Amazon के ये Low Oil कुकिंग वाले Air Fryer कम तेल में बनाएंगे क्रिस्पी और हेल्दी स्नैक्स

कम तेल में हेल्दी कुकिंग के लिए अमेजन पर मौजूद ये लो ऑयल कुकिंग Air Fryers बेहतरीन विकल्प हैं। कम तेल में बनाएं हेल्दी और क्रिस्पी तरीके से फ्रेंच फ्राइज, समोसा, पिज़्ज़ा और स्नैक्स।
अमेजन पर मौजूद लो ऑयल कुकिंग एयर फ्रायर
अमेजन पर मौजूद लो ऑयल कुकिंग एयर फ्रायर

आज के समय में हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने के लिए लोग ऐसे किचन अप्लायंस की तलाश करते हैं, जिनसे कम तेल में स्वादिष्ट खाना बनाया जा सके। इसी वजह से लो ऑयल कुकिंग एयर फ्रायर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इन एयर फ्रायर की मदद से आप फ्रेंच फ्राइज, समोसा, पिज़्ज़ा, कटलेट, चिकन और कई स्नैक्स बहुत कम तेल में बहुत ही क्रिस्पी तरीके से बना सकते हैं। ये फ्रायर हॉट एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं, जिससे खाना बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम बनता है, जबकि तेल का उपयोग बहुत कम होता है। Amazon पर अलग-अलग ब्रांड के एयर फ्रायर कई फीचर्स और कीमतों में उपलब्ध हैं, जिनमें से टॉप 5 को नीचे लिस्ट किया है। इनमें डिजिटल कंट्रोल, प्री-सेट कुकिंग मोड और बड़ी कैपेसिटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये हेल्दी खाना बनाने के साथ समोसा और कचोरी जैसे पकवान को डीप फ्राइंग से बचाते हैं। 

आइए नीचे अमेजन पर मौजूद कम तेल वाले एयर फ्रायर शानदार विकल्पों पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • PHILIPS Air Fryer uses up to 90% less fat

    फिलिप्स के इस एयर फ्रायर में आप कम तेल में स्वादिष्ट और हेल्दी खाना बना सकते हैं। इसकी कैपेसिटी 4.2 लीटर है, जिससे आप एक बार में पूरे परिवार के लिए फ्रेंच फ्राइज, समोसा, कटलेट या अन्य स्नैक्स आसानी से बना सकते हैं। इसमें 1500 W की पावर दी गई है, जिससे खाना जल्दी और सही तरीके से पकता है। यह PHILIPS एयर फ्रायर रैपिड एयर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसमें अंदर गर्म हवा तेजी से घूमती है और खाने को बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम बनाती है। खास बात यह है कि इससे खाना 90% तक कम तेल में तैयार किया जा सकता है, जिससे यह हेल्दी कुकिंग के लिए अच्छा विकल्प बन जाता है। यह एयर फ्रायर बिजली की भी बचत करता है, क्योंकि यह पारंपरिक ओवन के मुकाबले लगभग 70% कम बिजली इस्तेमाल करता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - फिलिप्स 
    • खास सुविधा - तापमान नियंत्रण
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 36.8D x 27.3W x 29.3H सेंटीमीटर 
    • रंग - काला
    • क्षमता - 4.2 लीटर
    • मटेरियल - अल्युमीनियम
    • आउटपुट वाट क्षमता - 1500 W 
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट

    खूबियां 

    • इसमें स्टारफिश डिजाइन पैन दिया गया है, जो गर्म हवा को चारों तरफ बराबर फैलाता है, जिससे खाना बिना बार-बार पलटे भी समान रूप से पक जाता है।
    • इसमें 12 प्रीसेट कुकिंग मेनू मिलते हैं, जिनकी मदद से आप फ्राई, बेक, ग्रिल, रोस्ट, रीहीट, डिफ्रॉस्ट और डिहाइड्रेट जैसे कई तरीके से खाना बना सकते हैं। 
    • इसमें टेम्परेचर कंट्रोल फीचर की मदद से आप अपने खाने के अनुसार तापमान और समय आसानी से सेट कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कुछ समय बाद टाइमर ने काम करना बंद कर दिया।
    01
  • iBELL AEROFRY420DM Air Fryer 4.2 Litre

