QLED Vs OLED: गेमिंग के लिए कौन-सी TV टेक्नोलॉजी रहेगी बढ़िया? हार्ड-कोर गेमर्स के लिए देखें टॉप विकल्प

गेमिंग के लिए QLED और OLED दोनों की अपनी अलग-अलग खूबियां हैं। OLED बेहतर कलर कंट्रास्ट और फास्ट रिस्पानंस देता है, जबकि QLED ज्यादा ब्राइटनेस और लंबे उपयोग के लिए व्यवहारिक विकल्प माना जाता है। चुनाव आपके गेमिंग स्टाइल और रुम की लाइटिंग कंडीशन पर निर्भर करता है।
क्यूएलईडी या ओएलईडी: गेमिंग के लिए कौन-सा टीवी रहेगा बढ़िया?
क्यूएलईडी या ओएलईडी: गेमिंग के लिए कौन-सा टीवी रहेगा बढ़िया?

गेमिंग के दौरान सिर्फ बड़ा स्क्रीन मायने नहीं रखता, बल्कि यह भी जरूरी होता है कि टीवी कितनी फास्ट रिस्पानंस देता है और तेज सीन्स को कितनी स्मूद तरीके से दिखाता है। इसी वजह से QLED और OLED दोनों स्क्रीन पैनल की गेमर्स के बीच चर्चा में रहती हैं। OLED TVs अपनी डार्क ब्लैक लेवल और बढ़िया पिक्सेल रिस्पानंस के लिए जाने जाते हैं, जिससे डार्क सीन्स ज्यादा असली जैसे दिखते हैं और मोशन ब्लर कम महसूस होता है. दूसरी तरफ QLED TVs ज्यादा ब्राइटनेस देने में मजबूत माने जाते हैं, इसलिए ज्यादा रोशनी वाले कमरें में गेमिंग विजुवल्स ज्यादा साफ महसूस हो सकता है। इसके अलावा, कई मॉडल हाई रिफ्रेश रेट और लो लेटेंसी फीचर्स के साथ आने लगे हैं, जिससे हाई-एंड गेमिंग में जबरदस्त एक्सपीरियंस मिलता है। अगर आप टॉप लेवल गेमिंग और बढ़िया कलर कंट्रास्ट चाहते हैं, तो OLED ज्यादा आकर्षक लग सकता है, जबकि रोशनी वाले कमरे और लंबे गेमिंग सेशन के लिए QLED पैनल बढ़िया विकल्प माना जाता है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध गेमिंग के लिए बढ़िया स्मार्ट टीवी मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • TCL 139 cm (55 Inch) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    गेमिंग और फास्ट एक्शन कंटेंट देखने वालों के लिए यह 55 इंच टीवी अच्छा अनुभव दे सकता है। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से तेज सीन ज्यादा स्मूद दिखाई देते हैं, इसलिए रेसिंग गेम्स, फुटबॉल मैच या एक्शन मूवी देखते समय ब्लर कम महसूस होता है। इस TCL गेमिंग टीवी में AiPQ प्रोसेसर दिया गया है, जो पिक्चर को सीन के हिसाब से बेहतर दिखाने की कोशिश करता है। QLED स्क्रीन पैनल और डॉल्बी विजन उजले और गहरे हिस्सों को बेहतर तरीके से दिखाने में मदद करते हैं, इसलिए गेम और फिल्में ज्यादा असली जैसे लग सकती हैं। MEMC फीचर तेज मूवमेंट को स्टेबल रखने में काम आता है। 35 वॉट ONKYO साउंड और डॉल्बी एट्मॉस आवाज को ज्यादा फैलाकर सुनाने में मदद करते हैं, जिससे गेमिंग में इमर्सिव अनुभव मिल सकता है। इसमें 3GB RAM और 32GB स्टोरेज दिया गया है, जिससे ढेर सारे गेम्स को डाउनलोड करके बढ़िया मजा लिया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {55T8C}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 35 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्क्रीन पर डार्क और ब्राइट हिस्सों में बैलेंस बनाए रखने के लिए डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट
    • 360 डिग्री साउंड के साथ में थिएटर वाले अनुभव के लिए सबवूफर सपोर्ट

    कमी

    • टीवी की ब्राइटनेस थोडी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Haier New 139 cm (55) C90E Series 4K Ultra HD Smart OLED Google TV

