भारत में Google TV के लिए कौन-सा ब्रांड है बढ़िया? देखें स्मार्ट फीचर्स के साथ स्मूद परफॉर्मेंस देने वाले विकल्प

भारत में Google TV के लिए Sony को बेहतरीन परफॉर्मेंस, TCL को अच्छे फीचर्स और Haier जैसे ब्रांड को किफायती दाम के लिए जाना जाता है। गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ टीवी ब्रांड चुनते समय आपको डिस्प्ले क्वालिटी, प्रोसेसर और स्मार्ट इंटरफ़ेस को ध्यान में रखकर फैसला लेना चाहिए। ऐसे ही 5 विकल्पों की जानकारी नीचे दी गई है।
भारत में गूगल टीवी के लिए कौन-सा ब्रांड है बढ़िया?
भारत में गूगल टीवी के लिए कौन-सा ब्रांड है बढ़िया?

अगर आप गूगल टीवी लेने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ ब्रांड के नाम पर मत जाइएगा। प्रोसेसर, डिस्प्ले तकनीक और सॉफ्टवेयर कैसा है, यह देखना भी जरूरी है। भारत में Sony को लोग उसकी बेहतरीन पिक्चर प्रोसेसिंग और प्रीमियम Google TV अनुभव के लिए जानते हैं। वहीं, TCL और Hisense अच्छे दाम में QLED और मिनी एलईडी जैसे फीचर्स देने के लिए काफी पॉपुलर हैं। Haier भी आजकल स्मूद परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स की वजह से एक अच्छा विकल्प माना जाता है। गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम वाले टीवी में सब कुछ स्मूद चले, इसके लिए RAM, ऐप रिस्पानंस टाइम, Dolby Vision या HDR सपोर्ट है या नहीं और साउंड कैसा है, इन सब बातों पर ध्यान देना चाहिए। ब्रांड चुनते समय यह समझना अच्छा रहता है कि कौन सिर्फ पिक्चर क्वालिटी पर ज्यादा फोकस करता है, कौन कम दाम में अच्छे फीचर्स देता है, और किस पर आप लंबे समय तक भरोसा कर सकते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध भारत के 5 बढ़िया गूगल टीवी ब्रांडस मॉडल और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 108 cm (43) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    इस 43 इंच टीवी की सबसे बड़ी खासियत डॉल्बी विजन और 4K पिक्चर क्वालिटी है। इससे मूवी और शो में छोटी-छोटी डिटेल्स भी अच्छे से दिखती हैं। HDR10 सपोर्ट से तेज रोशनी और अंधेरे वाले सीन भी बैलेंस्ड दिखते हैं। MEMC टेक्नोलॉजी होने के कारण तेज सीन में पिक्चर बहुत स्मूथ चलती है, खासकर खेल और स्पोर्ट्स कंटेंट में इसका फर्क महसूस होता है। इस Haier टीवी में 20W के स्पीकर के साथ एक सबवूफर और Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है। इसलिए इसकी आवाज सामान्य टीवी से बेहतर है। Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ऐप्स, वॉयस सर्च और क्रोमकास्ट जैसी सुविधाएं मिल जाती हैं, जो रोजमर्रा के काम को आसान बनाती हैं। 2GB RAM और 32GB स्टोरेज के कारण टीवी चलाना भी तेज रहता है। Game Mode, ALLM और VRR की वजह से यह गेमिंग के लिए भी एक अच्छा विकल्प है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {43P7GT-P}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • टीवी दूसरे डिवाइस कनेक्ट करने के लिए HDMI पोर्ट्स
    • हाय कास्ट की मदद से स्मार्टफोन से कंटेंट को सीधे बड़े टीवी पर देखने की सुविधा 

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    01
  • TCL 139 cm (55 Inch) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    अगर आपको 55 इंच टीवी में शानदार पिक्चर, दमदार साउंड और गेमिंग वाले फीचर्स चाहिए, तो यह टीवी बढ़िया विकल्प हो सकता है। इस TCL TV में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है जो तेज सीन, स्पोर्ट्स या गेमिंग करते समय मोशन को एकदम स्मूथ रखता है जिससे धुंधलापन कम दिखता है। गेमर्स के लिए VRR और गेम मास्टर जैसे फीचर्स भी बहुत काम के हैं। QLED पैनल और डॉल्बी विजन के कारण पिक्चर बहुत ही जानदार और रंगीन लगती है। AiPQ प्रोसेसर कलर, कंट्रास्ट और क्लैरिटी को और बेहतर बनाता है, जिससे कंटेंट देखने में और भी असली जैसा लगता है। 35 वॉट साउंड आउटपुट के साथ ONKYO 2.1 ऑडियो और डॉल्बी एट्मॉस मिलना इसे खास बनाता है। जिससे आवाज़ में गहराई महसूस होती है और फिल्में देखने का मज़ा दोगुना हो जाता है। 32GB स्टोरेज की वजह से ढेर सारे ऐप्स और कंटेंट को स्टोर करना भी काफी आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {55T8C}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 35 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्क्रीन पर डार्क और ब्राइट हिस्सों में बैलेंस बनाए रखने के लिए डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट
    • 360 डिग्री साउंड के साथ में थिएटर वाले अनुभव के लिए सबवूफर सपोर्ट

