TV के लिए बढ़िया ऑपरेटिंग सिस्टम: स्मूद परफॉर्मेंस और आसान उपयोग के लिए देखें टॉप 5 विकल्प

टीवी का ऑपरेटिंग सिस्टम रोजना के अनुभव को तय करता है। Smart TV में गूगल टीवी OS ज्यादा ऐप्स और पर्सनलाइजेशन देता है, जबकि webOS और Tizen आसान और बिना रुकावट स्मूद उपयोग के लिए जाने जाते हैं। नीचे दिए गए 5 विकल्पो में से सही चुनाव आपकी जरूरत और उपयोग के तरीके पर निर्भर करता है।
स्मार्ट टीवी के लिए कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम रहेगा बढ़िया?
स्मार्ट टीवी के लिए कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम रहेगा बढ़िया?

टीवी लेते समय लोग अक्सर स्क्रीन साइज और साउंड आउटपुट पर ध्यान देते हैं, लेकिन असली अनुभव उस सिस्टम से तय होता है जो टीवी को चलाता है। यही कारण है कि अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम का फर्क रोजाना उपयोग में साफ दिखाई देता है। Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम उन लोगों के लिए बेहतर माना जाता है जो ज्यादा ऐप्स और पर्सनलाइज्ड कंटेंट चाहते हैं, क्योंकि इसमें अलग-अलग कंटेंट के सुझाव और ऐप सपोर्ट बढ़िया होता है। दूसरी तरफ webOS अपने सिंपल इंटरफेस और स्मूद नेविगेशन सिस्टम के लिए जाना जाता है, जहां बिना ताम-झाम के चीजें आसानी से मिल जाती है। Tizen OS भी इसी तरह तेज और बढ़िया अनुभव देता है। यह फर्क सिर्फ दिखावे का नहीं, बल्कि रोजाना के अनुभव का हिस्सा है। ऑपरेटिंग सिस्टम वही बढ़िया होता है जो आपके उपयोग के तरीके के साथ मेल खाता हो, चाहे वह स्ट्रीमिंग हो, गेमिंग हो या सामान्य टीवी देखना।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम वाले 5 बढ़िया स्मार्ट टीवी मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 108 cm (43) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    इस 43 इंच टीवी में 4K रेजोल्यूशन दिया गया है, जो तस्वीर को ज्यादा डिटेल में दिखाने में मदद करता है, इसलिए फिल्में और वेब सीरीज देखते समय हर सीन साफ नजर आता है। वाइड कलर गैमुट रंगों को ज्यादा रियल जैसा दिखाने का काम करता है, जिससे स्क्रीन पर दृश्य ज्यादा अच्छे लगते हैं। इस Haier टीवी का डॉल्बी विजन और HDR10 फीचर उजले और गहरे सीन में संतुलन बनाए रखने में काम आते हैं, इसलिए अलग-अलग तरह का कंटेंट देखने में फर्क महसूस हो सकता है। MEMC फीचर तेज सीन को स्मूद दिखाने में मदद करता है, जिससे स्पोर्ट्स या एक्शन फिल्में देखते समय ब्लर कम लगता है। 20 वॉट साउंड और dbx-tv ऑडियो आवाज को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जबकि डॉल्बी एट्मॉस फिल्मों के दौरान सराउंड साउंड जैसा अनुभव दे सकता है। Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम अलग-अलग ऐप्स और कंटेंट देखने की सुविधा देता है। हैंडस-फ्री वॉइस कंट्रोल बिना रिमोट के भी टीवी चलाने में काम आता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {43P7FT-P}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्मार्टफोन का कंटेंट या ऐप्स सीधे बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए हाय कास्ट का सपोर्ट
    • कई डिवाइस एक साथ कनेक्ट करने के लिए 4 HDMI और 2 USB पोर्ट

    कमी

    • टीवी थोडा लैग करके चलने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Samsung 138 cm (55 Inch) QE1D Series Smart TV

