आजकल की व्यस्त जीवनशैली में, स्वस्थ भोजन बनाना एक चुनौती हो सकती है, खासकर जब रसोई में जगह कम हो। ऐसे में, 4 लीटर का एयर फ्रायर छोटे परिवारों के लिए एक शानदार उपकरण साबित हो सकता है। यह आपको डीप-फ्राइंग के बिना अपने पसंदीदा स्नैक्स और भोजन का आनंद लेने की सुविधा देता है, जिससे आपका समय और मेहनत दोनों बचती है। आइए जानें कि कैसे यह कॉम्पैक्ट लेकिन शक्तिशाली उपकरण आपके खाना पकाने के अनुभव को बदल सकता है और क्यों यह आपके घर के लिए एक बढ़िया निवेश है।
छोटे परिवार (2-3 सदस्य) के लिए 4 लीटर का Air Fryer आदर्श क्षमता प्रदान करता है। यह एक बार में पर्याप्त मात्रा में भोजन तैयार कर सकता है, जैसे कि कुछ चिकन विंग्स, फ्रेंच फ्राइज या सब्जियां, वो भी बिना ज्यादा जगह घेरे। बड़े एयर फ्रायर अनावश्यक रूप से अधिक बिजली की खपत कर सकते हैं और छोटे काउंटरटॉप्स पर सही से फिट भी नहीं होते हैं। ऐसे में हमारे अनुभव के मुताबिक 4 लीटर मॉडल संतुलन बनाए रखता है - न तो बहुत छोटा और न ही बहुत बड़ा, जो दैनिक उपयोग के लिए एकदम सही हो सकता है। यह ऊर्जा कुशल भी होता है क्योंकि इसे कम समय के लिए चलाना पड़ता है, जिससे बिजली की खपत भी कम हो सकती है।
नीचे आप इसी क्षमता में आने वाले एयर फ्रायर विकल्पों को देख सकते हैं-
Bosch Cripsmaxx Air Fryer 4L
4 लीटर क्षमता का यह Bosch एयर फ्रायर पारंपरिक तलने की प्रक्रिया के मुकाबले 95% तक कम तेल का इस्तेमाल करते हुए भरपूर कुरकुरे स्वाद वाला खाना तैयार कर सकता है। इसमें मिलने वाला स्मार्ट इंटीग्रेटेड सिस्टम आपको कुशल और आसान खाना बनाने का अनुभव देने के लिए प्रीहीट, कुक और कीप वॉर्म जैसे फंक्शन की सुविधा देता है। इस 4 लीटर एयर फ्रायर में एडजस्ट ग्रिड दिया गया है, जिसकी मदद से दो डिशेज को एक ही समय पर पकाया जा सकता है। ऐसे में यह उन लोगों के लिए अच्छा रहेगा, जो कम समय में ज्यादा चीजें बनाना चाहते हैं। यह मल्टी-फंक्शनल एयर फ्रायर सिर्फ खाने को फ्राई ही नहीं, बल्कि भूनने, बेक करने और दोबारा गर्म करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका मिड-कुक शेक अलार्म खाने को एकसमान रूप से पकाकर हर टुकड़े में कुरकुरा स्वाद जोड़ने का काम करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्पेशल फीचर- डुअल ज़ोन, टेंप्रेचर कंट्रोल
- रंग- काला
- क्षमता- 4 लीटर
- मटेरियल- एल्युमीनियम, प्लास्टिक
- वॉटेज- 1350 वॉट्स
- कंट्रोल मेथेड- टच
- न्यूनतम टेंप्रेचर सेटिंग्स- 80 डिग्री सेल्सियस
- अधिकतम टेंप्रेचर सेटिंग्स- 200 डिग्री सेल्सियस
खूबियां
- छोटी जगह में फिट होने के लिए यह एलिगेंट डिजाइन के साथ आता है।
- यह साफ-सफाई में आसान है, क्योंकि इसे हाथ से या फिर डिशवॉशर में धुल सकते हैं।
- इसमें एयर फ्राई, बेक, रोस्ट, ब्रॉइल, ग्रिल और बैकोन 6 प्रीसेट प्रोग्राम्स दिए गए हैं।
कमी
- अभी तक अमेजन ग्राहकों ने कोई खास समस्या नहीं बताई है, जिस वजह से यह आपके लिए बढ़िया निवेश साबित हो सकता है।
01
SToK (ST-AFD11-BLACK) 4 Liters
