और साउंड के बीच सटीक तालमेल बैठाती है। अन्य मुख्य फीचर्स की बात करें तो इस टीवी में गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम, 4K Mini LED डिस्प्ले, XR प्रोसेसर और स्मूथ विजुअल्स के लिए 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

    हमारी राय -

    • अगर आप फिल्मों, वेब सीरीज या न्यूज के दौरान डायलॉग साफ सुनना चाहते हैं, तो केवल ज्यादा वॉट वाले स्पीकर पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं होता।
    • Voice Zoom 3 जैसे फीचर बैकग्राउंड म्यूजिक और इफेक्ट्स के बीच आवाज को ज्यादा स्पष्ट रखने पर फोकस करते हैं, जो डायलॉग क्लैरिटी के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।
    • घर में बुजुर्ग सदस्य हैं या आप बिना सबटाइटल के कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो ऐसे वॉइस एन्हेसमेंट फीचर रोजाना उपयोग में ज्यादा मायने रखते हैं।
    • हमारी राय में, डायलॉग क्लैरिटी को प्राथमिकता देने वाले यूजर को स्पीकर वॉटेज से ज्यादा वॉइस एन्हेसमेंट और ऑडियो प्रोसेसिंग फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-85XR55A}
    • स्क्रीन साइज - 85 इंच
    • डिस्पले तकनीक - Mini LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट

    खूबियां

    • बिल्ट-इन माइक
    • 4 HDMI पोर्टस

    कमी

    • ज्यादा विश्वसनीय नही है।
    01
  • Samsung 138 cm (55 Inch) Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV

    सैमसंग के इस QLED टीवी में 20W साउंड आउटपुट के साथ एडेप्टिव साउंड और Q-Symphony जैसे ऑडियो फीचर मिलते हैं। कंपनी के अनुसार एडेप्टिव साउंड कंटेंट के हिसाब से ऑडियो को ऑप्टिमाइज करता है, जबकि ओब्जेकट ट्रेकिंग साउंड लाइट फीचर स्क्रीन पर चल रहे एक्शन के अनुसार साउंड अनुभव को बेहतर बनाने का काम करता है। इसके अलावा Samsung टीवी में 4K QLED डिस्प्ले, Q4 AI प्रोसेसर, HDR10+ सपोर्ट और सैमसंग टीवी प्लस जैसे स्मार्ट फीचर भी दिए गए हैं।

    हमारी राय -

    • डायलॉग क्लैरिटी के लिए केवल स्पीकर की वॉट क्षमता देखना पर्याप्त नहीं होता। ऑडियो प्रोसेसिंग फीचर कई बार ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    • एडेप्टिव साउंड जैसे फीचर कंटेंट के प्रकार के अनुसार आवाज को एडजस्ट करते हैं, जिससे न्यूज, फिल्मों और वेब सीरीज में डायलॉग सुनना आसान हो सकता है।
    • Object Tracking Sound Lite फीचर स्क्रीन पर दिख रहे एक्शन के साथ साउंड को बेहतर तरीके से जोड़ने का काम करता है, जिससे देखने का अनुभव ज्यादा नैचुरल लगता है।
    • डायलॉग क्लैरिटी को प्राथमिकता देने वाले यूजर्स को टीवी लेते समय एडेप्टिव साउंड, वॉइस एन्हेंसमेंट और ऑडियो प्रोसेसिंग फीचर्स पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA55QEF1AULXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • गेम बार की सुविधा
    • सिनेमाई चारों तरफ से आने वाली आवाज

    कमी

    • टीवी पैनल की समस्या
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 164 cms (65 Inch) NU87 AI Series 4K Ultra HD Smart webOS VA LED TV

    एलजी के इस 65 इंच स्मार्ट टीवी में 20 वॉट स्पीकर सिस्टम के साथ AI साउंड प्रो, क्लियर वॉइस प्रो और Dolby Atmos जैसे ऑडियो फीचर मिलते हैं। ब्रांड के अनुसार क्लियर वॉइश प्रो डायलॉग को ज्यादा स्पष्ट सुनाने का काम करता है, जबकि AI साउंड प्रो कंटेंट के हिसाब से ऑडियो को बेहतर बनाने का काम करता है। टीवी में webOS 26, 4K UHD डिस्प्ले और α7 AI प्रोसेसर Gen9 जैस फीचर भी दिए गए हैं।

    हमारी राय -

    • अगर आपको सिर्फ फिल्मों और वेब सीरीज के दौरान डायलॉग साफ सुनना है, तो Clear Voice Pro जैसे फीचर जरूर देखने चाहिए। ऐसे फीचर बैकग्राउंड म्यूजिक और आवाज के बीच बेहतर संतुलन बनाते हैं।
    • कई यूजर केवल स्पीकर की पावर देखते हैं, जबकि डायलॉग क्लैरिटी पर ऑडियो प्रोसेसिंग का असर ज्यादा होता है। इसी वजह से AI Sound Pro जैसे फीचर जरुरी बन जाते हैं।
    • घर में बुजुर्ग सदस्य हैं या आपको बार-बार वॉल्यूम बढ़ाने की जरूरत पड़ती है, तो Voice Enhancement फीचर रोजाना उपयोग में ज्यादा मायने रखते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {65NU870BPLA}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • फ्री एलजी लाइव चैनल्स
    • Linear फ्लो डिजाइन

