अगर आप ऐसा स्मार्ट टीवी लेने की योजना बना रहे हैं, जिसमें शानदार पिक्चर क्वालिटी, प्राकतिक रंग, डीप कॉन्ट्रास्ट और स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस मिले, तो यह लेख आपके काम आ सकता है। इसमें आप पिक्चर क्वालिटी के मामले में सबसे बेहतरीन टीवी मॉडल्स को देख सकते हैं और अपने घर के लिए सबसे बढ़िया टेलीविजन चुन सकते हैं। वैसे भी आजकल मूवी, वेब सीरीज़, लाइव स्पोर्ट्स और गेमिंग का अनुभव काफी हद तक टीवी की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और कलर क्वालिटी पर निर्भर करता है। ऐसे में ये टीवी मॉडल्स एडवांस फीचर्स और बेहतर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। साथ ही इनमें शानदार 4K रिज़ॉल्यूशन, LED, QLED और Mini-LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है। ये टीवी बेहतर ब्राइटनेस, रिच कलर्स और इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस दे सकते हैं।
आइए शानदार पिक्चर क्वालिटी के लिए टॉप 5 टीवी की लिस्ट देखें -
Haier 55 Inch 4K QLED Ultra HD Smart LED Google TV
इस 55 इंच हायर टीवी में 4K QLED अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 3840 × 2160 पिक्सल है। QLED तकनीक बेहतर ब्राइटनेस, बढ़िया रंग और डीप कॉन्ट्रास्ट देने में मदद करती है, जिससे हर सीन ज्यादा वास्तविक और डिटेल में दिखाई दे सकता है। साथ ही इस Haier TV में HDR 10 और HLG (हाइब्रिड लॉग गामा) सपोर्ट भी मिलता है, जो डार्क और ब्राइट सीन में बेहतर कलर और डिटेल दिखाने में मदद करता है। इसका 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल अलग-अलग दिशा से देखने पर भी साफ और स्पष्ट तस्वीर दिखा सकता है। वहीं MEMC यानी मोशन एस्टिमेशन एंड मोशन कंपेंसेशन तकनीक तेज मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बना सकती है। स्पोर्ट्स और एक्शन मूवी के लिए यह फीचर काफी काम का है।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन की साईज - 55 इंच
- ब्रांड - Haier
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- गेमिंग पसंद करने वालों के लिए इसमें गेमिंग 120Hz, गेम मोड, ऑटो लो लेटेंसी मोड और VRR जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो गेमिंग के दौरान स्क्रीन लैग कम कर और स्मूद गेमप्ले दे सकते हैं।
- यह टीवी गूगल टीवी वर्जन 14 पर काम करता है, जिससे यूजर्स को स्मार्ट और आसान इंटरफेस मिलता है।
- इसमें 2GB रैम और 32GB रोम दी गई है, जिससे ऐप्स स्मूद तरीके से काम करते हैं और पर्याप्त स्टोरेज भी मिलती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
01
Sony BRAVIA 3 65 inch 4K Ultra HD AI Smart LED TV
सोनी ब्रांड के इस प्रीमियम पॉपुलर 4K स्मार्ट एलईडी टीवी को शानदार पिक्चर क्वालिटी, प्राकृतिक रंग और स्मार्ट एंटरटेनमेंट अनुभव के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी 65 इंच बड़ा डिस्प्ले 4K अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन (3840 × 2160 पिक्सल) के साथ मूवी, वेब सीरीज़, लाइव स्पोर्ट्स और गेमिंग का सिनेमैटिक अनुभव दे सकती है। वहीं इस Sony TV में दी गई ट्रिलुमिनोस प्रो टेक्नोलॉजी ज्यादा रिच और प्राकृतिक रंग दिखा सकती है। यह फीचर स्क्रीन पर रंगों को अधिक जीवंत और वास्तविक बनाता है, जिससे मूवी और प्रकृति से संबंधी वीडियो देखने का अनुभव और बेहतर महसूस हो सकता है। वहीं इस लार्ज डिस्प्ले टीवी में मौजूद 4K एक्स-रियलिटी प्रो तकनीक कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी बेहतर स्पष्टता और डिटेल के साथ अपस्केल करने में मदद करती है।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन की साईज - 65 इंच
- ब्रांड - Sony
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- इसमें मौजूद 4K HDR प्रोसेसर X1 तस्वीरों को बेहतर तरीके से प्रोसेस करके रंग, कॉन्ट्रास्ट और ब्राइटनेस को संतुलित बनाता है, जिससे डार्क और ब्राइट दोनों तरह के सीन ज्यादा वास्तविक दिखाई देते हैं।
- 4K एक्स-रियलिटी प्रो तकनीक कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी बेहतर स्पष्टता और डिटेल के साथ अपस्केल कर सकती है।
- इसमें 20 W ऑडियो आउटपुट के साथ बास रिफ्लेक्स स्पीकर्स दिए गए हैं, जो साफ और दमदार आवाज दे सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया कुछ महीने बाद काम करना बंद कर दिया।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Vu 55 inch 4K QLED Smart Google TV
इस 55 इंच वियु टीवी में 4K क्यूएलईडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 3840 × 2160 पिक्सल है। QLED तकनीक बेहतर ब्राइटनेस, डीप कॉन्ट्रास्ट और ज्यादा गहरे रंग दे सकती है। इसमें मौजूद A+ ग्रेड पैनल और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस स्क्रीन को ज्यादा साफ और चमकदार बना सकते हैं, जिससे हर सीन ज्यादा वास्तविक दिखाई दे सकता है। इस 55 इंच Vu TV में डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG सपोर्ट मिलता है, जो डार्क और ब्राइट दोनों तरह के सीन में बेहतर कलर और डिटेल दिखा सकता हैं। वहीं सुपर रेज़ोल्यूशन और AI पिक्चर स्मार्ट सीन अपस्केल तकनीक कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी बेहतर पिक्चर क्वालिटी में दिखाने का प्रयास करती है। इसका 88 W इंटीग्रेटेड साउंडबार डॉल्बी एटमॉस, डीप बास, डायलॉग क्लैरिटी और ऑटो वॉल्यूम कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आता हैं, जो थिएटर जैसा साउंड अनुभव दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन की साईज - 55 इंच
