इन एयर प्यूरीफायर वाले Air Conditioners के साथ मिलेगा कूलिंग और साफ हवा का साथ!

घर पर साफ हवा और बेहतर कूलिंग दोनों एक साथ चाहते हैं, तो एयर प्यूरीफायर के साथ आने वाले ये AC आपके लिए सही चुनाव होने वाले हैं। हवा साफ करने वाले फिल्टर और कई सारे कूलिंग मोड के साथ ये गर्मी के बढ़ते तापमान और प्रदूषण दोनों से राहत देंगे। इस खासियत के साथ आपको हायर, LG, कैरियर, पैनासोनिक और Daikin जैसी लोकप्रिय कंपनियों के मॉडल्स देखने को मिल जाएंगे।
एयर प्यूरीफ़ायर वाला एयर कंडीशनर
एयर प्यूरीफ़ायर वाला एयर कंडीशनर

आज के समय में घर के बाहर का प्रदूषण ही नहीं, बल्कि घर के अंदर की हवा भी सांस लेने लायक नहीं रह गई है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं ठंडी हवा के साथ-साथ साफ व स्वच्छ एयर का मजा! तो आज ही घर लेकर आइये एयर प्यूरीफायर वाले Air Conditioners। इनमें आपको Haier, LG, Carrier, Panasonic और Daikin ब्रांड्स के बेहतरीन विकल्प मिलेंगे। एयर प्यूरीफायर वाले एसी न सिर्फ आपके कमरे को ठंडा रखते हैं, बल्कि हवा से PM 2.5 कणों, वायरस और बैक्टीरिया जैसी अशुद्धियों को छानकर आपको शुद्ध ऑक्सीजन में सांस लेने का एहसास दिलाते हैं। 

यहां आपको एयर प्यूरीफ़ायर वाले एयर कंडीशनर के प्रमुख विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 3 Star, New star rated, Twin Inverter Split AC

    5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाले इस हायर एसी को 5 अलग-अलग कूलिंग क्षमताओं पर चलाया जाता है। ट्विन इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह Haier एयर कंडीशनर हीट लोड के अनुसार कमरे के तापमान को कम और ज्यादा करता है। 

    हमने इसे क्यों चुना? 

    • लंबी दूरी तक हवा फेंकने वाला यह 1.5 Ton AC, 120 से 190 वर्ग फुट तक के बड़े आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया रहेगा। 
    • यह एयर कंडीशनर HD फिल्टर के साथ आता है, जो हवा में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया, कीटाणु और सूक्ष्म कणों को फिल्टर करता है, जिससे कमरे में ताजा एयर मिलती है। 
    • भीषण गर्मी में कमरे को तेजी से ठंडा करना चाहते हैं, तो इसका टर्बो कूलिंग फंक्शन कम समय में तेजी से कूलिंग करता है। इस वजह से उपयोगकर्ता को गर्मी में कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - HSA17VP-R3NB-I
    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 91W x 31H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन 
    • डिह्यूमिडिफायर फंक्शन 
    • रिमोट कंट्रोल की सुविधा 

    कमी 

    • इस स्प्लिट एसी की इनडोर यूनिट खराब निकली है। 
    01
  • Carrier 1 Ton 3 Star, New Star rated, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

    अगर आप एयर प्यूरीफ़ायर वाला एयर कंडीशनर लेना चाहते हैं, तो कैरियर ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प होगा। 1 टन की क्षमता वाले इस इन्वर्टर एसी में स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए WIFI की सुविधा है, जिसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी चलाया जाता है। 

    हमने इसे क्यों चुना? 

