Havell Air Fryer के भारत में मिलने वाले ये बेहतरीन विकल्प कम तेल में देंगे कुरकुरा स्वाद!

क्या आप भारत में अपने रसोई के लिए एक बेहतरीन Havells एयर फ्रायर की तलाश में हैं? आज के व्यस्त जीवन में, स्वस्थ और स्वादिष्ट भोजन बनाना एक चुनौती हो सकती है, और यहीं पर Air Fryer एक गेम-चेंजर साबित होता है। हैवेल्स विभिन्न प्रकार के एयर फ्रायर पेश करता है, जिनके अमेजन पर मिलने वाले बढ़िया विकल्प यहां देखे जा सकते हैं।
भारत में मिलने वाले बढ़िया हैवल्स एयर फ्रायर
भारत में मिलने वाले बढ़िया हैवल्स एयर फ्रायर

भारत में हैवेल्स एयर फ्रायर की बढ़ती लोकप्रियता के पीछे सबसे बड़ा कारण है कि ये कम तेल में कुरकुरे और स्वादिष्ट व्यंजन बनाने का एक शानदार तरीका प्रदान करते हैं। लेकिन बाजार में इतने सारे मॉडलों के साथ, यह जानना मुश्किल हो सकता है कि कौन सा आपके लिए सबसे उपयुक्त है। इसी को ध्यान में रखते हुए, हमने भारत में अमेजन पर उपलब्ध कुछ बढ़िया रेटिंग और रिव्यूज वाले Havells Air Fryer मॉडलों को शामिल किया है। इनमें आपको छोटी से लेकर बड़ी क्षमता वाले विकल्प मिल जाएंगें, जिन्हेैं अपने खाना पकाने की जरूरते के हिसाब से लिया जा सकता है। वहीं, ये डिजिटल और मैनुअल कंट्रोल दोनों तरह की तकनीकों के साथ भी आते हैं। हैवल्स के एयर फ्रायर उन्नत तकनीक, टिकाऊ बिल्ड और यूजर-फ्रेंडली डिजाइन का एक आदर्श संतुलन प्रदान करते हैं। यही वजह है कि, इन्हें खास तौर पर भारतीयों रसोई के लिए उपयुक्त माना जाता है और इनमें कम तेल में स्वादिष्ट कुरकुरा खाना तैयार हो सकता है।

नीचे आप हैवल्स एयर फ्रायर के भारत में मिलने वाले 5 बढ़िया विकल्प देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Havells Prolife Neo Air Fryer1500W| 4.5 L

    4.5 लीटर की क्षमता वाले इस हैवल्स एयर फ्रायर में नॉन-स्टिक फ्राइंग बास्केट दी गई है, जिसमें कम तेल में ही खाना बिना चिपके कुरकुरे स्वाद के साथ तैयार किया जा सकता है। इसमें क्रिस्पी फ्राइस, जूसी चिकन, या स्वादिष्ट बेक आइटम्स तैयार करने के लिए 8 प्री-सेट मेन्यू दिए गए हैं, जिन्हें आप खाने के प्रकार के अनुसार सेट कर सकते हैं। यह एडवांस्ड ऐरोक्रिस्प टेक्नोलॉजी के जरिए 85% तक कम तेल में ही बेहतरीन तरीके से फ्राइड आइटम्स तैयार कर सकता है। वहीं, इसका 360 डिग्री वाला एयर सर्कुलेशन गर्म हवा को चारों तरफ एकसमान रूप से फैलाते हुए खाने को जल्दी व एकबराबर तरीके से पकाने का काम करता है। डिजिटल डिस्प्ले और टच कंट्रोल के साथ आने वाले इस एयर फ्रायर को नियंत्रित करना भी आसान हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- तापमान कंट्रोल, टाइमर
    • क्षमता- 4.5 लीटर
    • मटेरियल- एबीएस
    • वॉटेज- 1500 वाट्स
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • मॉडल नंबर- GHCAFEPK150
    • साइज- लार्ज

    खूबियां

    • इसके तापमान और टाइमर को खाने की जरूरत या स्वाद के अनुसार सेट कर सकते हैं।
    • ऑटो रीस्टार्ट फीचर 2 घंटे तक प्रक्रिया को समान सेटिंग्स पर चालू कर सकता है।
    • कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे किचन के काउंटरटॉप पर रखने के लिए आदर्श बनाता है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई है।
    01
  • Havells Prolife Crystal Digital Air Fryer 5.5L