    गेमर्स की जरुरत को ध्यान में रखकर बनाया गया यह 55 इंच OLED टीवी गहरे ब्लैक और ज्यादा कलर कंट्रास्ट दिखाने की क्षमता रखता है, जिससे रात वाले सीन और डार्क गेम्स ज्यादा असली महसूस होते हैं। इस Haier टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है, जो रेसिंग गेम्स में फास्ट मूवमेंट को स्मूद रखने में मदद करता है। AMD फ्री सिंस प्रीमियम और VRR गेमिंग के दौरान स्क्रीन टियरिंग कम करने में काम आते हैं, जिससे गेम ज्यादा स्टेबल महसूस हो सकता है। Game Mode फीचर इनपुट लैग कम करने में मदद करता है, जिससे कंट्रोल्स जल्दी रिस्पानंड करते हैं। 50 वॉट साउंड आउटपुट और बिल्ट-इन सबवूफर आवाज में गहराई जोड़ते हैं, जबकि डॉल्बी एट्मॉस सराउंड साउंड जैसा अनुभव देने की कोशिश करता है। स्मार्ट फीचर्स के साथ-साथ इसका स्लिम डिजाइन इसकी स्क्रीन को ओर प्रीमियम लुक देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {H55C90EUX}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - OLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 50 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • गेमिंग में कम इनपुट लैग और फास्ट रिस्पानंस के लिए गेम मोड का सपोर्ट
    • गूगल अस्सिटेंट सपोर्ट के साथ में टीवी को सिर्फ बोलकर कंट्रोल करने की सुविधा

    कमी

    • प्रोडक्ट पर अभी तक किसी अमेजन यूजर की रिव्यू या रेटिंग नही है।

    तुलना -

    टीसीएल टीवी में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AiPQ प्रोसेसर मिलता है जिससे गेम्स बिना अटके बढ़िया चलते हैं। वहीं, हायर में AMD फ्री सिंस प्रीमियम और VRR जैस फीचर्स गेमिंग के दौरान स्क्रीन टियरिंग को कम करने में मदद करते हैं।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sony 139 cm (55 Inch) BRAVIA 8M2 Series 4K Ultra HD Smart OLED Google TV

    यह 55 इंच टीवी उन लोगों के लिए खास हो सकता है जो टीवी में पिक्चर क्वालिटी को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। इस ओएलईडी टीवी के सेल्फ इल्यूमिनेटिंग पिक्सेल की वजह से डार्क सीन्स में गहरा ब्लैक और ब्राइट सीन्स में ज्यादा कंट्रास्ट देखने को मिल सकता है, जिससे फिल्में ज्यादा सिनेमेटिक लग सकती हैं। इस Sony टीवी में XR प्रोसेसर दिया गया है, जो सीन के हिसाब से रंग, कंट्रास्ट और क्लैरिटी को बेहतर दिखाने की कोशिश करता है। XR Triluminos Max रंगों को ज्यादा नैचुरल बनाने में मदद करता है। 120Hz रिफ्रेश रेट और VRR गेमिंग के दौरान स्मूद मूवमेंट देने में काम आते हैं। खासकर PlayStation 5 के साथ गेम खेलते समय रिस्पानंस बेहतर महसूस होता है। Acoustic Surface Audio+ तकनीक इसकी अलग खासियत है। इसमें आवाज सीधे स्क्रीन से आती हुई महसूस होती है, जिससे आवाज काफी सिनेमा जैसा एहसास कराती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {55XR80M2}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - OLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 50 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • बिना रिमोट कंटेंट सर्च और कंट्रोल करने के लिए गूगल असिसटेंट का सपोर्ट
    • गेमिंग का लैग-फ्री अनुभव पाने के लिए 4K 120Hz रिफ्रेश रेट

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक कोई खास शिकायत नही है।
    03
  • Hisense 164 cm (65 Inch) 4K Ultra HD Smart QLED TV

