घर पर सिनेमाघर जैसा अनुभव पाने के लिए सही पैनल टीवी चुनना बहुत जरूरी होता है, और 4K OLED टीवी इस मामले में काफी आगे माने जाते हैं। 4K रेजोल्यूशन में 3840×2160 पिक्सल होते हैं, जिससे तस्वीर बेहद साफ और डिटेल से भरपूर दिखाई देती है। OLED तकनीक में हर पिक्सल खुद रोशनी देता है, जिससे गहरे काले रंग और बेहतर पिक्चर में बेहतर कलर कंट्रास्ट मिलता है, जो फिल्म देखने का अनुभव और ज्यादा शानदार बनाता है। इसके साथ डॉल्बी विजन जैसी तकनीक मूवी या सीरीज के सीन के अनुसार रंग और ब्राइटनेस को बेहतर करती है। वहीं डॉल्बी एट्मॉस साउंड थिएटर जैसी चारों ओर से आने वाली आवाज का एहसास देता है, जिससे घर पर ही थिएटर जैसा माहौल बन सकता है। बड़ी स्क्रीन और बेहतर तकनीक के कारण यह TV मूवी और वेब सीरीज के लिए खास पसंद किए जाते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया 4K OLED TV मॉडल्स और जानें विस्तार से।
Haier New 139 cm (55) C90E Series 4K Ultra HD Smart OLED Google TV
Haier का यह 55 इंच टीवी सीधा प्रीमियम कैटेगरी का अनुभव देता है। इसमें OLED पैनल है, जिसमें हर पिक्सल खुद लाइट करता है। इसी वजह से ब्लैक काफी डीप दिखते हैं और कलर्स ज्यादा रिच और साफ नजर आते हैं। 4K UHD रिजॉल्यूशन के साथ Dolby Vision IQ मिलता है, जो कमरे की लाइट के हिसाब से ब्राइटनेस और कलर को अपने आप एडजस्ट करता है। इससे हर सीन बैलेंस्ड और नेचुरल दिखता है। 120Hz रिफ्रेश रेट होने से फास्ट मूवमेंट वाले सीन स्मूद रहते हैं। गेमिंग के लिए VRR और ALLM जैसे फीचर भी दिए गए हैं, जिससे लैग कम होता है और कंट्रोल बेहतर रहता है। साउंड में 50 वॉट आउटपुट और 2.1 चैनल सेटअप मिलता है, जिसमें सबवूफर भी शामिल है। डॉल्बी एट्मॉस के साथ आवाज ज्यादा इमर्सिव और क्लियर सुनाई देती है। गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ Netflix, Prime Video जैसे ऐप्स आसानी से मिल जाते हैं। डिजाइन पतला है और मेटल बेज़ल्स के साथ यह टीवी देखने में भी काफी प्रीमियम लगता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {H55C90EUX}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- साउंड आउटपुट - 50 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- गेमिंग में कम इनपुट लैग और फास्ट रिस्पानंस के लिए गेम मोड का सपोर्ट
- गूगल अस्सिटेंट सपोर्ट के साथ में टीवी को सिर्फ बोलकर कंट्रोल करने की सुविधा
कमी
- प्रोडक्ट पर अभी तक किसी अमेजन यूजर की रिव्यू या रेटिंग नही है।
01
Samsung 163 cm (65 Inch) 4K Ultra HD Smart OLED TV
यह 65 इंच टीवी उन लोगों के लिए है जो पिक्चर और साउंड दोनों में टॉप लेवल क्वालिटी चाहते हैं। इसमें OLED पैनल दिया गया है, जिसमें सेल्फ-लाइटिंग पिक्सल्स होते हैं। इसका मतलब है कि कलर्स ज्यादा नैचुरल और ब्राइट नजर आते हैं। इस Samsung TV में 4K रिजॉल्यूशन के साथ 100Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो 165Hz तक जा सकता है। इससे स्पोर्ट्स और गेमिंग के दौरान स्क्रीन काफी स्मूद रहती है। 4K AI अपस्केलिंग प्रो फीचर कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी बेहतर डिटेल में दिखाता है, जिससे पुरानी वीडियो भी साफ नजर आती हैं। AI मोशन एन्हेंसर प्रो तेजी से चलने वाले सीन को स्मूद और क्लियर बनाता है। इसलिए लाइव मैच या एक्शन मूवी देखते समय ब्लर कम दिखता है। साउंड में 70 वॉट आउटपुट और 4.2.2 चैनल सेटअप दिया गया है। Object Tracking Sound+ की मदद से आवाज स्क्रीन के साथ मूव करती हुई महसूस होती है, जिससे एक्सपीरियंस ज्यादा रियल लगता है। कनेक्टिविटी के लिए One Connect Box मिलता है, जिससे सभी वायर एक जगह मैनेज हो जाते हैं और सेटअप साफ दिखता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {QA65S95FAULXL}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 100Hz
- साउंड आउटपुट - 70 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- स्क्रीन टियरिंग को कम करके बढ़िया HDR गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए AMD फ्री सिंस प्रीमियम प्रो
- तेज चलने वाले सीन को स्मूद दिखाने के लिए AI मोशन एन्हेंसर प्रो
कमी
- टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 164 cm (65 Inch) OLED evo C5 AI Series TV