    • Carrier के इस स्प्लिट एसी में 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिन्हें उपयोगकर्ता 6 अलग-अलग कूलिंग क्षमताओं पर चलाकर बिजली की भारी बचत कर सकते हैं। 
    • इस एयर कंडीशनर के कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर कॉइल से तैयार किया गया है, जिस वजह से यह उन उपयोगकर्ता के लिए बढ़िया रहेगा, जो जंग से सुरक्षित, बेहतर कूलिंग और रखरखाव में आसान वाला मॉडल लेना चाहते हैं। 
    • अगर आपको बार-बार इवेपोरेटर कॉइल को साफ करना पड़ता है, तो अब चिंता छोड़ दीजिए क्योंकि इस इन्वर्टर एसी में ऑटो क्लीन का फंक्शन है, जो खुद-ब-खुद गंदगी को साफ करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Carrier 
    • क्षमता - 1 टन 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 604.99 वाट 
    • शोर स्तर - 32db 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

    खासियत 

    • स्टेबलाइजर मुक्त संचालन 
    • ऑटोमैटिक रीस्टार्ट 
    • रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर 

    कमी 

    • इस एयर कंडीशनर में इंस्टॉलेशन की समस्या है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Daikin 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC

    1.5 टन की क्षमता में आने वाला यह डाइकिन स्प्लिट एसी 150 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए बढ़िया रहेगा। इस मॉडल में इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर है, जो हीट लोड के आधार पर तापमान को कम और ज्यादा करता है। इससे बिजली की बचत भी होती है। 

    हमने इसे क्यों चुना? 

    • एयर प्यूरीफायर वाले इस Daikin स्प्लिट एसी PM 2.5 फिल्टर मिलता है, जो हवा में मौजूद 2.5 माइक्रोन या उससे छोटे कणों को कमरे की हवा में जाने से रोकता है। 
    • इस Split AC का फ़िल्टर क्लीन इंडिकेटर आपको यह याद दिलाता है कि एयर कंडीशन के फिल्टर में धूल जम गई है और अब उसे साफ करने की आवश्यकता है। इस फंक्शन से बार-बार की सर्विसिंग का खर्चा नहीं होगा। 
    • अगर आप चाहते हैं कि कमरे के चारों तरफ समान कूलिंग हों ताकि गर्मी में जबरदस्त अनुभव मिल सकें, तो इसका 3D एयरफ्लो कमरे के हर कोने में समान ठंडक करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Daikin 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 5 किलोवाट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 880.1 वाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.9D x 88.5W x 29.8H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • ट्रिपल डिस्प्ले
    • R 32 रेफ्रिजरेंट गैस 
    • पावर चिल फंक्शन 

    कमी 

    • इस एयर कंडीशनर में इंस्टॉलेशन की समस्या है। 
    03
  • Panasonic 1.5 Ton 3 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

    पैनासोनिक ब्रांड के इस एयर कंडीशनर में स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए WIFI की सुविधा मिलती है, जिसे मोबाइल फोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से चलाया जा सकता है। 1.5 टन की क्षमता वाले इस स्प्लिट एसी में वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर है, जो हीट लोड के अनुसार कूलिंग क्षमता को एडजस्ट करता है। 

    हमने इसे क्यों चुना? 

    • आप चाहते हैं कि यह Panasonic इन्वर्टर एसी 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में बेहतर ठंडक करें, तो इस पैनासोनिक ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प होगा। 
    • इस एयर कंडीशनर में 8 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग आप 8 अलग-अलग क्षमता पर कर सकते हैं और गर्मी में कूलिंग का बेहतर अनुभव पा सकते हैं। 
    • 1.5 टन की क्षमता वाले इस मॉडल में एयर प्यूरिफिकेशन फिल्टर
    •  तकनीक है, जो कमरे को ठंडा करने के साथ-साथ हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया, वायरस और हानिकारक कणों को साफ करती है, जिससे आपको हर समय स्वस्थ व शुद्ध एयर मिलती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - CS/CU-SU18BKY3W
    • ब्रांड - Panasonic
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.4D x 87W x 29.5H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • कम शोर करें 
    • ऑटो क्लीन फंक्शन 
    • कॉपर कंडेंसर कॉइल

