बड़ी स्क्रीन वाले टीवी अब सिर्फ प्रीमियम कैटेगरी तक सीमित नहीं रहे। OTT देखने का समय बढ़ने और घर में परिवार के साथ मूवी नाइट जैसी आदतों की वजह से 65 इंच और उससे ऊपर के TV की मांग लगातार बढ़ रही है। लेकिन बड़े डिस्पले में साइज के साथ-साथ अच्छी पिक्चर क्वालिटी के लिए ब्राइटनेस, कलर डेप्थ और पिक्चर प्रोसेसिंग ज्यादा फर्क डालते हैं। इसी वजह से नए मॉडल्स में Mini LED, QLED और AI-बेस्ट अपस्केलिंग जैसे फीचर्स तेजी से बढ़े हैं। घर में मूवीज और स्पोर्ट्स देखने के लिए बड़े डिस्पले वाले टीवी ज्याद इमर्सिव अनुभव देते हैं। ज्यादा रोशनी वाले कमरें में इस्तेमाल के लिए क्यूएलईडी और मिनी एलईडी वाले मॉडल्स ज्यादा बेहतर माने जा रहे हैं क्योंकि इनमें रंग ज्यादा उभरकर दिखाई देते हैं। वहीं OLED पैनल अंधेरे वाले कमरें में गहरे ब्लैक लेवल्स के लिए पसंद किए जाते हैं। 2026 में ब्रांडस अब AI प्रोसेसिंग और स्मूद मोशन हैडलिंग पर भी ज्यादा काम कर रहे हैं ताकि तेज सीन्स और कम क्वालिटी कंटेंट भी ज्यादा साफ दिख सके।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध बड़ी डिस्पले वाले 5 बढ़िया स्मार्ट टीवी मॉडल्स।
Haier H6E Series 165cm (65) 4K QLED Ultra HD Smart LED Google TV
बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखते समय अगर रंग चमकदार हों और आवाज में गहराई महसूस हो, तो घर का माहौल काफी बदल जाता है। Haier के इस 65 इंच QLED TV में 4K रिजॉल्यूशन और HDR10 सपोर्ट दिए गए हैं, जिससे बैकग्राउंड और तेज रोशनी वाले सीन ज्यादा स्पष्ट दिखाई दे सकते हैं। MEMC टेक्नोलॉजी फास्ट सीन्स के दौरान तस्वीरों को स्मूद रखता है, इसलिए क्रिकेट मैच या एक्शन सीन कम धुंधले महसूस हो सकते हैं। इसकी 2.1 चैनल साउंड सेटअप और 30W आउटपुट सिर्फ आवाज तेज करने पर नहीं बल्कि बेस और डायलॉग को ज्यादा संतुलित सुनाने पर भी ध्यान देते हैं। डाउन फायरिंग स्पीकर्स कमरे में आवाज को फैलाने कर बढ़िया साउंड देते हैं। गूगल टीवी OS 14 के साथ Netflix, प्राइम विडियो और दूसरी ऐप्स आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जबकि 32GB स्टोरेज ज्यादा ऐप इस्तेमाल के लिए जगह देती है। गूगल अस्सिटेंट वॉइस कमांड से कंटेंट चलाना और दूसरे फीचर्स कंट्रोल करने की सुविधा देते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {65H6E}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 30 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- गेमिंग करने के दौरान इमर्सिव विजुवल्स और फास्ट रिस्पनांस के लिए 120Hz गेमिंग रिफ्रेश रेट
- टीवी से सिनेमेटिक साउंड अनुभव के लिए 2.1 चैनल साउंड
कमी
- टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
01
Samsung 214 cm (85 Inch) 4K Ultra HD Smart Neo QLED TV
85 इंच की स्क्रीन सिर्फ टीवी देखने का अनुभव नहीं देती, बल्कि कमरे को छोटे होम थिएटर जैसा महसूस करा सकती है। Samsung के इस टीवी में क्वांटम प्रोसेसर लाइट 4K कंटेंट को बेहतर डिटेल में दिखाने की कोशिश करता है, इसलिए कम क्वालिटी वाले वीडियो भी ज्यादा साफ नजर आ सकते हैं। क्वांटम HDR और 100 प्रतिशत कलर वोल्यूम की वजह से रंग ज्यादा गहरे और असली जैसे दिखाई देते हैं, जबकि डुअल LED तकनीक रोशनी और कॉन्ट्रास्ट को संतुलित रखने में मदद करती है। Motion Xcelerator फीचर तेज एक्शन सीन या स्पोर्ट्स के दौरान तस्वीरों को स्मूद बनाए रखने पर काम करता है। 20W साउंड के साथ Q-सिम्फनी फीचर टीवी और साउंडबार को एक साथ चलने देता है, जिससे आवाज ज्यादा फैलाव वाली महसूस होती है। स्मार्टथिंग्स सपोर्ट घर के दूसरे स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल करने की सुविधा देता है। Wireless DeX जैसे फीचर्स फोन या लैपटॉप की स्क्रीन को जल्दी शेयर करना आसान बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {QA85Q60CAKXXL}
- स्क्रीन साइज - 85 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 50Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- टीवी को बोलकर कंट्रोल करने के लिए Bixby और Alexa जैसे मल्टीपल वॉइस अस्सिटेंट का सपोर्ट
- सैमसंग टीवी प्लस के साथ में टीवी पर 200+ फ्री चैनल्स देखने की सुविधा
कमी
- टीवी में डॉल्बी एट्मॉस का सपोर्ट ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Sony BRAVIA 3 Series 189 cm (75 Inch) 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV
सोनी ब्राविया सीरीज के इस 75 इंच स्मार्ट टीवी में दिया गया 4K X-रियल्टी प्रो फीचर कम रिजॉल्यूशन वाले वीडियो को भी ज्यादा साफ दिखाने की कोशिश करता है, जिससे पुराने शो या लाइव चैनल बेहतर नजर आते हैं। 4K HDR प्रोसेसर X1 और Triluminos Pro रंगों को ज्यादा प्राकृतिक बनाने पर काम करते हैं, इसलिए मूवी में चेहरे और बैकग्राउंड जरूरत से ज्यादा चमकीले महसूस नहीं होते। इस Sony TV का मोशनफ्लो XR100 फीचर तेज मूवमेंट वाले सीन को स्मूद रखने में मदद करता है, जो क्रिकेट मैच या एक्शन फिल्मों के दौरान उपयोगी हो सकता है। X-बैलेंस्ड स्पीकर और Dolby Atmos सपोर्ट हीरो के डॉयलाग को ज्यादा स्पष्ट और आवाज को ज्यादा फैलाव देने की कोशिश करते हैं। बिल्ट-इन माइक की वजह से सिर्फ OK Google बोलकर कंटेंट खोजा जा सकता है, जिससे रिमोट ढूंढने की जरूरत कम पड़ती है। क्रोमकास्ट फीचर के साथ अलग-अलग डिवाइस से का कंटेंट सीधे टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony BRAVIA 3 {75S308}
- स्क्रीन साइज - 75 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- कमरे की रोशनी के हिसाब से पिक्चर की ब्राइटनेस को एडजस्ट करने वाला लाइट सेंसर
- टीवी को दूसरे डिवाइस से जोड़ने के लिए मल्टीपल HDMI पोर्ट्स की सुविधा
कमी
- टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
TCL 248 cm (98 Inch) 4K Ultra HD Smart LED Google TV
98 इंच की स्क्रीन दीवार पर लगने के बाद नार्मल टीवी कम और होम थिएटर ज्यादा महसूस होती है। TCL का यह मॉडल खास तौर पर बड़े कमरे में फिल्में, स्पोर्ट्स और गेमिंग को ज्यादा सिनेमैटिक बनाने पर ध्यान देता है। AiPQ प्रोसेसर 3.0 हर सीन के रंग, कॉन्ट्रास्ट और डिटेल को बेहतर दिखाता है, इसलिए बड़े स्क्रीन पर तस्वीरें फीकी महसूस नहीं होतीं। 144Hz VRR और DLG 240Hz सपोर्ट तेज रफ्तार गेम्स या स्पोर्ट्स के दौरान मूवमेंट को ज्यादा स्मूद रखने में मदद कर सकते हैं। 60W साउंड आउटपुट के साथ ONKYO 2.1 सिस्टम और इनबिल्ट सबवूफर आवाज में बेस जोड़ते हैं, जबकि डॉल्बी एट्मॉस कमरे में सराउंड साउंड अनुभव देने का काम करता है। गेम मास्टर प्रो फीचर कम लेटेंसी और ज्यादा प्रतिक्रिया वाले गेमिंग अनुभव दे सकता है। हैंडस-फ्री वॉइस कंट्रोल से टीवी को सिर्फ बोलकर कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - TCL {98P745}
- स्क्रीन साइज - 98 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 240Hz
- साउंड आउटपुट - 60 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- बड़े सिनेमा हॉल में सिनेमाई अनुभव देने के लिए मेटेलिक बैजेल-लेस डिजाइन
- टीसीएल गेम मास्टर प्रो के दौरा्न गेमिंग करते समय मिलेगी एडवांस डिस्पले के साथ बेहतर ऑडियो टेक्नोलॉजी
कमी
- टीवी के साथ स्टैंड ना आने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Hisense 215 cm (85 Inch) 4K Ultra HD Smart QLED TV
85 इंच की स्क्रीन पर पुराने वीडियो या सामान्य टीवी चैनल धुंधले लग सकते हैं, लेकिन Hisense के इस QLED TV में AI 4K अपस्केलर कंटेंट को ज्यादा साफ और डिटेल्ड दिखाने की कोशिश करता है। क्वांटम डोट टेक्नोलॉजी और डॉल्बी विजन सपोर्ट रंगों को ज्यादा जीवंत बनाने पर काम करते हैं, जबकि HDR10+ अलग-अलग रोशनी वाले सीन में संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है। MEMC और ALLM फीचर्स तेज मूवमेंट और गेमिंग के दौरान रिस्पानंस को ज्यादा स्मूद रखने पर फोकस करते हैं। 30W स्पीकर्स के साथ डॉल्बी एट्मॉस आवाज को सिर्फ तेज नहीं बल्कि ज्यादा फैलाव वाला बनाने का काम करते हैं। AI लाइट सेंसर कमरे की रोशनी के हिसाब से ब्राइटनेस बदल सकता है, जिससे दिन और रात दोनों समय स्क्रीन ज्यादा संतुलित महसूस होती है। हिंदी वॉइस कंट्रोल इसे सामान्य जनता के लिए काफी सुविधाजनक बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Hisense {85E7Q}
- स्क्रीन साइज - 85 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 30 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- कम इनपुट लैग के साथ स्मूद गेमप्ले का मजा लेने के लिए गेम मोड प्लस और 120HRR
- लो क्वालिटी कंटेंट को बेहतर बनाने के लिए AI 4K अपस्केलर
कमी
- टीवी ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: अमेजन पर बड़ी डिस्पले वाले टीवी मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए बड़े डिस्प्ले वाले Smart TV की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।