Samsung TV और LG TV में कौन है बेहतर? किसमें मिलेगा शानदार व्यूइंग अनुभव? देखें टॉप मॉडल्स

Samsung TV vs LG TV में कौन बेहतर देखने का अनुभव देता है? लेख में देखें बढ़िया टेक्नोलॉजी, पिक्चर क्वालिटी, ब्राइटनेस, कलर और कॉन्ट्रास्ट के शानदार मॉडल्स, जिनको आप अपनी जरूरत, मूवी, स्पोर्ट्स या डेली यूज के हिसाब से चुन सकते हैं।
Samsung TV vs LG TV के बढ़िया विकल्प
Samsung TV vs LG TV के बढ़िया विकल्प

अगर आप नया टीवी लेने की सोच रहे हैं, तो यह सवाल बहुत आम है कि सैमसंग टीवी और एलजी टीवी में से कौन बढ़िया है? कौन बढ़िया अनुभव दे सकता है? क्योंकि दोनों ब्रांड अपने-अपने फीचर्स के साथ आपके लिए बढ़िया विकल्प हैं। LG TV, खासकर OLED टेक्नोलॉजी वाले मॉडल, आपको ज्यादा प्राकृतिक और सिनेमैटिक पिक्चर क्वालिटी देते हैं, जिसमें परफेक्ट ब्लैक और शानदार कॉन्ट्रास्ट मिलता है, जिससे मूवी और वेब सीरीज देखने का मज़ा कई गुना बढ़  सकता है। वहीं Samsung TV, खासकर QLED टेक्नोलॉजी के साथ, ज्यादा ब्राइट और वाइब्रेंट कलर्स देते हैं, जो लाइट वाले कमरे में भी साफ और चमकदार दिखते हैं, इसलिए स्पोर्ट्स और डेली टेलीविजन देखने के लिए ये बहुत अच्छे विकल्प हो सकते हैं। ऐसे में दोनों ही ब्रांड बढ़िया हैं, जिनके टॉप मॉडल्स को इस लेख में लिस्ट किया है, जहां से आप विस्तार से इनके बारे में जान सकते हैं और अपने लिए बढ़िया स्मार्ट टीवी को चुन सकते हैं. 

तो चलिए सैमसंग टीवी और एलजी टीवी के विकल्पों पर नजर डाल लेते हैं - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung 65 inch 4K Ultra HD Smart OLED TV

    सैमसंग का यह 65 इंच 4K OLED स्मार्ट टीवी एक प्रीमियम टेलीविजन है जो शानदार पिक्चर, दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। इसमें OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें हर पिक्सल खुद रोशनी देता है, जिससे आपको गहरा ब्लैक और बेहतरीन कॉन्ट्रास्ट देखने को मिलता है। इस Samsung OLED TV का NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर हर सीन को स्मार्ट तरीके से बेहतर बनाता है और 4K AI अपस्केलिंग के जरिए लो क्वालिटी कंटेंट को भी लगभग 4K जैसा साफ दिखाता है। इस 4K स्मार्ट टीवी में 100Hz रिफ्रेश रेट और मोशन एक्सेलेरेटर दिया गया है, जिससे स्पोर्ट्स और गेमिंग बिना ब्लर के बहुत स्मूद दिखाई दे सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Samsung 
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • रेज्योलूशन - 4K
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - OLED
    • रिफ्रेश रेट - 100 Hz
    • आस्पेक्ट अनुपात - 16:9
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां 

    • अल्ट्रा व्यइंग एंगल की मदद से किसी भी एंगल से टीवी देखने पर पिक्चर क्वालिटी वैसी ही बनी रहती है।
    • Bixby वॉइस कंट्रोल होने से आप आवाज से टीवी को चला सकते हैं।
    • इसका HDR10+ फीचर हर सीन के हिसाब से कलर और ब्राइटनेस को एडजस्ट करता है, जिससे मूवी और वीडियो ज्यादा वास्तविक और शानदार जैसी लग सकती है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने टीवी की स्क्रीन में बबल आने की बात बोली है।
    01
  • Samsung 43 inch FHD Smart LED TV

