टेंप्रेचर कंट्रोल वाले Air Fryer बनेंगे आपकी रसोई के हीरो, देखें Philips, Milton जैसे टॉप ब्रांडेड विकल्प

तापमान नियंत्रण वाले टॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर उन लोगों के लिए अच्छे हो सकते हैं, जो कम या फिर तेल के बिना कुरकुरे और स्वादिष्ट व्यंजन बनाना चाहते हैं। आप खाने को सही टेंप्रेचर पर पकाते हुए बेहतरीन स्वाद पा सकते हैं। इसके लिए आप यहां कुछ प्रमुख ब्रांड के विकल्प देख सकते हैं।
टेंप्रेचर कंट्रोल के साथ आने वाले टॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर
टेंप्रेचर कंट्रोल के साथ आने वाले टॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर

हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने वालों के बीच एयर फ्रायर एक लोकप्रिय उपकरण है। इसमें कम या फिर बिना तेल के भी फ्राइड आइटम्स तैयार किए जा सकते हैं। ऐसे में हम आपके लिए Philips, Milton, Inalsa, Faber और Solara जैसे ब्रांड के कुछ ऐसे एयर फ्रायर लेकर आए हैं, जो तापमान नियंत्रण सुविधा के साथ आते हैं। दरअसल, टेंप्रेचर कंट्रोल की वजह से Air Fryer में चीजों को बनाते वक्त आप उन्हें आदर्श तापमान पर पका सकते हैं, जिससे उनका स्वाद और टेक्सचर खराब नहीं होता है। हालांकी, आपको बता दें यहां शामिल किए गए विकल्पों में सिर्फ यही सुविधा नहीं, बल्कि टाइमर, प्रीसेट मेन्यू, कुछ में डिजिटल डिस्प्ले और साथ ही ऑटो शट-ऑफ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। ये फंक्शन इन्हें ज्यादा सुरक्षित, तेज और कुशल बनाने का काम करते हैं, जिस वजह से इनमें खाना पकाना आपके लिए और भी आसान हो जाता है। इनमें आपको अलग-अलग क्षमता के विकल्प भी मिल जाते हैं, जिनमें से किसी को भी आप अपनी जरूरत या फैमिली साइज के अनुसार चुन सकते हैं।

नीचे देखिए टेंप्रेचर कंट्रोल वाले 5 टॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर के विकल्प-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • INALSA Air Fryer 3.5 ltr|1400 W with Air Crisp Technology

    यह एक फुली डिजिटल एयर फ्रायर है, जो इस्तेमाल में आसान रहने वाली डिजिटल टच स्क्रीन के साथ आता है। इसमें 1 से 60 मिनट तक के टाइमर के साथ ही तापमान को 80ºC से लेकर 200ºC तक सेट करने की सुविधा मिलती है। यह बज़र फंक्शन के साथ आता है, जो प्रक्रिया पूरी होने पर आपको अलर्ट कर देता है। इस INALSA एयर फ्रायर में कूल टच हैंडल और इसे एक जगह टिकाए रखने वाले नॉन-स्लिप फीट भी मिलते हैं। इसकी क्षमता 3.5 लीटर है और यह 1400W की शक्ति के साथ काम करते हुए खाने को कम समय में पकाने में सक्षम है। इसमें यूनिक स्टारफिश डिजाइन के साथ पेटेंटेड एयर क्रिस्प टेक्नोलॉजी मिलती है, जो यह सुनिश्चित करती है कि भोजन को पलटे बिना समान रूप से तला जा सके।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- टेंप्रेचर कंट्रोल
    • क्षमता- 3.5 लीटर
    • मटेरियल- पॉलीप्रोपाइलीन
    • वॉटेज- 1400 वॉट्स
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • न्यूनतम तापमान सेटिंग- 80 डिग्री सेल्सियस
    • अधिकतम तापमान सेटिंग- 200 डिग्री सेल्सियस

    खूबियां

    • ऑटो शट-ऑफ फीचर खाने को जलने या मशीन में खराबी आने से बचाता है।
    • इसमें फ्राई के साथ खाने को ग्रिल, रोस्ट और बेक भी कर सकते हैं।
    • अलग-अलग डिशेज बनाने के लिए यह 8 प्रीसेट मेन्यू के साथ आता है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों द्वारा अभी कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    01
  • PHILIPS Air Fryer with Rapid Air Technology

