तेल को कहें अलविदा! Pigeon Air Fryer में बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी खाना

क्या आप अपनी रसोई के लिए एक नया एयर फ्रायर ढूंढ रहे हैं और Pigeon ब्रांड पर विचार कर रहे हैं? आप सही जगह पर हैं! इस विस्तृत गाइड में, हम पिजन Air Fryer के विभिन्न मॉडलों की तुलना करेंगे, उनकी विशेषताओं, प्रदर्शन और उपयोगकर्ता अनुभवों के आधार पर आपको सर्वश्रेष्ठ विकल्प चुनने में मदद करेंगे।
शीर्ष पिजन एयर फ्रायर मॉडल्स
शीर्ष पिजन एयर फ्रायर मॉडल्स

स्वस्थ और स्वादिष्ट भोजन बनाने की चाहत में एयर फ्रायर एक गेम-चेंजर साबित हुए हैं। भारतीय घरों में Pigeon एक विश्वसनीय ब्रांड है, और इसके एयर फ्रायर भी काफी लोकप्रिय हैं। लेकिन बाजार में इतने सारे विकल्पों के साथ, सबसे अच्छा पिजन एयर फ्रायर चुनना मुश्किल हो सकता है। यह लेख आपको पिजन के शीर्ष मॉडलों की तुलना, उनके फायदे और कुछ कमियों को समझने में मदद करेगा, ताकि आप अपनी जरूरतों के अनुसार सबसे उपयुक्त Pigeon Air Fryer का चुनाव कर सकें। इस ब्रांड के एयर फ्रायर रैपिड एयर टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जो कम या फिर बिना तेल के भी खाने को स्वादिष्ट और कुरकुरे स्वाद के साथ पका सकती है। आप इनमें सिर्फ तलने के अलावा बेकिंग, ग्रिलिंग और रोस्टिंग भी कर सकते हैं। ये टेंप्रेचर और टाइमर कंट्रोल के साथ आते हैं, जिनकी मदद से आप अपनी डिश के अनुसार इन्हें सही समय और तापमान पर सेट करके कुकिंग कर सकते हैं। इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप नीचे शामिल किए गए विकल्पों को देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Pigeon Healthifry Digital Air Fryer

    यह पिजन एयर फ्रायर 4.2 लीटर की क्षमता में आता है, जिसमें फ्रेंच फ्राइस से लेकर समोसा और ढेरों व्यंजन आराम से बनाए जा सकते हैं। इसकी 360 डिग्री वाली तेज स्पीड की एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी खाने को कुरकुरे स्वाद के साथ तेजी से पकाने के लिए गर्म हवा को चारों तरफ समान रूप से प्रसारित करती है। इस Pigeon एयर फ्रायर में 1200 वॉट की पावर के साथ खाना कम समय और कम बिजली खपत में ही अच्छी तरह से पकाया जा सकता है। इसमें फ्राई के साथ ही डीफ्रॉस्ट, ग्रिल, रोस्ट और बेक करने का फंक्शन भी मिलता है। यह 85% तक कम तेल का इस्तेमाल करते हुए चीजों को बेहतरीन तरीके से फ्राई करने में सक्षम है। इसके साथ आपको 2, 3 और 5 लीटर क्षमता के प्रेशर कुकर भी मिलते हैं, जिन्हें गैस और इंडक्शन दोनों पर आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 4.2 लीटर
    • मटेरियल- एल्युमीनियम, प्लास्टिक, स्टेनलेस स्टील
    • रंग- हरा
    • स्पेशल फीचर- टेंप्रेचर कंट्रोल
    • वॉटेज- 1200 वॉट्स
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • ऑपरेशन मोड- ऑटोमैटिक
    • क्लोजर टाइप- आउटर लिड

    खूबियां

    • 8 प्रीसेट मेन्यू के साथ इसमें विभिन्न व्यंजनों को आसानी से तैयार कर सकते हैं।
    • नॉन स्टिक फूड बास्केट में खाना चिपकने की समस्या नहीं होती है।
    • इसमें ऊपर की तरफ आसान टच कंट्रोल सिस्टम दिया गया है।

    कमी

    • एक ग्राहक ने ऑफ्टर सर्विस से जुड़ी शिकायत की है।
    01
  • Pigeon By Stovekraft STELLAR Air Fryer Large

