₹3,000 से ₹5,000 की कीमत में Wireless Headphones, जिनमें लंबी बैटरी और क्लियर साउंड के साथ है ANC का सपोर्ट

₹3,000 से, ₹5000 के प्राइस रेंज में वायरलेस Headphones में ANC, लंबी बैटरी, साफ साउंड और कॉलिंग जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं। सही विकल्प चुनने के लिए साउंड क्वालिटी, बैटरी बैकअप, कनेक्टिविटी और उपयोग के हिसाब से फीचर्स को समझना जरूरी होता है, ताकि बेहतर अनुभव मिल सके।
 3,000 से 5,000 रुपये के बीच में वायरलेस हेडफोन्स
3,000 से 5,000 रुपये के बीच में वायरलेस हेडफोन्स

आज के समय में 3,000 से 5,000 रुपये के बीच मिलने वाले वायरलेस हेडफोन्स में पहले से कहीं ज्यादा बेहतर फीचर्स मिलने लगे हैं। इस बजट में अब एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन यानी ANC जैसे फीचर भी कई मॉडल्स में दिए जा रहे हैं, जिससे बाहर की आवाज कम होकर सुनने का अनुभव बेहतर हो जाता है। साथ ही, लंबी बैटरी लाइफ भी एक बड़ा फायदा है, क्योंकि कई Wireless Headphones एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन चल सकते हैं। साउंड क्वालिटी की बात करें तो इनमें अच्छे ड्राइवर दिए जाते हैं, जो साफ आवाज और संतुलित बेस प्रदान करते हैं। इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन और कंट्रोल बटन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इस प्राइस रेंज में मिलने वाले हेडफोन्स रोजाना इस्तेमाल, म्यूजिक, कॉलिंग और हल्के गेमिंग के लिए संतुलित विकल्प माने जाते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया वायरलेस हेडफोन्स विकल्प और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Noise Airwave Max 5 Wireless Over-Ear Headphones

    इस Noise हेडफोन में 40 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं, जो आवाज को साफ और बैलेंस्ड रखते हैं। इसमें 50 dB तक का एडेप्टिव हाइब्रिड नॉइज़ कैंसलेशन मिलता है, जो बाहर के शोर को काफी हद तक कम कर देता है। ट्रैवल या भीड़भाड़ वाली जगह पर यह फीचर काफी काम आता है। बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत है। एक बार चार्ज करने पर करीब 80 घंटे तक चल जाता है। लंबे ट्रिप या रोजाना इस्तेमाल के लिए यह काफी सुविधाजनक है। लो लेटेंसी करीब 30 मिलीसेकंड है, जिससे वीडियो देखते या गेम खेलते समय आवाज और विजुअल में देरी कम महसूस होती है। डिजाइन ओवर ईयर है, जिससे कान पूरी तरह कवर हो जाते हैं और लंबे समय तक पहनने में आराम मिलता है। डुअल पेयरिंग सपोर्ट के साथ आप दो डिवाइस एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Noise Airwave Max 5 
    • कलर - बेज
    • इमपेडेंस - 32 ohms
    • बैटरी लाइफ - 80 घंटे 
    • वजन - 250 ग्राम

    खूबियां

    • गेम खेलते समय विजुअल और साउंड को साथ-साथ रखने वाले 30ms लैटेंसी
    • हल्के पसीने या बारिश से हेडफोन को सुरक्षित रखने के लिए IPX5 रेटिंग

    कमी

    • हेडफोन की कॉलिंग क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Sony WH-CH520 Wireless Bluetooth Headphones

