4K टीवी में कौन-सी डिस्प्ले तकनीक है सबसे बढ़िया? जानें क्यूएलईडी और ओएलईडी से मनोरंजन का कैसा मिलेगा अनुभव

अगर आप घर में सिनेमाई अनुभव पाने या गेमिंग के लिए 4K टीवी लेने की सोच रहे हैं और डिस्पले तकनीक को लेकर असमंजस मे हैं? तो बता दें चमकदार कमरे, स्पोर्ट्स और रोजाना टीवी देखने के लिए तेज ब्राइटनेस वाला QLED पैनल बेहतर हो सकता है। वहीं गहरे काले रंग, फिल्मों और बेहतरीन सिनेमाई अनुभव के लिए OLED सबसे आगे माना जाता है। दोनों तकनीकों का सही इस्तेमाल करने वाले कुछ खास टीवी मॉडल्स की जानकारी नीचे दी गई है।
4K टीवी में कौन-सी डिस्प्ले तकनीक है सबसे बढ़िया?
4K टीवी में कौन-सी डिस्प्ले तकनीक है सबसे बढ़िया?

4K टीवी में बेहतरीन डिस्प्ले का चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है क्योंकि अलग-अलग डिस्पले तकनीक अलग अनुभव देती है। ओएलईडी टीवी का हर पिक्सेल खुद अपनी रोशनी बनाता है, जिससे गहरा काला रंग और शानदार कंट्रास्ट मिलता है। इसलिए अंधेरे कमरे में फिल्में, ओटीटी कंटेंट देखने और फास्ट रिस्पॉन्स टाइम के कारण गेमिंग के लिए इसे बेहतरीन माना जाता है। दूसरी तरफ, क्यूएलईडी टीवी बैकलाइट तकनीक पर काम करते हैं और अपनी बेहतरीन ब्राइटनेस के लिए जाने जाते हैं। यह खूबी दिन के उजाले या ज्यादा रोशनी वाले कमरों में स्पोर्ट्स और न्यूज देखने के लिए इसे काफी प्रैक्टिकल बनाती है। इसके अलावा, क्यूएलईडी टीवी ज्यादा बजट के अनुकूल होते हैं, कई स्क्रीन साइज में आते हैं और इनमें स्क्रीन खराब होने का खतरा भी नहीं होता है। वहीं ओएलईडी टीवी थोड़े महंगे होते हैं और प्रीमियम कैटेगरी में आते हैं। अंत में, बेहतरीन सिनेमाई अनुभव के लिए ओएलईडी और ज्यादा रोशनी व कम बजट के लिए क्यूएलईडी सही विकल्प हो सकता है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 4K टीवी में सबसे बढ़िया डिस्पले तकनीक वाले स्मार्ट टीवी मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung 138 cm (55 Inch) Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV

    फिल्म देखते समय अगर हर सीन के रंग ज्यादा गहरे और असली जैसे दिखें, तो नार्मल कंटेंट भी अलग महसूस होने लगता है। Samsung के इस 55 इंच QLED TV में AI हर सीन को पहचानकर रंग और तस्वीर को बेहतर बनाने की कोशिश करता है, जिससे नेचर वीडियो, एनीमेशन और स्पोर्ट्स ज्यादा आकर्षक नजर आ सकते हैं। Q4 AI प्रोसेसर और 4K अपस्केलिंग कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी ज्यादा साफ दिखाने पर काम करते हैं। क्वांटम HDR और HDR10+ सपोर्ट तेज रोशनी और डार्क हिस्सों में डिटेल बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। गेम बार फीचर गेम खेलते समय FPS, इनपुट और स्क्रीन रेशियो जैसी सेटिंग जल्दी बदलने की सुविधा देता है, जो गेमिंग पसंद करने वालों के लिए उपयोगी हो सकता है। 20W साउंड के साथ एडेप्टिव साउंड फीचर कंटेंट के हिसाब से आवाज एडजस्ट कर सकता है। सैमसंग टीवी प्लस पर 100 से ज्यादा फ्री चैनल देखने को मिल जाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA55QEF1AULXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्मार्टथिंग्स ऐप में Bixby वॉइस कमांड की मदद से टीवी को बोलकर कंट्रोल करने की सुविधा
    • मूवी को बिल्कुल डायरेक्टर वाले सिनेमेटिक स्टालइ में देखने के लिए फिल्ममेकर मोड का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी का रिमोट कंट्रोल ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Sony 139 cm (55 Inch) BRAVIA 8M2 Series 4K Ultra HD Smart OLED Google TV