    कमी 

    • इस एसी में कूलिंग की समस्या है। 
    04
  • LG 2Ton 3Star,New star rated, DUAL Inverter Split AC (Copper, AI Convertible 6in1, Diet Mode+,Faster Cooling & Energy Saving, 4 Way Swing, HDFilter with Anti-Virus Protection,AS-Q24ENXE,White)

    एलजी ब्रांड का यह एयर कंडीशनर डुअल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो तेज स्पीड से कूलिंग और बिजली की बचत करने के लिए बढ़िया माना जाता है। 2 टन की क्षमता वाला यह स्प्लिट एसी 151 से 200 वर्ग फुट तक के बड़े कमरों के लिए बढ़िया है। 

    हमने इसे क्यों चुना? 

    • अगर आप बाहर गर्मी से घर के अंदर आते हैं और चाहते हैं कि कमरा जल्दी ठंडा हो जाएं, तो इस Inverter AC का विराट मोड कमरे को तेजी से ठंडा करने में मदद करेगा। 
    • एयर प्यूरीफायर वाले इस एयर कंडीशनर में एंटी वायरस सुरक्षा के साथ HD फिल्टर मिलता है, जो कमरे की हवा को ठंडा करने से पहले स्वच्छ व साफ बनाता है। 
    • यदि आप चाहते हैं कि आपका स्प्लिट एसी कमरे के हर कोने में समान ठंडक करें, तो इसमें 4 वे एयर स्विंग की सुविधा है जिसकी हवा कमरे के हर कोने में समान रूप से पहुंचती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - LG 
    • क्षमता - 2 टन 
    • कूलिंग पावर - 6.3 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 99.8W x 34.5H सेंटीमीटर 
    • शोर स्तर - 32DB 

    खासियत 

    • ऑटो क्लीन 
    • रिमोट कंट्रोल की सुविधा 
    • स्टेबलाइजर मुक्त संचालन 

    कमी 

    • इस एसी की इनडोर यूनिट सही नहीं है।
    05

एयर प्यूरीफायर वाले एयर कंडीशनर की तुलना 

यहां आपको तालिका के माध्यम से एयर प्यूरीफायर वाले एयर कंडीशनर के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिनका चयन आप अपनी सुविधा, बजट, जरूरत और अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं। 

ब्रांड्स

क्षमता 

फिल्टर प्रकार 

खासियत 

Haier

1.5 टन

HD फिल्टर 

फास्ट कूलिंग

Carrier

1 टन 

एचडी और PM 2.5  फिल्टर 

जियो-फेंसिंग तकनीक 

Daikin

1.5 टन

PM 2.5  फिल्टर 

पावर चिल 

Panasonic

1.5 टन

पीएम 0.1 फिल्टर

वाईफाई सक्षम

LG

2 टन 

HD फिल्टर 

4 वे स्विंग 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:- 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किस ब्रांड के एयर कंडीशनर एयर प्यूरीफायर फंक्शन के साथ आते हैं?
    +
    अगर आप भी एयर प्यूरीफायर वाला एयर कंडीशनर लेने का विचार कर रहे हैं, तो Haier, Daikin, Carrier, LG और Panasonic ब्रांड्स का चयन करना बेहतर विकल्प होगा।
  • एयर प्यूरीफायर वाले एसी लेने के क्या फायदे हैं?
    +
    ये एसी ठंडी हवा के साथ-साथ धूल, परागकण, बैक्टीरिया और वायरस जैसे प्रदूषकों को हटाकर घर की हवा को शुद्ध करते हैं, जिससे बेहतर स्वास्थ्य और आरामदायक वातावरण मिलता है।
  • क्या एयर प्यूरीफायर फंक्शन को अलग से बंद या चालू किया जा सकता है?
    +
    हां, कई मॉडलों में एयर प्यूरीफायर फंक्शन को एसी के कूलिंग फंक्शन से स्वतंत्र रूप से चालू या बंद करने का विकल्प होता है।