    क्वांटम डोट तकनीक के साथ आने वाला यह 55 इंच टीवी रंगों को ज्यादा सटीक दिखाने का काम करता है, जिससे फिल्में और शो देखते समय तस्वीर ज्यादा आकर्षक लगती है। 4K रेजोल्यूशन हर सीन को ज्यादा डिटेल में दिखाता है, इसलिए छोटी चीजें भी साफ नजर आ सकती हैं। क्वांटम प्रोसेसर लाइट 4K सामान्य कंटेंट को बेहतर दिखाने की कोशिश करता है, जिससे पुराने वीडियो भी साफ दिखते हैं। डुअल LED और HDR सपोर्ट उजले और गहरे सीन में बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। 20 वॉट साउंड के साथ ओब्जेकट ट्रेकिंग साउंड स्क्रीन पर हो रही गतिविधियों के हिसाब से आवाज को महसूस कराने की कोशिश करता है। क्यू-सिम्फनी Soundbar के साथ मिलकर आवाज को और बेहतर बना सकता है। गेमिंग के लिए ALLM और गेम मोशन प्लस बिना लैग के स्मूद अनुभव देने में काम आते हैं। Samsung TV Plus बिना किसी अलग खर्चे के कई चैनल देखने की सुविधा देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA55QE1DAULXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Tizen 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मार्डन घरों के लिविंग रुम की शान बढ़ाने वाला एयर स्लिम डिजाइन
    • मोबाइल और टीवी का कंटेंट एक साथ टीवी पर देखने के लिए मल्टी-व्यू फीचर

    कमी

    • टीवी के रिमोट में बहुत ही बेसिक फीचर्स होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • TCL 139 cm (55 Inch) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला यह 55 Inch TV तेज चलने वाले सीन को स्मूद दिखाने में मदद करता है, जिससे क्रिकेट मैच या एक्शन फिल्में देखते समय ब्लर कम महसूस होता है। QLED डिस्प्ले रंगों को ज्यादा निखारकर दिखाता है, इसलिए तस्वीर ज्यादा साफ और आकर्षक लगती है। AiPQ प्रोसेसर सीन के हिसाब से पिक्चर को बेहतर बनाने की काम करता है, जिससे डिटेल ज्यादा साफ नजर आ सकती है। डॉल्बी विजन और HDR10 उजले और गहरे सीन में संतुलन बनाए रखने में काम आते हैं, इसलिए हर तरह का कंटेंट बेहतर दिख सकता है। इस गूगल टीवी का 35 वॉट साउंड और ONKYO ऑडियो आवाज को दमदार बनाने में मदद करते हैं, जबकि Dolby Atmos फिल्मों के दौरान चारों तरफ से सराउंड साउंड जैसा अनुभव दे सकता है। गेम मास्टर और VRR जैसे फीचर गेम खेलते समय काम आ सकते हैं, जिससे स्क्रीन पर मूवमेंट ज्यादा स्मूद लगता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {55T8C}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 35 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्क्रीन पर डार्क और ब्राइट हिस्सों में बैलेंस बनाए रखने के लिए डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट
    • 360 डिग्री साउंड के साथ में थिएटर वाली फील के लिए सबवूफर

    कमी

    • टीवी की ब्राइटनेस थोडी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • LG 126 cm (50 Inch) UR7500 AI Series 4K webOS TV

    इस 50 इंच टीवी का 4K डिस्प्ले तस्वीर को ज्यादा डिटेल में दिखाने का काम करता है। α5 AI प्रोसेसर 4K कंटेंट को बेहतर दिखाने की कोशिश करता है और साथ ही सामान्य वीडियो को भी अपस्केल करके साफ दिखाने में काम आता है। इससे पुराने या लो-क्वालिटी वीडियो भी पहले से बेहतर लगते हैं। इस LG TV का HDR10 सपोर्ट उजले और गहरे सीन में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जिसके चलते पिक्चर ज्यादा नैचुरल लगती है। 20 वॉट साउंड और AI Sound फीचर आवाज को चारों तरफ फैलाने जैसा अनुभव देता हैं, जिससे फिल्मों के दौरान ऑडियों ज्यादा अच्छा लगता है। ऑटो वोल्यूम लेवलिंग अलग-अलग सीन में आवाज को संतुलित रखने में मदद करता है। webOS प्लेटफॉर्म स्मूद इंटरफेस के साथ मल्टीपल ऐप्स का सपोर्ट प्रदान करता है। गेम ऑप्टिमाइजर गेम खेलते समय लैग को कम करके स्मूद विजुवल अनुभव देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {50UR7500PSC}
    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - webOS
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • बैलेंस्ड साउंड प्रदान करने वाली AI साउंड वर्चुअल सराउंड 5.1 अपमिक्स तकनीक
    • टीवी को स्मार्ट होम के साथ आसानी से जोड़ने के लिए AI थिनक्यू का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Sony 139 cm (55 Inch) BRAVIA 8M2 Series 4K Ultra HD Smart OLED Google TV

