यह तोशिबा टीवी VIDAA स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसमें आपको नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार जैसे ऐप्स मिलते हैं। वहीं वॉइस कंट्रोल फीचर होने से आप इस 65 इंच एलईडी टीवी को बोलकर भी चला सकते हैं। इसके साथ ही इसमें डॉल्बी विजन IQ और HDR10+ जैसे फीचर्स मौजूद हैं, जो डायनामिक टोन मैपिंग की तरह काम करते हैं। यह तकनीक हर सीन के हिसाब से इस Toshiba TV की ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और कलर रंग को ऑटोमैटिक एडजस्ट करती है, जिससे डार्क सीन में भी डिटेल साफ दिखाई दे सकती है। डॉल्बी एटमॉस के साथ आने वाला यह 65 इंच टीवी 24W स्पीकर साउंड आउटपुट देता है, जिसमें आवाज चारों ओर से आती हुई महसूस होती है और आपको एक 3D ऑडियो जैसा अनुभव मिल सकता है। इसमें अलग-अलग साउंड मोड भी हैं, जैसे मूवी, म्यूजिक या स्पोर्ट्स, जिन्हें अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Toshiba
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- आस्पेक्ट अनुपात - 16:9
- व्यूइंग एंगल - 178 डिग्री
खूबियां
- स्क्रीन शेयरिंग और स्मार्टफोन रिमोट से आप मोबाइल का कंटेंट टीवी पर चला सकते हैं।
- इसकी AI 4K अपस्केलिंग तकनीक लो क्वालिटी वीडियो को भी बेहतर बनाकर लगभग 4K जैसा दिखा सकती है।
- इसमें मौजूद 144Hz रिफ्रेश रेट गेमिंग, स्पोर्ट्स जैसे तेज भागते दृश्यों को स्मूद बना सकता है, जिससे लैग या ब्लर कम महसूस होता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया कोनों और साइडवॉल पर एलईडी लीकेज के कारण गहरे/काले रंग के वीडियो देखना मुश्किल हो जाता है।
स्मार्ट टीवी जैसे अन्य गैजेट की लेटेस्ट जानकारी गैजेट गली कैटेगरी पर देखें।