एयर फ्रायर की क्षमता आमतौर पर लीटर में मापी जाती है, जो यह दर्शाती है कि इसकी बास्केट में एक बार में कितना भोजन आ सकता है। यह समझना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सीधे तौर पर इस बात को प्रभावित करता है कि आप एक बार में कितना खाना बना सकते हैं, विशेष रूप से बड़े परिवारों या मेहमानों के लिए। गलत क्षमता का चयन करने से या तो खाने को बैचों में पकाना पड़ सकता है (जो समय लेने वाला है) या बास्केट में कम जगह के कारण वह ठीक से क्रिस्पी नहीं हो पाता। सही क्षमता का चुनाव करके आप ऊर्जा और समय दोनों बचाते हैं, और हर बार शानदार कुकिंग रिजल्ट मिलते हैं। आइए जानते हैं आपके परिवार के लिए किस क्षमता का एयर फ्रायर परफेक्ट रहेगा?
चलिए अब आपके काम को आसान बनाने के लिए हमने जिन अलग-अलग क्षमता वाले विकल्पों को शामिल किया है, उनपर भी एक नजर डाल लेते हैं-
Haier Air Fryer 5 Litre Digital Control
5 लीटर की क्षमता इसे 4-6 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त बनाती है। इसमें आसान डिजिटल कंट्रोल के साथ 6 प्रीसेट रेसिपी मिलती हैं, यानी अब अंदाजा लगाकर खाना पकाने के बजाय आप सटीक समय और तापमान में अपनी पसंदीदा डिश तैयार कर सकते हैं।
क्यों और किसके लिए अच्छा है?
- अगर आपको एक ऐसे अप्लाइंस की जरूरत है, जिसमें बेकिंग, ग्रिलिंग, रोस्टिंग, रीहीटिंग और फ्राइंग जैसे काम सब एक में ही कर सकें तो यह आपके लिए शानदार रहेगा। इसे लेने के बाद आपको अलग-अलग उपकरणों में पैसे फूंकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने वाले लोग लेकिन स्वादिष्ट खाने की भी चाह रखने वाले इसे अपने किचन का हिस्सा बना सकते हैं। इसकी 3D हॉट एयर बेकिंग टेक्नोलॉजी अपनी ऑइल फ्री कुकिंग के लिए जानी जाती है। आप बिना तेल के स्वादिष्ट फ्राइड आइटम बना सकते हैं।
- जहां पुराने मॉडल्स में पकते हुए खाने को देखने के लिए बार-बार बास्केट बाहर निकालनी पड़ती थी, तो वहीं इसकी पारदर्शी खिड़की इस झंझट को खत्म करती है। आप बाहर से ही अंदर पक रहे खाने पर आसानी से नजर बनाकर रख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- काला
- क्षमता- 5 लीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- वॉटेज- 1500 वॉट
- कंट्रोल मेथेड- टच
खूबियां
- नॉन-स्टिक बास्केट
- ऑटो शट-ऑफ
- टच कंट्रोल
कमी
- जहां एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन में हायर एक जाना-माना नाम है, तो वहीं एयर फ्रायर के बाजार में थोड़ा नया है। ऐसे में छोटे शहरों में रहने वाले लोगों को शायद सर्विस सपोर्ट में थोड़ी समस्या आ सकती है।
01
PHILIPS Air Fryer NA352/00 with Rapid Air Technology
रेपिड एयर टेक्नोलॉजी और यूनिक स्टारफिश डिजाइन के साथ आने वाला यह PHILIPS एयर फ्रायर खाने को तेज व एकसमान रूप से कुरकुरे स्वाद के साथ पकाता है। यह ओवन से भी तेज काम करता है, जिस वजह से मात्र 9 मिनट के अंदर आपको अच्छी तरह पका हुआ भोजन मिलेगा।
क्यों और किसके लिए अच्छा है?
- 9 लीटर की बड़ी क्षमता और डुअल बास्केट डिजाइन इसे बड़े परिवारों, पार्टी में मेहमानों के लिए स्नैक्स या गेट-टू-गेदर का ज्यादा खाना एकसाथ तैयार करने के लिए परफेक्ट बनाता है।
- अगर घर में अचानक मेहमान आ जाएं या फिर हाउस पार्टी के लिए ढेरों Snacks तैयार करने हों, तो इसकी दो बास्केट में आप अलग-अलग तापमान व समय में दो डिशेज फटाफट तैयार कर पाएंगें।
- इतना ही नहीं जो लोग अक्सर नई डिश ट्राई करते समय सही तापमान और समय सेट करने में कंफ्यूज हो जाते हैं, उनके लिए इसमें प्रीसेट प्रोग्राम दिए गए हैं। आपको बस डिश के हिसाब से सही बटन दबाना है और वह तापमान वगैरा खुद से सेट करके खाने को अच्छी तरह पका देगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- काला
- क्षमता- 9 लीटर
- मटेरियल- एल्युमीनियम
- वॉटेज- 1400 वॉट
- कंट्रोल मेथेड- टच
खूबियां
- टचस्क्रीन कंट्रोल
- HomeID ऐप कनेक्टिविटी
- 8 प्रीसेट मेन्यू
कमी
- अगर किचन का स्लैब छोटा है, तो 9 लीटर क्षमता और डुअल बास्केट की वजह से यह वहां पर काफी जगह घेरेगा। ऐसे में इसे सिर्फ बड़े काउंटरटॉप के लिए ही आदर्श कहा जा सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Faber 4Ltr 1300W Digital Air Fryer
1300 वॉट का यह Faber डिजिटल एयर फ्रायर खाने को फ्राई, बेक, रोस्ट, टोस्ट, ग्रिल और रीहीट सबकुछ कर सकता है। इसकी एडवांस्ड Swirl हीटिंग टेक्नोलॉजी 200°C तक के तापमान में भी समान गर्माहट फैलाते हुए खाने को तेज और हेल्दी तरीके से पकाने का काम करती है।
क्यों और किसके लिए अच्छा है?
