बजट स्मार्ट टीवी की दुनिया में Xiaomi और Hisense दोनों ही अपनी खास पहचान रखते हैं, लेकिन दोनों की खूबियां एक-दूसरे से काफी अलग हैं। शाओमी मुख्य रूप से किफायती दाम में QLED डिस्प्ले, डॉल्बी विजन और गूगल OS जैसे मार्डन फीचर्स देने के लिए मशहूर है, जिससे इसकी ब्रांड की पहुंच काफी लोगों तक है। इसके विपरीत, हाईसेंस का ध्यान अक्सर Smart TV स्क्रीन की ब्राइटनेस, बड़ी स्क्रीन के विकल्पों और प्रीमियम QLED तकनीक पर अधिक रहता है। यूजर्स के लिए चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि उनकी जरूरतें क्या हैं। यदि प्राथमिकता यूट्यूब, OTT और एक स्मूथ सॉफ्टवेयर इंटरफेस है, तो यूजर एक्सपीरियंस अधिक मायने रखता है। वहीं, यदि आप फिल्मों के शौकीन हैं और सिनेमैटिक अनुभव चाहते हैं, तो पिक्चर प्रोसेसिंग और कंट्रास्ट जैसे तकनीकी पहलू ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाते हैं। इसलिए, स्मार्ट टीवी चुनते समय केवल कीमत को आधार बनाना सही नहीं है, लंबे समय तक अपडेट्स, डिस्प्ले की क्वालिटी और फीचर्स का सही संतुलन ही इस सेगमेंट में असली वैल्यू तय करता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध शाओमी और हाईसेंस स्मार्ट टीवी मॉडलस।
Xiaomi 108 cm (43 Inch) X Pro Series QLED 4K Ultra HD Smart Google TV
अगर 43 इंच में ऐसा टीवी चाहिए जिसमें रंग ज्यादा चमकदार दिखें और रोजाना ओटीटी कंटेंट देखने का अनुभव बेहतर लगे, तो Xiaomi का यह TV ध्यान खींच सकता है। इसमें QLED डिस्प्ले दी गई है जो रंगों को ज्यादा गहरा और असली जैसा दिखाने की कोशिश करती है। 4K डॉल्बी विजन, HDR10+ और वाइड कलर गैमुट की वजह से फिल्में और वेब सीरीज देखते समय तस्वीर ज्यादा डिटेल वाली महसूस होती है। 120Hz DLG और MEMC सपोर्ट तेज सीन या गेमिंग के दौरान स्क्रीन को ज्यादा स्मूद रखने में मदद करते हैं। 34W साउंड आउटपुट के साथ डॉल्बी ऑडियो और DTS X दिए गए हैं, जिससे आवाज साधारण टीवी की तुलना में ज्यादा भरी हुई लग सकती है। एंड्राइड 14 की वजह से Netflix, YouTube और दूसरी ऐप्स इस्तेमाल करना आसान रहता है। 32GB स्टोरेज ज्यादा ऐप डाउनलोड करने की सुविधा देती है, जबकि गूगल कास्ट और गूगल अस्सिटेंट फोन से कंटेंट चलाने और वॉइस कंट्रोल में काम आते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Xiaomi {L43MB-APIN}
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 34 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- दमदार आवाज के लिए 30 वॉट आउटपुट वाले बूम बॉक्स स्पीकर
- लंबे समय तक टीवी देखने पर आंखो की सुरक्षा के लिए आई केयर मोड
कमी
- टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Hisense 108 cm (43 Inch) E6N Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
बेहतर विजुअल और असली जैसे रंगों के लिए 43 इंच की स्क्रीन में Hisense शानदार चुनाव हो सकता है। 4K रिजोल्यूशन के साथ इसमें डॉल्बी विजन और HDR10 का सपोर्ट मिलता है, जो स्पोर्ट्स और मूवीज देखते समय बारीकियों को उभारता है। कम क्वालिटी वाले वीडियो को साफ दिखाने के लिए इसमें 4K AI अपस्केलर तकनीक दी गई है। स्मूद विजुअल्स और गेमिंग के लिए यह टीवी MEMC, VRR और ALLM जैसे फीचर्स से लैस है। साउंड की बात करें तो 24W आउटपुट के साथ DTS वर्चुअल:X और डॉल्बी डिजीटल का कॉम्बिनेशन एक बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम के जरिए यूज़र्स Netflix और Prime Video जैसे ऐप्स का आसानी से आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा क्रोमकास्ट और मिराकास्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स कंटेंट शेयरिंग को आसान बनाते हैं, जबकि अलग-अलग साउंड मोड्स और स्लीप टाइमर जैसे फीचर्स इसे डेली यूज के लिए और भी सुविधाजनक बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Hisense {43E6N}
