आज के समय में बिजली की बढ़ती कीमतों के बीच ऐसा गीजर चुनना चाहते हैं, जो पानी को जल्दी गर्म करने के साथ-साथ बिजली की खपत भी कम करे। ऐसे में आज कल 5 स्टार एनर्जी सेविंग गीजर लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। ये एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर इंसुलेशन के साथ आते हैं, जिससे कम बिजली में ज़्यादा गर्म पानी मिलता है और बिजली का बिल भी कम आता है। इस लेख में आप 5 स्टार एनर्जी सेविंग गीजर के बढ़िया विकल्प देख सकते हैं, जो तेज हीटिंग एलिमेंट, मजबूत इनर टैंक, सेफ्टी फीचर्स, बेहतर इंसुलेशन, ABS बॉडी जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं। वहीं पानी की जरूरत के लिए ये वाटर हीटर 15 लीटर और 25 लीटर क्षमता में आते हैं।
लौट आई ठंड! 5 स्टार Geysers के साथ मिलेगा गर्म पानी, बिजली की खपत भी होगी कम

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Havells All New Greta Pro 25L 5 Star Storage Water Heater (Geyser)
यह हैवेल्स वॉटर हीटर एक भरोसेमंद और बिजली की कम खपत वाला गीजर है, जिसे भारतीय घरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें 25 लीटर की स्टोरेज कैपेसिटी और 2000W की पावर दी गई है, जिससे पानी जल्दी से गर्म होता है। इसका 5 स्टार बीईई रेटिंग बिजली बचाता है, जिससे बिजली का बिल कम आता है। यह Havells गीजर कठोर पानी में भी अच्छे से काम करता है। वहीं फेरोग्लास कोटेड इनर टैंक की वजह से इस पर जंग नहीं लगता है, जिससे यह लंबे समय तक चलता है। इसमें दिया गया एमकोलॉय हीटिंग एलिमेंट तेज हीटिंग देता है और कठोर पानी में भी खराब नहीं होता है। यह 8 बार हाई प्रेशर को आसानी से झेल सकता है, इसलिए ऊंची बिल्डिंग के लिए भी सही रहता है। हाई डेंसिटी PUF इंसुलेशन गर्म पानी को लंबे समय तक गर्म रखता है, जिससे बिजली की बचत होती है। इसके अलावा, व्हर्लफ्लो टेक्नोलॉजी की मदद से ठंडे और गर्म पानी का सीधा संपर्क नहीं होता, जिससे पानी जल्दी गर्म होता है और करीब 20% ज्यादा गर्म पानी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Havells
- क्षमता - 25 लीटर
- वाट क्षमता - 2000 Watts
- वोल्टेज - 240 Volts
- अधिकतम प्रेशर - 8 Bars
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 38.5W x 46.6H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 11500 ग्राम
खूबियां
- हेवी ड्यूटी एनोड रॉड से खराब पानी से टैंक में जंग नहीं लगता है।
- फायर रिटार्डेंट पावर कॉर्ड से शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग की स्थिति में आग लगने का खतरा कम हो जाता है।
- ड्यूल सेफ्टी एडॉप्टर से बिजली में गड़बड़ी होने पर या गीजर ज़्यादा गर्म होने पर यह अपने आप पावर काट देता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने लेख लिखने तक कोई खास कमी नहीं बताई है।
01V-Guard Divino DG Geyser 25 Litre Water Heater
इस वॉटर हीटर को खासतौर पर हार्ड वॉटर वाले इलाकों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें बीईई 5 स्टार रेटिंग दी गई है, जिससे यह बिजली की कम खपत करता है। इस V-Guard गीजर में एक्स्ट्रा थिक और हाई डेंसिटी पीयूएफ इंसुलेशन दिया गया है, जो गर्म पानी को लंबे समय तक गर्म रखता है। इसका विट्रियस इनामेल कोटेड इनर टैंक जंग और स्केलिंग से बचाता है, जबकि इनकोलॉय 800 हीटिंग एलिमेंट लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देता है। इसमें दिया गया एक्स्ट्रा थिक मैग्नीशियम एनोड टैंक को अतिरिक्त सुरक्षा देता है और उम्र बढ़ाता है। इसका सिंगल वेल्ड लाइन हाई ग्रेड माइल्ड स्टील टैंक है, जिससे लीकेज की संभावना काफी कम हो जाती है। सेफ्टी के लिए इसमें एडवांस थर्मोस्टेट और थर्मल कट-आउट मैकेनिज़्म दिया गया है, जो ओवरहीटिंग से बचाता है। इसके साथ ही 5-इन-1 मल्टी-फंक्शन सेफ्टी वाल्व ज्यादा प्रेशर, वैक्यूम बनने और पानी के रिवर्स फ्लो को रोकता है। यह गीज़र साफ और बदबू-रहित पानी देने के लिए मल्टी-लेयर प्रोटेक्शन के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - V-Guard
- क्षमता - 25 लीटर
- वाट क्षमता - 2000 Watts
- वोल्टेज - 230 Volts
- अधिकतम प्रेशर - 8 Bars
