एकसाथ ज्यादा कपड़े धुलने हों या फिर कंबल, बेडिंग जैसी भारी चीजों की धुलाई करनी हो, 9 किलोग्राम की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन इसके लिए बढ़िया हो सकती है। बड़ी क्षमता के साथ आने वाली ये मशीनें टब में ज्यादा जगह प्रदान करती हैं, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की बचत के साथ कपड़ों को धुलना आसान हो जाता है। हालांकी, बाजर में उपलब्ध तमाम विकल्पों में से अपने लिए सबसे अच्छी 9KG वाली Front Load Washing Machine चुनना मुश्किल हो सकता है। मगर, आपकी इस परेशानी का हल यहां मिल सकता है। दरअसल, हम आपके लिए कुछ मशहूर ब्रांड के विकल्प लेकर आए हैं, जो अपने शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ लॉन्ड्री के काम को सुविधाजनक व तेज बना सकते हैं। फ्रंट लोड वाली इन वॉशिंग मशीनों में आपको विभिन्न वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिनके जरिए विभिन्न फैब्रिक वाले कपड़ों को सुरक्षित और बेहतरीन तरीके से धुला जा सकता है। वहीं, ऊर्जा दक्षता के साथ ही शांत और टिकाऊ संचालन सुनिश्चत करने के लिए ये सभी इंवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं। इतना ही नहीं इनमें मजबूत बॉडी, आसान कंट्रोल, ज़ंगरोधी ड्रम जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं, जो इन्हें घर के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाती हैं।
नीचे देखिए 9 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनों के विकल्प-
Haier 9 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine
हायर ब्रांड की यह 9 किलो फ्रंट लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 525 ड्रम साइज और डायरेक्ट मोशन मोटर के साथ आती है, जिनके साथ बेहतरीन वॉश क्वालिटी मिल सकती है। इसकी 1400 RPM की तेज स्पिन गति कपड़ों को तेजी से धुलने व सुखाने का काम करती है। सामान्य लोड में यह मात्र 40 मिनट के अंदर वॉश साइकिल को पूरा कर सकती है। इस Haier ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में कॉटन, सिंथेटिक्स, मिक्स, एलर्जेन्स जैसे कुल 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिनकी वजह से अलग-अलग फैब्रिक वाले कपड़ों को आसानी से धुलने की सुविधा मिलती है। इसमें सुविधाजनक इस्तेमाल और टिकाऊ प्रदर्शन का संतुलन देने वाला फुली स्टेनलेस स्टील ड्रम मिलता है। अपनी एंटी बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी के साथ कपड़ों पर मौजूद बैक्टेरिया से लड़ते हुए स्वच्छ धुलाई सुनिश्चित करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- स्पेशल फीचर- 1400 RPM, डायरेक्ट मोशन मोटर, डुअल स्प्रे
- साइकिल ऑप्शन- एक्टिव स्टीम, बेडिंग, डेलिकेट्स, क्विक वॉश
- वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
- कंट्रोल टाइप- रिमोट
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड- 1400 RPM
- एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
खूबियां
- PuriSteam फीचर कपड़ों से 99% तक बैक्टेरिया हटाने का काम करता है।
- रीफ्रेश फंक्शन कपड़ों से अच्छी तरह किसी भी प्रकार की दुर्गन्ध को हटाता है।
- सुपर ड्रम के साथ 20% अधिक बेहतर धुलाई के परिणाम मिल सकते हैं।
- इंटेंसिव स्टेन रिमूवल कपड़ों पर लगे दाग-धब्बों को गहराई से निकालता है।
कमी
- एक ग्राहक द्वारा अमेजन पर कस्टूमर सर्विस से जुड़ी शिकायत की गई।
01
Samsung 9 kg, 5 star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