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 24 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- कमरे की रोशनी के हिसाब से टीवी की ब्राइटनेस कंट्रोल करने वाला एडेप्टिव लाइट सेंसर
- लो क्वालिटी कंटेंट को बेहतर बनाने के लिए 4K AI अपस्केलर
कमी
- टीवी की साउंड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
तुलना -
शाोअमी का यह 43 इंच टीवी अमेजन पर 29,999 रुपये की कीमत में आ रहा है। वहीं, हाईसेंस का वही स्क्रीन साइज 22,999 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। बजट के हिसाब से देखा जाए, तो हाईसेंस बाजी मारता है। लेकिन फीचर्स में, शाओमी का 4K डॉल्बी विजन और HDR10+ सपोर्ट देता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Xiaomi 138 cm (55 Inch) FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV
यह 55-इंच टीवी बड़े कमरों में सिनेमाई अनुभव, लाइव स्पोर्ट्स और स्ट्रीमिंग के लिए उपयुक्त है। इस Mi TV में मौजूद QLED डिस्प्ले पैनल रंगों को चमकदार और गहरा बनाता है, जिससे सीन काफी बेहतरीन लगते हैं। 4K रिज़ॉल्यूशन के साथ HDR10+, HDR10 और HLG जैसे फॉर्मेट्स का सपोर्ट हर तस्वीर में बारीक डिटेल्स सुनिश्चित करता है। गेमर्स के लिए इसमें 120Hz गेम बूस्टर दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान स्क्रीन रिफ्रेशमेंट को काफी स्मूद रखता है। बेहतर ऑडियो के लिए इसमें 34W के शक्तिशाली स्पीकर हैं, जो डॉल्बी ऑडियो के साथ मिलकर एक सराउंड साउंड जैसा एहसास देते हैं। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह Fire TV सिस्टम पर चलता है, जहाँ Alexa वॉइस कंट्रोल के जरिए Netflix, Prime Video और YouTube जैसे ऐप्स के साथ-साथ DTH चैनल्स को भी आसानी से मैनेज किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Xiaomi {L55MB-FPIN}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 34 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- टीवी में ढेर सारे ऐप्स और कंटेंट को स्टोर करके रखने के लिए 32GB स्टोरेज
- बिना लैटेंसी ज्यादा रिस्पानसिव गेमप्ले के लिए 120Hz गेम बूस्टर
कमी
- टीवी की डिस्पले क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Hisense 139 cm (55 Inch) Q7N Series 4K Ultra HD Smart QLED TV
इस 55 इंच टीवी में स्पोर्ट्स, गेमिंग और मूवीज देखने का शानदार अनुभव मिलता है। 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ इसमें तेज गति वाले दृश्य काफी स्मूद दिखाई देते हैं। बेहतर विजुअल्स के लिए इस Hisense Television में क्वांटम डोट डिस्प्ले और डॉल्बी विज़न IQ का सपोर्ट दिया गया है, जो डार्क सीन्स में गहराई और रंगों में चमक लाता है। दमदार साउंड के लिए 49W आउटपुट के साथ सबवूफर मिलता है, जो बेस को बढ़ाता है। गेमर्स के लिए 4 HDMI 2.1 पोर्ट्स, 144Hz VRR और ALLM सपोर्ट दिए गए हैं ताकि लैग-फ्री गेमिंग का आनंद लिया जा सके। यह टीवी VIDAA ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जिसमें ओटीटी ऐप्स और YouTube जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिल जाता है। साथ ही, HDR10+ और लोकल डिमिंग तकनीक रोशनी को संतुलित कर पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Hisense {55Q7N}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- साउंड आउटपुट - 49 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- दमदार बेस के साथ में सिनेमाई क्वालिटी साउंड के लिए बिल्ट-इन सबवूफर
- बिना अटके बेहतर रिस्पानंस के साथ गेमिंग अनुभव के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट
कमी
- टीवी में सीमित ऐप्स होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
तुलना -
शआोमी और हाईसेंस के इन 55 इंच टीवी मॉडल्स में अमेजन पर करीब 10,000 रुपये का अंतर है। तो बजट के मामलें में तो शाओमी यहां किफायती दाम वाला विकल्प साबित होता है। लेकिन फीचर्स की बात करें, तो हाईसेंस ढेर सारे लेटेस्ट फीचर्स के साथ में बढ़िया पिक्चर क्वालिटी प्रदान करती है।
04