    फिलिप्स ब्रांड का यह एयर फ्रायर 4.2 लीटर की क्षमता में आता है, जो घरेलू इस्तेमाल के लिए एक आदर्श विकल्प हो सकता है। इसकी पेटेंटेड रेपिड एयर टेक्नोलॉजी खाने को तेज गर्म हवा के साथ कम समय में एकसमान रूप से पकाने का काम करती है। वहीं, इसके पैन का खास स्टारफिस वाला डिजाइन खाने को बिना पलटे हर तरफ से एक बराबर तरीके से पकाने में मदद करता है। इस Philips Air Fryer में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को आसानी से तैयार करने के लिए 12 प्रीसेट मेन्यू दिए गए हैं, जो उन्हें उचित तापमान और टाइम में पकाने की सुविधा देते हैं। इस फिलिप्स एयर फ्रायर में फ्राई, बेक, ग्रिल और रोस्ट जैसे अलग-अलग काम कि जा सकते हैं। इसके अलावा आप HomeID ऐप पर जाकर 100 से भी ज्यादा रेसिपीज एक्सप्लोर कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- टेंप्रेचर कंट्रोल
    • क्षमता- 4.2 लीटर
    • मटेरियल- एल्युमीनियम
    • वॉटेज- 1500 वॉट्स
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • न्यूनतम तापमान सेटिंग- 80 डिग्री सेल्सियस
    • अधिकतम तापमान सेटिंग- 200 डिग्री सेल्सियस

    खूबियां

    • नॉन स्टिक स्टार प्लेट को आसानी से डिशवॉशर में भी साफ कर सकते हैं।
    • इसमें 90% तक कम फैट वाला स्वादिष्ट फ्राइड फूड तैयार किया जा सकता है।
    • नॉब फंक्शन के जरिए तापमान को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ लोग एयर फ्रायर के साथ इंस्ट्रक्शन मैनुअल ना मिलने की शिकायत करते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • SOLARA Air Fryer For Home 4.5L with See Through Window

    इसका 360 डिग्री रेपिड एयर सर्कुलेशन आपको 90% कम वसा के साथ स्वादिष्ट कुरकुरा भोजन तैयार करने की अनुमति देता है। यह घरेलू इस्तेमाल के लिए अच्छी रहने वाली 4.5 लीटर की क्षमता में आता है। वहीं, 10 प्रीसेट कुकिंग मोड्स आपको फ्रेंच फ्राइस, पनीर टिक्का और चिकन विंग्स जैसे कई अन्य आइटम फटाफट से बेहतरीन स्वाद के साथ बनाने की सुविधा देते हैं। इस SOLARA डिजिटल एयर फ्रायर में डिजिटल टच कंट्रोल दिया गया है, जिससे आप इसकी सेटिंग्स को आसानी से बदल सकते हैं। इसमें संचालन से गर्म ना होने वाला कूल टच हैंडल दिया गया है, जिसे पकड़कर बास्केट को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। इसके अलावा सामने की तरफ दी गई पारदर्शी कुकिंग विंडो आपको बाहर से ही अंदर पक रहे खाने को देखने की सुविधा देती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- ऑटोमैटिक शट ऑफ
    • क्षमता- 4.5 लीटर
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • वॉटेज- 1500 वॉट्स
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • न्यूनतम तापमान सेटिंग- 100 डिग्री सेल्सियस
    • अधिकतम तापमान सेटिंग- 400 डिग्री सेल्सियस

    खूबियां

    • रेपिड एयर टेक्नोलॉजी गर्म हवा को 360 डिग्री फैलाने का काम करती है।
    • यह बड़े आकार वाली नॉन स्टिक बास्केट के साथ आता है।
    • 1500W की शक्ति खाने को कम बिजली खपत में तेजी से पकाती है।

    कमी

    • ग्राहकों ने अभी तक किसी खास समस्या का जिक्र नहीं किया है।
    03
  • Faber 6 liter 1500W Air Fryer

    यह Faber ब्रांड का एयर फ्रायर है, जो एकसाथ ज्यादा मात्रा में खाना तैयार करने के लिए 6 लीटर की बड़ी क्षमता में आता है। इसकी 360 डिग्री रेपिड एयर टेक्नोलॉजी और स्वर्ल कुकिंग मेथेड भोजन को पौष्टिक और एक समान तरीके से पकाती है, जो पारंपरिक प्रक्रिया की तुलना में बहुत कम तेल का उपयोग करती है। इसके अलावा यह Faber Air Fryer 1500W की शक्ति के साथ खाने को तेजी से कुरकुरे स्वाद के साथ पकाता है। इसमें नॉन-स्टिक स्लाइडिंग पैन दिया गया है, जिसे खाना बिना चिपके अच्छी तरह से पकता है। वहीं, टेंप्रेचर और टाइमर कंट्रोल आपको खाने के अनुसार उसे सही तापमान और समय में पकाने की अनुमति देता है। इसे आप फ्राई के साथ ही खाने को रोस्ट, बेक, ग्रिल, डीफ्रॉस्ट और रीहीट करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- टेंप्रेचर कंट्रोल
    • क्षमता- 6 लीटर
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • वॉटेज- 1500 वॉट्स
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • न्यूनतम तापमान सेटिंग- 80 डिग्री सेल्सियस
    • अधिकतम तापमान सेटिंग- 200 डिग्री सेल्सियस