इस सैमसंग 9 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में मिलने वाली AI इकोबबल टेक्नोलॉजी 70% तक बिजली की बचत करते हुए कपड़ों को उचित देखभाल के साथ अच्छी तरह साफ करने का काम करती है। यह स्मार्ट WiFi टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जिसकी मदद से इसे फोन ऐप से जोड़कर कभी भी और कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें क्विक वॉश, बेडिंग, कलर्स, ड्रम क्लीन, कॉटन जैसे कुल 14 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। इस Samsung वॉशिंग मशीन की 1400 RPM वाली स्पिन स्पीड के साथ कपड़े जल्दी धुले और सुखाए जा सकते हैं। इसके अलावा यह Automatic Washing Machine सुपर स्पीड फंक्शन के साथ मात्र 39 मिनट में धुलाई की प्रक्रिया पूरी कर सकती है। इसका 2nd डायमंड ड्रम 25% छोटे और गहरे डायमंड आकार वाले छेदों के जरिए कपड़ों को अच्छी तरह रगड़कर साफ करता है, जो कि हाइजनिक, खरोंच और ज़ंग रोधी भी रहने वाला है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- स्पेशल फीचर- चाइल्ड लॉक, डिले स्टार्ट, ड्रम क्लीन
- साइकिल ऑप्शन- बेडिंग, डेलिकेट्स, एक्स्ट्रा रिंज
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- कंट्रोल टाइप- टच
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड- 1400 RPM
- नॉइज लेवल- 55 db
खूबियां
- स्पेस मैक्स ड्रम में ज्यादा कपड़ों के लिए अंदर की तरफ बड़ी जगह मिलती है।
- इन-बिल्ट हीटर के जरिए कपड़ों को ठंडे के साथ गर्म पानी में भी धुल सकते हैं।
- ड्रम क्लीन प्लस फीचर ऑटोमैटिक तरीके से टब साफ करके 99.9% तक बैक्टेरिया हटाता है।
- बबल टेक्नोलॉजी डिटर्जेंट को गहराई से कपड़ों में पहुंचाकर अच्छी तरह धुलाई करती है।
कमी
- कुछ लोगों को इंस्टॉलेशन सर्विस में दिक्कत आई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 9 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
यह एलजी ब्रांड की 9 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है, जो फुली ऑटोमैटिक टेक्नोलॉजी के साथ कपड़े को तेज व आसान तरीके से धुलती है। इसमें कुल 10 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें कपड़े के अनुसार कॉटन, कॉटन लार्ज, मिक्स्ड फैब्रिक, क्विक 30, एलर्जी केयर जैसे अलग-अलग मोड पर सेट किया जा सकता है। इस LG फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में मजबूत स्टेनलेस स्टील से बना ड्रम लगा है, जो ना सिर्फ स्वच्छता का ख्याल रखता है बल्कि लंबे समय तक चलने के लिए टिकाऊपन भी देता है। इसकी 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी प्रत्येक फैब्रिक के लिए बेहतर धुलाई प्रदर्शन देने का काम करती है। वहीं, यह इंवर्टर डायरेक्ट ड्राइव के साथ कम शोर और कंपन वाला शानदार संचालन देती है, साथ ही ऊर्जा दक्षता भी बनाए रख सकती है। इसमें मिलने वाली स्टीम टेक्नोलॉजी कपड़ों से 99.9% तक बैक्टेरिया निकालकर उन्हें स्वच्छ बनाने में मदद करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- स्पेशल फीचर- चाइल्ड लॉक, हाई एफिशियंसी, हाइजीन स्टीम
- साइकिल ऑप्शन- एक्टिव वियर, कॉटन, टब क्लीन
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- कंट्रोल टाइप- पुश बटन
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
- फिनिश टाइप- मैट
खूबियां
- टब क्लीन फीचर हर धुलाई के बाद ड्रम को ऑटोमैटिक तरीके से साफ करता है।
- यूजर-फ्रेंडली इंटर्फेस मशीन को इस्तेमाल करने में आसान बनाने का काम करता है।
- स्मार्ट डाइग्नोसिस के जरिए मशीन में आने वाली खराबियों का पता लगा सकते हैं।
- ऑटो बैलेंस फीचर बेहतर धुलाई के लिए कपड़ों के भार को खुद से सही करता है।
कमी
- कुछ ग्राहक इंस्टॉलेशन प्रक्रिया में समस्याओं का जिक्र करते हैं।
03
Whirlpool 9 Kg Ozone Technology Fully Automatic Washing Machine
फुली ऑटोमैटिक फंक्शन वाली इस Whirlpool वॉशिंग मशीन की ओज़ोन एयर रीफ्रेश टेक्नोलॉजी धुलाई के कपड़ों में आने सिलवटों और रंगों के धुंधले पड़ने को रोकती है। यह विभिन्न प्रकार के फैब्रिक वाले कपड़ों को सुरक्षित और बेहतर ढंग से धुलने के लिए 6th सेंस सॉफ्टमूव टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जिन्हें आप खुद से जरूरत के अनुसार बदल सकते हैं। इस Front Load Washing Machine में फुली स्टेनलेस स्टील ड्रम और बॉडी मिलती है, जो सुरक्षा, सुविधा और मजबूती तीनों का संतुलन प्रदान करते हैं। इसका इन-बिल्ट हीटर कपड़ों को गर्म पानी में धुलते हुए 100 से भी ज्यादा जिद्दी दाग-धब्बों को निकालने का काम करता है। वहीं, इसमें सैनिटाइज, कॉटन, इको कॉटन, बेडिंग, कर्टेन्स, रेपिड 30 मिनट आदि कुल 15 वॉश प्रोग्राम भी दिए गए हैं। यह कपड़ों को तेजी से धुलने व सुखाने के लिए 1400 RPM की शानदार स्पिन गति वाला प्रदर्शन देती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Whirlpool
