₹40,000 के बजट में गूगल टीवी ढूंढना आसान लगता है, लेकिन सही अनुभव पाने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी होता है। इस कीमत में आज ज्यादातर टीवी 4K रेजोल्यूशन के साथ आते हैं, लेकिन असली फर्क उनकी पिक्चर क्लैरिटी, रंगों के संतुलन और ऑपरेटिंग सिस्टम की स्मूदनेस में दिखाई देता है। हाल के समय में Xiaomi और TCL जैसे ब्रांडस इस बजट में बेहतर फीचर्स दे रहे हैं, जहां QLED जैसे विकल्प भी देखने को मिलते हैं जो रंगों को ज्यादा चमकदार बनाते हैं। वहीं Vu बेहतर साउंड आउटपुट और बैलेंस्ड पिक्चर के लिए जाना जाता है, जबकि Haier किफायती दाम में स्मूद परफॉर्मेंस देने की कोशिश करता है। Google TV का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें ऐप्स आसानी से चलते हैं और कंटेंट का सुझाव बेहतर मिलता है। अगर आप रोजाना OTT और टीवी चैनल्स देखते हैं, तो प्रोसेसर की स्मूदनेस और आसान इंटरफेस सबसे ज्यादा मायने रखता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 40,000 रुपये के अंदर आने वाले गूगल टीवी मॉडल।
Haier 108 cm (43) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
छोटे कमरे या बेडरूम के लिए 43 इंच का यह टीवी एक सही स्क्रीन साइज देता है, जहां न ज्यादा बड़ा लगता है और न छोटा। 4K रेजोल्यूशन की वजह से तस्वीर साफ और डिटेल में दिखती है, जिससे मूवी या वेब सीरीज देखते समय बढ़िया मजा आता है। इस Haier टीवी में वाइड कलर गैमट दिया गया है, जो रंगों को थोड़ा ज्यादा असली जैसा दिखाने में मदद करता है, इसलिए सीन ज्यादा आकर्षक लगते हैं। डॉल्बी विजन और HDR10 उजले और गहरे हिस्सों को संतुलित रखते हैं, जिससे पिक्चर ज्यादा नैचुरल लगती है। MEMC फीचर तेज सीन को स्मूद रखने में काम आता है, इसलिए मैच या एक्शन सीन देखते समय ब्लर कम दिख सकते हैं। 20 वॉट साउंड और Dolby Atmos के साथ आवाज साफ और थोड़ा फैलकर सुनाई देती है। Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर अलग-अलग ऐप्स को एक जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। वॉइस कंट्रोल और वन टच रिमोट इस्तेमाल को और सरल बना देते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {43P7GT-P}
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- स्मार्टफोन या लैपटॉप का कंटेंट बडी स्क्रीन पर देखने के लिए बिल्ट-इन क्रोमकास्ट फीचर
- कम लैग के साथ स्मूद और फास्ट तरीके से गेम खेलने के लिए गेम मोड का सपोर्ट
कमी
- टीवी का कलर बैलेंस खराब होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
TCL 126 cm (50 Inch) FHD Smart QLED Google TV
50 इंच का यह टीवी उन लोगों के लिए ठीक लगता है जो बड़ी स्क्रीन चाहते हैं लेकिन बजट को भी संतुलित रखना चाहते हैं। फुल HD रिजॉल्यूशन के साथ यह रोजमर्रा के कंटेंट जैसे टीवी शो, यूट्यूब या वेब सीरीज देखने के लिए अच्छा अनुभव दे सकता है। इस TCL Smart TV में QLED पैनल दिया गया है, जो रंगों को थोड़ा ज्यादा चमकदार दिखाने में मदद करता है, इसलिए कार्टून, मूवी या स्पोर्ट्स देखते समय तस्वीर ज्यादा आकर्षक लग सकती है। HDR10 और माइक्रो डिमिंग सीन के हिसाब से ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को संतुलित रखने में काम आते हैं। 24 वॉट साउंड के साथ डॉल्बी ऑडियो आवाज को साफ सुनाने में मदद करता है। गगूल टीवी OS के साथ में मल्टीपल ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट मिल जाता है। स्क्रीन मिररिंग फोन का कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर देखने में काम आता है। मेटेलिक बेजेल-लेस डिजाइन स्क्रीन को ज्यादा चौड़ा दिखाता है, जिससे देखने का अनुभव थोड़ा और बेहतर लगता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - TCL {50S5K}
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- पसंदीदा कंटेंट और ऐप्स को स्टोर करने के लिए 8GB स्टोरेज स्पेस
- गेम, स्पोर्टस और मूवी के लिए अलग-अलग व्यूइंग मोड
कमी
- टीवी इंस्टालेश में देरी होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Philips 127 cm (50 Inch) 8100 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
