डुअल बास्केट एयर फ्रायर एक ऐसा उपकरण है जो दो अलग-अलग टोकरियों के साथ आता है, जिससे आप एक ही समय में दो अलग-अलग फूड आइटम को विभिन्न तापमान और टाइमर सेटिंग्स पर पका सकते हैं। यह पारंपरिक एयर फ्रायर का एक एडवांस्ड वर्जन है, जो खाना पकाने के अनुभव को अधिक कुशल बनाता है। यह गर्म हवा का इस्तेमाल करके खाने को कुरकुरा बनाता है, जिससे तेल की जरूरत काफी कम हो जाती है। इसके 'सिंक' और 'मैच' फंक्शन खास तौर से उपयोगी होते हैं, जिससे दोनों बास्केट में खाना एक साथ तैयार हो जाता है। ऐसे में डुअल बास्केट एयर फ्रायर में निवेश करना एक बेहतरीन निर्णय हो सकता है अगर आप अक्सर ज्यादा खाना तैयार करते हैं, एक साथ कई व्यंजन पकाते हैं, या हेल्दी खाना बनाने के तरीकों की तलाश में हैं। यह आपका समय बचाता है, ऊर्जा बचाता है, और पारंपरिक तलने की तुलना में कम तेल में ही स्वादिष्ट परिणाम प्रदान करता है। हम आपके लिए इसके कुछ लोकप्रिय ब्रांड्स के विकल्प लाएं हैं, जिन्हें आप नीचे देख सकते हैं-
अब पार्टी स्नैक्स बनेंगे दोगुना तेजी से! डुअल बास्केट एयर फ्रायर बदल देंगे आपके किचन का अंदाज

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Ninja Foodi Dual Zone Air Fryer AF300IN
अपनी मैक्स क्रिस्प टेक्नोलॉजी के साथ यह एयर फ्रायर खाने को 240°C तक के उच्च तापमान और शक्तिशाली एयरफ्लो के साथ पकाते हुए बेहतरीन कुरकुरा परिणाम देता है। इसकी ऑटोमैटिक तरीके से बदलने वाली RPM स्पीड खाने को उसकी जरूरत के हिसाब से एकसमान और स्वादिष्ट रूप से पकाने का काम करती है। इस Ninja Air Fryer में सिंक फंक्शन दिया गया है, जिसकी मदद से आप इसकी दोनों बास्केट में अलग-अलग तापमान और टाइम के साथ खाना पका सकते हैं। इसमें मैक्स क्रिस्प, एयर फ्राई, रोस्ट, बेक, रीहीट, डीहाइड्रेट कुल 6 कुकिंग फंक्शन मिलते हैं, जिनके जरिए आप अलग-अलग प्रकार के खाने को मिनटों में आसानी से तैयार कर सकते हैं। 7.6 लीटर क्षमता वाले इस एयर फ्रायर की प्रत्येक बास्केट में एकसाथ करीब 1-1 किलो फ्राइस तैयार किए जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्पेशल फीचर- 2 कुकिंग ज़ोन, 6 कुकिंग फंक्शन
- क्षमता- 7.6 लीटर
- मटेरियल- एल्युमीनियम, प्लास्टिक
- मॉडल नंबर- AF300IN
- वॉटेज- 2470 वॉट
- ब्रांड नाम- Ninja
खूबियां
- मैच फंक्शन के जरिए दोनों बास्केट में समान सेटिंग्स पर खाना पका सकते हैं।
- निंजा साइक्लोनिक पंखा गर्म हवा को तेजी से फैलाने का काम करता है।
- यह एयर फ्रायर एडवांस्ड सेरमिक कोटिंग के साथ आता है।
कमी
- अभी तक ग्राहकों ने किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
01Nutricook Air Fryer 8.5L Duo2 Vision
इस न्यूट्रीकुक एयर फ्रायर की क्षमता 8.5 लीटर है, जिसकी दो अलग-अलग बास्केट में आप एकसाथ ज्यादा मात्रा में खाना तैयार कर सकते हैं। यह एयर फ्राई, बेक, रोस्ट, रीहीट जैसे कुल 12 कुकिंग मोड्स के साथ आता है, जिनके जरिए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बस एक बटन दबाते ही फटाफटा तैयार किया जा सकता है। इसमें मिलने वाली दोनों बास्केट में अलग-अलग तापमान और समय में खाने को पकाया जा सकता है, जिससे समय और बिजली दोनों की बचत हो सकती है। वहीं, इसका कुकिंग स्टेटस इंडीकेटर आपको खाना पकने की प्रक्रिया चालू और पूरी होने के बारे में संकेत देता है। यह शेक रिमाइंडर के साथ आता है, जो आपको खाने को हिलाने-डुलाने के लिए अलर्ट करता है। इसकी नॉन-स्टिक एयर फ्रायर बास्केट को डिशवॉशर में भी साफ किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्पेशल फीचर- 12 कुकिंग मोड्स, क्लीयर विंडो