- ब्रांड - Vu
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3
खूबियां
- इसमें दी गई MEMC तकनीक तेज मूवमेंट वाले सीन को स्मूद और ब्लर-फ्री बना सकती है।
- इसमें खास क्रिकेट मोड, सिनेमा मोड और फिल्ममेकर मोड भी दिए गए हैं, जो अलग-अलग कंटेंट के अनुसार पिक्चर सेटिंग को बेहतर बना सकते हैं।
- इसमें गूगल ऐप सर्च, वॉइस असिस्टेंट और एक्टिवॉइस रिमोट कंट्रोल दिया गया है, जिसकी मदद से केवल आवाज से टीवी कंट्रोल किया जा सकता है।
कमी
अमेजन ग्राहकों ने बताया थोड़ा सा धीमा हो सकता है।
03
Samsung 55 inch Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV
इस सैमसंग टीवी में दिया गया Q4 AI प्रोसेसर कंटेंट को समझकर पिक्चर और साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाने का काम करता है। वहीं 4K अपस्केलिंग तकनीक कम रिज़ॉल्यूशन वाले कंटेंट को भी ज्यादा साफ और डिटेल्ड दिखाने में मदद करती है। इसके अलावा इस Samsung TV में कलर बूस्टर प्रो, मेगा कॉन्ट्रास्ट, सुप्रीम यूएचडी डिमिंग और HDR ब्राइटनेस ऑप्टिमाइजर जैसे फीचर्स तस्वीरों को ज्यादा वास्तविक और आकर्षक बना सकते हैं। वहीं 2026 के इस बढ़िया क़्यूएलडी टीवी में 20 W ऑडियो आउटपुट दिया गया है, जिसमें ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट, क्यू-सिम्फनी, एडेप्टिव साउंड और ब्लूटूथ ऑडियो जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह तकनीक स्क्रीन पर चल रहे सीन के अनुसार आवाज को एडजस्ट करने में मदद कर सकती है, जिससे ज्यादा इमर्सिव ऑडियो अनुभव मिल सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन की साईज - 55 इंच
- ब्रांड - Samsung
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 50 Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- इसमें दी गई मोशन एक्सेलेरेटर तकनीक तेज मूवमेंट वाले सीन को स्मूद और कम ब्लर के साथ दिखा सकती है। फिल्ममेकर मोड और फिल्म मोड मूवी को निर्देशक के अनुसार वास्तविक रंग और विजुअल स्टाइल में देखने का अनुभव देता है।
- इसमें सैमसंग टीवी प्लस के जरिए 100 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल देखने की सुविधा मिलती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने रिमोट को बहुत सामान्य बताया है।
04
LG 55 inch AI Series 4K Ultra HD LED TV
इस एलजी ब्रांड के 55 इंच टीवी में 4K अल्ट्रा HD रेज़ोल्यूशन (3840×2160) है, जिससे तस्वीरें बहुत साफ, बढ़िया और डिटेल में दिखाई देती हैं। साथ ही 60 Hz रिफ्रेश रेट होने से वीडियो स्मूद चलता है। वहीं 178° वाइड व्यूइंग एंगल की वजह से किसी भी कोने से पिक्चर देखने पर वैसी ही साफ दिखाई देती है। इस LG TV 55 Inch में आपको प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव जैसे कई ऐप्स मिलते हैं, जिससे आप घर बैठे अलग-अलग मूवी, वेब सीरीज और लाइव कंटेंट आसानी से देख सकते हैं। पिक्चर क्वालिटी को और बेहतर बनाने के लिए इसमें अल्फा 7 AI प्रोसेसर 4K Gen 8 दिया गया है, जो अपने आप तस्वीर को बेहतर करता है। इसमें मौजूद 4K सुपर अपस्केलिंग फीचर कम क्वालिटी वाले वीडियो को भी ज्यादा साफ बना देता है।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन की साईज़ - 55 इंच
- ब्रांड - LG
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - 4K UHD
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- इसमें दिया गया ऑटो लो लेटेंसी मोड गेम खेलते समय स्क्रीन को तेज और बिना लैग के चलने में मदद करता है।
- इसकी 2-स्टार एनर्जी रेटिंग सालाना लगभग 204.55 यूनिट बिजली खर्च करती है।
- इसमें साथ वॉइस कंट्रोल फीचर होने से आप अपनी आवाज से टीवी को चला सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने साथ में मैजिक रिमोट न मिलने की शिकायत की है।
स्मार्ट टीवी जैसे अन्य गैजेट की जानकारी गैजेट गली कैटेगरी पर देख सकते हैं।
05
बढ़िया पिक्चर और रंग क्वालिटी वाले स्मार्ट टीवी मॉडल्स
यहां पर हमने अमेजन पर ऑनलाइन मौजूद बढ़िया पिक्चर क्वालिटी और रंग देने वाले टीवी के टॉप 5 विकल्प के फीचर्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में संक्षिप्त में बताया है। यहां शामिल मॉडल्स को यूजर्स की रेटिंग, फीचर्स और परफॉर्मेंस के आधार पर चुना गया है, ताकि आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार टीवी चुन सकें।
ऐसे ही जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देखना न भूलें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।