पिछले कुछ समय में टिंटेड सनस्क्रीन की डिमांड काफी बढ़ी है। ये सनस्क्रीन उन महिलाओं को अधिक पसंद आते हैं, जो ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं करती है और सूरज की तेज रोशनी से त्वचा का बचाव भी करना चाहती हैं। तो अगर आप भी रोजाना इस्तेमाल के लिए ऐसी सनस्क्रीन ढूंढ रही हैं, तो यहां हमने आपको इसके 5 विकल्पों की जानकारी दी है। ये सनस्क्रीन SPF50 PA++++ प्रोटेक्शन के साथ आते हैं, जो हानिकारक UVA और UVB किरणों से आपकी त्वचा को सुरक्षा प्रदान करते हैं। वहीं इनका टिंटेड फॉर्मूला आपको हैवी मेकअप से बचाता है और बढ़िया कवरेज दे सकता है, जिससे स्किन टोन बेहतर होती है और चेहरे के हल्के दाग-धब्बे भी कवर हो सकते हैं। सबसे खास बात है कि इनमें नियासिनमाइड और विटामिन C जैसे कई तत्व शामिल होते हैं, जो त्वचा को अंदर तक पोषण देते हैं। यह लगभग हर स्किन टाइप के लिए उपयुक्त हैं और हल्का टेक्सचर होने के कारण यह त्वचा में आसानी से समा जाते हैं, जिससे रोजाना इस्तेमाल के लिए ये बेहतर माने जाते हैं।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
WishCare Daily Fluid Tinted Sunscreen SPF50 PA++++
अगर आप एक ऐसा सनस्क्रीन चाहती हैं, तो त्वचा को सुरक्षित रखने के साथ-साथ मेकअप लुक भी प्रदान करे, तो विशकेयर डेली का यह टिंटेड सनस्क्रीन आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह काफी हल्का और स्किन-फ्रेंडली सनस्क्रीन है। इसका SPF50 PA++++ प्रोटेक्शन UVA और UVB दोनों तरह की किरणों से आपकी त्वचा को सुरक्षा देता है, जिससे चेहरे पर टैनिंग, सनबर्न और स्किन डैमेज जैसी समस्या कम हो सकती है। खास बात है कि यह बहुत जल्दी त्वचा में समा जाता है, जिससे चिपचिपाहट बिल्कुल महसूस नहीं होती है। डी-पैन्थेनॉल, नियासिनमाइड, एक्टोन और जिनसेंग जैसे तत्व शामिल है, जो त्वचा को अंदर तक पोषण देते हैं और उसे चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
खूबियां
- यह सनस्क्रीन स्किन टोन को बेहतर कर सकता है और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।
- इसका टिंटेड फॉर्मूल चेहर पर नैचुरल ग्लो दे सकता है, जिससे आपको अलग से फाउंडेशन की जरूरत नहीं पड़ती है।
01
Earth Rhythm Rosy Ritual Glow Tinted Sunscreen SPF 50 PA ++++
अर्थ रिदम की यह सनस्क्रीन ना केवल सूरज की किरणों से आपकी त्वचा का बचाव करता है, बल्कि उसे चमकदार और मुलायम बनाने में भी मदद करता है। इसमें शामिल SPF 50 PA++++ प्रोटेक्शन सूरज की तेज रोशनी से आपकी त्वचा को सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें विटामिन C मौजूद है, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है और चेहरे की डलनेस को कम कर सकता है। इसमें शामिल वनीला टिंट आपकी त्वचा को निखारता है और नैचुरल फिनिश देता है, जिससे आपको अलग से मेकअप की जरूरत नहीं पड़ती है। इसकी सबसे खास बात है कि यह सनस्क्रीन चेहर के छोटे-मोटे दाग-धब्बों को हल्का कवर भी करता है। इसका टेक्सचर क्रीमी होता है, लेकिन यह चेहरे पर चिपचिपा नहीं लगता है।
खूबियां
- यह आसानी से त्वचा पर ब्लेंड हो जाता है।