    डार्क सीन में भी अगर स्क्रीन पर हर छोटी डिटेल साफ दिखे, तो फिल्म देखने का अनुभव पूरी तरह बदल सकता है। Sony Bravia सीरीज के इस ओएलईडी टीवी की सबसे बड़ी ताकत इसके 8 मिलियन सेल्फ इल्यूमिनेटिंग पिक्सेल हैं, जो बिना अतिरिक्त बैकलाइट के रंग और कॉन्ट्रास्ट को ज्यादा प्राकृतिक दिखाने की कोशिश करते हैं। XR प्रोसेसर और XR ट्रिल्यूमिनस प्रो तेज रंगों को संतुलित रखते हैं, जबकि डॉल्बी विजन और IMAX एन्हेंसड सपोर्ट सिनेमैटिक कंटेंट को ज्यादा प्रभावशाली बना सकते हैं। 120Hz रिफ्रेश रेट, VRR और ALLM गेमिंग के दौरान स्मूद प्रतिक्रिया देने पर फोकस करते हैं, इसलिए प्लेस्टेशन 5 जैसे कंसोल के साथ उपयोग ज्यादा बेहतर महसूस हो सकता है। 50W ऑडियो आउटपुट और Acoustic Surface Audio+ खास हैं क्योंकि स्क्रीन खुद आवाज पैदा करने में भूमिका निभाती है, जिससे डायलॉग सीन के करीब महसूस हो सकते हैं। स्लिम वन सलेट डिजाइन और एल्युमिनियम फिनिश इसे बंद स्क्रीन पर भी प्रीमियम लुक देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-55XR80M2}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - OLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 50 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • सिनेामाई साउंड के लिए 2.2 चैनल के साथ 3D सराउंड अपस्केलिंग
    • टीवी को दूसरे डिवाइस से जोड़ने के लिए 4 HDMI पोर्ट्स का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Philips 165 cm (65 Inch) 8100 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    फिलिप्स के इस 65 इंच टीवी में वाइड कलर गैमुट और क्वांटम डोट स्क्रीन पैनल दी गई है, जो रंगों को ज्यादा गहराई और रियल्टी के साथ दिखाने पर काम करता है। 93 प्रतिशत DCI P3 कवरेज की वजह से नेचर सीन, एनीमेशन और हाई क्वालिटी कंटेंट ज्यादा बढ़िया दिखाई देते हैं। HSR 120Hz सपोर्ट तेज मूवमेंट को स्मूद रखने में मदद करता है, जबकि ALLM गेमिंग के दौरान इनपुट लेटेंसी कम करने पर ध्यान देता है, जिससे प्रतिक्रिया तेज महसूस हो सकती है। Dolby Vision और HDR10 अलग-अलग रोशनी वाले सीन में डिटेल बनाए रखने की कोशिश करते हैं। 30W स्पीकर्स के साथ डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट आवाज को कमरे में फैलाने वाला अनुभव देने पर काम करता है, इसलिए एक्शन फिल्में ज्यादा बढ़िया लग सकती हैं। 32GB स्टोरेज स्पेस के साथ ढेर सारा कंटेंट आप टीवी में सेव करके रख सकते हैं। गूगल अस्सिटेंट बिना ज्यादा बटन दबाए कंटेंट खोजने की सुविधा देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Philips {65PQT8100/94}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • बिना अटके गेमिंग का मज़ा उठाने के लिए MEMC तकनीक और 120Hz का सपोर्ट
    • मिराकास्ट की मदद से स्मार्टफोन या लैपटॉप का कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर देखने की सुविधा

    कमी

    • टीवी थोडा लैग करके चलने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • LG 164 cm (65 Inch) OLED evo C5 AI Series 4K Ultra HD TV

    LG का इस टीवी के साथ अंधेरे कमरे में फिल्म देखने का अनुभव पूरी तरह बदल जाता है, क्योंकि इसके गहरे काले रंग और चेहरे की डिटेल्स सीन को एकदम असली जैसा बना देती हैं। α9 AI प्रोसेसर Gen8 और OLED पैनल मिलकर हर फ्रेम को स्कैन कर उसमें बेहतरीन गहराई और क्लैरिटी देते हैं। ब्राइटनेस बूस्टर अल्टीमेट और परफेक्ट ब्लैक जैसी खूबियां उजाले और अंधेरे के बीच एक सटीक संतुलन बनाए रखती हैं। गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें 120Hz नेटिव रिफ्रेश रेट के साथ 144Hz VRR, G-Sync और FreeSync का सपोर्ट दिया गया है, जो तेज गेमप्ले को बेहद स्मूद बनाता है। ऑडियो के मामले में यह 60W आउटपुट, डॉल्बी एटमॉस और वर्चुअल 11.1.2 अप-मिक्स के जरिए चारों ओर फैलने वाली आवाज का अनुभव देता है। साथ ही, इसके मैजिक रिमोट से वॉइस कमांड और जेस्चर कंट्रोल करना आसान हो जाता है, जबकि इसका वन वॉल डिजाइन दीवार पर बिना किसी गैप के प्रीमियम लुक प्रदान करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {OLED65C56LA}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - OLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 60 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • टीवी का साउंड स्पीकर जैसा बनाने के लिए AI प्रोसेसर वाला डायनमिक साउंड बूस्टर
    • लो क्वालिटी कंटेंट को बेहतर बनाने के लिए AI अपस्केलिंग फीचर का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी की साउंड क्वालिटी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Xiaomi Smart TV X Pro QLED Series 65 (165 cm) TV

