Philips और Prestige जैसे ब्रांड के Air Fryer पाएं ₹5,000 के अंदर, देखें बेहतरीन विकल्प

मॉडर्न हो या ट्रेडिशनल एयर फ्रायर आजकल दोनों की रसोई में खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसी मांग को देखते हुए, हम आपके लिए कुछ ऐसे ब्रांड्स के विकल्प लेकर आए हैं, जो आपको 5,000 रूपए के अंदर मिल सकते हैं। इनके साथ आप हेल्दी और टेस्टी डिशेज फटाफट से तैयार कर सकते हैं।
5 हजार रूपए के अंदर आने वाले बढ़िया एयर फ्रायर
5 हजार रूपए के अंदर आने वाले बढ़िया एयर फ्रायर

एयर फ्रायर आजकल उन लोगों द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं, जो सेहत और स्वाद दोनों एकसाथ चाहते हैं। इनमें कम या फिर बिना तेल के भी फ्राइड आइटम्स तैयार किए जा सकते हैं। अगर आप भी एक नया एयर फ्रायर लेने की सोच रहे हैं, तो यहां उन विकल्पों को देख सकते हैं जो कि अमेजन पर ₹5,000 के अंदर ही उपलब्ध हैं। इनमें आपको Philips, Prestige, Havells, Milton और USHA जैसे लोकप्रिय कंपनियों के Air Fryer देखने को मिलेंगे। ये अलग-अलग क्षमताओं में मौजूद हैं, जिस वजह से आप अपने परिवार के सदस्यों की संख्या या खाना पकाने की जरूरत के आधार पर चुन सकते हैं। इनमें कुछ पहले से ही सेट कुकिंग मेन्यू भी मिलते हैं, जिनकी मदद से अलग-अलग प्रकार की डिशेज को बनाना और भी आसान हो जाता है। ये सभी तापमान और टाइमर कंट्रोल के साथ आते हैं, जिसे अपने अनुसार सेट करके आप बिना किसी टेंशन के खाना तैयार कर सकते हैं। इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप नीचे शामिल किए गए विकल्पों को देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Havells Prolife Brio Air Fryer 4.2 L

    यह Havells ब्रांड का एयर फ्रायर है, जो 4.2 लीटर की क्षमता में आता है। इसका 1350W का हीटिंग सिस्टम 85% कम तेल में ही चीजों को तेज और अच्छी तरह से भूनने का काम करता है। इस 4.2 लीटर एयर फ्रायर में एक मीडियम साइज परिवार के लिए आराम से अलग-अलग चीजें तैयार की जा सकती हैं। इसमें एडवांस्ड ऐरो क्रिस्प 360° एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी मिलती है, जो एकसमान गर्माहट फैलाते हुए बेहतर परिणाम देती है। यह नॉन-स्टिक बास्केट के साथ डिजाइन किया गया है, ताकी इसमें खाना चिपकने की परेशानी ना हो। वहीं, टिकाऊ फूड सेफ कोटिंग इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए मजबूत और सुरक्षित बनाती है। खाने को जरूरत से ज्यादा पकने से रोकने के साथ ही बिजली की बचत और सुरक्षा के लिहाज से इसमें ऑटोमैटिक शट-ऑफ फीचर दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- ऑटोमैटिक शट ऑफ
    • क्षमता- 4.2 लीटर
    • मटेरियल- ABS
    • वॉटेज- 1350 वॉट्स
    • कंट्रोल मेथेड- पुश बटन
    • न्यूनतम टेंप्रेचर सेटिंग्स- 80 डिग्री सेल्सियस
    • अधिकतम टेंप्रेचर सेटिंग्स- 200 डिग्री सेल्सियस
    • एयर फ्राइंग टेक्नोलॉजी- ऐरो क्रिस्प
    • इनर मटेरियल- सिलिकॉन