इस 4 लीटर क्षमता के एयर फ्रायर का कॉम्पैक्ट आकार इसे छोटे काउंटरटॉप और किचन में आसानी से फिट होने योग्य बनाता है। वहीं, यह 8 प्रीसेट कुकिंग मेन्यू के साथ आता है, जिसकी मदद से बस एक बटन दबाकर आप स्टीक, फिश, केक, चिकन, चिप्स जैसी अलग-अलग चीजें फटाफट तैयार कर सकते हैं। इसकी 4 लीटर पैन और 3.5 लीटर की बास्केट क्षमता घरेलू इस्तेमाल के लिए बढ़िया रहने वाली है। इस एयर फ्रायर में अलग होने योग्य बास्केट मिलती है, जिसपर खाने को चिपकने से बचाने के लिए नॉन-स्टिक कोटिंग की गई है और यह डिशवॉशर में भी धुली जा सकती है। यह पारंपरिक खाना फ्राई करने के मुकाबले 85% तक कम तेल में ही आपको कुरकुरे स्वाद का मजा दे सकता है। आपको खाने का सुरक्षित अनुभव देने के लिए इसे PFOA और BPA मुक्त मटेरियल से बनाया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्पेशल फीचर- बेक, कुक, रोस्ट
- रंग- काला
- क्षमता- 4 लीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- वॉटेज- 1500 वॉट्स
- कंट्रोल मेथेड- टच
- न्यूनतम टेंप्रेचर सेटिंग्स- 10 डिग्री सेल्सियस
- एयर फ्राइंग टेक्नोलॉजी- 3D एयर टेक्नोलॉजी
खूबियां
- खाने की जरूरत के अनुसार इसमें 30 मिनट तक का टाइमर सेट कर सकते हैं।
- इसे 80 से लेकर 200 डिग्री सेल्सियस तक की तापमान रेंज में भी सेट किया जा सकता है।
- यह आसान और सुविधाजनक कंट्रोल के लिए टच स्क्रीन पैनल के साथ आता है।
कमी
- अभी तक अमेजन पर कोई खास शिकायत ना मिलने की वजह से यह आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Judge by Prestige InstaAir Digital 4L Air Fryer
डिजिटल टच कंट्रोल पैनल के साथ आने वाले इस 4 लीटर एयर फ्रायर में तापमान और टाइमर आदि को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है। वहीं, इनकी जानकारी आपको सीधा एलईडी डिस्प्ले पर देखने को मिल सकती है। यह अलग-अलग प्रकार की डिशेज को आसानी से बनाने के लिए 8 प्रीसेट कुकिंग मोड्स के साथ आता है, जिन्हें आप पैनल में सेलेक्ट कर सकते हैं। यह एक मल्टी-फंक्शनल रेपिड एयर टेक्नोलॉजी वाला Air Fryer है, जिसमें आप एयर फ्राई के साथ ही रोस्टिंग, बेकिंग, रीहीटिंग और ग्रिलिंग जैसे काम भी कर सकते हैं। अगर आप कम समय में खाना बनाने की प्रक्रिया पूरी करना चाहते हैं, तो 1250W हीटिंग सिस्टम के साथ यह तेज और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन दे सकता है। इसका हल्का और कॉम्पैक्ट डिजाइन स्मार्ट किचन में आसानी से फिट हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्पेशल फीचर- 8 प्रीसेट मेन्यू, इंटीग्रेटेड सेफ्टी स्विच
- रंग- काला
- क्षमता- 4 लीटर
- मटेरियल- एबीएस
- वॉटेज- 1250 वॉट्स
- कंट्रोल मेथेड- टच
- न्यूनतम टेंप्रेचर सेटिंग्स- 40 डिग्री सेल्सियस
- एयर फ्राइंग टेक्नोलॉजी- रेपिड एयर टेक्नोलॉजी
खूबियां
- सुरक्षित इस्तेमाल और बच्चों द्वारा किसी प्रकार की छेड़छाड़ से बचाने के लिए चाइल्ड लॉक मिलता है।
- इसकी हाई-कैपेसिटी बास्केट ज़ंगरोधी होने के साथ ही 100% फूड सेफ रहने वाली है।
- इसका कूल टच हैंडल सुरक्षित और आसान इस्तेमाल सुनिश्चित करता है।
कमी
- एक ग्राहक ने इसके द्वारा खाना पकाने पर ज्यादा समय लगने की बात कही है। ऐसे में अगर आप तेजी से कुकिंग करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए शायद उपयोगी ना हो।
03
Havells Air Fryer Prolife Digi with 4L Capacity
