5 कॉम्पैक्ट एयर फ्रायर से डीप फ्राइंग को कहें अलविदा और बदले खाना बनाने का तरीका

समोसे, फ्रेंच फ्राइज़ और पकौड़ों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन डीप फ्राइंग में इस्तेमाल होने वाला ढेर सारा तेल सेहत को बिगाड़ सकता है। अगर आप भी घर पर पसंदीदा स्नैक्स का मजा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए एयर फ्रायर का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। कॉम्पैक्ट साइज में होने की वजह से रसोई में कहीं भी आराम से फिट हो जाते हैं।
डीप फ्राइंग की जगह इस्तेमाल करने के लिए 5 कॉम्पैक्ट एयर फ्रायर
डीप फ्राइंग की जगह इस्तेमाल करने के लिए 5 कॉम्पैक्ट एयर फ्रायर

आमतौर पर सभी को क्रिस्पी समोसे, कुरकुरे फ्रेंच फ्राइज और पकौड़े काफी पसंद होते हैं। लेकिन, जब बात डीप फ्राइंग की होती है, तो उनमें इस्तेमाल होने वाला तेल हमारी सेहत को बिगाड़ देता है। ऐसे में आप अपने घर के लिए कम तेल में भोजन पकाने वाले एयर फ्रायर को चुन सकते हैं। हालांकि अगर आपकी किचन छोटी है, आप बैचलर हैं, या आपका परिवार छोटा है, तो आपके लिए ये 5 कॉम्पैक्ट एयर फ्रायर बढ़िया रहेंगे। इनमें अलग-अलग तरह के भोजन को बनाने के लिए प्रीसेट मेनू मिलते हैं, जिनसे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। ये छोटे, स्लीक और स्मार्ट एयर फ्रायर न सिर्फ आपके किचन काउंटर पर आसानी से फिट हो जाते हैं, बल्कि 90% तक कम तेल का इस्तेमाल करके आपके खाने को बिल्कुल डीप फ्राइड जैसा ही क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनाते हैं। 

यहां आपको 5 कॉम्पैक्ट एयर फ्रायर के विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier Air Fryer 5 Litre Digital Control

    5 लीटर की क्षमता वाला यह एयर फ्रायर 4 से 6 सदस्यों वाले परिवारों को लिए अच्छा माना जाता है। यह मॉडल तलने, बेकिंग, रोस्टिंग, ग्रिलिंग और रोजमर्रा के व्यंजनों को दोबारा गर्म करने की सुविधा देता है। 

    क्यों बढ़िया है? 

    • अगर आप चाहते हैं कि भोजन के चारों तरफ गर्म हवा का संचार हों, तो इस Haier डिजिटल एयर फ्रायर में आपको 3D हॉट एयर बेकिंग तकनीक मिलती है। यह हर कोने में हवा को पहुंचाता है, जिससे बास्केट में रखे खाद्य पदार्थों को हर एंगल से हीट मिलती है। 
    • जहां सामान्य मॉडल्स में पकते हुए खाने को देखने के लिए बार-बार बास्केट बाहर निकालनी पड़ती थी, तो वहीं इसकी पारदर्शी खिड़की इस झंझट को खत्म करती है। आप बाहर से ही अंदर पक रहे खाने पर आसानी से नजर बनाकर रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 5 लीटर 
    • सामग्री - प्लास्टिक 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 35.5D x 35.5W x 36.5H सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 5 किलोग्राम 

    खासियत 

    • ऑटोमैटिक बंद 
    • तापमान नियंत्रण 

    कमी 

    • इसकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है।
    01
  • Cookwell Air Fryer

    अगर आप भोजन को डीप फ्राइंग नहीं करना चाहते हैं, तो आपके लिए कुकवेल ब्रांड का एयर फ्रायर बढ़िया रहेगा। कॉम्पैक्ट डिजाइन में आने वाला यह मॉडल कम जगह घेरता है और छोटी रसोई में आराम से फिट हो जाता है। 

    क्यों बढ़िया है? 

    • पारदर्शी खिड़की वाले इस Cookwell एयर फ्रायर में 360 डिग्री रैपिड एयर सर्कुलेशन तकनीक मिलती है, जो गर्म हवा को चारों तरफ तेजी से फैलाती है। इससे खाना 90% तक कम तेल में भी बाहर से बेहद क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। 
    • अगर आप स्मार्ट टेक्नोलॉजी वाला एयर फ्रायर लेने का विचार कर रहे हैं, तो कुकवेल में आपको डिजिटल टच पैनल दिया गया है। इसकी मदद से आप अलग-अलग रेसिपी के लिए समय और तापमान को सेट कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Cookwell 
    • क्षमता - 5 लीटर 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 33D x 26W x 30H सेंटीमीटर 
    • वाट क्षमता - 1400 वाट

    खासियत 

    • क्विक कुकिंग की सुविधा 
    • तापमान नियंत्रण 

    कमी 

    • इसमें भोजन को पकाने में अधिक समय लगता है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • PHILIPS Digital Airfryer

    स्टाइलिश डिजाइन में आने वाला यह फिलिप्स एयर फ्रायर ऑटो शट ऑफ फंक्शन के साथ आता है, जो तय समय पूरा होने या बास्केट बाहर निकालने पर अपने आप बंद कर देती है। 

    क्यों बढ़िया है? 