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- स्पेशल फीचर- बेबी केयर, इनबिल्ट हीटर, इंवर्टर
- साइकिल ऑप्शन- बेडशीट्स, डेली वॉश, डेलिकेट्स
- एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
- कंट्रोल टाइप- टच
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड- 1400 RPM
- फिनिश टाइप- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- स्टीम वॉश टेक्नोलॉजी के साथ बेबी केयर साइकिल का फीचर दिया गया है।
- ZPF टेक्नोलॉजी पानी के कम दबाव में भी टब को तेजी से भर सकती है।
- इंवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ ऊर्जा दक्षता वाला शांत संचालन मिल सकता है।
- आसान कंट्रोल के लिए टच एलईडी डिस्प्ले और प्रीमियम नॉब मिलता है।
कमी
- कुछ लोग सर्विस और इंस्टॉलेशन क्वालिटी से जुड़ी समस्याएं बताते हैं।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर अन्य उपकरणों की जानकारी देखिए।
04
Bosch 9kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine
AI एक्टिव वॉटर प्लस टेक्नोलॉजी से लैस यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कपड़ों से अच्छी तरह डिटर्जेंट निकालकर बेहतर धुलाई रिजल्ट दे सकती है। इसकी 9 किलोग्राम की क्षमता बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है और साथ ही 1200 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों को अच्छी तरह निचोड़कर जल्दी सुखाने में मदद करती है। इस Bosch फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में विभिन्न फैब्रिक वाले कपड़ों को साफ व सुरक्षित तरीके से धुलने के लिए 14 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है। इसमें ज़ंग से सुरक्षित रहने वाला स्टेनलेस स्टील ड्रम मिलता है, जो मशीन को अंदर से स्वच्छ बनाए रखने का भी काम करता है। यह इको साइलेंस ड्राइव ब्रशलेस मोटर के साथ ऊर्जा कुशल और शांत संचालन देती है। इन-बिल्ट हीटर की सुविधा के साथ कपड़ों को गर्म पानी में धुल सकते हैं, वहीं इसमें तापमान का चुनाव भी किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bosch
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- स्पेशल फीचर- चाइल्ड लॉक, डिले स्टार्ट, ड्रम क्लीन
- साइकिल ऑप्शन- एक्स्ट्रा रिंज, हैवी ड्यूटी, क्विक वॉश
- नॉइज लेवल- 54 db
- कंट्रोल टाइप- रिमोट
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
- फिनिश टाइप- ग्लॉसी
खूबियां
- एंटी बैक्टेरिया स्टीम कपड़ों को स्वच्छ, साफ और जर्म मुक्त बनाता है।
- एंटी टैंगल ड्रम धुलाई के वक्त कपड़ों को आपस में उलझने से बचाता है।
- एंटी रिंकल फीचर कपड़ों पर सिलवटें आने से रोकता है।
- सॉफ्टकेयर पैडल कपड़ों को नाजुक तरीके से रगड़कर साफ करता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने संचालन के समय कंपन होने की शिकायत की है।
05
फ्रंट लोड वाली 9 किलो वॉशिंग मशीनों की तुलना
एक 9KG फ्रंट लोड Washing Machine चुनते समय, कुछ महत्वपूर्ण विशेषताओं पर विचार करना जरूरी है। इसमें मोटर का प्रकार (जैसे इन्वर्टर या डायरेक्ट ड्राइव), स्पिन की गति (RPM), वॉश प्रोग्राम्स की संख्या और प्रकार (जैसे क्विक वॉश, डेलीकेट वॉश, सैनिटाइज), बिल्ड क्वालिटी, शोर का स्तर और ऊर्जा दक्षता रेटिंग (BEE स्टार रेटिंग) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, स्मार्ट फीचर्स जैसे वाई-फाई कनेक्टिविटी, ऑटो-डिटर्जेंट डिस्पेंसर और चाइल्ड लॉक भी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। इनकी तुलना करके आप अपने लिए सही विकल्प का चुनाव कर सकते हैं-
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।