    खूबियां

    • सामने लगी पारदर्शी खिड़की अंदर पकती हुई चीजों को बाहर से ही देखने की सुविधा देती है।
    • इसमें फ्राई के साथ ही बेकिंग, ग्रिलिंग और रोस्टिंग जैसे अलग-अलग काम किए जा सकते हैं।
    • इसका कॉम्पैक्ट और लाइटवेटर डिजाइन मॉडर्न किचन के लिए बढ़िया हो सकता है।

    कमी

    • एक ग्राहक ने प्लास्टिक की क्वालिटी खराब बताई है।
    01
  • PHILIPS Air Fryer NA120/00

    इस एयर फ्रायर की क्षमता 4.2 लीटर है, जिसमें 90% तक कम तेल में स्वादिष्ट फ्राईड चीजें तैयार की जा सकती हैं। इसमें खास स्टारफिश डिजाइन के साथ मिलने वाली पेटेंटेड रेपिड एयर टेक्नोलॉजी खाने को बिना पलटे दोनों तरफ से एकसमान रूप से पकाती है। यह Philips Air Fryer अलग-अलग प्रकार की चीजों को कम समय में आसान से बनाने के लिए 12 प्रीसेट मेन्यू के साथ आता है। इसका एडजस्टेबल टाइमर और टेंप्रेचर फंक्शन आपको खाना पकाने की जरूरत के अनुसार समय और तापमान को कम-ज्यादा करने की सुविधा देता है। उच्च ऊर्जा दक्षता के साथ काम करते हुए यह करीब 70% तक कम बिजली की खपत करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- टेंप्रेचर कंट्रोल
    • क्षमता- 4.2 लीटर
    • मटेरियल- एल्युमीनियम
    • वॉटेज- 1500W
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • न्यूनतम टेंप्रेचर सेटिंग्स- 80 डिग्री सेल्सियस
    • अधिकतम टेंप्रेचर सेटिंग्स- 200 डिग्री सेल्सियस
    • एयर फ्राइंग टेक्नोलॉजी- रेपिड एयर
    • इनर मटेरियल- एल्युमीनियम

    खूबियां

    • हैंडल के साथ आने वाली बास्केट को आसानी से खींचकर बाहर निकाल सकते हैं।
    • इस फिलिप्स एयर फ्रायर पर 2 साल तक की वॉरंटी भी मिलती है।
    • HomeID ऐप के जरिए आप 100 से भी ज्यादा रेसिपी खोज सकते हैं।

    कमी

    • कुछ लोग इसके साथ मिले इंस्ट्रक्शन मैनुअल से संतुष्ट नहीं हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Milton Rapid Digital Air Fryer 4.2L

    इस डिजिटल एयर फ्रायर का 1450W क्षमता वाला तेज प्रदर्शन कम समय और बिजली खपत में बेहतरीन तरीके से फ्राईड फूड तैयार करता है। यह परिवार और पार्टी दोनों के लिए उचित रहने वाली 4.2 लीटर की क्षमता में आता है। इसमें स्मार्ट टच डिस्प्ले दिया गया है, जिसके जरिए फंक्शन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, 8 प्रीसेट मेन्यू के जरिए अलग-अलग व्यंजनों को बस एक क्लिक मात्र से तैयार किया जा सकता है। Milton के इस एयर फ्रायर का 360° हाई-स्पीड एयर सर्कुलेशन खाने को तेजी से और कम समय में एकसमान रूप से पकाते हुए बेहतरीन परिणाम दे सकता है। इसके अलावा यह  हाई-क्वालिटी वाले अग्निरोधी मटेरियल से बना है, जो ना सिर्फ सुरक्षा के लिहाज से अच्छा है बल्कि मजबूती के साथ लंबे समय तक चल सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- ऑटो शट ऑफ, टाइमर
    • क्षमता- 4.2 लीटर
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • वॉटेज- 1450W
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • न्यूनतम टेंप्रेचर सेटिंग्स- 80 डिग्री सेल्सियस
    • अधिकतम टेंप्रेचर सेटिंग्स- 200 डिग्री सेल्सियस
    • एयर फ्राइंग टेक्नोलॉजी- 360 डिग्री
    • इनर मटेरियल- प्लास्टिक