- यह कोई व्हाइट कास्ट नहीं छोड़ता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Dot & Key Strawberry Dew Tinted Sunscreen SPF 50+ Pa++++
अगर आप भी रोजाना बाहर जाने के दौरान ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं करती है, तो यह डॉट एंड की की स्ट्रॉबरी ड्यू टिंटेड सनस्क्रीन आपके लिए बढ़िया हो सकती है। क्योंकि यह ना केवल आपकी त्वचा को सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि नो मेकअप मेकअप लुक भी देती है। इसमें नियासिनमाइड शामिल है, जो आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करती है और डार्क स्पॉट्स को कम कर सकती है। यह 03 सैंड में आता है, जो लगभग हर इंडियन स्किन टोन पर मैच करता है और नैचुरल कवरेज देता है। यह वाटर बेस्ड सनस्क्रीन है जो जल्दी त्वचा में समा जाता है। यह नॉन-ग्रीसी और नॉन-स्टिकी है जिससे इसे लगाने के बाद चिपचिपा महससू नहीं होता है। यह ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन वालों के लिए भी बढ़िया विकल्प हो सकता है।
खूबियां
- इसके रोजाना इस्तेमाल से आप सनबर्न और टैनिंग जैसी समस्या से बच सकती हैं।
- इसको लगाने के बाद आपको अलग से मेकअप की जरूरत नहीं पड़ती है।
03
Lakme Sun Expert Tinted Sunscreen SPF 50 PA +++
लक्मे की यह टिंटेड सनस्क्रीन आपको सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के साथ-साथ नैचुरल ग्लो भी देता है। इसमें SPF 50 PA+++ शामिल है, जो UVA और UVB किरणों से सुरक्षा प्रदान करता है। इसकी मैट फिनिश के कारण शानदार मेकअप लुक मिल सकता है। यह ऑयली या कॉम्बिनेशन स्किन पर बहुत बढ़िया काम करता है, क्योंकि यह चेहरे पर ऑयल को कंट्रोल करता है और स्किन को चिपचिपा होने से बचाता है। इसमें ब्लू लाइट प्रोटेक्शन भी शामिल है, जो फोन और लैपटॉप से निकलने वाली हानिकारक रोशनी से आपकी त्वचा को सुरक्षा प्रदान करती है। इसका टेक्सचर हल्का होता है, जिससे यह जल्दी समा जाता है और यह कोई व्हाइट कास्ट भी नहीं छोड़ता है।
खूबियां
- यह हर प्रकार की स्किन के लिए उपयुक्त है।
- यह व्हाइट कास्ट नहीं छोड़ता है।
04
Pilgrim Korean White Lotus Tinted Sunscreen SPF 50+ PA++++
यह सनस्क्रीन ना केवल आपकी त्वचा को धूप की तेज रोशनी से सुरक्षा देता है, बल्कि आपकी उसे पोषण देने का काम भी करता है। इसमें SPF 50+ PA++++ है, जो आपकी स्किन को सूरज की तेज किरणों से पूरी सुरक्षा देता है। वहीं इसमें 3% नियासिनमाइड है, जो स्किन टोन को बेहतर करने में मदद करता है और दाग-धब्बों को कम कर सकता है। इसमें शामिल व्हाइट लोटस त्वचा को हेल्दी बनाने में मदद करता है। इसका टिंट बहुत ही नैचुरल फिनिश देता है और सबसे खास बात कि यह त्वचा पर कोई सफेद दाग नहीं छोड़ता है। यह सनस्क्रीन टैनिंग को कम करने में भी मदद करता है और लंबे समय तक त्वचा को फ्रेश बनाए रखता है। इसका टेक्सचर भी काफी मुलायम है, जिससे यह त्वचा में अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाता है।
खूबियां
- यह सनस्क्रीन चेहरे पर व्हाइट कास्ट नहीं छोड़ता है।
- यह महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए उपयुक्त है।
05
ब्यूटी बास्केट की कैटेगरी पर ऐसे अन्य लेख देखें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।