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 40.1W x 38.1H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 14.6 किलोग्राम
खूबियां
- यह गीजर 8 बार तक का प्रेशर को झेल सकता है।
- इसमें डिजिटल डिस्प्ले और ट्विन एलईडी इंडिकेटर दिए गए हैं, जिससे पावर और हीटिंग स्टेटस आसानी से समझ में आता है।
- टेम्परेचर कंट्रोल नॉब की मदद से आप पानी का तापमान 25 से 75 डिग्री सेल्सियस तक सेट कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने लेख लिखने तक कोई खास कमी नहीं बताई है।
02ACTIVA Aurona 15 L Storage Water Geyser BEE 5-Star Rating
15 लीटर स्टोरेज वाला यह एक किफायती, सुरक्षित और बिजली बचाने वाला 5 स्टार रेटेड गीजर है, जो छोटे परिवार और एक बाथरूम के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें एडवांस कैपिलरी थर्मोस्टैट दिया गया है, जिससे आप मौसम और अपनी जरूरत के अनुसार पानी का तापमान कंट्रोल कर सकते हैं। 2000W का एक्स्ट्रा थिक कॉपर हीटिंग एलिमेंट पानी को जल्दी और समान रूप से गर्म करता है। यह गीजर 8 बार तक का प्रेशर झेल सकता है, इसलिए हाई-राइज बिल्डिंग और प्रेशर पंप वाले घरों के लिए भी सही है। सेफ्टी के लिए इसमें ऑटो कट-ऑफ, एडवांस थर्मोस्टैट, थर्मल कट-आउट और 5-इन-1 मल्टी-फंक्शन सेफ्टी सिस्टम दिया गया है, जो ओवरहीटिंग और ज्यादा प्रेशर से सुरक्षा देता है। इसमें 2000W की पावर दी गई है, जिससे पानी तेज़ी से गर्म होता है। इसकी ABS बॉडी डिज़ाइन मजबूत और हल्की है, जबकि सेवन-टैंक प्रोसेस्ड पाउडर कोटेड मेटल बॉडी गीजर को जंग और करप्शन से बचाती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - ACTIVA
- क्षमता - 15 लीटर
- वाट क्षमता - 2000 Watts
- वोल्टेज - 220 Volts
- अधिकतम प्रेशर - 8 Bars
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 33W x 48H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 6 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें मैग्नीशियम एनोड रॉड लगी है, जो हार्ड वॉटर की वजह से होने वाली जंग को रोकती है।
- इसमें ग्लासलाइन इनर टैंक है, जो हार्ड वॉटर से होने वाले नुकसान को कम करता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसके सही से काम न करने और हीटिंग क्षमता को सामान्य बताया है।
03AO Smith Geyser 15 Litre 5 Star Rating (BEE)
इस गीजर का ब्लू डायमंड ग्लास-लाइन इनर टैंक खास तकनीक से बना है, जो सामान्य टैंक की तुलना में 2 गुना ज्यादा जंग-रोधी है, जिससे यह हार्ड वॉटर वाले इलाकों में भी लंबे समय तक काम करता है। बाहर से इसका ग्लॉसी एबीएस प्लास्टिक बॉडी न सिर्फ देखने में स्टाइलिश है, बल्कि मजबूत और रस्टप्रूफ भी है। इसमें 15 लीटर की क्षमता और 2000W की पावरफुल हीटिंग दी गई है, जिससे पानी जल्दी गर्म होता है। 5 स्टार रेटिंग होने की वजह से से यह कम बिजली में ज़्यादा गर्म पानी देता है और बिजली का बिल कम रखता है। यह AO Smith गीजर 8 बार तक के हाई प्रेशर को आसानी से झेल सकता है, इसलिए हाई-राइज़ अपार्टमेंट और प्रेशर पंप वाले घरों के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें सेफ्टी के लिए डबल प्रोटेक्शन सिस्टम दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - AO Smith
- क्षमता - 15 लीटर
- वाट क्षमता - 2000 Watts
- वोल्टेज - 230 Volts
- अधिकतम प्रेशर - 8 Bars
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 38.3W x 37.6H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 10 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें फैक्ट्री-सेट थर्मोस्टेट फीचर है, जो पानी को जरूरत से ज्यादा गर्म होने से रोकता है और सही तापमान पर हीटिंग अपने आप बंद कर देता है।
- मल्टी-फंक्शन सेफ्टी वाल्व गीजर के अंदर बढ़ने वाले पानी के दबाव को कंट्रोल करता है और ज्यादा प्रेशर होने पर उसे बाहर निकाल देता है, जिससे टैंक सुरक्षित रहता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसके इंस्टालेशन को फ्री नहीं बताया है।
04Bajaj Shield Series New Shakti 15L Storage 5-Star Rated Geyser