    इस एयर फ्रायर में ऊपर की तरफ एक पारदर्शी ग्लास लगा हुआ है, जिससे आप अंदर पकती हुई चीजों को बाहर से ही देख सकते हैं। इसकी ब्लेडलेस एयर फ्राइंग टेक्नोलॉजी खाने को बिना या फिर कम-से-कम तेल में पकाने का काम करती है, जिससे आप हेल्दी फ्राइड खाने का आनंद ले सकते हैं। Pigeon का यह Air Fryer फ्रेंच फ्राइस, कटलेट, पनीर टिक्का, समोसा, पिज्जा, चिप्स, केक और वेजिटेबल रोस्ट 8 प्रीसेट प्रोग्राम के साथ आता है, जिससे इन चीजों को बस एक बटन दबाकर फटाफट तैयार किया जा सकता है। इसमें कम समय और ऊर्जा दक्षता के साथ चीजों को तेजी से पकाने के लिए 1500 वॉट की पावर मिलती है। आपके किचन में शानदार लुक देने के लिए यह मॉडर्न डिजाइन में आता है, जिसमें ऊपर की तरफ आसान कंट्रोल पैनल भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 5.5 लीटर
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • रंग- काला
    • स्पेशल फीचर- ऑटोमैटिक शट-ऑफ, डुअल ज़ोन फीचर
    • वॉटेज- 1500 वॉट्स
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • एयर फ्राइंग टेक्नोलॉजी- ब्लेडलेस

    खूबियां

    • इन्फ्रारेड हीटिंग एलिमेंट ज्यादा समान और लगातार हीटिंग सुनिश्चित करता है।
    • एयरव्हिर्ल टेक्नोलॉजी एकसमान गर्माहट के साथ खाने को बेहतरीन तरीके से पकाती है।
    • 5.5 लीटर की क्षमता एकसाथ 5-7 लोगों का खाना बनाने के काम आ सकती है।

    कमी

    • कुछ लोग टिकाऊपन से जुड़ी समस्याएं बताते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Pigeon Healthifry Digital Air Fryer

    4.2 लीटर की क्षमता में आने वाला यह एयर फ्रायर आपकी रोजमर्रा में खाना बनाने की प्रक्रिया को तेज व आसान बना सकता है। इसमें 1200 वॉट की शक्तिशाली पावर के साथ खाने को तेजी से पकाया जा सकता है, जिससे समय और बिजली दोनों की बचत हो सकती है। अपनी 360 डिग्री हाई स्पीड एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी के साथ यह एयर फ्रायर हर तरफ एकसमान गर्म हवा फैलाते हुए खाने को बेहतरीन कुरकुरे स्वाद के साथ पकाने का काम करता है। इसके 8 प्रीसेट मेन्यू आपको फ्रेंच फ्राइस, समोसा, टिक्का जैसी विभिन्न व्यंजनों को फटाफट से तैयार करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह टाइमर फंक्शन के साथ आता है और फ्रोजेन फूड को आसानी से पकाने के लिए इसमें डीफ्रॉस्ट फंक्शन भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 4.2 लीटर
    • मटेरियल- प्लास्टिक, एल्युमीनियम, स्टेनलेस स्टील
    • रंग- हरा
    • स्पेशल फीचर- डिजिटल
    • वॉटेज- 1200 वॉट्स
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • अधिकतम टेंप्रेचर- 200 डिग्री सेल्सियस

    खूबियां

    • यह 100% कोटेड स्टेनलेस स्टील वाले सुरक्षित ऑइल सेपरेटर के साथ आता है।
    • इसमें 96% तक कम तेल में ही चीजों को फ्राई किया जा सकता है।
    • नॉन स्टिक फूड बास्केट में खाना चिपकता नहीं है और सफाई में भी आसान रहती है।

    कमी

    • कुछ लोगों का कहना है कि इसमें आसानी से जंग लग जाती है और पहले इस्तेमाल के बाद ही इसका पेंट उखड़ने लगता है।
    03
  • Pigeon 12L Air Fryer (2-in-1 OTG + Air Fryer)

    इस पिजन एयर फ्रायर को ओवन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि यह 2-इन-1 सुविधा के साथ आता है। यह एक ही उपकरण में एयर फ्रायर, ओवन टोस्टर ग्रिल और रोटिसरी फंक्शन की सुविधा देता है, जिससे एयर फ्राई, बेक, ब्रॉयल, टोस्ट जैसे विभिन्न काम आसानी से किए जा सकते हैं। इसका 1800W वाला पावर चीजों को कम समय में तेजी से पकाता है, जो बिजली की फिजलू खर्ची से भी बचा सकता है। वहीं, इस Air Fryer Oven में 9 प्रीसेट मेन्यू दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप इसमें चिप्स से लेकर समोसा, पिज्जा, मफिन्स और केक भी बनाए जा सकते हैं। यह एलईडी डिजिटल टचस्क्रीन के साथ आता है, जिसका यूजर-फ्रेंडली इंटर्फेस आपको आसानी से पावर, तापमान और टाइमर आदि को कंट्रोल करने की सुविधा देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 12 लीटर
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • रंग- काला
    • स्पेशल फीचर- टेंप्रेचर कंट्रोल, टाइमर
    • वॉटेज- 1800 वॉट्स
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • अधिकतम टेंप्रेचर- 200 डिग्री सेल्सियस