    कमी

    • टीवी की ब्राइटनेस थोडी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sony 164 cm (65 Inch) BRAVIA 7 4K Ultra HD AI Smart Mini LED Google TV

    इस टीवी की सबसे बड़ी खासियत इसकी मिनी LED डिस्प्ले है। जिससे गहरे काले और चमकदार सफेद रंग दिखते हैं, फिल्में देखते समय यह क्वालिटी में काफी फर्क महसूस होता है। XR प्रोसेसर और XR Triluminos Pro तकनीक से रंग और बारीकियां बहुत बेहतर हो जाते हैं। इस Sony टीवी में 120Hz का रिफ्रेश रेट और XR मोशन क्लैरिटी से तेज़ सीन भी स्मूथ दिखते हैं, इसलिए स्पोर्ट्स और गेमिंग दोनों में अच्छा अनुभव मिलता है। गेमर्स के लिए ALLM और VRR जैसे फीचर्स भी उपयोगी हैं। 40 वॉट साउंड और Acoustic मल्टी ऑडियो इसे खास बनाते हैं। आवाज़ स्क्रीन पर हो रहे एक्शन के साथ अच्छी तरह से सिंक होती है, जिससे देखने का अनुभव ज़्यादा बेहतर लगता है। इसका गूगल टीवी OS इस्तेमाल करने में आसान है, जो ऐप्स और कंटेंट तक पहुंच को आसान बनाता है। वॉयस कंट्रोल के साथ में आप टीवी को बोलकर कंट्रोल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-65XR70}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - Mini LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • सिर्फ बोलकर पसंदीदा कंटेंट सर्च करने के लिए बिल्ट-इन माइक का सपोर्ट
    • पिक्चर और साउंड की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए एडवांस्ड AI XR प्रोसेसर

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई खास शिकायत नही है।
    03
  • acer 80 cm (32 Inch) Ultra V Series HD Ready Smart QLED Google TV

    इस छोटे 32 इंच के टीवी में 30 वॉट का दमदार ऑडियो आउटपुट मिलता है, जो रोज़मर्रा में मैच से लेकर मूवी देखने के अनुभव को बेहतर बना देता है। आप अपनी पसंद के कंटेंट के हिसाब से साउंड मोड्स बदल सकते हैं। QLED पैनल होने के कारण, इसके रंग आम HD टीवी से बहुत बेहतर दिखते हैं। HDR10 और सुपर ब्राइटनेस सपोर्ट से पिक्चर क्वालिटी, खासकर फ़िल्में और OTT कंटेंट देखते समय, और भी शानदार हो जाती है। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम होने से ऐप्स और कंटेंट का इस्तेमाल काफी आसान हो जाता है। क्रोमकास्ट फीचर से मोबाइल कंटेंट को सीधे टीवी पर देख सकते हैं। बच्चों के लिए किड्स प्रोफाइल और पर्सनल प्रोफाइल जैसे फीचर्स इसे फैमिली यूज़ के लिए बेहतरीन बनाते हैं। 2-वे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी इसे और भी सुविधाजनक बनाती है। आप आसानी से वायरलेस हेडफ़ोन या स्पीकर भी जोड़ सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - acer {AR32QDVGU2842BD}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मार्डन बेडरुम के इंटीरियर से मेल खाने वाला फ्रेमलेस डिजाइन
    • लैग और ब्लर-फ्री पिक्चर देखने के लिए इंटेलिजेंट विजुअल इंजन का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Hisense 164 cm (65 Inch) 4K Ultra HD Smart QLED TV