बजाज का यह स्टोरेज वॉटर हीटर घर के लिए एक सुरक्षित, टिकाऊ और बिजली बचाने वाला गीज़र है, जिसे खासतौर पर भारतीय घरों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी 15 लीटर की क्षमता छोटे परिवार या बाथरूम के लिए सही रहती है। इसमें ड्यूराएस टैंक के साथ मरीन-ग्रेड ग्लासलाइन कोटिंग दी गई है, जिससे टैंक जंग और हार्ड वॉटर से सुरक्षित रहता है और इसकी उम्र लंबी होती है। ड्यूराकोट नॉन-स्टिक हीटिंग एलिमेंट तेज और समान हीटिंग देता है, साथ ही स्केलिंग को कम करता है। ड्यूरान्टेट थर्मोस्टैट तापमान को सुरक्षित सीमा में रखता है, जबकि वोल्टेजप्रो टेक्नोलॉजी इसे 45 किलोवाट तक के सर्ज वोल्टेज से बचाती है। यह Bajaj गीजर स्वर्लफ्लो तकनीक के साथ आता है, जिससे ठंडा और गर्म पानी मिक्स नहीं होता है और आपको लगभग 20% ज़्यादा गर्म पानी मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें मल्टीपल सेफ्टी सिस्टम दिया गया है, जो ओवरहीटिंग और बिजली की गड़बड़ी से गीजर को सुरक्षित रखता है। चाइल्ड सेफ्टी मोड बच्चों को गीजर के गलत इस्तेमाल से बचाता है। अंदर लगा मैग्नीशियम एनोड टैंक को जंग लगने से बचाता है, जिससे इसकी उम्र बढ़ती है। इसके अलावा फायर-रिटार्डेंट केबल ज्यादा गर्म होने पर आग लगने का खतरा कम करती है और 16A प्लग मजबूत बिजली सप्लाई देता है, जिससे यह वाटर हीटर सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से काम करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Bajaj
- क्षमता - 15 लीटर
- वाट क्षमता - 2000 Watts
- वोल्टेज - 230 Volts
- अधिकतम प्रेशर - 8 Bars
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 36W x 52.1H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 10500 ग्राम
खूबियां
- एलईडी इंडिकेटर पावर और हीटिंग की स्थिति दिखाता है।
- थर्मोस्टैट नॉब से आप तापमान आसानी से सेट कर सकते हैं।
- यह गीजर 8 बार तक के प्रेशर को सहन कर सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसके ठीक से काम न करने और इंस्टालेशन को फ्री नहीं बताया है।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
5 स्टार एनर्जी सेविंग गीजर के मॉडल्स की संक्षिप्त तुलना
यहां नीचे तालिका में आपको अमेजन पर मौजूद 5 स्टार एनर्जी सेविंग गीजर के मुख्य बिंदु के बारे में जानकारी दी है, ताकि आप अपने घर के लिए सही और किफायती गीज़र चुन सकें।
|
गीजर मॉडल |
क्षमता |
स्टार रेटिंग |
हीटिंग पावर |
हार्ड वॉटर सपोर्ट |
|
Havells Greta Pro |
25 लीटर |
5 स्टार |
2000 Watts |
हां (फेरोग्लास कोटेड टैंक) |
|
V-Guard Divino DG |
25 लीटर |
5 स्टार |
2000 Watts |
हां (विट्रियस इनामेल टैंक) |
|
ACTIVA Aurona |
15 लीटर |
5 स्टार |
2000 Watts |
हां (ग्लासलाइन टैंक) |
|
AO Smith HSE-SHS-015 |
15 लीटर |
5 स्टार |
2000 Watts |
हां (ब्लू डायमंड ग्लास टैंक) |
|
Bajaj New Shakti |
15 लीटर |
5 स्टार |
2000 Watts |
हां (ग्लासलाइन कोटेड टैंक) |
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
- एंटी-बैक्टीरिया Washing Machines करेंगी कीटाणुओं का खात्मा और कपड़े रहेंगे हाइजीन
- इन Fingerprint Door Lock से बढ़ाएं घर की सुरक्षा, एक टच में खुलेगा दरवाजा
- Amazon पर उपलब्ध 1 और 1.5 टन स्प्लिट Lloyd AC छोटे से लेकर मिड साइज रुम में देगें जबरदस्त कूलिंग
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- 5 स्टार एनर्जी सेविंग गीज़र क्या होता है?+5 स्टार गीज़र वह होता है जिसे बीईई (BEE) द्वारा सबसे ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट रेटिंग दी जाती है। यह कम बिजली में पानी को जल्दी गर्म करता है और लंबे समय तक गर्म रखता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है।
- 5 स्टार गीज़र से बिजली की कितनी बचत होती है?+5 स्टार एनर्जी सेविंग गीज़र सामान्य गीज़र की तुलना में 20% से 30% तक बिजली की बचत कर सकता है। लंबे समय में इससे बिजली का बिल काफी कम हो जाता है।
- क्या 5 स्टार गीज़र हार्ड वॉटर में सुरक्षित रहता है?+हां, ज्यादातर 5 स्टार गीजर ग्लास-लाइन या फेरोग्लास कोटेड टैंक, मैग्नीशियम एनोड रॉड और इनकोलॉय हीटिंग एलिमेंट के साथ आते हैं, जो हार्ड वॉटर में भी जंग और स्केलिंग से बचाते हैं।
You May Also Like