ये 5 Waterproof Foundation देंगे शादी में लंबा टिकने वाला परफेक्ट मेकअप लुक!

शादी का फंक्शन कई घंटों तक चलता है। ऐसे में आपके मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए वॉटरप्रूफ फॉर्मूला वाले Foundation बढ़िया हो सकते हैं। ये पानी और आंसू से जल्दी खराब नहीं होते हैं और साथ ही आपको एक शानदार मेकअप बेस दे सकते हैं।
वेडिंग मेकअप के लिए 5 बढ़िया वॉटरप्रूफ फाउंडेशन
वेडिंग मेकअप के लिए 5 बढ़िया वॉटरप्रूफ फाउंडेशन

शादी का मेकअप सिर्फ खूबसूरत दिखने के लिए नहीं, बल्कि हर पल को कैद करने के लिए भी होता है, और ऐसे में चेहरे पर दाग-धब्बे या मेकअप का हटना एक बड़ा डर हो सकता है। वाटरप्रूफ फाउंडेशन इस समस्या का सबसे अच्छा समाधान है। इस गाइड में, हम आपको उन  बेहतरीन Waterproof Foundation के विकल्प देंगे जो न केवल आपके वेडिंग मेकअप को लंबे समय तक टिकाएंगे बल्कि हर तस्वीर में आपको बेदाग और चमकदार दिखा सकते हैं। यहां आप SUGAR, Maybelline, L'Oréal Paris और Swiss Beauty जैसे मशहूर ब्यूटी ब्रांड्स के फाउंडेशन देख सकती हैं, जो ना सिर्फ वॉटरप्रूफ हैं बल्कि कई घंटों तक धुंधला पड़ने और फैलने से बचाने वाले लॉन्ग-लास्टिंग फॉर्मूला के साथ आते हैं। ये सभी लिक्विड फॉर्म में आते हैं, जो त्वचा पर आसानी से फैल जाते हैं और इन्हें लगाना भी आपके लिए आसान रहता है। आप नीचे इनके 5 बढ़िया विकल्पों पर एक नजर डाल सकती हैं-

अन्य कैटेगरी पर जाने के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • SUGAR POP HD Liquid Foundation with SPF 30

    यह फाउंडेशन शानदार मैट कवरेज देता है, जिसके जरिए आपका मेकअप को एक बेहतरीन HD लुक मिल सकता है। पानी से सुरक्षित रहने वाले इस SUGAR POP लिक्विड फाउंडेशन के साथ आपको पूरा दिन बिना धुंधला पड़ने वाला और दाग-धब्बों से दूर आकर्षक मेकअप लुक मिल सकता है। इसका हल्का और बिल्डेबल फॉर्मूला आपको भारीपन या असहज महसूस कराए बिन 10 घंटों तक टिका रह सकता है। इसका स्मूद टेक्सचर त्वचा पर आसानी से फैल जाता है और आपके प्राकृतिक दिखने वाला फिनिश दे सकता है। यह 8 अलग-अलग शेड्स में आता है, जिसे अपनी स्किन टोन के हिसाब से चुना जा सकता है। इसमें SPF 30 के गुण भी मिलते हैं, जिससे यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से भी सुरक्षा देने का काम करता है।

    अन्य विशेषताएं

    • पोर्स को बंद करने वाले नियासिनैमाइड का इस्तेमाल
    • त्वचा की चमक बढ़ाने वाला विटामिन-सी शामिल
    • मॉइश्चर को लॉक करने के लिए हयालूरोनिक एसिड
    01
  • Maybelline New York Super Stay Lumi-Matte Liquid Foundation

    Maybelline ब्रांड का यह एक ऐसा फाउंडेशन है, जो हवा की तरह बेहद हल्का महसूस होता है और बिना भारीपन महसूस कराए त्वचा पर बढ़िया फिनिश दे सकता है। इसका 30 घंटों तक चलने वाला लंबा फॉर्मूला इसे शादी जैसे मौकों पर लगाने के लिए अच्छा बनाता है। यह त्वचा पर केकी या फिर धब्बे डाले बिना मीडियम से लेकर फुल कवरेज देता है, जिससे मेकअप एकसमान दिख सकता है। इसमें विभिन्न स्किन टोन के लिए कई अलग-अलग शेडस उपलब्ध हैं। इस लिक्विड फाउंडेशन को सभी प्रकार की त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह वॉटरप्रूफ और ट्रान्सफरप्रूफ भी है, यानी पानी के साथ-साथ यह दूसरी सतहों पर लगने से भी सुरक्षित रहता है।

    अन्य विशेषताएं

    • उमस और अधिक तापमान में फैलने से बचाने वाला हीट-प्रूफ फॉर्मूला
    • त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए नियासिनैमाइड और अमिनो एसिड
    • सूरज की किरणों से सुरक्षा देने वाले SPF 16/PA+++ का इस्तेमाल
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Pilgrim Medium Classic Nude Serum Liquid Foundation