    खूबियां

    • ऑटो शट-ऑफ खाना पकने की प्रक्रिया पूरी होने पर संचालन को खुद से बंद कर देता है।
    • इसमें बाहर निकलने वाली बास्केट मिलती है, जिसमें हैंडल भी लगा हुआ है।
    • क्रिस्प लॉक टेक्नोलॉजी खाने को कुरकुरे स्वाद से साथ पकाने में मदद करती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक टिकाऊपन से जुड़ी समस्याएं बताते हैं।
    03
  • USHA Ichef Smart Air Fryer 4.5L

    मशहूर ब्रांड उषा का यह स्मार्ट एयर फ्रायर 10-इन-1 फंक्शन के साथ आता है, जिसमें चीजों को फ्राई करने के साथ ही कई अन्य काम भी किए जा सकते हैं। इसका 1350W का हीटिंग एलिमेंट 2500 RPM वाले पंखे के साथ एकसमान गर्मी पैदा करते हुए 360 डिग्री हीटिंग के साथ खाने को जल्दी और बराबर तरीके से पकाता है। यह 10 प्री-सेट मेन्यू के साथ आता है, जिनकी मदद से आप आसानी से अलग-अलग व्यंजनों को कम-से-कम समय में बना सकते हैं। इस Usha Air Fryer में क्लीयर ग्लास विंडो के साथ इलुमिनिटेड चैंबर दिया गया है, जिनकी वजह से अंदर पक रहे खाने पर आप बाहर से ही नजर बनाए रख सकते हैं। इसमें लगा नॉन-स्टिक फूड ग्रेड कटोरा चीजों को चिपकाए बिना अच्छी तरह से पकाने का काम करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- नॉन स्टिक कोटिंग
    • क्षमता- 4.5 लीटर
    • मटेरियल- ABS
    • वॉटेज- 1350W
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • न्यूनतम टेंप्रेचर सेटिंग्स- 50 डिग्री सेल्सियस
    • अधिकतम टेंप्रेचर सेटिंग्स- 200 डिग्री सेल्सियस
    • एयर फ्राइंग टेक्नोलॉजी- टर्बो एयर सर्कुलेशन
    • इनर मटेरियल- मेटल

    खूबियां

    • सुरक्षित इस्तेमाल के लिए इसे 2-स्टेज थर्मल सेफ्टी के साथ बनाया गया है।
    • 360 डिग्री हीटिंग खाने को बाहर से कुरकुरा और अंदर से रसीला रखती है।
    • इसमें तापमान और समय को अपने हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ लोग ड्यूरेबिलटी से जुड़ी शिकायत करते हैं।

    अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

    04
  • Prestige Nutrifry 4.5L Digital Air Fryer

    प्रेस्टिज के इस एयर फ्रायर में डिस्प्ले के साथ डिजिटल टच पैनल मिलता है, जो कि उपयोग को आसान और तेज बनाता है। इसमें तापमान को 80°C–200°C के बीच जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। वहीं, 8 प्रीसेट कुकिंग मोड्स आपको बस एक बटन को दबाते ही कई प्रकार की चीजों को आसानी से तैयार करने में मदद करते हैं। इसका मल्टी-फंक्शनल प्रदर्शन आपको फ्राई के साथ-साथ चीजों को बेक, ग्रिल और रोस्ट करने की भी सुविधा देता है। यह Prestige एयर फ्रायर 4.5 लीटर की क्षमता में आता है और इसमें नॉन स्टिक कोटिंग वाली बास्केट मिलती है। इसकी स्मार्ट एयरफ्लो टेक्नोलॉजी एकसमाल गर्माहट के साथ बेहतरीन कुरकुरे स्वाद वाले फ्राइड फूड तैयार करती है, जो कि अच्छी तरह से तले हुए जैसे ही लगते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- 8 प्रीसेट मेन्यू
    • क्षमता- 4.5 लीटर
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • वॉटेज- 1200W
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • न्यूनतम टेंप्रेचर सेटिंग्स- 80 डिग्री सेल्सियस
    • अधिकतम टेंप्रेचर सेटिंग्स- 200 डिग्री सेल्सियस
    • एयर फ्राइंग टेक्नोलॉजी- स्मार्ट एयरफ्लो
    • इनर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • बिल्ट-इन इंटरलॉक बास्केट निकालने की संचालन को रोक देते हैं।
    • कुशल डिजाइन आपके किचन को एक मॉडर्न लुक दे सकता है।
    • यह हैंडल लगे हुए बास्केट के साथ आता है, जिसे आसानी से बाहर निकाल सकते हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहक हीट कंट्रोल सही से काम ना करने की शिकायत करते हैं।
    05

