टेस्टी और हेल्दी खाना, झटपट तैयार! Air Fryer के इन टॉप 5 विकल्पों में मिलेंगे प्रीसेट मेन्यू

प्रीसेट मेन्यू वाले Air Fryer की वजह से स्वस्थ और स्वादिष्ट भोजन बनाना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। ये उपकरण न केवल तेल का उपयोग कम करते हैं, बल्कि उनके बिल्ट-इन प्रोग्राम आपको आलू से लेकर चिकन तक, सब कुछ आसानी से पकाने में मदद करते हैं। नीचे इनके 5 बढ़िया विकल्पों को देखा जा सकता है।
प्रीसेट मेन्यू के साथ आने वाले टॉप 5 एयर फ्रायर
प्रीसेट मेन्यू के साथ आने वाले टॉप 5 एयर फ्रायर

क्या आप अपनी रसोई में एक ऐसा उपकरण चाहते हैं जो खाना पकाने को आसान और स्वस्थ बना दे? प्रीसेट मेन्यू वाले एयर फ्रायर आज के बिजी लाइफस्टाइल के लिए एकदम सही समाधान हो सकते हैं। ये स्मार्ट उपकरण आपको बस एक बटन दबाकर विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने की सुविधा देते हैं, वो भी बिना किसी अनुमान के। हालांकी, जो लोग अपने लिए सही Air Fryer नहीं चुन पा रहे हैं, उनके लिए यहां अमेजन पर उपलब्ध टॉप 5 विकल्पों को शामिल किया गया है। इन्हें हम टॉप इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अमेजन यूजर्स ने इन्हें अच्छी रेटिंग और रिव्यू से नवाज़ा है। आपको इनमें Philips, Milton, Agaro, Lifelong और SOLARA जैसे ब्रांड के अलग-अलग क्षमता वाले विकल्प मिलेंगे। ये सभी 7-10 प्रीसेट मेन्यू के साथ आते हैं, जिनकी मदद से कई प्रकार के व्यंजनों को बेहद सरलता से बनाया जा सकता है। वहीं, इनमें तापमान, टाइमर कंट्रोल जैसी सामान्य सुविधाएं भी मिलती हैं, जो इन्हें किचन के लिए आदर्श बनाती हैं।

नीचे आप प्रीसेट मेन्यू वाले 5 बढ़िया एयर फ्रायर विकल्प देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Lifelong 4.2 Litre Digital Air Fryer

    पूरे परिवार के लिए स्वादिष्ट स्नैक्स तैयार करने के लिए यह लाइफलॉन्ग एयर फ्रायर 4.2 लीटर क्षमता में आता है। इसके हैंडल को जरूरत ना होने पर अलग किया जा सकता है, जिस वजह से इसे किचन में स्टोर करना आसान हो सकता है। इस Lifelong डिजिटल एयर फ्रायर में खाने को फ्राई, ग्रिल, रोस्ट और बेक भी किया जा सकता है। यह यूजर-फ्रेंडली टच कंट्रोल और स्पष्ट जानकारी देने वाली डिजिटल डिस्प्ले के साथ आता है। टच कंट्रोल से टाइमर से लेकर टेंप्रेचर तक को आसानी से सेट किया जा सकता है। इसमें 1200W की क्विक हीटिंग के साथ खाना तेज और समान रूप से पक सकता है। वहीं, 7 प्रीसेट मेन्यू अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों को आसानी से बनाने में मदद करते हैं। यह नॉन स्टिक बास्केट के साथ आता है, जिसमें खाना कम या बिना तेल के भी पकाने पर चिपकता नहीं है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- लाइटवेट
    • क्षमता- 4.2 लीटर
    • मटेरियल- सेरमिक, प्लास्टिक, मेटल
    • वॉटेज- 1200 वॉट
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • अधिकतम टेंप्रेचर सेटिंग- 180 डिग्री सेल्सियस
    • इनर मटेरियल- नॉन स्टिक
    • मॉडल नंबर- LLHFD442

    खूबियां

    • ऑटोमैटिक शट-ऑफ फीचर सुरक्षित प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।
    • स्लीक और कॉम्पैक्ट डिजाइन किचन में आसानी से फिट हो सकता है।
    • सुविधाजनक कुकिंग के लिए स्मार्ट टच कंट्रोल पैनल मिलता है।

    कमी

    • अभी तक अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    01
  • PHILIPS Air Fryer NA120/00