    इस हेडफोन में लगभग 50 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे कई दिन तक बिना चार्ज किए आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। जल्दी चार्ज करने का फीचर भी है, जिससे थोड़ी देर में ही कई घंटे का बैकअप मिल जाता है। इस Sony Headphones में DSEE तकनीक दी गई है, जो कंप्रेस्ड गानों को थोड़ा बेहतर क्वालिटी में सुनने लायक बनाती है। साथ ही ऐप के जरिए आप इक्वलाइज़र सेट कर सकते हैं, यानी अपनी पसंद के हिसाब से साउंड को एडजस्ट कर सकते हैं। कॉलिंग के लिए इसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन है, जो आवाज को साफ रखता है। रोजमर्रा के कॉल और मीटिंग के लिए यह ठीक काम करता है। यह ऑन ईयर डिजाइन में आता है और काफी हल्का है, इसलिए लंबे समय तक पहनने पर भी ज्यादा भारी नहीं लगता। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Sony WH-CH520
    • कलर - ब्लैक
    • इमपेडेंस - 100 ohms
    • बैटरी लाइफ - 50 घंटे 
    • वजन - 250 ग्राम

    खूबियां

    • एक साथ दो डिवाइस से जोड़ने के लिए मल्टीपाइंट कनेक्टिविटी विकल्प
    • फास्ट चार्जिंग के साथ में 3 मिनट चार्ज करने पर लगभग 90 मिनट का बैक-अप

    कमी

    • हेडफोन में नॉइस कैंसिलेशन कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • JBL Tune 720BT Wireless Over Ear Headphones

    इसमें JBL का प्योर बेस साउंड मिलता है, जिससे गाने सुनते समय खासकर बेस काफी गहरा और पावरफुल लगता है। इसकी बैटरी लगभग 76 घंटे तक चलती है, जो इस रेंज में काफी ज्यादा है। एक बार चार्ज करने के बाद कई दिन तक बिना टेंशन के इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर जल्दी में हों तो 5 मिनट चार्ज करके भी करीब 3 घंटे का प्लेबैक मिल जाता है। इसमें 40 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं, जो म्यूजिक को साफ और भरपूर बनाते हैं। साथ ही ऐप के जरिए आप इक्वलाइज़र सेट करके साउंड को अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं। ब्लूटूथ 5.3 की वजह से कनेक्शन तेज और स्टेबल रहता है। डुअल पेयरिंग सपोर्ट के साथ आप इसे दो डिवाइस से जोड़ सकते हैं, जिससे फोन और लैपटॉप के बीच स्विच करना आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - JBL Tune 720BT
    • कलर - ब्लैक
    • इमपेडेंस - 32 ohms
    • बैटरी लाइफ - 76 घंटे 
    • वजन - 220 ग्राम

    खूबियां

    • लंबे समय तक पहनने में आरामदायक ओवर ईयर डिजाइन
    • ऐप के जरिये अलग-अलग साउंड मोड सेट करने की सुविधा

    कमी

    • हेडफोन कानों पर थोडे कम्फर्टेबल ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • realme TechLife Studio H1 Over The Ear Over Ear Wireless Headphone

    realme के इस हेडफोन में 40 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं, जो गानों में गहरा बेस और साफ आवाज देते हैं। साथ ही Hi-Res और LDAC सपोर्ट की वजह से म्यूजिक की क्वालिटी और बेहतर सुनाई देती है। इसमें 43 dB तक का एडेप्टिव नॉइज़ कैंसलेशन मिलता है, जो बाहर के शोर को काफी हद तक कम कर देता है। 360 डिग्री स्पेशियल ऑडियो इस Bluetooth Headphones का खास फीचर है, जिससे आवाज चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है। मूवी और गेमिंग में यह अनुभव और ज्यादा इमर्सिव बन जाता है। बैटरी लगभग 70 घंटे तक चलती है, इसलिए बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। ब्लूटूथ 5.4 और डुअल डिवाइस कनेक्शन के साथ कनेक्टिविटी तेज और आसान रहती है। डिजाइन आरामदायक है और लंबे समय तक पहनने में परेशानी नहीं होती।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - realme TechLife Studio H1
    • कलर - रेड
    • इमपेडेंस - 32 ohms
    • बैटरी लाइफ - 70 घंटे 
    • वजन - 450 ग्राम