    गेम खेलने और बड़ी स्क्रीन पर मनोरंजन चाहने वालों के लिए यह 65 इंच टीवी अच्छा अनुभव दे सकता है। बड़ी स्क्रीन की वजह से रेसिंग गेम्स या हॉलीवुड की एक्शन मूवी ज्यादा बेहतर दिखाई देती हैं। इस टीवी में गेम मोड प्लस, ALLM और VRR जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं, जो गेमिंग के दौरान स्क्रीन को ज्यादा रिस्पानसिव बनाने में मदद करते हैं। HSR 120Hz सपोर्ट की वजह से प्लेयर्स की मूवमेट थोडी स्मूद नजर आती है। AI लाइट सेंसर कमरे की रोशनी के हिसाब से ब्राइटनेस को अपने आप एडजस्ट करता है, इसलिए दिन और रात दोनों समय स्क्रीन देखने में बिल्कुल एक जैसी लगती है। डॉल्बी विजन और HDR10+ रंगों और कंट्रास्ट को बेहतर दिखाने में मदद करते हैं, जिससे पिक्चर ज्यादा बेहतर और रियल लग सकती है। हिंदी वॉइस कंट्रोल और VIDAA OS टीवी के इस्तेमाल को काफी हद तक आसान बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Hisense {65E7Q}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • अल्ट्रा-स्मूद और लैग फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए 120HRR और गेम मोड प्लस का सपोर्ट
    • कमरे की रोशनी के हिसाब से टीवी की ब्राइटनेस को कंट्रोल करने वाला AI लाइट सेंसर

    कमी

    • टीवी थोडा लैग करके चलने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत

    तुलना -

    सोनी की OLED डिस्पले सेल्फ इल्यूमिनेटिंग पिक्सेल के साथ डार्क सीन्स में गहरा ब्लैक और ब्राइट सीन्स में ज्यादा कंट्रास्ट दिखा सकती है। वहीं, हाइसेंस AI लाइट सेंसर कमरे की रोशनी के हिसाब से ब्राइटनेस को अपने आप एडजस्ट करता है।

    04
  • Samsung 163 cm (65 Inch) 4K Ultra HD Smart OLED TV

    यह 65 इंच Samsung TV खास तौर पर उन लोगों को पसंद आ सकता है जो मूवी देखने या फिर हाई-एंड गेमिंग का प्रीमियम अनुभव चाहते हैं। इस टीवी में सेल्फ इल्यूमिनेटिंग पिक्सेल दिए गए हैं, जो रंगों को ज्यादा सटीक दिखाने में मदद करते हैं। PANTONE वेलिडेशन स्कीन टोन और कलर्स को नैचुरल बनाए रखने का काम करती है, इसलिए फिल्में और नैचुरल सीन ज्यादा असली जैसे लग सकते हैं। गेमिंग के लिए इसमें 165Hz तक रिफ्रेश रेट, VRR और फ्री सिंस प्रीमियम प्रो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन सबसे गेम खेलते समय स्मूद मूवमेंट के साथ स्क्रीन टियरिंग कम देखने को मिलती है। 70 वॉट साउंड आउटपुट और डॉल्बी एट्मॉस आवाज को काफी फैलाकर सुनाने में मदद करते हैं। Object Tracking Sound+ स्क्रीन पर चल रहे सीन के हिसाब से साउंड को एडजस्ट करता है। Infinity डिजाइन स्क्रीन को काफी हद तक बैजेल-लेस लुक देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA65S95FAULXL}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - OLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 100Hz 
    • साउंड आउटपुट - 70 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्क्रीन टियरिंग को कम करके बढ़िया HDR गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए AMD फ्री सिंस प्रीमियम प्रो
    • तेज चलने वाले सीन को स्मूद दिखाने के लिए AI मोशन एन्हेंसर प्रो

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    05
  • LG 108 cm (43 Inch) QNED 8A AI Series TV

    43 इंच का यह टीवी छोटे और मिड साइज कमरे के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जहां 4K कंटेंट को साफ और रंगों के साथ देखना पसंद किया जाता हो। QNED पैनल रंगों को ज्यादा असली जैसा दिखाने में मदद करता है, इसलिए गेमिंग से लेकर मूवी ज्यादा आकर्षक लगते हैं। इस LG टीवी में α7 AI प्रोसेसर दिया गया है, जो पिक्चर को सीन के हिसाब से बेहतर दिखाने की कोशिश करता है। डायनमिक टोन मैपिंग उजले और गहरे हिस्सों को संतुलित रखने में मदद करता है। AI साउंड प्रो आवाज को ज्यादा फैलाकर सुनाने में काम आते हैं। AI मैजिक रिमोट इसकी खास बातों में से एक है। पाइंटर और वॉइस कंट्रोल की मदद से ऐप्स चलाना आसान हो जाता है। गेमिंग के लिए ALLM और गेम ऑप्टिमाइजर दिए गए हैं, जो गेमप्ले को थोड़ा ज्यादा रिस्पॉनसिव बनाने में मदद करते हैं। Xbox कलाउंड गेमिंग सपोर्ट की वजह से बिना कंसोल के भी कई गेम्स खेले जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {43QNED8AA6A}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QNED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • टीवी देखने के अनुभव को ज्यादा इमर्सिव बनाने के लिए अल्ट्रा स्लिम डिजाइन
    • लो क्वालिटी कंटेंट को भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए 4K सुपर अपस्केलिंग तकनीक