    OLED डिस्प्ले के साथ आने वाला यह Sony टीवी गहरे काले रंग और बेहतर कंट्रास्ट दिखाने में मदद करता है, जिससे फिल्में देखते समय सीन ज्यादा रियल लग सकते हैं। XR प्रोसेसर पिक्चर को सीन के हिसाब से बेहतर करने का काम करता है, जिससे रंग और डिटेल दोनों ज्यादा साफ नजर आ सकते हैं। 120Hz रिफ्रेश रेट तेज सीन को स्मूद दिखाने में काम आता है, इसलिए स्पोर्ट्स मैच और गेमिंग के दौरान लैग कम महसूस होता है। डॉल्बी विजन और HDR सपोर्ट उजले और गहरे दोनों तरह के सीन में बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। 50 वॉट साउंड और Acoustic Surface Audio+ स्क्रीन से ही आवाज आने जैसा अनुभव देने का काम करता हैं। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम ऐप्स और कंटेंट देखने की सुविधा देता है। VRR और ALLM गेमर्स के लिए खासा उपयोगी हो सकता है जिससे बढ़िया विजुवल्स के साथ लैग-फ्री अनुभव मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {55XR80M2}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - OLED 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 50 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • बिना रिमोट कंटेंट सर्च और कंट्रोल करने के लिए गूगल असिसटेंट का सपोर्ट
    • गेमिंग का लैग-फ्री अनुभव पाने के लिए 4K 120Hz रिफ्रेश रेट

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक कोई खास शिकायत नही है।
    05

तुलना - स्मार्ट टीवी के लिए कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम है बढ़िया?

यहां पर हमने ऊपर बताए अलग-अलग OS के साथ आने वाले Smart TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

स्क्रीन साइज

ऑपरेटिंग सिस्टम

खास फीचर्स

Haier {43P7FT-P}

43 इंच

गूगल टीवी

वाइड कलर गैमुट, MEMC फीचर, हैंडस-फ्री वॉइस कंट्रोल 

Samsung {QA55QE1DAULXL}

55 इंच

Tizen

क्वांटम डोट तकनीक, क्वांटम प्रोसेसर लाइट 4K, क्यू-सिम्फनी Soundbar 

TCL {55T8C} 

55 इंच

गूगल टीवी

120Hz रिफ्रेश रेट,  AiPQ प्रोसेसर, ONKYO ऑडियो

LG {50UR7500PSC}

50 इंच

webOS

AI प्रोसेसर 4K, AI Sound फीचर, ऑटो वोल्यूम लेवलिंग 

Sony {55XR80M2}

55 इंच

गूगल टीवी

120Hz रिफ्रेश रेट, Acoustic Surface Audio+,  VRR और ALLM

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • गूगल टीवी और एंड्राइड टीवी में क्या फर्क होता है?
    +
    गूगल टीवी ज्यादा मार्डन इंटरफेस और बेहतर कंटेंट सुझाव देता है, जबकि एंड्राइड टीवी थोडा बेसिक और पुराने स्टाइल का होता है।
  • क्या webOS बिगनर्स के लिए अच्छा होता है?
    +
    हाँ, इसका इंटरफेस काफी सिंपल और आसान होता है, जिससे नए यूजर्स भी जल्दी समझ जाते हैं।
  • टाइजन ऑपरेटिंग सिस्टम किस तरह के यूजर्स के लिए सही है?
    +
    टाइजन उन लोगों के लिए बेहतर है जो तेज और स्टेबल सिस्टम चाहते हैं, जहां बिना किसी कठिनाई के टीवी आसानी से चलाया जा सके।