    बड़ी स्क्रीन पर स्पोर्ट्स देखने या गेमिंग का आनंद लेते समय स्मूद विजुअल्स और असली जैसे रंग अनुभव को काफी बढ़ा देते हैं। इस Xiaomi TV की MagiQLED तकनीक क्वांटम डोट का उपयोग कर रंगों को अधिक चमकदार और गहरा बनाती है। इस क्यूएलईडी टीवी में मौजूद डॉल्बी विजन, HDR10+ और वाइड कलर गैमुट सुनिश्चित करते हैं कि आपको डार्क और ब्राइट दोनों तरह के विजुवल्स में बारीक-से-बारीक डिटेल मिले। गेमिंग के लिए 120Hz गेम बूस्टर और ALLM जैसे फीचर्स रिस्पानंस को तेज कर लैग कम करते हैं, जबकि रियल्टी फ्लो MEMC एक्शन सीन्स और स्पोर्ट्स को अधिक स्मूद बनाता है। बेहतर ऑडियो के लिए इसमें 34W आउटपुट के साथ DTS X और डॉल्बी ऑडियो दिया गया है। इसके अलावा, 32GB स्टोरेज के साथ ऐप्स का उपयोग आसान हो जाता है, और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट फोन से कंटेंट स्ट्रीम करने की सुविधा देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Xiaomi {L65MB-APIN}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 34 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • टीवी में ढेर सारा कंटेंट और ऐप्स को स्टोर करने के लिए 32GB स्टोरेज स्पेस
    • लंबे समय तक टीवी देखने पर आंखों की सुरक्षा के लिए आई केयर मोड

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: 4K टीवी में कौन-सी डिस्पले तकनीक है सबसे बढ़िया?

यहां पर हमने ऊपर बताए गए 4K TV में सबसे बढ़िया डिस्पले तकनीक वाले मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Samsung {QA55QEF1AULXL}

55 इंच

20 वॉट

Q4 AI प्रोसेसर और 4K अपस्केलिंग, सैमसंग टीवी प्लस

Sony {K-55XR80M2}

55 इंच

50 वॉट

XR प्रोसेसर और XR ट्रिल्यूमिनस प्रो, 120Hz रिफ्रेश रेट 

Philips {65PQT8100/94}

65 इंच

30 वॉट

93 प्रतिशत DCI P3 कवरेज, HSR 120Hz सपोर्ट, 32GB स्टोरेज स्पेस 

LG {OLED65C56LA}

65 इंच

60 वॉट

α9 AI प्रोसेसर Gen8, ब्राइटनेस बूस्टर अल्टीमेट, वर्चुअल 11.1.2 अप-मिक्स

Xiaomi {L65MB-APIN}

65 इंच

34 वॉट

MagiQLED तकनीक क्वांटम डोट, 120Hz गेम बूस्टर, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट  

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

निष्कर्ष -

4K टीवी में सही डिस्प्ले तकनीक का चुनाव पूरी तरह आपकी जरुरतों पर निर्भर करता है। जहाँ OLED टीवी में हर पिक्सेल अपनी रोशनी खुद से बनाता है, जिससे आपको गहरा काला रंग और बेहतरीन कलर कंट्रास्ट मिलता है, वहीं QLED टीवी अपनी हाई ब्राइटनेस के लिए पसंद किए जाते हैं, जो गेमिंग और 4K मूवीज के लिए शानदार अनुभव प्रदान करते हैं। हमारे लिए यह तय करना कठिन हो सकता है कि कौन-सी तकनीक सबसे बढ़िया है, इसलिए हमने यहाँ अलग-अलग डिस्प्ले फीचर्स वाले 5 बेहतरीन 4K टीवी मॉडल्स की जानकारी दी है। आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार इनमें से सही विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मूवी देखने के लिए QLED और OLED में कौन बेहतर माना जाता है?
    +
    ओएलईडी अक्सर गहरे काले रंग और बेहतर कलर कंट्रास्ट की वजह से फिल्मों के लिए ज्यादा पसंद किया जाता है।
  • ज्यादा रोशनी वाले कमरें में कौन-सा टीवी अच्छा काम करता है?
    +
    क्यूएलईडी पैनल ज्यादा ब्राइटनेस देने के कारण रोशनी वाले कमरे में बेहतर महसूस हो सकता है।
  • क्या ओएलईडी पैनल टीवी में खराब होने का खतरा होता है?
    +
    लंबे समय तक एक जैसी स्टेटिक इमेज रहने पर बर्न-इन की चर्चा होती रही है, हालांकि नए टीवी मॉडल्स में काफी सुधार हो गया है।