    • अगर आपके परिवार में 4 से 5 सदस्य है और आप सही क्षमता वाला मॉडल लेना चाहते हैं, तो PHILIPS में आपको 4.1 लीटर की क्षमता मिलती है। साथ ही यह 90% तक कम वसा के साथ स्वादिष्ट भोजन को पकाने की सुविधा देता है। 
    • यदि आप घर पर अलग-अलग तरह के व्यंजनों को बनाना चाहते हैं, तो इस डिजिटल एयर फ्रायर में आपको 7 प्रीसेट और कीप वार्म फंक्शन मिलता है। इससे आप कम समय में भोजन को तैयार कर सकते हैं।  

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Philips 
    • क्षमता - 4.1 लीटर 
    • रंग - काला 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 33.8D x 33.8W x 35.5H सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 5 किलो 518 ग्राम 

    खासियत 

    • साफ करने में आसान 
    • पेटेंटेड रैपिड एयर तकनीक 

    कमी 

    • इसमें मैनुअल की सुविधा नहीं है। 
    03
  • Glen Digital Air Fryer 6 Litre

    अगर आप भोजन को तेजी से पकाने वाला एयर फ्रायर तलाश कर रहे हैं, तो Glen ब्रांड का चयन करना सही रहेगा क्योंकि इसमें 1500 वाट की क्षमता मिलती है। 

    क्यों बढ़िया है? 

    • अगर आपको डीपफ्राइंग वाले फूड्स नहीं पसंद हैं, तो यह मॉडल 80% तक कम वसा के साथ आपको घर पर स्वादिष्ट भोजन पकाने की सुविधा देता है। इससे तेल में खाना पकाने की सुविधा खत्म हो जाती है। 
    • यदि आप घर पर ही चिप्स, शकरकंद, झींगा, केक, ड्रमस्टिक, टमाटर और मछली जैसे व्यंजन कम समय में परिवार या मेहमानों के लिए बनाना चाहते हैं, तो इस डिजिटल एयर फ्रायर में आपको 7 प्री सेट फंक्शन मिलते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Glen 
    • क्षमता - 6 लीटर 
    • मटेरियल - प्लास्टिक 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 28.5D x 33W x 33H सेंटीमीटर 
    • वाट क्षमता - 1500 वाट 

    खासियत

    • एडजस्टेबल टाइमर 
    • कॉम्पैक्ट साइज 

    कमी 

    • इसकी गुणवत्ता में समस्या हो सकती है। 
    04
  • Pigeon Healthifry Digital Air Fryer

    4.2 लीटर की क्षमता वाला यह पिजन एयर फ्रायर छोटे परिवारों के लिए बढ़िया हो सकता है और इसमें आप घर पर ही फ्रेंच फ्राइज, समोसे और नगेट्स को बिना तेल के बना सकते हैं। 

    क्यों बढ़िया है? 

    • अगर आप चाहते हैं कि एयर फ्रायर भोजन को तेजी से पकाने के हाई स्पीड से हीटिंग करें, तो इसमें आपको 1200 वाट की क्षमता मिलती है, जिससे इसकी मोटर जल्दी गर्म होती है। यह आपके समय और मेहनत दोनों की बचत करने में मदद करता है। 
    • Pigeon ब्रांड के इस मॉडल में डिजिटल कंट्रोल की सुविधा है, जो प्रीसेट मेनू, तापमान नियंत्रण और ऑटोमैटिक टाइमर की सुविधा है। यह आपकी रसोई को स्मार्ट व आधुनिक बनाने में मदद करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Pigeon 
    • क्षमता - 4.2 लीटर 
    • न्यूनतम तापमान सेटिंग - 80 डिग्री सेल्सियस 
    • वाट क्षमता - 1200  वाट 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट

    खासियत 

    • एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी
    • कम तेल में भोजन को पकाने की सुविधा 

    कमी 

    • इस एयर फ्रायर में जंग लगने की समस्या हो सकती है।  
    05

5 कॉम्पैक्ट एयर फ्रायर की तुलना 

यहां आपको तालिका के माध्यम से 5 बढ़िया कॉम्पैक्ट एयर फ्रायर ब्रांड्स के बारे में जानकारी दी गई है। इनका चयन आप अपनी जरूरत, सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं। 

ब्रांड्स व मॉडल्स 

क्षमता 

वाट क्षमता 

खास सुविधा 

Haier-HAF-D503B 

5 लीटर 

1500 वाट 

ऑटोमैटिक शट ऑफ 

Cookwell-CWAF1400W 

5 लीटर 

1400 वाट 

तापमान नियंत्रण 

PHILIPS-HD9252/90 

4.1 लीटर 

1400 वाट 

टच स्क्रीन 

Glen-SA3042DBL 

6 लीटर 

1500 वाट 

एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल 

Pigeon-15045 

4.2 लीटर 

1200 वाट 

डिजिटल 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:- 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या कॉम्पैक्ट एयर फ्रायर में खाना स्वादिष्ट बनता है?
    +
    हां, एयर फ्रायर में बना खाना कुरकुरा और स्वादिष्ट होता है, अक्सर डीप फ्राइड खाने जैसा ही स्वाद देता है, लेकिन बहुत कम फैट के साथ।
  • किस ब्रांड का कॉम्पैक्ट एयर फ्रायर बढ़िया है?
    +
    अगर आप भी घर के लिए छोटे साइज में आने वाला एयर फ्रायर लेना चाहते हैं, तो हायर, फिलिप्स, पिजन, कुकवेल और ग्लेन ब्रांड्स का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है।
  • छोटे परिवार के लिए कौन सा एयर फ्रायर बढ़िया है?
    +
    2-3 लीटर क्षमता वाले कॉम्पैक्ट एयर फ्रायर छोटे परिवारों या एकल व्यक्तियों के लिए आदर्श होते हैं, क्योंकि वे रसोई में कम जगह घेरते हैं।
  • कॉम्पैक्ट एयर फ्रायर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    कॉम्पैक्ट एयर फ्रायर लेते समय क्षमता, पावर और साफ-सफाई (क्लीनिंग) का मुख्य रूप से ध्यान रखना चाहिए।