डिजिटल एयर फ्रायर पारंपरिक फ्राइंग की तुलना में 80% तक कम तेल का उपयोग करके भोजन को कुरकुरा और स्वादिष्ट बनाते हैं। यह न केवल कैलोरी कम करता है बल्कि भोजन को अधिक पौष्टिक भी बनाता है। डिजिटल मॉडल आमतौर पर सटीक तापमान नियंत्रण, प्रीसेट प्रोग्राम और टचस्क्रीन इंटरफेस के साथ आते हैं, जिससे इन्हें इस्तेमाल करना बेहद आसान हो जाता है। ये अक्सर समय बचाने वाले और ऊर्जा कुशल भी होते हैं, जो आधुनिक भारतीय रसोई के लिए एक आदर्श विकल्प बन सकते हैं। आप यहां पर इन्हीं सुविधाओं से लैस भारत में उपलब्ध कुछ बढ़िया Digital Air Fryer देख सकते हैं, जो आपको तेज, कुशल और शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। इनमें आपको अलग-अलग क्षमता और कीमत वाले मॉडल्स मिल जाएंगें, जिनमें से किसी को भी अपने बजट व जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं। नीचे आप Philips, Milton और KENT जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के विकल्प देख सकते हैं-
Digital टेक्नोलॉजी वाले इन Air Fryer में बनाएं हेल्दी और क्रिस्पी खाना, देखें भारत में उपलब्ध शीर्ष विकल्प

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
INALSA Air Fryer 3.5 ltr|1400 W with Air Crisp Technology
यह डिजिटल एयर फ्रायर 3.5 लीटर की क्षमता में आता है और 1400W की शक्ति के साथ खाने को कम समय में तेजी से पकाने का काम करता है, जिससे बिजली की भी बचत हो सकती है। इसमें मिलने वाली पेटेंटेड रेपिड एयर क्रिस्प टेक्नोलॉजी खास स्टाफिश डिजाइन के साथ खाने को पलटे बिना ही हर तरफ से समान रूप से पकाती है। इस INALSA एयर फ्रायर में 99% तक कम वसा के साथ हेल्दी और टेस्टी फ्राइड फूड तैयार किया जा सकता है। इसका 200 डिग्री तक का टेंप्रेचर कंट्रोल आपको खाने को उसकी जरूरत के अनुसार सही तापमान पर पकाने की सुविधा देता है। इसके अलावा आप व्यंजन के मुताबिक इसे 60 मिनट तक के टाइमर पर भी सेट कर सकते हैं। यह ग्रिल, रोस्ट, बेक और फ्राई 4-इन-1 फंक्शन के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्पेशल फीचर- टेंप्रेचर कंट्रोल
- क्षमता- 3.5 लीटर
- मटेरियल- पॉलीप्रोपाइलीन
- वॉटेज- 1400 वॉट्स
- कंट्रोल मेथे- टच
- न्यूनतम टेंप्रेचर सेटिंग- 80 डिग्री सेल्सियस
- अधिकतम टेंप्रेचर सेटिंग- 200 डिग्री सेल्सियस
- एयर फ्राइंग टेक्नोलॉजी- एयर क्रिस्प टेक्नोलॉजी
खूबियां
- आसान नियंत्रण के लिए यह स्मार्ट टच कंट्रोल के साथ आता है।
- क्विक हीट सर्कुलेशन तेज गर्मी पैदा करके खाने को जल्दी पकाता है।
- 8 प्रीसेट कुकिंग मोड्स विभिन्न व्यंजनों को आसानी से पकाने में मदद करते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने अभी तक कोई खराबी नहीं बताई है।
01Faber 6L 1500W Digital Air Fryer
1500W की शक्ति के साथ काम करने वाला यह डिजिटल एयर फ्रायर आपको 85% तक कम तेल में अपने पसंदीदा फ्राइड डिशेज बनाने का अनुभव दे सकता है। इसकी 360 डिग्री रेपिड एयर टेक्नोलॉजी और स्विर्ल कुकिंग मेथेड खाने को हर तरफ से समान रूप से पकाने के साथ कुरकुरा स्वाद देते हैं। इस Air Fryer में नॉन स्टिक स्लाइडिंग पैन दिया गया है, जिसमें खाना चिपकता नहीं है और इसे खींचकर आसानी से बाहर भी निकाला जा सकता है। इसमें जरूरत के अनुसार एडजस्ट करने वाला टाइमर और टेंप्रेचर कंट्रोल भी दिया गया है। यह डिजिटल टच पैनल के साथ आता है, जिसकी मदद से फंक्शन को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इसके 8 प्रीसेट मेन्य आपको डिश के हिसाब से सही विकल्प चुनकर उसे उचित तापमान और टाइम में पकाने की सुविधा देते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्पेशल फीचर- टेंप्रेचर कंट्रोल