    कमी

    • मैजिक रिमोट ना होना
    03
  • TCL 164 cm (65 Inch) Metallic Bezel Less Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    इस 65 इंच स्मार्ट टीवी में 24 वॉट स्पीकर सिस्टम के साथ डॉल्बी एट्मॉस और DTS:X ऑडियो सपोर्ट मिलता है। TCL के अनुसार ये ऑडियो तकनीकें ज्यादा जानदार साउंड अनुभव दे सकती है। साथ ही, इस टीवी में गूगल OS, 4K UHD डिस्प्ले, AiPQ प्रोसेसर, HDR10 और MEMC जैसे फीचर भी मिल जाते हैं।

    हमारी राय -

    • डायलॉग क्लैरिटी के लिए केवल स्पीकर की आउटपुट क्षमता ही नहीं, बल्कि ऑडियो प्रोसेसिंग तकनीक भी जरुरी होती है। इसलिए डॉल्बी एट्मॉस और DTS:X जैसे फीचर देखने लायक हैं।
    • अगर आप OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज ज्यादा देखते हैं, तो बेहतर ऑडियो प्रोसेसिंग डायलॉग और बैकग्राउंड साउंड के बीच संतुलन बनाए रखने में भूमिका निभाती है।
    • इस टीवी में अलग से वॉइस एन्हेंसमेंट का फीचर नहीं मिलता है।
    • डायलॉग क्लैरिटी को प्राथमिकता देने वाले यूजर को केवल डिस्प्ले और स्पीकर वॉटेज नहीं, बल्कि साउंड मोड्स और ऑडियो तकनीकों पर भी ध्यान देना चाहिए।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {65V6C}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 24 वॉट

    खूबियां

    • मल्टीपल आई केयर
    • बिल्ट-इन क्रोमकास्ट

    कमी

    • वाई-फाई कनेक्टिविटी में परेशानी
    04
  • Panasonic 163 cm (65 Inch) 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    इस 65 इंच स्मार्ट टीवी में DTS TruSurround और होम थिएटर बिल्ट-इन ऑडियो सिस्टम दिया गया है। पैनासोनिक के अनुसार यह टीवी ज्यादा भराव वाली आवाज और बेहतर साउंड अनुभव दे सकता है। इसके अलावा 4K कलर इंजन, HEXA क्रोमा ड्राइव, HDR10+ और गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे फीचर भी मिलते हैं, जो बेहतर तस्वीर और स्मार्ट अनुभव प्रदान करते हैं।

    हमारी राय -

    • डायलॉग क्लैरिटी के लिए केवल तेज आवाज होना काफी नहीं होता। यह भी जरूरी है कि टीवी आवाज और बैकग्राउंड साउंड के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखे।
    • DTS TruSurround जैसी तकनीकें साउंड को ज्यादा विस्तृत बनाने का काम करती हैं, जिससे फिल्में और टीवी शो देखते समय आवाजें अधिक स्पष्ट सुनाई दे सकती हैं।
    • अगर आप अलग साउंडबार लेने की सोच रहे हैं, तो होम थिएटर बिल्ट-इन जैसे फीचर अतिरिक्त महत्व रखते हैं क्योंकि टीवी का ऑडियो अनुभव शुरुआत से ही बेहतर मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Panasonic {TH-65PX740DX}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - NA

    खूबियां

    • वॉइस कमांड कंट्रोल
    • बच्चों के लिए अलग मोड

    कमी

    • लो क्वालिटी पिक्चर
    05

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • डायलॉग क्लैरिटी के लिए टीवी में कौन-सा फीचर उपयोगी माना जाता है?
    +
    वॉइस एनहेंसमेंट या स्पीच मोड जैसे फीचर्स टीवी में आवाज को ज्याद साफ और दमदार बनानें में मदद करते हैं। इससे आपको घर बैठे-बैठ बिल्कुल सिनेमाई अनुभव मिल सकता है।
  • क्या ज्यादा वॉट वाले स्पीकर्स हमेशा बेहतर डायलॉग क्लैरिटी देते हैं?
    +
    ऐसा हम नहीं कह सकते हैं। ऑडियो ट्यूनिंग और साउंड प्रोसेसिंग जैसे फीचर्स भी तेज साउंड के साथ महत्वपूर्ण होते हैं।
  • डायलॉग क्लैरिटी बढ़ाने के लिए साउंडबार जरूरी है?
    +
    जरूरी नहीं, लेकिन कुछ उपयोगकर्ता बेहतर आवाज का मज़ा लेने के लिए साउंडबार का इस्तेमाल करते हैं।