4K रेजोल्यूशन के साथ आने वाला यह गूगल टीवी टीवी रोजमर्रा के कंटेंट को ज्यादा साफ और डिटेल में दिखाने में मदद करता है, जिससे मूवी और वेब सीरीज देखते समय अच्छा अनुभव मिल सकता है। QLED पैनल रंगों को ज्यादा चमकदार दिखाने का काम करता है। इस Philips टीवी में HDR10+ और डॉल्बी विजन दिए गए हैं, जो लाइट और डार्क सीन में संतुलन बनाए रखते हैं, जिससे पिक्चर ज्यादा बैलेंस्ड लगती है। वाइड कलर गैमट अलग-अलग रंगों को बेहतर तरीके से दिखाने में मदद करता है, इसलिए तस्वीर में गहराई महसूस हो सकती है। 30 वॉट साउंड के साथ डॉल्बी एट्मॉस आवाज को थोड़ा फैलाकर सुनाने में मदद करता है, जिससे फिल्म देखते समय बेहतर एहसास मिल सकता है। 2GB RAM और 32GB स्टोरेज ऐप्स को बिना अटके चलाने में मदद करते हैं। ALLM गेम खेलते समय इनपुट लैग कम करने में काम आता है, जिससे कंट्रोल थोड़ा ज्यादा रिस्पानसिव लग सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Philips {50PQT8100/94}
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- साउंड आउटपुट - 30 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- टीवी को दूसरे डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए 3 HDMI और 2 USB पोर्ट्स की सुविधा
- गूगल टीवी के साथ में मल्टीपल ओटीटी ऐप्स पहले से ही उपलब्ध
कमी
- टीवी थोडा लैग करके चलने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Xiaomi 108 cm (43 Inch) X Pro Series QLED Google TV
43 इंच का यह टीवी छोटे से मिड साइज कमरे के लिए सही विकल्प हो सकता है, जहां बैठकर आराम से मूवी या वेब सीरीज देखी जा सके। 4K रेजोल्यूशन तस्वीर को साफ और डिटेल में दिखाने में मदद करता है, इसलिए छोटे हिस्से भी आसानी से नजर आ सकते हैं। इस Xiaomi TV में QLED पैनल दिया गया है, जो रंगों को ज्यादा चमकदार दिखाने का काम करता है, इसलिए सीन ज्यादा रियल लगते हैं। डॉल्बी विजन और HDR10+ उजले और गहरे हिस्सों को संतुलित रखते हैं। MEMC फीचर तेज सीन को स्मूद रखने में मदद करता है, इसलिए मैच या एक्शन सीन देखते समय ब्लर कम महसूस होता है। 34 वॉट साउंड के साथ DTS Virtual X और डॉल्बी ऑडियो आवाज को फैलाकर सुनाने में मदद करते हैं, जिससे देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है। 2GB RAM ऐप्स को स्मूद चलाने में मदद करते हैं। स्क्रीन कास्टिंग से फोन का कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर देखने के काम आता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Xiaomi {L43MB-APIN}
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 34 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- बिना अटके पसंदीदा कंटेंट का मजा लेने के लिए 60Hz रिफ्रेश रेट
- ढेर सारा कंटेंट और ऐप्स को स्टोर करने के लिए 32GB स्टोरेज का सपोर्ट
कमी
- टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Vu 108cm (43 Inch) Vibe Series 4K QLED Smart Google TV
इस स्मार्ट टीवी की खास बात इसका बिल्ट-इन साउंडबार है, जो बिना अलग स्पीकर लगाए ही तेज और साफ आवाज दे सकता है। 88 वॉट साउंड आउटपुट की वजह से डायलॉग साफ सुनाई देते हैं, इसलिए मूवी या वेब सीरीज देखते समय बार-बार वॉल्यूम बढ़ाने की जरूरत कम पड़ती है। इस Vu टीवी में 4K QLED डिस्प्ले दिया गया है, जो रंगों को ज्यादा चमकदार दिखाता है, इसलिए सीन ज्यादा नैचुरल लगते हैं। डॉल्बी विजन और HDR10 उजले और गहरे हिस्सों को संतुलित रखते हैं। MEMC फीचर तेज सीन को स्मूद रखने में मदद करता है, इसलिए मैच या एक्शन सीन देखते समय झटके कम दिख सकते हैं। Google TV ऐप्स और अलग-अलग कंटेंट को एक जगह लाता है, जिससे देखने के लिए चीजें ढूंढना आसान रहता है। क्रिकेट और सिनेमा मोड अलग-अलग कंटेंट के हिसाब से पिक्चर और साउंड को एडजस्ट करने में मदद करते हैं, जिससे हर तरह का कंटेंट अपने हिसाब से बेहतर लग सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Vu {43VIBE-DV}
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 88 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- टीवी को डायरेक्ट इंटरनेट से जोड़ने के लिए रिमोट में वाई-फाई हॉटकी
- मूवी और मैच लवर्स के लिए अलग-अलग क्रिकेट और सिनेमा मोड
कमी
- टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना :- ₹40,000 के अंदर बढ़िया गूगल टीवी
यहां पर हमने ऊपर बताए गए Google TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹40,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।