- क्षमता- 8.5 लीटर
- मटेरियल- BPA मुक्त, नॉन स्टिक
- मॉडल नंबर- NC-AFD185V
- वॉटेज- 2400 वॉट
- ब्रांड नाम- NUTRICOOK
खूबियां
- अंदर पक रहे खाने को आसानी से देखने के लिए क्लीयर विंडो और लाइट मिलती है।
- फंक्शन को आसानी से कंट्रोल करने के लिए स्मार्ट टच डिस्प्ले पैनल दिया गया है।
- PFOA और BPA मुक्त नॉन स्टिक बास्केट को साफ करना आसान रहता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई है।
02PHILIPS Air Fryer NA352/00 with Rapid Air Technology
यह रेपिड एयर टेक्नोलॉजी और खास स्टारफिश डिजाइन के साथ आता है, जो खाने को एकसमान व तेजी से पकाने में मदद करते हैं। इसमें 9 लीटर के डुअल बास्केट मिलते हैं, जिसमें आप एकसाथ ढेर सारा स्वादिष्ट कुरकुरा खाना तैयार कर सकते हैं। इस Philips Air Fryer में टाइम फंक्शन दिया गया है, जिसके जरिए दोनों बास्केट में अलग-अलग टाइमर सेट करके आसानी से खाना पकाया जा सकता है। वहीं, इस फिलिप्स एयर फ्रायर के कॉपी फंक्शन के साथ आप दोनों ही बास्केट में समान तापमान और समय में खाने को पका सकते हैं। यह करीब 9 मिनट में ही आपको बेहतर तरीके से पका हुआ खाना दे सकता है, जो कि किसी ओवन की तुलना में काफी तेज रहने वाला है। इसमें मिलने वाले सुविधाजनक टचस्क्रीन कंट्रोल के जरिए आप फंक्शन को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्पेशल फीचर- टेंप्रेचर कंट्रोल
- क्षमता- 9 लीटर
- मटेरियल- एल्युमीनियम
- मॉडल नंबर- NA352/00
- वॉटेज- 1400 वॉट
- ब्रांड नाम- Philips
खूबियां
- तेज व एकसमान एयरफ्लो खाने को बराबर और स्वादिष्ट तरीके से पकाता है।
- इसमें आप 90% तक कम वसा वाला खाना तैयार कर सकते हैं।
- HomeID ऐप पर जाकर 500 से भी ज्यादा रेसिपी देख सकते हैं।
कमी
- कुछ ग्राहक कीमत ज्यादा होने की बात कहते हैं।
03KENT Digital Air Fryer 10L| 2000W
केंट ब्रांड के इस डिजिटल एयर फ्रायर की शानदार कुकिंग टेक्नोलॉजी आपको कम तेज में हेल्दी और टेस्टी खाना बनाने की अनुमति देती है। यह 10 लीटर की बड़ी क्षमता के साथ आता है और इसमें खाने को एकसमान रूप से पकाने वाली 360 डिग्री रेपिड एयर टेक्नोलॉजी भी मिलती है। यह KENT एयर फ्रायर दो अलग-अलग प्रकार के खाने को एकसाथ पकाने के लिए डुअल बास्केट के साथ आता है। इसमें फ्रेंच फ्राइस से लेकर समोसा और पिज्जा तक आसानी से तैयार करने के लिए 10 प्रीसेट मेन्यू दिए गए हैं। वहीं, इसका बिल्ट-इन डीहाइड्रेशन फीचर आपको किसी भी फल या सब्जी को सुखाकर लंबे समय तक कभी-भी बनाने के लिए स्टोर करके रखने की सुविधा देता है। इस एयर फ्रायर की ग्लास विंडो और बिल्ट-इन लाइट बाहर से ही अंदर पक रहे खाने को देखने के लिए बढ़िया रहती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्पेशल फीचर- डुअल बास्केट, 10 प्रीसेट मेन्यू
- क्षमता- 10 लीटर
- मटेरियल- नॉन स्टिक बास्केट
- मॉडल नंबर- 116187
- वॉटेज- 2000 वॉट
- ब्रांड नाम- KENT
खूबियां
- फंक्शन को आसानी से कंट्रोल करने के लिए डुअल डिजिटल डिस्प्ले मिलता है।
- 2000 वॉट की शक्ति खाने को तेजी से पकाने का काम करती है।
- इसमें प्रीहीट और टर्न रिमाइंडर की सुविधा भी दी गई है।
कमी
- कुछ ग्राहकों द्वारा इसका हैंडल टूटने, बॉडी पर खरोंच के निशान पड़ने की शिकायत की गई।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।