    इस लाइटवेट फाउंडेशन के इस्तेमाल से आपका मेकअप केकी नहीं होगा और साथ ही बिल्डेबल कवरेज रोमछिद्रों को भी अच्छी तरह से छिपाने का काम कर सकता है। यह मेकअप को प्राकृतिक और आकर्षक दिखाने वाला मैट फिनिश देता है। इसका वॉटर-रेजिस्टेंट फॉर्मूला पानी, आंसू और पसीने से खराब होने से बचाता है। इस Serum Foundation में आपको 7 अलग-अलग शेड्स मिल जाएंगें। इसमें सीरम के गुण भी मिलते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ ही आकर्षक चमक दे सकते हैं। पूरे दिन टिके रहने वाले इस Pilgrim फाउंडेशन के साथ आपको शादी जैसे कार्यक्रमों में कई घंटों तक बेहतरीन मेकअप लुक मिल सकता है।

    अन्य विशेषताएं

    • त्वचा को पोषण देने वाले ऑस्ट्रेलियाई काकाडू बेर का इस्तेमाल
    • नमी और पोषण देने वाला विटामिन-सी और हयालूरोनिक एसिड
    • बैंबू वॉटर एक्सट्रैक्ट से युक्त फॉर्मूला
    03
  • L'Oral Paris Liquid Foundation

    इस फाउंडेशन को वॉटरप्रूफ और स्वेटप्रूफ फॉर्मूला के साथ तैयार किया गया है, ताकी शादी के फंक्शन पानी या फिर पसीना से जल्दी खराब ना हो। इसमें हीटप्रूफ फॉर्मूला भी मिलता है, जो फाउंडेशन को उमस और ज्यादा गर्मी वाले मौसम में फैलने से बचाता है। यह L'Oréal Paris लिक्विड फाउंडेशन पूरी कवरेज देता है, जिसकी वजह से बढ़िया बेस और पोर्स को छिपाने वाला मेकअप किया जा सकता है। इसका मैट फिनिश त्वचा को प्राकृतिक लुक देने का काम करता है, जिससे मेकअप भारी या अलग नहीं दिखता है। इसे अल्ट्रा-ब्लरिंग सीरम से तैयार किया गया है, जो त्वचा पर बेहतरीन मैट कवरेज देने का काम करता है। यह करीब 24 घंटे तक बिना फैले और धुंधला पड़े आपकी त्वचा पर टिका रह सकता है।

    अन्य विशेषताएं

    • पूरा दिन त्वचा पर आने वाले तेल को रोकने वाला फॉर्मूला
    • SPF 16 PA+++ सूरज की हानिकारक किरणों से बचाएगा
    • त्वचा के लिए हानिकारक रहने वाले पैराबीन तत्वों के मुक्त

    ब्यूटी बास्केट पर अन्य मेकअप टिप्स देखे जा सकते हैं।

    04
  • Swiss Beauty High Performance Foundation

    यह Swiss Beauty ब्रांड का फाउंडेशन है, जो त्वचा परे बेहद हल्के रहने वाले फेदरलाइट फॉर्मूला के साथ आता है। इसकी बिल्डेबल कवरेज रोमछिद्रों को छिपाने के साथ ही शानदार मैट फिनिश देने का काम करती है। इस फाउंडेशन का ऑइल-फ्री फॉर्मूला डार्क सर्कल्स और पिगमेंटेशन जैसी खामियों को छुपाता है, त्वचा की रंगत को एक समान करता है और त्वचा की बनावट को चिकना बनाता है, जिससे आपको बेदाग लुक मिल सकता है। यह अलग-अलग स्किन टोन के लिए बढ़िया रहने वाले 9 अलग-अलग शेड्स में आता है। इसमें मिलने वाला वॉटर-रेजिस्टेंट फॉर्मूला इसे पानी से संपर्क में आने पर जल्दी खराब होने से बचाता है। इसे सुरक्षित इस्तेमाल के लिए पैराबीन मुक्त तरीके से तैयार किया गया है।

    अन्य विशेषताएं

    • त्वचा पर चमक देने वाला विटामि-सी का इस्तेमाल
    • नियासिनैमाइड त्वचा को हाइड्रेट करेगा
    • हल्का और क्रीज ना डालने वाला टेक्सचर
    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वाटरप्रूफ फाउंडेशन कब तक टिका रहता है?
    +
    अच्छे वाटरप्रूफ फाउंडेशन आमतौर पर 12 से 24 घंटे तक टिके रहने का दावा करते हैं, खासकर जब उन्हें सही प्राइमर और सेटिंग स्प्रे के साथ उपयोग किया जाए।
  • क्या वाटरप्रूफ फाउंडेशन सभी त्वचा प्रकारों के लिए उपयुक्त है?
    +
    हां, अधिकांश वाटरप्रूफ फाउंडेशन विभिन्न त्वचा प्रकारों के लिए उपलब्ध होते हैं। तैलीय त्वचा के लिए मैट फॉर्मूले और शुष्क त्वचा के लिए हाइड्रेटिंग फॉर्मूले चुनें।
  • वाटरप्रूफ फाउंडेशन को हटाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
    +
    वाटरप्रूफ फाउंडेशन को हटाने के लिए तेल-आधारित क्लींजर, क्लींजिंग बाम या माइसेलर वॉटर का उपयोग करना सबसे अच्छा है, क्योंकि ये जिद्दी मेकअप को आसानी से हटा देते हैं।