    इस आइबेल एयर फ्रायर में 1500 W की पावर दी गई है, जिससे खाना जल्दी और अच्छी तरह से पकता है। इसमें एडवांस एयर फ्राइंग टेक्नोलॉजी है, जिसमें गर्म हवा तेजी से घूमती है और खाने को बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम बनाती है। इसकी 4.2 लीटर कैपेसिटी होने के कारण आप एक बार में फ्रेंच फ्राइज, चिकन, कटलेट या अन्य स्नैक्स पूरे परिवार के लिए आसानी से बना सकते हैं। इस iBELL एयर फ्रायर में मल्टीपल कुकिंग ऑप्शन दिए गए हैं, जिससे आप अलग-अलग तरह के खाने जैसे फ्राइज, चिकन, स्टेक और कई स्नैक्स बना सकते हैं। इसमें एडजस्टेबल टेम्परेचर कंट्रोल भी दिया गया है, जो 200°C तक तापमान सेट करने की सुविधा देता है, जिससे आप अपनी डिश के अनुसार सही तापमान चुन सकते हैं और खाना बेहतर तरीके से पकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - iBELL 
    • खास सुविधा - डिशवॉशर सेफ, एडजस्टेबल तापमान 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 25D x 23W x 26H सेंटीमीटर 
    • रंग - काला
    • क्षमता - 4.2 लीटर
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आउटपुट वाट क्षमता - 1500 W 

    खूबियां 

    • इसके कई पार्ट्स डिशवॉशर सेफ हैं, इसलिए इसे साफ करना आसान है। 
    • इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट किचन में ज्यादा जगह नहीं लेता है। 
    • इसका नॉन-स्टिक कोटिंग वाला बास्केट खाने को चिपकने से बचाता है और सफाई को आसान बनाता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • SOLARA Air Fryer 4.5 Litres

    यह एयर फ्रायर कम तेल में हेल्दी और स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए एक अच्छा और सुविधाजनक विकल्प है। इसकी 4.5 लीटर कैपेसिटी छोटे से मिड-साइज परिवार के लिए सही रहती है। इसमें 360° हॉट एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे गर्म हवा पूरे बास्केट में बराबर घूमती है और खाना बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम एवं मुलायम बनता है। इसकी मदद से आप समोसा, पकौड़े, फ्रेंच फ्राइज और अन्य स्नैक्स 85-90% तक कम तेल में तैयार कर सकते हैं, जिससे खाना ज्यादा हेल्दी बनता है। इस सोलारा Air Fryer में डिजिटल टच कंट्रोल पैनल और 10 प्रीसेट कुकिंग मेनू दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से एयर फ्राइंग, बेकिंग, ग्रिलिंग और रोस्टिंग जैसे कई काम कर सकते हैं। इसमें टेम्परेचर कंट्रोल और काउंटडाउन टाइमर भी दिया गया है, जिससे आप अपने खाने के अनुसार सही तापमान और समय सेट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - SOLARA 
    • खास सुविधा - ऑटोमैटिक शट ऑफ, बीपीए मुक्त, शोर रहित, टाइमर, तापमान कंट्रोल 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.5D x 30W x 30.2H सेंटीमीटर 
    • रंग - काला
    • क्षमता - 4.5 लीटर
    • मटेरियल - प्लास्टिक, कांच, सिलिकॉन
    • आउटपुट वाट क्षमता - 1800 W 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • इसमें ऑटोमैटिक शट-ऑफ फीचर होने से खाना तैयार होने पर मशीन को अपने-आप बंद कर देता है।
    • इसके साथ 500ml का 2-इन-1 ग्लास ऑयल स्प्रेयर और डिस्पेंसर मिलता है, जिससे आप जरूरत के अनुसार तेल को स्प्रे या डाल सकते हैं।
    • सी-थ्रू कुकिंग विंडो होने से आप बिना बास्केट खोले खाना पकते हुए देख सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने बताया कुछ समय बाद डिस्प्ले खराब हो जाती है।