- क्षमता- 6 लीटर
- मटेरियल- ABS
- वॉटेज- 1500 वॉट्स
- कंट्रोल मेथेड- टच
- एयर फ्राइंग टेक्नोलॉजी- रेपिड एयर टेक्नोलॉजी
- इनर मटेरियल- नॉन स्टिक
खूबियां
- अंदर पक रहे खाने को बाहर से ही देखने के लिए व्यू विंडो दी गई है।
- इसमें खाने को तलना, बेक करना, भूनना, टोस्ट करना, डीफ्रॉस्ट करना, ग्रिल करना और दोबारा गर्म करना जैसे काम किए जा सकते हैं।
- सेटिंग्स को आसानी से कंट्रोल करने और बदलने के लिए टच डिस्प्ले दिया गया है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने इसके केबल की लंबाई काफी छोटी बताई है।
02PHILIPS Digital Air Fryer HD9252/90 with Touch Panel
इस फिलिप्स एयर फ्रायर में यूनिक स्टारफिश डिजाइन के साथ पेटेंटेड रेपिड एयर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो खाने को समान रूप से पकाने के साथ ही उसके स्वाद को कुरकुरा बनाने का काम करती है। यह खाने को फ्राई, बेक, ग्रिल, रोस्ट और दोबारा गर्म करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, ताकी आपको सेटिंग्स को आसानी से नियंत्रित कर सकें। वहीं, इस Philips Air Fryer में अलग-अलग चीजों को आसानी से पकाने के लिए 7 प्रीसेट मेन्यू मिलते हैं। यह कीम वॉर्म फंक्शन के साथ आता है, जो अंदर रखे पके हुए खाने को काफी देर तक गर्म बनाए रखने का काम करता है। इसकी क्षमता 4.1 लीटर है, जो रोजमर्रा में घर पर स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए अच्छी हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्पेशल फीचर- टाइमर
- क्षमता- 4.1 लीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- वॉटेज- 1400 वॉट्स
- कंट्रोल मेथेड- टच
- न्यूनतम टेंप्रेचर सेटिंग- 60 डिग्री सेल्सियस
- अधिकतम टेंप्रेचर सेटिंग- 200 डिग्री सेल्सियस
- इनर मटेरियल- नॉन स्टिक कोटिंग के साथ प्लास्टिक
खूबियां
- इसकी बास्केट को आसानी से बाहर खींचक साफ किया जा सकता है।
- HomeID ऐप में जाकर आप इसमें बनाई जाने वाली 500 से भी ज्यादा रेसिपी देख सकते हैं।
- यह सुविधाजनक टाइमर और टेंप्रेचर कंट्रोल के साथ आता है।
कमी
- कुछ लोगों ने एयर फ्रायर के साथ यूजर मैनुअल ना मिलने की शिकायत की है।
03Milton Rapid Digital Air Fryer 4.2L | 1450W
इस मिल्टन रेपिड डिजिटल एयर फ्रायर में 4.2 लीटर क्षमता की बास्केट दी गई है, जिसमें एकसाथ अच्छी मात्रा में चीजें पकाई जा सकती हैं। इसमें 1400 वॉट की मोटर लगी है, जो तेजी से गर्म करने और बेहतर ऊर्जा दक्षता प्रदान करने की क्षमता रखती है। यह फंक्शन को आसानी से कंट्रोल करने के लिए डिजिटल डिस्प्ले और टच कंट्रोल पैनल के साथ आता है। इसके अलावा यह Digital Air Fryer अलग-अलग व्यंजनों को कम समय में बेहतर स्वाद के साथ पकाने के लिए 8 प्रीसेट मेन्यू के साथ आता है। अपनी क्रिस्प लॉक टेक्नोलॉजी के साथ यह खाने के कुरकुरे स्वाद को बेहतर बनाए रखने का काम करता है। वहीं, 360 डिग्री का एयर सर्कुलेशन समान गर्म हवा प्रसारित करते हुए खाने को एक बराबर पकाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्पेशल फीचर- ऑटो शट ऑफ, टाइमर
- क्षमता- 4.2 लीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- वॉटेज- 1400 वॉट्स
- कंट्रोल मेथेड- टच
- न्यूनतम टेंप्रेचर सेटिंग- 80 डिग्री सेल्सियस
- अधिकतम टेंप्रेचर सेटिंग- 200 डिग्री सेल्सियस
- इनर मटेरियल- प्लास्टिक
खूबियां
- टच पैनल के जरिए तापमान और टाइमर को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
- इसकी बाहर निकालने योग्य बास्केट सुरक्षित हैंडल के साथ आती है।
- सुरक्षित और टिकाऊ प्रदर्शन के लिए ऑटो शट-ऑफ मिलता है।