    फिलिप्स ब्रांड का यह एयर फ्रायर 4.2 लीटर की क्षमता में आता है, जो आपको 90% कम तेल में स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने की सुविधा देता है। इसकी यूनिक स्टारफिश डिजाइन के साथ मिलने वाले पेटेंटेड रेपिड एयर टेक्नोलॉजी खाने को कम समय में हर तरफ से समान रूप से पकाने का काम करती है, जिससे बेहतरीन कुरकुरा स्वाद मिल सकता है। इस Philips Air Fryer में अलग-अलग प्रकार की कुकिंग को आसान बनाने के लिए 12 प्रीसेट मेन्यू दिए गए हैं, जिनके जरिए फ्राई, बेक, रोस्ट और ग्रिलिंग वाली कई डिशेज बनाई जा सकती है। इसमें मिलने वाली 1500W की शक्तिशाली मोटर गर्म हवा के प्रवाह लगातार और समान बनाए रखने का काम करती है। खाना पकाने की जरूरत के हिसाब से इसके तापमान और टाइमर को भी एडजस्ट किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- टेंप्रेचर कंट्रोल
    • क्षमता- 4.2 लीटर
    • मटेरियल- एल्युमीनियम
    • वॉटेज- 1500 वॉट
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • अधिकतम टेंप्रेचर सेटिंग- 200 डिग्री सेल्सियस
    • इनर मटेरियल- एल्युमीनियम
    • मॉडल नंबर- NA120/00

    खूबियां

    • स्टारफिश डिजाइन गर्म हवा को 360 डिग्री फैलाती है।
    • कम जगह में फिट होने के लिए कॉम्पैक्ट डिजाइन में बनाया गया है।
    • नॉन-स्टिक प्लेट को डिशवॉशर में भी साफ किया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने फ्रायर के साथ यूजर मैनुअल ना मिलने की शिकायत की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • AGARO Galaxy Digital Air Fryer For Home

    यह अगारो ब्रांड का डिजिटल एयर फ्रायर है, जो 4.5 लीटर की क्षमता में आता है। इसमें फ्रेंच फ्राइस, चिकन लेग, श्रिंप, केक, स्टीक, फिश और रिब्स 7 प्रीसेट मेन्यू दिए गए हैं, जिससे आप बिना किसी अनुमान के ये स्वादिष्ट चीजें फटाफट से तैयार कर सकते हैं। इस AGARO एयर फ्रायर में तेज और हेल्दी कुकिंग रिजल्ट देने वाली 1400 वॉट की पावर मिलती है। इसकी 360 डिग्री रेपिड हॉट एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी गर्म हवा को सभी दिशाओं में बराबर फैलाते हुए खाने को तेज और समान रूप से पकाते हुए शानदार परिणाम दे सकती है। यह डिजिटल डिस्प्ले और टच कंट्रोल के साथ आता है, जिससे ना सिर्फ फंक्शन को नियंत्रित करना आसान रहता है बल्कि आप उनपर नजर बनाकर भी रख सकते हैं। इसे आप खाने के अनुसार 80-200°C तक के तापमान पर सेट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- टेंप्रेचर कंट्रोल
    • क्षमता- 4.5 लीटर
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • वॉटेज- 1400 वॉट
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • अधिकतम टेंप्रेचर सेटिंग- 200 डिग्री सेल्सियस
    • इनर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • मॉडल नंबर- Galaxy

    खूबियां

    • यह अलग होने योग्य नॉन स्टिक बास्केट के साथ आता है।
    • इसमें बिल्ट-इन ओवरहीट प्रोटक्शन और ऑटो शट-ऑफ भी मिलता है।
    • इसमें 120 मिनट तक का टाइमर सेट किया जा सकता है।

    कमी

    • एक ग्राहक ने अमेजन पर पुर्जों और बेस में ज़ंग लगने की शिकायत की है।
    03
  • SOLARA Air Fryer For Home 4.5L

    4.5 लीटर क्षमता वाले इस एयर फ्रायर में बड़ी नॉन-स्टिक बास्केट दी गई है, जिसमें मीडियम से लेकर बड़े परिवार तक के लिए एकसाथ ज्यादा मात्रा में स्नैक्स तैयार किए जा सकते हैं। यह 360 डिग्री रेपिड एयर सर्कुलेशन के जरिए एकसमान गर्म हवा प्रसारित करते हुए खाने को स्वादिष्ट और कुरकुरे तरीके से पकाने का काम करता है। इसमें 10 प्री-सेट कुकिंग मोड्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से फ्रेंच फ्राइस, पनीर टिक्का, चिकन विंग्स और बहुत कुछ फटाफट से बिना किसी परेशानी के तैयार किया जा सकता है। इस Digital Air Fryer में सामने की तरफ एक पारदर्शी खिड़की दी गई है, ताकी अंदर पक रहे खाने पर बाहर से ही नजर रखी जा सके। इसका कूल टच हैंडल संचालन से गर्म नहीं होता है, जिससे बास्केट को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला जा सकता है। वहीं, 1500W हीटिंग सिस्टम से तेज और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन मिल सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- ऑटोमैटिक शट ऑफ, टेंप्रेचर कंट्रोल
    • क्षमता- 4.5 लीटर
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • वॉटेज- 1500 वॉट
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • अधिकतम टेंप्रेचर सेटिंग- 400 डिग्री सेल्सियस
    • इनर मटेरियल- प्लास्टिक
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स

    खूबियां

    • इसमें डिजिटल डिस्प्ले के साथ सुविधाजनक टच कंट्रोल दिया गया है।
    • नॉन-स्टिक बास्केट को डिशवॉशर में भी साफ किया जा सकता है।
    • यह खाने को फ्राई, बेक, रोस्ट और ग्रिल भी कर सकता है।