हैवल्स ब्रांड का यह 4 लीटर क्षमता वाला एयर फ्रायर एडवांस्ड हॉट एयर टेक्नोलॉजी के जरिए खाने को तेज व एकसमान रूप से कुरकुरे स्वाद के साथ पकाने का काम करता है। इसका डिजिटल कंट्रोल पैनल उन लोगों के लिए अच्छा है, जो उपकरण में आसान और तेज नियंत्रण चाहते हैं। इसके जरिए आप मशीन के पावर, तापमान, मोड और टाइमर आदि को नियंत्रित कर सकते हैं। इस Havells एयर फ्रायर में मिलने वाला परफेक्ट क्रिस्प सिस्टम खाने को बेहतरीन कुरकुरे तरीके से पकाता है। वहीं, एक्सप्रेस हीट सिस्टम समय व बिजली दोनों की बचत करते हुए खाना पकाने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में सक्षम है। यह 85% कम तेल में ही चीजों को फ्राई कर सकता है, जो इसे सेहत के प्रति सजग लोगों के लिए भी उपयोगी बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्पेशल फीचर- प्रोग्रामेबल
- रंग- काला
- क्षमता- 4 लीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- वॉटेज- 1230 वॉट्स
- कंट्रोल मेथेड- टच
- अधिकतम टेंप्रेचर सेटिंग्स- 200 डिग्री सेल्सियस
- एयर फ्राइंग टेक्नोलॉजी- एयर फ्राइंग
खूबियां
- 360 डिग्री एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी खाने को हर तरफ से समान तरीके से पकाती है।
- तापमान को 200 डिग्री सेल्सियस तक पर सेट करने के लिए थर्मोस्टेट कंट्रोल मिलता है।
- 6 ऑटो प्रीसेट विकल्पों के जरिए खाना बनाने की प्रक्रिया तेज और आसान हो सकती है।
कमी
- कुछ ग्राहक अमेजन की तरफ से डैमेज प्रोडक्ट मिलने की शिकायत करते हैं। ऐसे में शायद आपके साथ भी खराब अनुभव हो सकता है।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।
04
KENT Ultra Air Fryer 4L
अगर आप सेहत के साथ स्वाद पाना चाहते हैं, तो इस 4 लीटर एयर फ्रायर में समोसा, फ्राइज, टिक्की जैसी चीजें 80% तक कम तेल में बना सकते हैं। यह एडजस्टेबल टेंप्रेचर रेंज के साथ आता है, जिसकी मदद से इसे 80 से लेकर 200 डिग्री सेल्सियस पर डिशेज के अनुसार सेट किया जा सकता है। इसमें मिलने वाली 4 लीटर की क्षमता इसे एकसाथ 3-4 लोगों का खाना तैयार करने के लिए उपयुक्त बनाती है। वहीं, इस KENT एयर फ्रायर में मिलने वाली रेपिड हीटिंग अंदर की तरफ तेजी से गर्म हवा प्रसारित करते हुए खाने को कम समय में अच्छी तरह से पकाने का काम करती है। इसकी बास्केट को आसानी से खींचकर बाहर निकाला जा सकता है, जिसमें सुरक्षित इस्तेमाल के लिए कूल टच हैंडल भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्पेशल फीचर- ऑटो शट-ऑफ
- रंग- काला
- क्षमता- 4 लीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- वॉटेज- 1300 वॉट्स
- कंट्रोल मेथेड- टच
- न्यूनतम टेंप्रेचर सेटिंग्स- 80 डिग्री सेल्सियस
- एयर फ्राइंग टेक्नोलॉजी- रेपिड एयर
खूबियां
- ऑटोमैटिक शट-ऑफ प्रक्रिया पूरी होने पर संचालन को खुद से बंद कर देता है।
- प्रक्रिया चालू होने को दर्शाने के लिए इसमें एलईडी इंडिकेटर भी दिया गया है।
- तेज हीटिंग के लिए यह एयर फ्रायर 1300 वॉट हीटिंग सिस्टम के साथ आता है।
कमी
- एक मजबूत एयर फ्रायर की उम्मीद इसके साथ टूट सकती हैं, क्योंकि कुछ लोग इसकी ड्यूरेबिलटी से जुड़ी समस्याओं की शिकायत करते हैं।
05
छोटे परिवार के लिए 4 लीटर एयर फ्रायर की तुलना
आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार इनमें से किसी भी एयर फ्रायर को चुन सकते हैं। प्रदर्शन, फीचर और सुविधाओं के लिहाज से पांचों ही बढ़िया विकल्प हैं। मगर, किसी एक को चुनने के लिए अपनी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखना जरूरी है, जिसके लिए आप नीचे इनकी तुलना पर भी गौर कर सकते हैं-
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर अन्य उपकरणों की जानकारी देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।