    हैवल्स का यह एयर फ्रायर 5.5 लीटर की क्षमता में आता है, जिसमें एकसाथ ज्यादा मात्रा में भी खाना पकाया जा सकता है। इसमें उपयोग में आसान रहने वाले डिजिटल डिस्प्ले के साथ टच कंट्रोल दिया गया है, ताकी मोड से लेकर तापमान और टाइमर आदि को आसानी से नियंत्रित किया जा सके। इसके 8 प्री-सेट मेन्यू विकल्पों के जरिए फ्राइंग, ग्रिलिंग, बेकिंग, रोस्टिंग के अलावा बहुत सारे कुकिंग के काम तेज और आसान तरीके से किए जा सकते हैं। यह बच्चों की सुरक्षा के लिए इन-बिल्ट चाइल्ड लॉक के साथ आता है, जिसके जरिए बच्चों द्वारा इसमें किसी भी प्रकार की छेड़खानी को रोका जा सकता है। इस डिजिटल एयर फ्रायर में सामने की तरफ एक पारदर्शी खिड़की भी दी गई है, जिससे आप अंदर पक रहे खाने पर नजर बनाकर रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- 8 प्रीसेट मेन्यू, एलईडी डिस्प्ले
    • क्षमता- 5.5 लीटर
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • वॉटेज- 1500 वाट्स
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • मॉडल नंबर- GOCAFBXK12321
    • अधिकतम तापमान सेटिंग- 200 डिग्री सेल्सियस

    खूबियां

    • इसका 24 घंटे वाला डिहाइड्रेट मोड खाने को सुखाने का काम करता है।
    • इसमें ऑटो शट-ऑफ के साथ ही 60 मिनट तक का टाइमर भी मिलता है।
    • नॉन-स्टिक फ्राइंग बास्केट को आसानी से खींचकर बाहर निकाल सकते हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने करीब 9 महीने के इस्तेमाल के बाद इसके सही से काम ना करने की समस्या बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Havells Prolife Stellar Chef Air Fryer 5.5 Ltr

    1500 वाट के शक्तिशाली हीटिंग सिस्टम के साथ काम करने वाला यह हैवल्स एयर फ्रायर खाने को कम तेल में ही तेजी से पकाता है। इसकी 5.5 लीटर की क्षमता इसे बड़े परिवार के लिए उपयुक्त बनाती है। वहीं, पारदर्शी खिड़की आपको लगातार अंदर पक रहे खाने पर नजर बनाए रखने की सुविधा देती है। Havells के इस Air Fryer में अलग-अलग प्रकार की कुकिंग को तेज और आसान बनाने के लिए 8 प्री-सेट मेन्यू दिए गए हैं। इसमें एडवांस्ड ऐरोक्रिस्प 360 डिग्री एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी मिलती है, जो गर्म हवा को चारों दिशाओं में एकसमान रूप से प्रसारित करते हुए खाने को बाहर से कुरकुरा और अंदर से नर्म तरीक से पकाने का काम करती है। इस एयर फ्रायर में टाइमर और तापमान को कम-ज्यादा करने के लिए नॉब दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- ऑटो शट-ऑफ, टेंप्रेचर कंट्रोल
    • क्षमता- 5.5 लीटर
    • मटेरियल- एबीएस
    • वॉटेज- 1500 वाट्स
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • मॉडल नंबर- GHCAFRSK150
    • अधिकतम तापमान सेटिंग- 200 डिग्री सेल्सियस

    खूबियां

    • नॉन-स्टिक सिलिकॉन कोटेड बास्केट में खाना चिपकने की समस्या नहीं होती है।
    • कूल टच हैंडल के जरिए बास्केट को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं।
    • मल्टीफंक्शनल एयर-फ्राइंग की मदद से कई व्यंजन तैयार कर सकते हैं।

    कमी

    • एक अमेजन ग्राहक ने सर्विस से जुड़ी समस्या की शिकायत की है।
    03
  • Havells Prolife Brio Air Fryer 4.2 L

    यह हैवल्स ब्रांड का 4.2 लीटर क्षमता वाला एयर फ्रायर है, जो एक ही बार में ज्यादा फ्राइस, टिक्का, नगेट्स आदि बनाने के लिए अच्छा हो सकता है। इसकी एडवांस्ड ऐरोक्रिस्प 360 डिग्री एयर टेक्नोलॉजी खाने को एकसमान और तेज से पकाने का काम करती है, जिसके लिए यह गर्म हवा को हर दिशा में एक बराबर फैलाती है। इसे नॉन-स्टिक बास्केट के साथ डिजाइन किया गया है, जिसमें कम तेल में खाना पकाने पर भी उसके चिपकने की समस्या नहीं होती है। इसमें टिकाऊ और खाने के लिए सुरक्षित रहने वाली कोटिंग की गई है, जो इसे लंबे समय तक चलाने में मदद करती है। वहीं, सामने नीचे की तरफ दी गई छोटी पारदर्शी खिड़की के जरिए आप खाना पकने की प्रक्रिया को भी लगातार मॉनिटर कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- ऑटोमैटिक शट-ऑफ
    • क्षमता- 4.2 लीटर
    • मटेरियल- एबीएस
    • वॉटेज- 1350 वाट्स
    • कंट्रोल मेथेड- पुश बटन
    • मॉडल नंबर- GHCAFSTB135
    • अधिकतम तापमान सेटिंग- 200 डिग्री सेल्सियस

    खूबियां

    • खाने को जलने से बचाने और सुरक्षित प्रदर्शन के लिए ऑटो शट-ऑफ मिलता है।
    • इसमें खाने को फ्राई के साथ-साथ रोस्ट, बेक, ग्रिल भी किया जा सकता है।
    • तापमान और टाइमर कंट्रोल के लिए दो अलग-अलग पुश बटन दिए गए हैं।