कमी
- कुछ ग्राहक ड्यूरेबिलटी से जुड़ी समस्याएं बताते हैं।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।
04KENT Digital Air Fryer 8L | 1700W | Bake, Grill & Roast
KENT ब्रांड के इस डिजिटल एयर फ्रायर में बड़े परिवारों या फिर पार्टी स्नैक्स तैयार करने के लिए 8 लीटर की बड़ी क्षमता मिलती है। यह 1700W के शक्तिशाली प्रदर्शन और 360 डिग्री रेपिड एयर टेक्नोलॉजी के साथ चीजों को कम समय में अच्छे और कुरकुरे स्वाद के साथ पकाने का काम करता है। इसका टच कंट्रोल पैनल और डिजिटल डिस्प्ले इसे इस्तेमाल करने में आसान बनाते हैं, जिनके जरिए विभिन्न फंक्शन कंट्रोल किए जा सकते हैं। इस 8 लीटर एयर फ्रायर में हेल्दी स्नैक्स बनाने के लिए डिहाइड्रेशन का फीचर भी मिलता है। यह 7 प्रीसेट मेन्यू के साथ आता है, जिनके जरिए समोसा, पिज्जा जैसी कई चीजों फटाफट से तैयार की जा सकती हैं। वहीं, सुरक्षित इस्तेमाल और ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इसमें ऑटोमैटिक शट-ऑफ फंक्शन भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्पेशल फीचर- ऑटो शट ऑफ, टाइमर
- क्षमता- 8 लीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- वॉटेज- 1700 वॉट्स
- कंट्रोल मेथेड- टच
- एयर फ्राइंग टेक्नोलॉजी- रेपिड एयर
- अधिकतम टेंप्रेचर सेटिंग- 200 डिग्री सेल्सियस
- इनर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- खाने को सही समय पर पलटने का संकेत देने वाला टर्न अलर्ट सपोर्ट मिलता है।
- इनबिल्ट ओवरहीट प्रोटक्शन सुरक्षित और लंबा प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।
- इसमें बिल्ट-इन लाइट के साथ ग्सास विंडो भी मिलती है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इसका प्रदर्शन अच्छा नहीं लगा है।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
सूची में शामिल शीर्ष डिजिटल एयर फ्रायर मॉडलों की तुलना
एक आदर्श एयर फ्रायर आपकी जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। सूची में शामिल पांचों विकल्प बढ़िया प्रदर्शन और फीचर वाले हैं। मगर आप जरूरत के हिसाब से सही क्षमता, कीमत और फीचर्स वाले डिजिटल एयर फ्रायर चुन सकते हैं। इसके लिए आप नीचे की गई इनकी तुलना पर गौर कर सकते हैं-
|
मॉडल्स |
क्षमता |
फीचर्स |
प्रीसेट मेन्यू |
|
INALSA Air Fryer |
3.5 लीटर |
टेंप्रेचर और टाइमर कंट्रोल |
8 |
|
Faber 1500W Digital Air Fryer |
6 लीटर |
एलईडी डिस्प्ले, टच कंट्रोल |
8 |
|
PHILIPS Digital Air Fryer HD9252 |
4.1 लीटर |
ऑटो शट-ऑफ, डिशवॉशर सुरक्षित |
7 |
|
Milton Rapid Digital Air Fryer |
4.2 लीटर |
टच कंट्रोल पैनल, डिजिटल डिस्प्ले |
8 |
|
KENT Digital Air Fryer |
8 लीटर |
इनबिल्ट लाइट के साथ ग्लास विंडो |
7 |
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर अन्य उपकरणों से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- डिजिटल एयर फ्रायर की औसत कीमत क्या है?+भारत में डिजिटल एयर फ्रायर की कीमतें मॉडल, ब्रांड और विशेषताओं के आधार पर ₹3,000 से ₹15,000 या उससे अधिक तक भिन्न हो सकती हैं। एक अच्छा मॉडल आमतौर पर ₹5,000-₹8,000 की रेंज में उपलब्ध होता है।
- क्या मैं डिजिटल एयर फ्रायर में बेकिंग कर सकता हूं?+हां, कई डिजिटल एयर फ्रायर बेकिंग के लिए भी उपयुक्त होते हैं। आप इनमें छोटे केक, मफिन, कुकीज़ और अन्य बेक्ड आइटम बना सकते हैं, बशर्ते आप सही तापमान और समय का पालन करें।
- डिजिटल एयर फ्रायर में क्या-क्या बना सकते हैं?+आप इसमें फ्रेंच फ्राइज़, चिकन, सब्जियां, समोसे और यहां तक कि कुछ बेक्ड आइटम भी बना सकते हैं।
You May Also Like