04Havells Air Fryer Prolife Delicia 1700 W|Dual Basket Air Fryer
यह हैवल्स एयर फ्रायर 1700 वॉट के पावर सिस्टम के साथ तेज कुकिंग रिजल्ट देता है। इसमें 10.5 लीटर क्षमता की डुअल बास्केट दी गई हैं, जिसकी वजह से एकसाथ ज्यादा मात्रा में स्वादिष्ट खाना तैयार करना आसान हो सकता है। वहीं, 8 प्रीसेट मेन्यू आपको बेक्ड आइमट से लेकर फ्राईड और फ्रोज़ेन फूड को भी मिनटों में पकाने का अनुभव दे सकते हैं। इस Havells Air Fryer में डिजिटल टच पैनल दिया गया है, जिसकी मदद से टाइमर और टेंप्रेचर से लेकर कुकिंग मोड्स को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। डिहाइड्रेटर फंक्शन से लैस यह एयर फ्रायर फलों, सब्जियों और स्नैक्स को सुखाने की सुविधा देता है, जिन्हें आप लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं। इसकी एरोक्रिस्प टेक्नोलॉजी कम तेल में खाने को कुरकुरे स्वाद के साथ पकाने के लिए जानी जाती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्पेशल फीचर- 8 ऑटो प्रीसेट मेन्यू, ऑटो शट-ऑफ
- क्षमता- 10.5 लीटर
- मटेरियल- एबीएस
- मॉडल नंबर- GHCAFERA170
- वॉटेज- 1700 वॉट
- ब्रांड नाम- Havells
खूबियां
- खाने को कुरकुरे तरीके से पकाने वाला परफेक्ट क्रिस्प सिस्टम मिलता है।
- इसकी एलईडी डिस्प्ले सेंसर टच कंट्रोल के साथ आती है।
- ओवरहीटिंग से बचाने के लिए ऑटोमैटिक शट-ऑफ फीचर भी दिया गया है।
कमी
- एक ग्राहक द्वारा इसके साथ मैनुअल ना मिलने की शिकायत की गई है।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
घर के लिए बेहतरीन डुअल बास्केट एयर फ्रायर मॉडलों की तुलना
ऊपर शामिल किए गए, Ninja, Philips, KENT, Havells और Nutricook जैसे ब्रांड के डुअल बास्केट एयर फ्रायर अपने शक्तिशाली और तेज प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आप इनकी तुलना के जरिए अपने घर के लिए एक सबसे उचित विकल्प का चुनाव कर सकते हैं-
|
मॉडल्स |
क्षमता |
फ्राइंग टेक्नोलॉजी |
कुकिंग फंक्शन |
|
Ninja Foodi Dual Zone Air Fryer AF300IN |
7.6 लीटर |
मैक्स क्रिस्प टेक्नोलॉजी |
6 |
|
Nutricook Air Fryer |
8.5 लीटर |
- |
12 |
|
PHILIPS Air Fryer NA352/00 |
9 लीटर |
रेपिड एयर टेक्नोलॉजी |
8 |
|
KENT Digital Air Fryer |
10 लीटर |
360 रेपिड एयर एयर |
10 |
|
Havells Air Fryer Prolife Delicia 1700 W |
10.5 लीटर |
एरोक्रिस्प टेक्नोलॉजी |
8 |
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में देखिए ऐसे ही अन्य उपकरणों से जुड़ी जानकारी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या डुअल बास्केट एयर फ्रायर खरीदने लायक है?+हां, अगर आप अक्सर बड़े परिवारों के लिए खाना बनाते हैं या एक ही समय में कई व्यंजन पकाना चाहते हैं, तो डुअल बास्केट एयर फ्रायर निश्चित रूप से खरीदने लायक है। यह समय और ऊर्जा बचाता है।
- डुअल बास्केट एयर फ्रायर में कौन से व्यंजन बना सकते हैं?+आप इसमें फ्रेंच फ्राइज़, चिकन विंग्स, सब्जियां, मछली, समोसे, कटलेट, और यहां तक कि कुछ बेकिंग आइटम भी बना सकते हैं। दो बास्केट होने से आप एक साथ मुख्य व्यंजन और साइड डिश बना सकते हैं।
- क्या डुअल बास्केट एयर फ्रायर बिजली ज्यादा खपत करता है?+डुअल बास्केट एयर फ्रायर में आमतौर पर उच्च वाट क्षमता होती है, लेकिन वे पारंपरिक ओवन की तुलना में अधिक कुशल होते हैं क्योंकि वे भोजन को तेजी से पकाते हैं। कुल ऊर्जा खपत आपके उपयोग और समय पर निर्भर करेगी।
You May Also Like