    साउंड के लिए इस सैमसंग टीवी में 20 W आउटपुट के स्पीकर्स दिए गए हैं, जो सामान्य कमरे के लिए अच्छा साउंड देते हैं। ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट इस 43 इंच स्क्रीन पर चल रही चीज़ों के हिसाब से साउंड को मूव करता है, जिससे आवाज़ ज्यादा रियल लगती है। वहीं Q-सिम्फनी फीचर साउंडबार के साथ मिलकर और बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस देता है। डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें हायपर रियल पिक्चर इंजन दिया गया है, जो हर सीन को प्रोसेस करके पिक्चर को और ज्यादा क्लियर और नेचुरल बनाता है। साथ ही HDR (हाई डायनामिक रेंज) और HDR10+ सपोर्ट की वजह से स्क्रीन पर ब्राइट और डार्क हिस्सों का बैलेंस बेहतर रहता है, जिससे पिक्चर ज्यादा वास्तविक और बढ़िया लग सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Samsung 
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • रेज्योलूशन - 1080p
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz
    • आस्पेक्ट अनुपात - 16:9
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां 

    • PurColor टेक्नोलॉजी ज्यादा वाइड और नैचुरल कलर्स दिखाती है, जिससे आपको असली जैसे रंग देखने को मिल सकते हैं।
    • इसमें सैमसंग टाइज़ेन ऑपरेटिंग सिस्टम होने से आप आसानी से ऐप्स जैसे यूट्यूब, नेटफ्लिक्स आदि चला सकते हैं। 
    • Samsung TV प्लस के जरिए आपको बिना किसी सब्सक्रिप्शन के 100+ फ्री चैनल्स मिलते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया इसका टीवी स्टैंड गायब है।


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 55 inch AI 4K Ultra HD Smart QLED TV

    इस 55 इंच सैमसंग टीवी में Q4 AI प्रोसेसर दिया गया है, जो कंटेंट को समझकर पिक्चर और साउंड को ऑटोमैटिक बेहतर बनाता है। साथ ही 4K अपस्केलिंग की मदद से लो क्वालिटी वीडियो भी लगभग 4K जैसी साफ दिखती है। इसमें Quantum HDR, HDR10+ और हाइब्रिड लॉग गामा का सपोर्ट होने से ब्राइट और डार्क हिस्सों का बैलेंस बेहतर होता है और हर सीन ज्यादा डीटेल्ड और रियल लग सकता है। इस 55 Inch TV में स्मार्ट थिंग्स हब और IoT सपोर्ट भी है, जिससे आप अपने स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही QLED 4K अल्ट्रा HD (3840×2160) रेजोल्यूशन आपको बहुत ही शार्प और क्लियर पिक्चर दे सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Samsung 
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • रेज्योलूशन - QLED
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - 4K 
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz
    • आस्पेक्ट अनुपात - 16:9
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां 

    • मल्टी व्यू फीचर से आप एक साथ 2 वीडियो देख सकते हैं। 
    • मोबाइल मिररिंग और एयर प्ले से मोबाइल का कंटेंट टीवी पर चला सकते हैं।
    • सुरक्षा के लिए इसमें सैमसंग Knox सिक्योरिटी दी गई है, जो आपके डेटा को सुरक्षित रखती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने रिमोट को बढ़िया नहीं बताया है।
    03
  • LG 65 Inch evo C5 AI Series 4K Ultra HD OLED TV