    इस Hisense टीवी में QLED डिस्प्ले और डॉल्बी विजन मिलते हैं, जिसकी वजह से इसकी पिक्चर क्वालिटी बहुत अच्छी हो जाती है। 65 इंच की स्क्रीन पर फिल्में देखने का मज़ा दोगुना हो जाता है। इसमें AI 4K Upscaler दिया गया है, जो कम रेजोल्यूशन वाले कंटेंट को भी साफ दिखाने की कोशिश करता है। स्पोर्ट्स या गेमिंग पसंद करने वालों के लिए MEMC और ALLM जैसे फीचर्स बड़े काम के हैं। जिससे फास्ट सीन बहुत स्मूथ लगते हैं और धुंधलापन कम महसूस होता है। इसमें 20W के स्पीकर्स के साथ डॉल्बी एट्मॉस का सपोर्ट है, इसलिए इसकी आवाज़ भी नॉर्मल टीवी से बेहतर लगती है। आप कंटेंट के हिसाब से ऑडियो मोड भी चुन सकते हैं। हिंदी वॉयस कंट्रोल का फीचर भी बहुत उपयोगी है। VRR, HDR10+ जैसे फीचर्स के कारण यह गेमिंग करने वालों के लिए भी बढ़िया विकल्प बन जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Hisense {65E7Q}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • अल्ट्रा-स्मूद और लैग फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए 120HRR और गेम मोड प्लस का सपोर्ट
    • कमरे की रोशनी के हिसाब से टीवी की ब्राइटनेस को कंट्रोल करने वाला AI लाइट सेंसर

    कमी

    • टीवी थोडा लैग करके चलने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: भारत में गूगल टीवी के लिए कौन-सा ब्रांड है बढ़िया? 

यहां पर हमने ऊपर बताए Google ऑपरेटिंग सिस्टम वाले TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Haier {43P7GT-P}

43 इंच

20 वॉट

MEMC टेक्नोलॉजी, वॉयस सर्च और क्रोमकास्ट, गेम मोड 

TCL {55T8C}

55 इंच

35 वॉट

120Hz रिफ्रेश रेट, AiPQ प्रोसेसर, ONKYO 2.1 ऑडियो 

Sony {K-65XR70}

65 इंच

40 वॉट

XR Triluminos Pro तकनीक, Acoustic मल्टी ऑडियो, 120Hz का रिफ्रेश रेट

acer {AR32QDVGU2842BD}

32 इंच

30 वॉट

HDR10 और सुपर ब्राइटनेस सपोर्ट, 2-वे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, किड्स प्रोफाइल  

Hisense {65E7Q}

65 इंच

20 वॉट

AI 4K Upscaler, MEMC और ALLM जैसे फीचर्स, VRR, HDR10+

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

निष्कर्ष :-

भारत में, गूगल टीवी के लिए अलग-अलग ब्रांड अलग-अलग परफॉर्मेंस, पिक्चर प्रोसेसिंग क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स देते हैं। सोनी ब्रांड बेहतर पिक्चर प्रोसेसिंग और अच्छे फीचर्स देता है। वहीं, टीसीएल और हाईसेंस जैसे ब्रांड कम कीमत में क्यूएलईडी और मिनी एलईडी जैसी स्क्रीन पैनल देते हैं। हमारे लिए यह बताना थोड़ा मुश्किल है कि इन सब में से कौन-सा ब्रांड आपके लिए सबसे अच्छा है। इसीलिए, हमने भारत में मिलने वाले टॉप 5 ब्रांड्स मॉडल्स की पूरी जानकारी दी है। इसमें से आप अपनी जरुरत और बजट के हिसाब से सही टीवी चुन सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • गूगल टीवी के लिए कौन-सा ब्रांड पिक्चर क्वालिट में अच्छा माना जाता है?
    +
    सोनी आमतौर पर पिक्चर प्रोसेसिंग और नैचुरल कलर्स के लिए बढ़िया माना जाता है, जबकि TCL भी किफायती दाम में अच्छा प्रदर्शन देता है।
  • क्या बजट ब्रांडस में भी अच्छा गूगल टीवी मिल सकता है?
    +
    हाँ, Hisense और TCL जैसे ब्रांडस बजट में भी स्मूद इंटरफेस और अच्छे स्मार्ट फीचर्स देने के लिए लोकप्रिय हैं।
  • गूगल टीवी लेते समय सबसे जरूरी क्या देखना चाहिए?
    +
    गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम वाला टीवी लेते समय प्रोसेसर परफॉर्मेंस, डिस्पले तकनीक और सॉफ्टवेयर स्मूदनेस पर ध्यान देना चाहिए, ताकि लंबे समय तक बेहतर अनुभव मिले।