    खूबियां

    • ऑटोमैटिक शट-ऑफ खाना पकने की प्रक्रिया पूरी होने पर संचालन को खुद से बंद कर देता है।
    • एलईडी टच कंट्रोल तापमान, टाइमर आदि को आसानी से नियंत्रण करने की सुविधा देता है।
    • 12 लीटर की फूड बास्केट में एकसाथ ज्यादा खाना बनाया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने एयर फ्रायर के टिकाऊपन से जुड़ी समस्याओं की शिकायत की है।

    अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

    04
  • Pigeon by Stovekraft Air Fryer Oven 25L

    यह पिजन एयर फ्रायर ओवन 25 लीटर की बड़ी क्षमता में आता है, जो बड़े परिवारों के साथ ही किसी पार्टी का नाश्ता तैयार करने के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है। इसका विभिन्न टाइमर सेटिंग्स वाला फंक्शन आपको खाना पकाने के लिए इसे 60 मिनट तक के टाइमर में सेट करने की सुविधा देता है। इसमें एयर फ्राइंग से लेकर हीटिंग से जुड़े कामों को आसान बनाने के लिए 6 स्टेज फंक्शन मिलता है, जिसे आप अपने अनुसार सेट कर सकते हैं। यह 6 प्रीसेट कुकिंग मोड के साथ आता है, ताकी आप विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को उनकी जरूरत के अनुसार बस एक बटन दबाकर कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकें। इसकी 1400W की शक्तिशाली एयर सिस्टम टेक्नोलॉजी खाना बनाने में लगने वाले समय को कम करके शानदार परिणाम देती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 25 लीटर
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील, मेटल
    • रंग- काला
    • स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल रैक, ऑटो कुक मेन्यू
    • वॉटेज- 1400 वॉट्स
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • वोल्टेज- 250 वोल्ट्स

    खूबियां

    • डायल नॉब कंट्रोल से टाइम, टेंप्रेचर और फैन स्पीड को एडजस्ट कर सकते हैं।
    • स्टेनलेस स्टील वाला बिल्ड इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है।
    • इंडिकेटर लाइट पकने की प्रक्रिया पूरी होने पर संकेत दे देती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने एयर फ्रायर के साथ कुछ एक्सेसरीज गायब होने की शिकायत की है।
    05

Pigeon के शीर्ष एयर फ्रायर मॉडलों की तुलना: कौन सा आपके लिए है?

पिजन बाजार में कई एयर फ्रायर मॉडल पेश करता है, जिनमें अलग-अलग क्षमताएं, वाट क्षमता और विशेषताएं होती हैं। इस खंड में, हम उनके सबसे लोकप्रिय मॉडलों, जैसे कि Pigeon Healthifry और Pigeon by Stovekraft की तुलना करेंगे। हम इनकी प्रमुख विशेषताओं, प्रीसेट प्रोग्राम, क्षमता, और अन्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे, ताकि आप अपनी खाना पकाने की आदतों और परिवार के आकार के अनुसार सबसे उपयुक्त मॉडल चुन सकें-

मॉडल्स

क्षमता

प्रीसेट प्रोग्राम

अन्य सुविधाएं

Pigeon Healthifry Digital Air Fryer

4.2 लीटर

8

360 डिग्री एयर सर्कुलेशन

Pigeon By Stovekraft STELLAR Air Fryer

5.5 लीटर

8

बेहतरीन पारदर्शी टॉप व्यू ग्लास

Pigeon Healthifry Digital Air Fryer

4.2 लीटर

8

डीफ्रॉस्ट और टाइमर फंक्शन

Pigeon 12L Air Fryer Oven

12 लीटर

9

2-इन-1 OTG+एयर फ्रायर

Pigeon by Stovekraft Air Fryer Oven

25 लीटर

6

शक्तिशाली एयर सिस्टम टेक्नोलॉजी

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर अन्य उपकरणों की जानकारी देखी जा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • पिजन एयर फ्रायर में कौन-कौन से व्यंजन बनाए जा सकते हैं?
    +
    पिजन एयर फ्रायर में आप फ्रेंच फ्राइज़, समोसे, टिक्की, ग्रिल्ड चिकन, मछली, सब्जियां, और यहां तक कि छोटे केक या मफिन जैसे विभिन्न प्रकार के व्यंजन बना सकते हैं। यह तलने, बेकिंग, ग्रिलिंग और रोस्टिंग के लिए उपयुक्त है।
  • पिजन एयर फ्रायर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    पिजन एयर फ्रायर लेते समय क्षमता (परिवार के आकार के अनुसार), वाट क्षमता (खाना पकाने की गति), नियंत्रण प्रकार (डिजिटल या एनालॉग), प्रीसेट फंक्शन, और सफाई में आसानी जैसी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
  • पिजन एयर फ्रायर की वारंटी कितनी होती है?
    +
    आमतौर पर, पिजन एयर फ्रायर पर 1 से 2 साल की मानक वारंटी होती है, लेकिन यह मॉडल और विक्रेता पर निर्भर करता है। खरीदारी से पहले वारंटी विवरण की जांच करना हमेशा उचित होता है।