    यह 65 इंच एलजी OLED टीवी प्रीमियम और एडवांस विकल्प है, जो बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ आता है। इसमें ओएलईडी evo डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें हर पिक्सल खुद लाइट देता है, जिससे आपको परफेक्ट ब्लैक और शानदार कॉन्ट्रास्ट मिल सकता है। साथ ही इस 65 Inch OLED TV का α9 AI प्रोसेसर 4K Gen8 हर फ्रेम को समझकर पिक्चर को बेहतर बनाता है। वहीं इस गेमिंग टीवी में 60 W का 2.2 चैनल स्पीकर सिस्टम डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आपको थिएटर जैसा 3D साउंड अनुभव दे सकता है। AI साउंड प्रो और AI एकॉस्टिक ट्यूनिंग कमरे के हिसाब से साउंड को ऑटोमैटिक एडजस्ट करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - LG
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • रेज्योलूशन - OLED 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - 4K 
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • आस्पेक्ट अनुपात - 16:9
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, ईथरनेट, एचडीएमआई, RF, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां 

    • AI अपस्केलिंग तकनीक के जरिए लो क्वालिटी वीडियो को भी 4K जैसा क्लियर बना सकता है।
    • इस टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट (VRR 144Hz तक) है, जिससे गेमिंग और स्पोर्ट्स बहुत स्मूद चलते हैं।
    • आप मैजिक रिमोट से पॉइंटर की तरह टीवी कंट्रोल कर सकते हैं या वॉइस कमांड से भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया इसके साथ स्टैंड नहीं आता है।
    04
  • LG 32 inch AI Series HD Ready Smart LED TV

    यह 32 इंच एलजी टीवी एक कॉम्पैक्ट और किफायती विकल्प है, जो छोटे कमरे या बेडरूम के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें HD रेडी (1366×768) रेजोल्यूशन दिया गया है, जो सामान्य टीवी देखने के लिए साफ और ठीक-ठाक पिक्चर क्वालिटी देता है। इसका 60 Hz रिफ्रेश रेट रोजमर्रा के कंटेंट जैसे टीवी शो और मूवी देखने के लिए स्मूद अनुभव दे सकता है। इस TV 32 Inch में मौजूद 10 W के आउटपुट स्पीकर्स छोटे कमरे के लिए ठीक साउंड देते हैं। इसमें AI साउंड फीचर है, जो कंटेंट के हिसाब से आवाज को एडजस्ट करता है। वहीं इसका इस टीवी में अल्फा 5 Gen 6 AI प्रोसेसर पिक्चर और साउंड को ऑटोमैटिक बेहतर बनाता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - LG
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • रेज्योलूशन - LED 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - 768p
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • आस्पेक्ट अनुपात - 16:9
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां 

    • इसमें मौजूद डायनामिक टोन मैपिंग की सुविधा हर सीन की ब्राइटनेस और कलर को बैलेंस करती है, जिससे पिक्चर ज्यादा वास्तविक लगती है। 
    • HDR10 सपोर्ट की वजह से ब्राइट और डार्क हिस्सों में अच्छा फर्क दिखता है, जिससे हर सीन ज्यादा डीटेल में नजर आ सकता है।
    • 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल की वजह से किसी भी साइड से देखने पर पिक्चर साफ दिखाई दे सकती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने साउंड क्वालिटी को बेकार बताया है।


    स्मार्ट टीवी जैसे अन्य गैजेट की लेटेस्ट जानकारी गैजेट गली कैटेगरी पर देखें। 

    05
  • LG 55 inch AI Series 4K Ultra HD LED TV

    गेमिंग के लिए इस 55 इंच एलजी टीवी में ALLM फीचर दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान लैग कम करता है और स्मूद एक्सपीरियंस दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट, 1 USB पोर्ट, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0 और ईथरनेट दिया गया है, जिससे आप सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और अन्य डिवाइस आसानी से जोड़ सकते हैं। इस 55 इंच 4K टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार, जियो सिनेमा जैसे कई पॉपुलर ऐप्स पहले से मौजूद है, जिससे रोजाना नए-नए कंटेंट का मजा उठा सकते हैं। वहीं 20 W के आउटपुट स्पीकर्स डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आपको थिएटर जैसी साउंड दे सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - LG
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • रेज्योलूशन - 4K 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - 4K UHD
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • आस्पेक्ट अनुपात - 16:9
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां 