    कमी

    • अभी तक अमेजन पर ग्राहकों ने कोई कमी नहीं बताई है।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर अन्य घरेलू उपकरणों की जानकारी देख सकते हैं।

    04
  • Milton Rapid Digital Air Fryer 4.2L

    मशहूर अप्लाइंस ब्रांड मिल्टन का यह डिजिटल एयर फ्रायर 4.2 लीटर की क्षमता में आता है। इसमें 1450W की शक्तिशाली मोटर के जरिए तेज व ऊर्जा कुशल प्रदर्शन मिल सकता है। इस Milton एयर फ्रायर का स्मार्ट टच कंट्रोल तापमान और टाइमर के साथ-साथ मोड्स आदि को आसानी से एडजस्ट करने की सुविधा देता है। यह अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों को सटीक समय और तापमान में पकाने के लिए 8 प्रीसेट मेन्यू के साथ आता है। इसमें खाने को तेजी से पकाने वाली रेपिड एयर टेक्नोलॉजी मिलती है, जो गर्म हवा को चारों तरफ समान रूप से प्रसारित करते हुए बेहतरीन कुरकुरा स्वाद दे सकती है। इसके अलावा, प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी इसे टिकाऊ बनाता है और स्लीक डिजाइन की वजह से कम जगह में फिट करना भी आसान हो सकता है। पारंपरिक फ्राइंग के मुकाबले इसमें 90% तक कम तेल में खाना पका सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- ऑटोमैटिक शट ऑफ, टेंप्रेचर कंट्रोल
    • क्षमता- 4.2 लीटर
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • वॉटेज- 1450 वॉट
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • अधिकतम टेंप्रेचर सेटिंग- 200 डिग्री सेल्सियस
    • इनर मटेरियल- प्लास्टिक
    • न्यूनतम टेंप्रेचर सेटिंग- 80 डिग्री सेल्सियस

    खूबियां

    • यह एयर फ्रायर डिजिटल डिस्प्ले के साथ आता है।
    • सुरक्षित कुकिंग अनुभव के लिए ऑटोमैटिक शट-ऑफ मिलता है।
    • 360 डिग्री एयर सर्कुलेशन खाने को हर तरफ एक जैसा पकाता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने एयर फ्रायर के टिकाऊपन में समस्याओं की शिकायत की है।
    05

प्रीसेट मेन्यू के साथ आने वाले एयर फ्रायरों की तुलना

आपकी व्यक्तिगत जरूरतें, परिवार का आकार और बजट एक सही एयर फ्रायर के चुनाव पर निर्भर करती हैं। इसे आसान बनाने के लिए सूची में शामिल विकल्पों की नीचे तुलना की गई है, जिससे आप इनके बीचे के अंतर को समझ सकते हैं-

मॉडल्स

क्षमता

प्रीसेट मेन्यू

अन्य

Lifelong Digital Air Fryer

4.2 लीटर

7

टच कंट्रोल

PHILIPS Air Fryer NA120/00

4.2 लीटर

12

यूनिक स्टारफिश डिजाइन

AGARO Galaxy Digital Air Fryer

4.5 लीटर

7

डिजिटल टच डिस्प्ले

SOLARA Air Fryer For Home

4.5 लीटर

10

ईजी व्यू विंडो

Milton Rapid Digital Air Fryer

4.2 लीटर

8

ऑटो शट-ऑफ

गैजेट, फैशन ब्यूटी जैसी कई कैटेगरी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • प्रीसेट मेन्यू वाले एयर फ्रायर के क्या फायदे हैं?
    +
    प्रीसेट मेन्यू वाले एयर फ्रायर खाना पकाने को आसान बनाते हैं क्योंकि वे विभिन्न व्यंजनों के लिए पहले से निर्धारित तापमान और समय सेटिंग्स के साथ आते हैं, जिससे आपको मैन्युअल रूप से समायोजन करने की आवश्यकता नहीं होती। यह समय बचाता है और भोजन को सही ढंग से पकाने में मदद करता है।
  • एक एयर फ्रायर में कितने प्रीसेट मेन्यू होने चाहिए?
    +
    एक अच्छे एयर फ्रायर में कम से कम 5-8 सामान्य प्रीसेट मेन्यू (जैसे फ्राइज़, चिकन, मछली, सब्जियां, बेकिंग) होने चाहिए। अधिक विकल्प होने से सुविधा बढ़ती है, लेकिन सुनिश्चित करें कि वे वास्तव में उपयोगी हों।
  • क्या प्रीसेट मेन्यू वाले एयर फ्रायर स्वस्थ होते हैं?
    +
    हां, प्रीसेट मेन्यू वाले एयर फ्रायर स्वस्थ हो सकते हैं क्योंकि वे भोजन को तलने के लिए बहुत कम या बिल्कुल भी तेल का उपयोग नहीं करते हैं, जिससे वसा और कैलोरी कम होती है। प्रीसेट मेन्यू केवल खाना पकाने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाते हैं।