    खूबियां

    • एक साथ में स्मार्टफोन और लैपटॉप के साथ कनेक्ट करने की सुविधा
    • किसी से कॉल पर बात करने के दौरान क्लियर साउंड के लिए कॉल नॉइस कैंसिलेशन फीचर

    कमी

    • हेडफोन की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Skullcandy Hesh ANC Wireless Bluetooth Over-Ear Headphones

    इस प्रीमियम हेडफोन में 4 माइक्स के साथ एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन दिया गया है, जो बाहर के शोर को काफी हद तक ब्लॉक कर देता है। ट्रैवल या ऑफिस में यह फीचर बहुत काम आता है, क्योंकि आप बिना डिस्टर्ब हुए सुन सकते हैं। इसमें 40 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं, जो म्यूजिक में गहरा बेस और साफ वोकल्स देते हैं। बैटरी करीब 22 घंटे तक चलती है, जो सामान्य इस्तेमाल के लिए ठीक है। अगर जल्दी में हों तो 10 मिनट चार्ज करके करीब 3 घंटे का प्लेबैक मिल जाता है। एम्बिएंट मोड भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर आप बिना हेडफोन उतारे बाहर की आवाज सुन सकते हैं। यह खासतौर पर ट्रैवल में उपयोगी होता है। डिजाइन हल्का और फोल्डेबल है, जिससे इसे कैरी करना आसान रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Skullcandy Hesh 
    • कलर - ब्लैक
    • इमपेडेंस - 32 ohms
    • बैटरी लाइफ - 22 घंटे 
    • वजन - 200 ग्राम

    खूबियां

    • मेट्रो में ट्रेवल करते समय बाहर की आवाज भी सुनने के लिए एम्बिएंट मोड 
    • 10 मिनट फास्ट चार्जिंग के साथ में 3 घंटे का प्लेबैक टाइम

    कमी

    • हेडफोन की फिट थोडा टाइट होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना - ₹3,000 से 5,000 की रेंज में वायरलेस हेडफोन मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए वायरलेस Headphone मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

बैटरी लाइफ

फीचर्स

Noise Airwave Max 5

80 घंटे

एडेप्टिव हाइब्रिड नॉइज़ कैंसलेशन, लो लेटेंसी करीब 30 मिलीसेकंड, डुअल पेयरिंग सपोर्ट 

Sony WH-CH520

50 घंटे

DSEE तकनीक, इनबिल्ट माइक्रोफोन, ऐप के जरिए आप इक्वलाइज़र सेट

JBL Tune 720BT

76 घंटे

5 मिनट फास्ट चार्जिंग, ब्लूटूथ 5.3, डुअल पेयरिंग सपोर्ट  

realme TechLife Studio H1

70 घंटे

Hi-Res और LDAC सपोर्ट, 360 डिग्री स्पेशियल ऑडियो, डुअल डिवाइस कनेक्शन

Skullcandy Hesh

22 घंटे

4 माइक्स के साथ एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन, 40 मिमी ड्राइवर, एम्बिएंट मोड

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या इस बजट में ANC वाले हेडफोन्स मिलते हैं?
    +
    हाँ, इस रेंज में कई हेडफोन्स में ANC फीचर मिल जाता है, जो आसपास की आवाज को कम करके बेहतर सुनने का अनुभव देता है।
  • बैटरी लाइफ कितनी मिलती है?
    +
    अधिकतर वायरलेस हेडफोन्स इस बजट में एक बार चार्ज करने पर कई घंटों तक चलते हैं और पूरे दिन का उपयोग आसानी से दे सकते हैं।
  • क्या ये हेडफोन्स रोजाना इस्तेमाल के लिए सही हैं?
    +
    हाँ, ये हेडफोन्स म्यूजिक सुनने, कॉल करने और सामान्य उपयोग के लिए बनाए जाते हैं और इनमें जरूरी सभी फीचर्स मिल जाते हैं।