- 4 लीटर की क्षमता इसे तीन से चार सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त बनाती है। फिर चाहे सुबह का नाश्ता हो या फिर शाम में कुछ कुरकुरा खाने का मन इसमें आप अपने और परिवार के लिए स्वादिष्ट चीजें कम तेल में बना सकते हैं।
- अक्सर लोगों को लगता है कि एयर फ्रायर को साफ करना मुश्किल होगा और इसके लिए उन्हें कोई अलग तरकीब अपनानी होगी। मगर, ऐसा नहीं है इसके पार्ट्स अलग करके आप आसानी से अपने सामान्य साबुन और पानी की मदद से साफ कर सकते हैं।
- अगर आप उनमें से हैं, जो खाना बनाते हुए भी इधर-ऊधर के कामों में लगे रहते हैं तो इसे चुनें। ऑटो शट-ऑफ फंक्शन के साथ यह कुकिंग पूरी होने पर ऑपरेशन बंद कर देता है। ऐसे में खाना डालने के बाद भूल जाने पर भी उसके जलने की परेशानी नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- काला
- क्षमता- 4 लीटर
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- वॉटेज- 1300 वॉट
- कंट्रोल मेथेड- टच
खूबियां
- 10 प्रीसेट मेन्यू
- ओवरहीट प्रोटक्शन
- कूल टच हैंडल
कमी
- चूंकि इसका हीटिंग एलिमेंट छोटे वॉट का है, इसलिए बहुत क्रिस्पी (जैसे बाजार जैसे फ्रेंच फ्राइज़) बनाने में यह बड़े और महंगे एयर फ्रायर्स के मुकाबले 5-7 मिनट का समय ज्यादा ले सकता है।
03
Glen Digital Air Fryer, 6 Litre, 1500W Airfryer
फ्राईड खाना खाने के शौकीन है मगर तेल से होने वाले नुकसान का डर सता रहा है, तो इसमें 80% से कम तेल में स्वादिष्ट भोजन तैयार कर सकते हैं। यह Glen एयर फ्रायर सुविधाजनक डिजिटल डिस्प्ले और टच कंट्रोल के साथ आता है, जिससे फंक्शन को नियंत्रित और उनपर नजर बनाए रखना आसान रहेगा।
क्यों और किसके लिए अच्छा है?
- 5 लोगों का परिवार है और एक सही क्षमता का Air Fryer चाहते हैं, तो इस 6 लीटर वाले विकल्प को चुनें। इसमें अलग-अलग बैच में खाना नहीं पकाना पड़ेगा, जिस वजह से यह पार्टी स्नैक्स तैयार करने के लिए भी बढ़िया रहेगा।
- सुबह नाश्ता बनाने की हड़बड़ी रहती है, या बच्चे मुंह से डिश का नाम निकालते ही उसके लिए रोना-चिल्लाना शुरू कर देते हैं! तो इसकी 1500W की शक्तिशाली मोटर आपको खाना पकाने का काम फटाफट निपटाने की सुविधा देती है, ताकी आप हपड़-धपड़ से बच सकें।
- नॉनवेज खाने के शौकीन लोगों के लिए यह शानदार है, क्योंकि इसमें आप छोटे-छोटे पीसेज के साथ ही पूरा चिकन भी रोस्ट भी कर सकते हैं। यह पार्टी में मेहमानों को बाहर से कुरकुरा और अंदर से रसीला चिकन परोसने के लिए खूब काम आएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- काला और सिल्वर
- क्षमता- 6 लीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- वॉटेज- 1500 वॉट
- कंट्रोल मेथेड- टच
खूबियां
- 60 मिनट टाइमर
- 7 प्री-सेट मेन्यू
- ऑटो शट-ऑफ
कमी
- मोटर की पावर ज्यादा होने की वजह से यह बिजली की खपत थोड़ी ज्यादा करता है।
04
Wonderchef Neo Digital Air Fryer
क्रिस्पी आलू टिक्की से लेकर रोस्टेड चिकन या फिर स्वादिष्ट केक तैयार करने के लिए इस Wonderchef एयर फ्रायर को अपने घर लाएं। नॉन-स्टिक बास्केट ना सिर्फ खाने को चिपकने से बचाती है, बल्कि साफ-सफाई में भी काफी आसान रहने वाली है।
क्यों और किसके लिए अच्छा है?