    खूबियां

    • साफ-सफाई में आसान रहने वाली नॉन स्टिक बास्केट मिलती है।
    • ऑटो शट-ऑफ फीचर ओवरहीटिंग से बचाते हुए लंबा प्रदर्शन  देता है।
    • इसका स्लीक डिजाइन कम जगह में आसानी से फिट हो सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक इसके प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं।

    जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप अन्य कैटेगरी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

    04
  • Milton Rapid Digital Air Fryer 5L

    खाने को तेजी से पकाने के लिए यह मिल्टन एयर फ्रायर 1450W के शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ काम करता है। यह 5 लीटर की क्षमता में आता है और करीब 90% तक कम तेल में आपको स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर दे सकता है। इसका डिजिटल डिस्प्ले सेटिंग्स को बदलने और इसे कंट्रोल करने के लिए आसान हो सकता है। वहीं, स्मार्ट टच के साथ मिलने वाले प्रीसेट फंक्शन के जरिए आप बस एक बटन को छूते ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को मिनटों में भरपूर स्वाद के साथ तैयार कर सकते हैं। यह Milton एयर फ्रायर हाई-स्पीड कंवेक्शन पंखे और रेपिड एयर टेक्नोलॉजी के साथ खाने को तेजी से व एकसमान रूप से पकाने का काम करता है। इसमें लंबे इस्तेमाल के लिए प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी मिलती है, जिससे यह आपके किचन का सालों तक चलने वाला साथी बन सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- टेंप्रेचर कंट्रोल
    • क्षमता- 6 लीटर
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • वॉटेज- 1500 वॉट्स
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • न्यूनतम तापमान सेटिंग- 80 डिग्री सेल्सियस
    • अधिकतम तापमान सेटिंग- 200 डिग्री सेल्सियस

    खूबियां

    • सुरक्षित और परेशानी मुक्त खाना पकाने के लिए ऑटो शट-ऑफ की सुविधा।
    • इसमें कूल टच हैंडल के साथ बाहर निकलने वाली बास्केट दी गई है।
    • 5 लीटर की क्षमता एकसाथ ज्यादा चीजें तैयार करने के लिए अच्छी रहेगी।

    कमी

    • कुछ लोगों ने परफॉर्मेंस से जुड़ी समस्या बताई है।
    05

तापमान नियंत्रण वाले ब्रांडेड एयर फ्रायर मॉडलों की तुलना

एक सही एयर फ्रायर ब्रांड का चुनाव आपकी जरूरतों और बजट पर निर्भर करता है। ऐसे में आप ऊपर शामिल किए गए विकल्पों की तुलना देखते हुए अपने लिए सबसे अच्छा मॉडल चुन सकते हैं, जिसमें आप अपने लिए हेल्दी और टेस्टी डिशेज तैयार कर सकते हैं-

मॉडल्स

क्षमता

टेक्नोलॉजी

प्रीसेट मेन्यू

INALSA Air Fryer

3.5 लीटर

एयर क्रिस्प टेक्नोलॉजी

8

PHILIPS Air Fryer

4.2 लीटर

रेपिड एयर टेक्नोलॉजी

12

SOLARA Air Fryer For Home

4.5 लीटर

360 डिग्री रेपिड एयर सर्कुलेशन

10

Faber 1500W Air Fryer

6 लीटर

360° रेपिड एयर टेक्नोलॉजी और स्वर्ल कुकिंग मेथड

-

Milton Rapid Digital Air Fryer

5 लीटर

360° हॉट एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी

8

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में ऐसे ही अन्य उपकरण संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एयर फ्रायर में तापमान नियंत्रण क्यों महत्वपूर्ण है?
    +
    तापमान नियंत्रण भोजन को समान रूप से पकाने, सही बनावट (जैसे कुरकुरापन) प्राप्त करने और यह सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है कि भोजन न तो ज्यादा पके और न ही कम पके, जिससे हर बार सर्वोत्तम परिणाम मिलते हैं।
  • क्या सभी ब्रांडेड एयर फ्रायर में तापमान नियंत्रण होता है?
    +
    हां, अधिकांश आधुनिक ब्रांडेड एयर फ्रायर में किसी न किसी प्रकार का तापमान नियंत्रण होता है, लेकिन सटीकता, रेंज और डिजिटल/मैनुअल विकल्प ब्रांड और मॉडल के अनुसार भिन्न होते हैं।
  • एयर फ्रायर में सबसे सामान्य तापमान रेंज क्या है?
    +
    अधिकांश एयर फ्रायर में तापमान रेंज आमतौर पर 80°C से 200°C (180°F से 400°F) तक होती है, जो विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को पकाने के लिए पर्याप्त है।