पांच हजार रूपए के अंदर आने वाले एयर फ्रायर मॉडलों की तुलना

पांचों में से किसी एक को सबसे अच्छा कहना मुश्किल है। प्रत्येक एयर फ्रायर ब्रांड्स का मॉडल अपनी विशेष खूबी और प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। ऐसे में आप इनकी आपस में तुलना करते हुए और साथ ही अपनी जरूरतों का ध्यान रखते हुए एक सबसे उचित एयर फ्रायर चुन सकते हैं-

मॉडल्स

क्षमता

प्रीसेट मेन्यू

फीचर्स

Havells Prolife Brio Air Fryer

4.2 लीटर

10

ऐरो क्रिस्प टेक्नोलॉजी, एडजस्टेबल टाइमर और टेंप्रेचर

PHILIPS Air Fryer NA120/00

4.2 लीटर

12

रेपिड एयर टेक्नोलॉजी, HomeID ऐप

Milton Rapid Digital Air Fryer

4.2 लीटर

8

360° एयर सर्कुलेशन, टच कंट्रोल, ऑटो शट-ऑफ

USHA Ichef Smart Air Fryer

4.5 लीटर

10

टर्बो एयर सर्कुलेशन, इलुमिनिटेड चैंबर, डिजिटल डिस्प्ले

Prestige Nutrifry Digital Air Fryer

4.5 लीटर

8

स्मार्ट एयरफ्लो, टच स्क्रीन पैनल, बिल्ट-इन सेफ्टी इंटरलॉक

नोट: ऊपर लेख में शामिल किए गए एयर फ्रायर विकल्पों की MRP 5 हजार रूपए से अधिक है। मगर, वर्तमान में ये सभी अमेजन पर ₹5,000 के अंदर मौजूद हैं। ऐसे में आप भविष्य में इन्हें लेते समय कीमतों की जांच अमेजन पर कर सकते हैं। इनमें होने वाले परिवर्तन को लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर ऐसी ही अन्य जानकारियां देखी जा सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹5000 के अंदर सबसे अच्छा एयर फ्रायर कौन सा है?
    +
    ₹5000 के अंदर सबसे अच्छे एयर फ्रायर में आमतौर पर फिलिप्स और प्रेस्टीज जैसे मॉडल शामिल हैं, जो विश्वसनीयता और बुनियादी कार्यक्षमता प्रदान करते हैं।
  • फिलिप्स और प्रेस्टीज में से कौन सा ब्रांड ₹5000 के अंदर बेहतर है?
    +
    फिलिप्स आमतौर पर अपनी Rapid Air तकनीक और निर्माण गुणवत्ता के लिए जाना जाता है, जबकि प्रेस्टीज एक अधिक किफायती और आकर्षक विकल्प प्रदान करता है। चुनाव आपकी प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है।
  • क्या 5000 से कम के एयर फ्रायर में डिजिटल डिस्प्ले मिलता है?
    +
    कुछ मॉडलों में डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, लेकिन इस बजट में ज्यादातर एयर फ्रायर एनालॉग डायल कंट्रोल के साथ आते हैं।