खास मौकों पर आंखों का शानदार मेकअप पूरे लुक में चार चांद लगा देता है। पार्टी के लिए ग्लिटर आईशैडो काफी सही माना जाता है क्योंकि यह आंखों को एक अलग ही चमक और ग्लैमरस लुक देने का काम करता है। लेकिन दिक्कत तब आती है जब पार्टी में डांस करते-करते आईशैडो फैल जाता है और बना-बनाया लुक खराब हो जाता है। यहां आपको लॉन्ग-लास्टिंग फार्मूला के साथ आने वाले ग्लिटर आईशैडो के विकल्प दिए गए हैं जो न तो जल्दी फीका पड़ेंगे और न ही फैलेंगे। इनमें e.l.f, स्विस ब्यूटी, MARS, Maybelline और LAKME ब्रांड के विकल्प शामिल हैं। इन्हें अपने कपड़ों के हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं और भीड़ में सबसे अलग और खूबसूरत दिख सकती हैं।
देखें 5 विकल्प यहां -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में।
e.l.f. Fine As Fleck Glitter Eyeshadow
हर महिला पार्टी में सबसे अलग दिखना चाहती हैं और इसके लिए आई मेकअप सबसे जरूरी होता है। ऐसे में आप इस ग्लिटर आईशैडो को चुन सकती हैं जो शीयर और स्पार्कल फिनिश के साथ आते हैं। यह आंखों को बहुत ज़्यादा भारी लुक दिए बिना हल्का और चमकदार दिखाने में मदद करता है। e.l.f. का यह आईशैडो पाउडर फॉर्म में आता है जिसे आसानी से ब्रश की मदद से लगाया जा सकता है। आपको बता दें, इसमें बहुत ही बारीक और महीन ग्लिटर के कण मौजूद हैं, जो आंखों को बिना चुभे या खुरदुरा महसूस हुए खूबसूरत चमक प्रदान करते हैं।
कुछ खास बातें
01
Swiss Beauty Lustre Eyeshadow Palette
4 बेहतरीन शेड्स के साथ आने वाला यह आईशैडो पैलेट 5 ग्राम का है और कॉम्पैक्ट साइज़ में आता है जिसे आप आराम से अपने बैग में रखकर कहीं भी लेकर आना-जाना कर सकती हैं। इसे एक बार लगाने पर यह लंबे समय तक आंखों पर टिका हुआ रहेगा। वहीं, इसमें मैट और शिमर दोनों तरह के फिनिश दिए गए हैं, जिससे आप डेली बेसिस के लिए सिंपल लुक और पार्टी के लिए ग्लैम लुक आसानी से क्रिएट कर सकती हैं। Swiss Beauty का यह आईशैडो लॉन्ग-लास्टिंग फॉर्मूला के साथ आता है जिससे लंबे समय तक टिका रहता है और आपको बार-बार टच-अप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कुछ खास बातें
- ब्लेंडेबल टेक्सचर
- सभी स्किन टोन के लिए उपयुक्त
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
MARS 12 Shades Dance of Joy Eyeshadow Palette
चाहे रात की पार्टी में जाने के लिए तैयार होना हो या दिन वाला फंक्शन है, इसमें दिए गए 12 शेड्स की मदद से आप आराम से हर तरह के फंक्शन के लिए खुद को तैयार कर सकती हैं। इसमें मैट और चमकदार शिमर दोनों तरह के फिनिश वाले शेड्स शामिल हैं, जिससे आप आंखों को आकर्षक लुक दे सकती हैं। आपको बता दें, MARS के इस आईशैडो का टेक्सचर बहुत ही सिल्की और स्मूथ है, जिससे शेड्स आंखों की पलकों पर आसानी से ब्लेंड हो जाएंगे और खराब नहीं दिखेगा। इसके अलावा, यह लॉन्ग-लास्टिंग भी जिससे रात में लगाने के बाद सुबह तक खराब नहीं होगा।
कुछ खास बातें
- कॉम्पैक्ट साइज़
- हाईली पिगमेंटेड
03
Maybelline New York The Blushed Nudes Eyeshadow Palette
इस पैलेट की मदद से आप रोजाना ऑफिस या कॉलेज के लिए न्यूचुरल डे-लुक और पार्टी व शाम में क्लब जाने के लिए स्मोकी आई मेकअप लुक आसानी से तैयार कर सकती हैं। क्योंकि Maybelline के इस पैलेट में 12 शेड्स दिए गए हैं जिसे आप अपने आउटफिट के साथ मैच करके इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको बता दें, पैलेट के अंदर एक डुअल-एंडेड एप्लीकेटर ब्रश दिया गया है, जिससे चलते-फिरते या सफर के दौरान भी आई-शैडो लगाना आसान हो जाएगा। यह पैलेट काफी कॉम्पैक्ट, हल्की और मजबूत पैकेजिंग के साथ आती है, जिसे आप अपने पर्स या मेकअप बैग में आसानी से कैरी कर सकती हैं।
कुछ खास बातें
- रोज़ गोल्ड पिगमेंट्स
- 12 शेड्स का कॉम्बिनेशन
04
LAKME 9 in 1 Eyeshadow Palette, Shimmer & Smoke
9 शेड्स के कॉम्बिनेशन के साथ आने वाला LAKME का यह आईशैडो की मदद से आप अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग आई-लुक बना सकती हैं। वहीं, इसमें मैट, शिमर और मैटेलिक तीन अलग-अलग फिनिश वाले आईशैडो शेड्स शामिल हैं जिसे अपनी पसंद और अवसर के हिसाब से चुन सकती हैं। इसके कलर्स काफी रिच और पिगमेंटेड हैं। यानी सिर्फ एक बार लगाने पर ही बहुत अच्छा लुक मिलेगा। इस पैलेट का नाम Shimmer & Smoke है, जिससे आप सिंपल डेली या ऑफिस लुक से लेकर बोल्ड नाइट स्मोकी और ग्लैमरस पार्टी लुक आसानी से तैयार कर सकती हैं।
कुछ खास बातें
- हर स्किन टोन के लिए उपयुक्त
- ब्लेंड और बिल्ड होने वाला फार्मूला
05
इन्हें भी पढ़ें
ब्यूटी बास्केट पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।