इस स्मार्ट टीवी में OLED evo पैनल मिलता है, जो परफेक्ट ब्लैक और बेहतर ब्राइटनेस देता है, जिससे हर सीन ज्यादा डीटेल और डेप्थ के साथ दिखता है। इसमें α9 AI प्रोसेसर Gen8 दिया गया है, जो हर फ्रेम को एनालाइज करके उसे 4K क्वालिटी में अपस्केल करता है। यह खास तौर पर चेहरों और छोटे डिटेल्स को ज्यादा नैचुरल और शार्प बनाता है, जिससे कंटेंट ज्यादा रियल लगता है। 120Hz नेटिव रिफ्रेश रेट और 144Hz VRR सपोर्ट के साथ यह LG Smart TV गेमिंग और फास्ट कंटेंट के लिए काफी स्मूद एक्सपीरियंस देता है। HDMI 2.1 फीचर्स जैसे ALLM और G-Sync, फ्रीसिंस सपोर्ट गेमिंग को और बेहतर बनाते हैं। साउंड की बात करें तो 60 वॉट आउटपुट के साथ 2.2 चैनल सेटअप मिलता है। AI साउंड प्रो वर्चुअल 11.1.2 साउंड इफेक्ट बनाता है, जिससे ऑडियो ज्यादा वाइड और इमर्सिव महसूस होता है। webOS 25 के साथ AI फीचर्स जैसे AI Voice ID, AI Search और मैजिक रिमोट का एयर माउस कंट्रोल इस्तेमाल को आसान बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - LG {OLED65C56LA}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- साउंड आउटपुट - 60 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- मार्डन घरों के लिविंग की शान बढ़ाने वाला वन वॉल डिजाइन मॉडल
- थिएटर जैसी पावरफुल साउंड के लिए AI प्रोसेसिंग वाला डायनमिक साउंड बूस्टर
कमी
- टीवी की साउंड क्वालिटी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Sony 139 cm (55 Inch) BRAVIA 8M2 Series OLED Google TV
Sony BRAVIA सीरीज के इस टीवी का XR AI प्रोसेसर रियल टाइम में कंटेंट को एनालाइज करके कलर, कॉन्ट्रास्ट और डिटेल को बेहतर करता है। इससे हर सीन ज्यादा क्लियर और बैलेंस्ड नजर आता है, खासकर जब आप हाई क्वालिटी कंटेंट देखते हैं। 120Hz रिफ्रेश रेट और XR OLED मोशन टेक्नोलॉजी के साथ फास्ट सीन स्मूद रहते हैं। गेमिंग के लिए इस 55 Inch TV में VRR और ALLM सपोर्ट दिया गया है, जिससे लैग कम होता है और एक्सपीरियंस बेहतर बनता है। साउंड में 50 वॉट आउटपुट के साथ Acoustic Surface Audio+ टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसमें स्क्रीन ही स्पीकर की तरह काम करती है। इससे आवाज सीधे स्क्रीन से आती हुई महसूस होती है। Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर आपको सभी जरूरी ऐप्स और वॉइस कंट्रोल की सुविधा मिल जाती है। स्लिम वन स्टेट डिजाइन इसे काफी प्रीमियम लुक देता है और यह दीवार पर लगाने पर भी साफ और स्टाइलिश दिखता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony {55XR80M2}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- साउंड आउटपुट - 50 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- बिना रिमोट कंटेंट सर्च और कंट्रोल करने के लिए गूगल असिसटेंट का सपोर्ट
- गेमिंग का लैग-फ्री अनुभव पाने के लिए 4K 120Hz रिफ्रेश रेट
कमी
- टीवी को लेकर अभी तक कोई खास शिकायत नही है।
04
Plus Tv FPD 65 Inch (165cm) 4K UHD TV
इस 65 इंच में 8.29 मिलियन खुद से रोशनी करने वाले पिक्सल्स काम करते हैं। इससे हर सीन में डीप ब्लैक और बहुत शार्प कॉन्ट्रास्ट देखने को मिलता है। इसका 4K रिजॉल्यूशन (3840×2160) कंटेंट को साफ और डिटेल में दिखाता है। 120Hz रिफ्रेश रेट और MEMC सपोर्ट के साथ तेज सीन भी स्मूद रहते हैं, जिससे स्पोर्ट्स और एक्शन कंटेंट बिना ब्लर के चलता है। 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस इसे ब्राइट रूम में भी आसानी से देखने लायक बनाती है। HDR10+ और डॉल्बी विजन दोनों सपोर्ट होने से ब्राइट और डार्क सीन में बैलेंस बना रहता है और कलर ज्यादा नैचुरल दिखते हैं। साउंड में 24W आउटपुट और बेस सपोर्ट मिलता है, जो नॉर्मल टीवी से बेहतर और ज्यादा फुल साउंड देता है। डॉल्बी एट्मॉस के साथ ऑडियो ज्यादा इमर्सिव महसूस होता है। इसका वन-ग्लास डिजाइन और बेहद पतली स्क्रीन इसे देखने में काफी अलग और प्रीमियम बनाती है, खासकर जब इसे दीवार पर लगाया जाए।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - FPD {Plus TV}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- साउंड आउटपुट - 24 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- ट्रांस्पेरेंट ग्लास बार्डर के साथ दुनिया की सबसे पतली डिस्पले
- थिएटर जैसे इमर्सिव साउंड अनुभव के लिए 24 वॉट आउटपुट
कमी
- टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
05
तुलना - होम थिएटर अनुभव के लिए 4K OLED टीवी मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए 4K OLED TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।