    कमी

    • एक ग्राहक द्वारा खराब प्लास्टिक क्वालिटी की शिकायत की गई है।

    जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखिए अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।

    04
  • Havells Air Fryer Prolife Delicia 1700 W

    यह एयर फ्रायर 1700 वाट की शक्ति के साथ काम करता है, जिस वजह से खाना पकने में लगने वाला समय कम हो सकता है और बेहतरीन स्वाद भी मिल सकता है। इसमें फ्राइंग, रोस्टिंग, बेकिंग और ग्रिलिंग जैसे अलग-अलग काम आसानी से किए जा सकते हैं। बता दें कि, यह हैवल्स का एयर डुअल बास्केट वाला एयर फ्रायर है, जिसमें खाना पकाने के लिए दो अलग-अलग बास्केट मिलती हैं। इनमें आप एकसमान या फिर विभिन्न तापमान और समय में खाने को पका सकते हैं। इसकी कुल क्षमता 10.5 लीटर है, जिस वजह से एकसाथ ज्यादा मात्रा में खाना तैयार किया जा सकता है। इसका डिजिटल टच पैनल मोड, तापमान या टाइमर को आसानी से एडजस्ट करने की सुविधा देता है। वहीं, 8 प्रीसेट मेन्यू के जरिए अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों को मात्रा एक बटन दबाते ही सही स्वाद और टेक्सचर के साथ तैयार किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- ऑटोमैटिक शट-ऑफ, 8 प्रीसेट मेन्यू
    • क्षमता- 10.5 लीटर
    • मटेरियल- एबीएस
    • वॉटेज- 1700 वाट्स
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • मॉडल नंबर- GHCAFERA170
    • अधिकतम तापमान सेटिंग- 200 डिग्री सेल्सियस

    खूबियां

    • परफेक्ट क्रिस्प सिस्टम खाने को बेहतरीन कुरकुरे तरीके के पकाता है।
    • खाने को सुखाकर स्टोर करने के लिए डीहाइड्रेटर फंक्शन मिलता है।
    • इसमें LED डिस्प्ले के साथ सेंसरटच कंट्रोल दिया गया है।

    कमी

    • एक ग्राहक ने फ्रायर के साथ मैनुअल और रेसिपी बुक ना मिलने की शिकायत की है।
    05

हैवल्स एयर फ्रायर के पांचों मॉडलों की तुलना

वैसे तो हैवल्स के पांचों ही मॉडल प्रदर्शन और फीचर्स के लिहाज से बेहतरीन हैं। हालांकी, अलग-अलग क्षमता, टेक्नोलॉजी और कीमत इन्हें एक दूसरे से अलग बनाती हैं। ऐसे में आपको अपनी प्राथमिकताओं, उपयोग और बजट के आधार पर किसी एक का चुनाव करना चाहिए-

मॉडल्स

क्षमता

कंट्रोल

फीचर्स

Havells Prolife Neo Air Fryer1500W

4.5 लीटर

डिजिटल टच

8 प्री-सेट्स, 60 मिनट टाइमर

Havells Prolife Crystal Digital Air Fryer

5.5 लीटर

डिजिटल पैनल

डीहाइड्रेटर मोड, ऑटो शट-ऑफ

Havells Prolife Stellar Chef Air Fryer

5.5 लीटर

टच और नॉब

नॉन स्टिक सिलिकॉन कोटेड बास्केट

Havells Prolife Brio Air Fryer

4.2 लीटर

पुश बटन

एडजस्टेबल टेंप्रेचर और टाइमर

Havells Air Fryer Prolife Delicia 1700 W

10.5 लीटर

डिजिटल टच पैनल

डुअल बास्केट, 8 ऑटो प्री-सेट मेन्यू

अन्य उपकरणों की जानकारी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखी जा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हैवेल्स एयर फ्रायर में क्या-क्या बना सकते हैं?
    +
    हैवेल्स एयर फ्रायर में आप फ्रेंच फ्राइज़, समोसे, टिक्की, चिकन, मछली, सब्जियां, केक और कई अन्य तले हुए और बेक्ड व्यंजन बना सकते हैं, वह भी बहुत कम तेल में।
  • हैवेल्स एयर फ्रायर की वारंटी कितने साल की होती है?
    +
    आमतौर पर, हैवेल्स एयर फ्रायर पर 2 साल की वारंटी मिलती है, लेकिन मॉडल और खरीद के समय के ऑफर के आधार पर यह भिन्न हो सकती है। खरीद से पहले वारंटी विवरण की जांच करना उचित है।
  • क्या एयर फ्रायर स्वस्थ खाना पकाने का एक अच्छा विकल्प है?
    +
    बिल्कुल! एयर फ्रायर पारंपरिक डीप फ्राइंग की तुलना में 80% तक कम तेल का उपयोग करके भोजन को कुरकुरा बनाते हैं, जिससे यह स्वस्थ खाना पकाने का एक बढ़िया विकल्प बन जाता है।