Xiaomi Smart TV X Pro QLED Series 65 (165 cm)
इस 65 इंच टीवी का उपयोग बड़े कमरों में स्पोर्ट्स, फिल्में और OTT कंटेंट का आनंद लेने के लिए किया जा सकता है। इसमें दी गई QLED डिस्प्ले रंगों को अधिक गहरा और चमकदार बनाने का काम करती है। 4K डॉल्बी विजन, HDR10+, और वाइड कलर गैमुट का सपोर्ट विजुअल्स में बारीक डिटेल्स को बखूबी उभारता है। Gaming के शौकीनों के लिए इसमें 120Hz गेम बूस्टर और ALLM जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो गेमप्ले के दौरान स्क्रीन को काफी स्मूद रखते हैं। ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें 34W के स्पीकर के साथ डॉल्बी ऑडियो और DTS X का सपोर्ट मिलता है, जो आवाज को काफी दमदार बनाता है। फोन के कंटेंट को सीधे टीवी पर देखने के लिए क्रोमकास्ट बिल्ट-इन की सुविधा भी मौजूद है। इसके अलावा, इसमें भारी ऐप्स के लिए 32GB स्टोरेज, ब्लर कम करने के लिए MEMC तकनीक दिए गए है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Xiaomi {L65MB-APIN}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- साउंड आउटपुट - 34 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- फोन, टैबलेट और लैपटॉप से कंटेंट सीधे टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए बिल्ट-इन गूगल कास्ट
- मनोरंजन से लेकर न्यूज के लाइव चैनल्स देखने के लिए Xiaomi TV+ का सपोर्ट
कमी
- टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
Hisense 164 cm (65 Inch) 4K Ultra HD Smart QLED TV
यह 65 इंच टीवी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो शानदार पिक्चर क्वालिटी और स्मूद गेमिंग का अनुभव चाहते हैं। इस हाईसेंस टीवी में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जो तेज एक्शन वाले दृश्यों को बिना किसी रुकावट के दिखाता है। गेमिंग के दौरान देरी को कम करने के लिए इसमें एडवांस्ड फीचर्स भी मौजूद हैं। QLED डिस्प्ले और डॉल्बी विजन की मदद से स्क्रीन पर रंग बहुत गहरे और साफ नज़र आते हैं। यह TV कम क्वालिटी वाले वीडियो को भी 4K जैसा बेहतर बनाने की क्षमता रखता है। आवाज के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है, जो सिनेमा जैसा साउंड देता है। इसके अलावा, इसमें नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे ऐप्स आसानी से चलते हैं और इसे हिंदी वॉइस कंट्रोल के जरिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Hisense {65E7Q}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 144Hz
- साउंड आउटपुट - 24 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- लो क्वालिटी कंटेंट को बेहतर बनाकर देखने के लिए AI 4K अपस्केलर फीचर
- मूवी को बिल्कुल निर्माता के नजरिये से देखने के लिए फिल्ममेकर मोड का सपोर्ट
कमी
- टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
तुलना -
इन दोनों ही 65 इंच स्मार्ट टीवी मॉडल्स में दाम को लेकर तो ज्यादा अंतर देखने को नही मिलता है। दोनों ही ब्रांड के टीवी लगभग एक ही दाम पर अमेजन पर उपलब्ध होते हैं।
06
तुलना: शाओमी या हाईसेंस: बजट में कौन-सा स्मार्ट टीवी बढ़िया है?
यहां पर हमने ऊपर बताए गए बजट में आने वाले Xiaomi और Hisense टीवी मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
निष्कर्ष -
बजट स्मार्ट टीवी सेगमेंट में शाओमी और हाईसेंस दोनों ही प्रमुख ब्रांड हैं, जो अपनी अलग-अलग खासियतों के लिए जाने जाते हैं। जहाँ Xiaomi शानदार QLED डिस्प्ले, डॉल्बी विजन और आसान गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करता है, वहीं Hisense की ताकत उसकी बेहतर ब्राइटनेस और डिस्प्ले परफॉर्मेंस है। आखिर में, सही टीवी का चुनाव आपकी व्यक्तिगत जरुरतों और बजट पर निर्भर करता है। ऊपर हमने दोनों ब्रांड्स के 3-3 बेहतरीन विकल्पों की जानकारी दी है, ताकि आप अपनी जरूरतों के हिसाब से सबसे उपयुक्त मॉडल का चुनाव कर सकें।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।