- इसकी क्षमता 2 लीटर है। ऐसे में यह सिंगल, कपल्स या फिर छोटे बैच में खाना बनाने के लिए अच्छा है। बास्केट छोटी होने की वजह से यह किचन में भी कम जगह घेरेगा और आसानी से काउंटरटॉप के कोने में भी फिट हो जाएगा।
- बिना ज्यादा किसी तामझाम के इसमें साधारण और कम फंक्शन वाला टच कंट्रोल दिया गया है। इस वजह से, इसे वो लोग भी आसानी से चला सकते हैं, जिन्हें इस तरह के अप्लाइंसेस की ज्यादा समझ नहीं है।
- किचन में अक्सर थोड़े एस्थेटिक दिखने वाले अप्लाइंस रखना पसंद आता है, जो इसकी इटालियन डिजाइन आपका ध्यान जरूर खींचेगी। हालांकी इसकी वजह से आपको क्वालिटी से समझौता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसमें दमदार जर्मन क्वालिटी स्टैंडर्ड भी मिलते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- काला
- क्षमता- 2 लीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- वॉटेज- 1000 वॉट
- कंट्रोल मेथेड- टच
खूबियां
- कूल टच बॉडी और हैंडल
- एडस्टेबल टेंप्रेचर कंट्रोल
- ऑटो शट-ऑफ
कमी
- अगर आप इसमें बड़ा केक, ब्रेड या पूरा चिकन रोस्ट करने की सोच रहे हैं, तो यह मुमकिन नहीं है। आपको छोटे मोल्ड्स या खाने को टुकड़ों में काटकर ही इसमें पकाना होगा।
05
KENT Digital Air Fryer 8L | 1700W
यह मशहूर ब्रांड KENT का एक शानदार एयर फ्रायर है, जो 1700W की शक्ति और 360 डिग्री रेपिड एयर टेक्नोलॉजी के साथ खाने को कम समय में अच्छी तरह पकाता है। इसमें मिलने वाले 7 प्रीसेट मेन्यू आपको फ्रेंच फाइज़ से लेकर समोसा और पिज्जा जैसी कई डिशेज फटाफट तैयार करने की सुविधा देंगे।
क्यों और किसके लिए अच्छा है?
- अगर आप एक बड़े परिवार में रहते हैं, अक्सर हाउस पार्टी करते हैं या फिर आए दिन मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है! तो इसकी 8 लीटर की क्षमता आपको एकसाथ ज्यादा मात्रा में कम तेल वाले स्नैक्स तैयार करने का अनुभव देगी।
- यह उन लोगों के लिए भी अच्छा है, जिन्हें घर पर ही मसाले, हर्ब्स, कैंडीज बनाने के शौक है। इसके लिए खास डिहाइड्रेशन फंक्शन मिलता है, जो आपको बिना किसी मेहनत के इन्हें फटाफट बनाने की सुविधा देता है।
- यह देखने में काफी प्रीमियम लगता है, जो मॉड्यूलर किचन में अपनी एक अलग छाप छोड़ेगा। इतना ही नहीं स्मार्ट अप्लाइंस का शौक रखने वालों के लिए इसका बड़ा डिजिटल डिस्प्ले कमाल करेगा, जो आसान टच कंट्रोल के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- सिल्वर
- क्षमता- 8 लीटर
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- वॉटेज- 1700 वॉट
- कंट्रोल मेथेड- टच
खूबियां
- इन-बिल्ट ओवरहीट प्रोटक्शन
- टेंप्रेचर और टाइमर कंट्रोल
- 7 प्रीसेट मेन्यू
कमी
- इसकी बास्केट का आकार बहुत बड़ा है, सामान्य छोटे किचन सिंक में इसे घुमा-घुमा कर धोना थोड़ा असुविधाजनक होता है।
06
निष्कर्ष: परिवार के आकार के अलावा, कुछ अन्य कारक भी हैं जिन पर विचार करना चाहिए। सबसे पहले, आप आमतौर पर किस प्रकार का भोजन पकाते हैं? अगर आप अक्सर बड़े आइटम जैसे साबुत चिकन या बड़ी मात्रा में सब्जियां बनाते हैं, तो आपको बड़ी बास्केट की आवश्यकता होगी। दूसरा, आपकी किचन में कितनी जगह है? बड़े एयर फ्रायर अधिक जगह घेरते हैं। तीसरा, आपका बजट भी एक कारक हो सकता है, क्योंकि बड़ी क्षमता वाले मॉडल आमतौर पर अधिक महंगे होते हैं। इन सभी कारकों पर विचार करके आप एक ऐसा एयर फ्रायर चुन सकते हैं जो आपकी लाइफस्टाइल और बजट दोनों के अनुकूल हो।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखिए अन्य कैटेगरी की जानकारी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।