    ज्यादा जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देख सकते हैं।

    03
  • Milton Rapid Digital Air Fryer 4.2L

    कम तेल में कुकिंग करने वाले इस एयर फ्रायर में 360° हाई-स्पीड एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें गर्म हवा पूरे बास्केट में तेजी से घूमती है और खाने को चारों तरफ से बराबर पकाती है। इससे फ्रेंच फ्राइज, चिकन, स्नैक्स या अन्य फूड आइटम 90% तक कम तेल में भी कुरकुरे और स्वादिष्ट बन जाते हैं। वहीं 1450 W की पावरफुल मोटर होने से खाना जल्दी और बेहतर तरीके से पकता है। इस Milton एयर फ्रायर में डिजिटल टच कंट्रोल पैनल और डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जिससे आप आसानी से तापमान और टाइमर सेट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें 8 प्रीसेट कुकिंग मेनू भी मिलते हैं, जिनकी मदद से आप एक बटन दबाकर फ्राइज, चिकन, फिश, स्नैक्स आदि आसानी से बना सकते हैं। वहीं हाई-स्पीड कन्वेक्शन फैन गर्म हवा को समान रूप से फैलाता है और खाने को अंदर तक अच्छे से पकाता है। इससे खाना जल्दी बनता है और बाहर से क्रिस्पी बनावट मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Milton
    • खास सुविधा - ऑटोमैटिक शट ऑफ, टाइमर, तापमान कंट्रोल 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 30.5D x 29.5W x 30.5H सेंटीमीटर 
    • रंग - काला
    • क्षमता - 4.2 लीटर
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आउटपुट वाट क्षमता - 1450 W 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट

    खूबियां 

    • इसकी 4.2 लीटर की बड़ी कैपेसिटी छोटे से मिड-साइज परिवार के लिए सही रहती है।
    • प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और हीट-रेसिस्टेंट मटेरियल से बना यह फ्रायर मजबूत और टिकाऊ है।
    • सुरक्षा के लिए इसमें ऑटो शट-ऑफ फीचर दिया गया है, जो खाना तैयार होने के बाद अपने-आप बंद हो जाता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्रहकों ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।
    04
  • KENT Digi Plus Air Fryer | 80% Less Oil Usage

    1300 W की पावर वाला यह केंट एयर फ्रायर जल्दी गर्म होकर कम तेल में स्वादिष्ट और हेल्दी खाना तेजी से पकाने में मदद करता है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले और टच कंट्रोल पैनल दिया गया है, जिससे इसे चलाना बहुत आसान हो जाता है। आप स्क्रीन पर टाइमर और तापमान को आसानी से सेट कर सकते हैं। इसमें 80°C से 200°C तक तापमान कंट्रोल का विकल्प मिलता है, जिससे आप अलग-अलग प्रकार के खाने के अनुसार सही तापमान चुन सकते हैं। इसकी खास बात है कि यह KENT फ्रायर 80% तक कम तेल का इस्तेमाल करके भी खाने को उतना ही कुरकुरा और स्वादिष्ट बनाता है जितना डीप फ्राइंग में बनता है। इसलिए इसमें समोसा, फ्रेंच फ्राइज, पिज़्ज़ा, कबाब और अन्य स्नैक्स आसानी से बनाए जा सकते हैं और खाना ज्यादा हेल्दी भी रहता है। इसमें 6 प्रीसेट कुकिंग ऑप्शन भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से फ्राइंग, ग्रिलिंग, रोस्टिंग और बेकिंग जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - KENT 
    • खास सुविधा - तापमान कंट्रोल 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.7D x 28.7W x 28.7H सेंटीमीटर 
    • रंग - काला
    • क्षमता - 4 लीटर
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आउटपुट वाट क्षमता - 1300 W 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट

    खूबियां 

    • इसकी 4 लीटर कैपेसिटी छोटे से मध्यम आकार के परिवार के लिए है। 
    • इसमें रैपिड हीटिंग और यूनिफॉर्म हीटिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे गर्म हवा पूरे बास्केट में समान रूप से फैलती है और खाना चारों तरफ से बराबर पकता है। 
    • इसका प्लास्टिक बॉडी डिजाइन हल्का और मजबूत है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह एयर फ्रायर कुछ समय बाद काम करना बंद कर देता है।
    05

अमेजन पर मौजूद कम तेल वाले एयर फ्रायर मॉडल्स की जानकारी 

यहाँ नीचे तालिक में अमेजन पर मौजूद कम तेल वाले एयर फ्रायर मॉडल्स के मुख्य बिन्दुओ के बारे में बताया है ताकि आप घर के लिए बढ़िया सा एयर फ्रायर चुन सकें। 

ब्रांड / मॉडल

क्षमता

पावर

कम तेल में कुकिंग

प्रीसेट मेनू

खास फीचर

Philips NA120/00 Air Fryer

4.2 लीटर

1500W

लगभग 90% कम तेल

12 कुकिंग मोड

रैपिड एयर टेक्नोलॉजी, ऐप से रेसिपी सपोर्ट

iBELL AEROFRY420DM Air Fryer

4.2 लीटर

1500W

हेल्दी एयर फ्राइंग

कई कुकिंग मोड

नॉन-स्टिक कोटिंग, डिशवॉशर सेफ पार्ट्स, एडजस्टेबल टेम्परेचर

SOLARA Air Fryer

4.5 लीटर

लगभग 1500W

85-90% कम तेल

10 प्रीसेट मेनू

360° हॉट एयर, कुकिंग विंडो, सिलिकॉन लाइनर और ऑयल स्प्रेयर

Milton Rapid Digital Air Fryer

4.2 लीटर

1450W

लगभग 90% कम तेल

8 प्रीसेट मेनू

डिजिटल टच पैनल, हाई-स्पीड एयर सर्कुलेशन, ऑटो शट-ऑफ

KENT Digi Plus Air Fryer

4 लीटर

1300W

लगभग 80% कम तेल

6 प्रीसेट मेनू

डिजिटल डिस्प्ले, टेम्परेचर कंट्रोल (80–200°C), रैपिड हीटिंग

इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या एयर फ्रायर में बना खाना हेल्दी होता है?
    +
    हां, एयर फ्रायर में खाना पारंपरिक तलने के मुकाबले ज्यादा हेल्दी माना जाता है क्योंकि इसमें कम तेल का इस्तेमाल होता है। इससे फैट और कैलोरी की मात्रा कम हो सकती है और खाना हल्का बनता है।
  • एयर फ्रायर में कौन-कौन से खाने बनाए जा सकते हैं?
    +
    एयर फ्रायर में फ्रेंच फ्राइज, समोसा, चिकन, पनीर टिक्का, कटलेट, पिज़्ज़ा, केक, रोस्टेड सब्जियां और स्नैक्स जैसे कई तरह के व्यंजन बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें बेकिंग, ग्रिलिंग और रोस्टिंग भी की जा सकती है।
  • एयर फ्रायर में कितना तेल इस्तेमाल होता है?
    +
    एयर फ्रायर में आमतौर पर 1 चम्मच या उससे भी कम तेल की जरूरत होती है, जबकि पारंपरिक डीप फ्राइंग में कई कप तेल लग सकता है। इसलिए इसमें खाना बनाने से फैट और कैलोरी काफी कम हो जाती है।