    • एप्पल एयरप्ले और गूगल होम सपोर्ट से आप अपने मोबाइल या स्मार्ट डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
    • इसका फिल्ममेकर मोड मूवी को उसी तरह दिखाता है जैसे डायरेक्टर ने बनाया है।
    • 4K एक्सपेरशन एनहांसर पिक्चर की डेप्थ और शार्पनेस को बढ़ाता है, जिससे हर सीन ज्यादा डीटेल में नजर आता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया साथ में मैजिक रिमोट नहीं मिलता है।
    06

सैमसंग टीवी और एलजी टीवी मॉडल्स की तुलना 

नीचे आप सैमसंग टीवी और एलजी टीवी मॉडल्स की तुलना के लिए मुख्य बिंदुओं जैसे डिस्प्ले, स्क्रीन साइज, रेजोल्यूशन, AI फीचर्स जैसे पहलुओं के बारे में जान सकते हैं और बढ़िया सा टेलीविजन चुनकर घर को मिनी थियेटर बना सकते हैं।

फीचर

Samsung 65" OLED TV 

Samsung 43" FHD TV

Samsung 55" QLED TV

LG 65" OLED C5 TV

LG 32" LR570 TV

LG 55" UA82 4K TV

स्क्रीन साइज

65 इंच

43 इंच

55 इंच

65 इंच

32 इंच

55 इंच

डिस्प्ले

OLED

LED

QLED

OLED evo

LED

LED 4K

रेजोल्यूशन

4K

Full HD

4K

4K

HD Ready

4K

रिफ्रेश रेट

100–144Hz

50Hz

50Hz

120–144Hz

60Hz

60Hz

प्रोसेसर

NQ4 AI Gen2

बेसिक

Q4 AI

α9 AI Gen8

α5 AI Gen6

α7 AI Gen8

HDR सपोर्ट

HDR10+, OLED HDR

HDR

HDR10+

Dolby Vision + HDR

HDR10

HDR10 + HLG

साउंड

40W डॉल्बी एटमॉस 

20W

20W

60W डॉल्बी एटमॉस 

10W

20W डॉल्बी एटमॉस 


निष्कर्ष : सभी Samsung और LG के टीवी मॉडल अपने-अपने फीचर्स के साथ अच्छे हैं और अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं। अगर आप ब्राइटनेस और डेली यूज़ चाहते हैं तो सैमसंग टीवी अच्छा विकल्प हो सकता है, वहीं सिनेमैटिक अनुभव के लिए LG बेहतर है। कुल मिलाकर, दोनों ब्रांड के टीवी क्वालिटी और परफॉर्मेंस के मामले में भरोसेमंद और अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

ऐसे ही जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देखना न भूलें।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • Samsung और LG में कौन बेहतर पिक्चर क्वालिटी देता है?
    +
    अगर आप नेचुरल और सिनेमैटिक पिक्चर चाहते हैं तो LG खासकर OLED बेहतर है, क्योंकि इसमें परफेक्ट ब्लैक और गहरा कॉन्ट्रास्ट मिलता है। लेकिन अगर आपको ब्राइट और कलरफुल डिस्प्ले पसंद है, तो Samsung के QLED मॉडल्स ज्यादा अच्छा लगता है।
  • स्पोर्ट्स और डेली टीवी देखने के लिए कौन बेहतर है?
    +
    Samsung TV इस मामले में बेहतर रहता है, क्योंकि इसकी ब्राइटनेस ज्यादा होती है, जिससे लाइट वाले कमरे में भी पिक्चर साफ दिखती है और स्पोर्ट्स ज्यादा स्मूद लगते हैं।
  • गेमिंग के लिए कौन सा टीवी बेहतर है?
    +
    दोनों अच्छे हैं, लेकिन LG OLED TV गेमिंग के लिए थोड़ा बेहतर माना जाता है क्योंकि इसमें कम लैग, बेहतर रिफ्रेश रेट और G-Sync/VRR सपोर्ट मिलता है।