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई खास शिकायत नही है।

    तुलना -

    सैमसंग 165Hz तक रिफ्रेश रेट, VRR और फ्री सिंस प्रीमियम के साथ हाई-एंड प्रीमियम गेमिंग का मजा देता है। वहीं, α7 AI प्रोसेसर दिया गया है, जो पिक्चर को सीन के हिसाब से बेहतर दिखाने की कोशिश करता है। साथ हीं Xbox कलाउंड गेमिंग सपोर्ट की वजह से बिना कंसोल के भी कई गेम्स खेले जा सकते हैं।

    06

तुलना - क्यूएलईडी या ओएलईडी: गेमिंग के लिए कौन-सा टीवी रहेगा बढ़िया? 

यहां पर हमने ऊपर बताए QLED और OLED टीवी मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

स्क्रीन साइज

डिस्पले तकनीक

खास फीचर्स

TCL {55T8C}

55 इंच

35 वॉट

120Hz रिफ्रेश रेट, AiPQ प्रोसेसर, MEMC फीचर, ONKYO साउंड  

Haier {H55C90EUX}

55 इंच

50 वॉट

AMD फ्री सिंस प्रीमियम और VRR, बिल्ट-इन सबवूफर, स्लिम डिजाइन  

Sony {55XR80M2}

55 इंच

50 वॉट

XR प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट और VRR, Acoustic Surface Audio+ तकनीक

Hisense {65E7Q}

65 इंच

20 वॉट

गेम मोड प्लस, ALLM और VRR, AI लाइट सेंसर, हिंदी वॉइस कंट्रोल और VIDAA OS

Samsung {QA65S95FAULXL}

65 इंच

70 वॉट

165Hz तक रिफ्रेश रेट, Object Tracking Sound+, Infinity डिजाइन

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

निष्कर्ष :-

गेमिंग के लिए सिर्फ टीवी की बड़ी स्क्रीन ही मायने नहीं रखती, बल्कि टीवी का स्क्रीन पैनल भी उतना ही ज़रूरी होता है। इसी मामले में QLED और OLED टीवी सबसे आगे हैं। जहां QLED टीवी बेहतर ब्राइटनेस देते हैं और रोशनी वाले कमरों में भी वीडियो स्पष्ट दिखाई देते हैं, वहीं OLED टीवी अपने गहरे डार्क और ब्लैक लेवल में बेहतरीन पिक्सल और रिस्पॉन्स के लिए जाने जाते हैं। अब इन दोनों में से यह बता पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है कि कौन-सी टीवी टेक्नोलॉजी गेमिंग के लिए सबसे बेहतरीन है। इसलिए, हमने दोनों स्क्रीन पैनल वाले टीवी के टॉप मॉडल्स की विस्तारपूर्वक जानकारी दी है, जिनमें से आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं और हाई-एंड गेमिंग का मज़ा उठा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या OLED टीवी गेमिंग के लिए बेहतर माना जाता है?
    +
    OLED टीवी टेक्नोलॉजी तेज रिस्पानंस और डार्क ब्लैक लेवल के कारण गेमिंग में ज्याद इमर्सिव अनुभव दे सकता है।
  • QLED टीवी गेमिंग में किस वजह से पसंद किया जाता है?
    +
    यह ज्यादा ब्राइटनेस देता है, जिससे ज्यादा रोशनी वाले कमरे में स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
  • गेमिंग टीवी लेते समय सबसे जरूरी क्या देखना चाहिए?
    +
    गेमिंग टीवी लेते समय रिफ्रेश रेट, रिस्पानंस स्पीड और पिक्चर क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यही गेमिंग अनुभव को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं।